खबर जनपद जालौन के कालपी क्षेत्र से है, जहां तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक अज्ञात राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। जालौन जानकारी के अनुसार बुधवार 23 सितंबर की शाम करीब 7 बजे, उसरगांव स्थित ज्ञानी ढाबा के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे अज्ञात राहगीर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राहगीर के सिर सहित शरीर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल को तत्काल उपचार के लिए CHC कालपी ले जाया गया। घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए NHAI की एंबुलेंस संख्या RJ14PG 3839 मौके पर पहुंची। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद घायल को उतारते समय एंबुलेंस का स्टेचर टूट गया और घायल जमीन पर गिर पड़ा। इस घटना ने एक तरफ तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं दूसरी तरफ NHAI की एंबुलेंस में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल घायल की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे की सूचना के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
खबर जनपद जालौन के कालपी क्षेत्र से है, जहां तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक अज्ञात राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। जालौन जानकारी के अनुसार बुधवार 23 सितंबर की शाम करीब 7 बजे, उसरगांव स्थित ज्ञानी ढाबा के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा
है कि तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे अज्ञात राहगीर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राहगीर के सिर सहित शरीर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल को तत्काल उपचार के लिए CHC कालपी ले
जाया गया। घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए NHAI की एंबुलेंस संख्या RJ14PG 3839 मौके पर पहुंची। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद घायल को उतारते समय एंबुलेंस का स्टेचर टूट गया और घायल जमीन पर गिर पड़ा। इस घटना ने एक तरफ तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों
पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं दूसरी तरफ NHAI की एंबुलेंस में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल घायल की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे की सूचना के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
- भोपाल - मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरों से गांवों तक आसान होगा सफर मध्यप्रदेश में शहरों से गांवों तक सुगम, सुरक्षित और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 सितंबर 2026 को भोपाल के दशहरा मैदान में इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के माध्यम से शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा यात्रियों के आवागमन को अधिक सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इससे शहरों से गांवों तक आने-जाने वाले यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल होगी। सरकार की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन नेटवर्क से जोड़ना और आम नागरिकों के सफर को आसान बनाना है। सेवा के शुभारंभ के साथ प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।1
- 🏍️ जालौन में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत! कोंच चौराहे पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाइक यात्रा का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा मौजूद रहे। 🇮🇳 🏍️ जालौन में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत! कोंच चौराहे पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाइक यात्रा का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा मौजूद रहे। 🇮🇳1
- तालाब में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, किनारे बसे परिवारों को सता रहा हादसे का डर!! जालौन। तहसील क्षेत्र के हथना गांव में उस समय ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जब गांव के तालाब में मगरमच्छ दिखाई दिया। तालाब के किनारे कई परिवार रहते हैं, जिनमें छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। ऐसे में ग्रामीणों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के आसपास परिवारों की आवाजाही रहती है और बच्चे भी अक्सर आसपास खेलते हैं। मगरमच्छ की मौजूदगी सामने आने के बाद लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द ठोस कदम उठाकर मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान आशीष पांचाल का कहना है कि तालाब को खाली कराने के संबंध में अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं वन विभाग के रेंजर कोमल सिंह के मुताबिक तालाब काफी बड़ा है और पानी खाली होने के बाद ही मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सकेगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए कब तक ठोस कदम उठाता है और तालाब में मौजूद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कराया जाता है1
- राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में नर्सिंग इंटर्न छात्रों का कार्य बहिष्कार और हड़ताल दूसरे दिन भी जारी। उरई (जालौन) ➡️ राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में नर्सिंग इंटर्न छात्रों का कार्य बहिष्कार और हड़ताल दूसरे दिन भी जारी। ➡️ पोस्टर-बैनर लेकर कॉलेज परिसर में धरने पर बैठे छात्र; मेडिकल प्रशासन के खिलाफ की उग्र नारेबाजी। ➡️ नर्सिंग छात्रों का गंभीर आरोप— "अस्पताल व कॉलेज प्रशासन एमबीबीएस छात्रों को बचाने का कर रहा प्रयास!" ➡️ एमबीबीएस इंटर्न छात्रों पर मारपीट और अभद्रता का आरोप; नर्सिंग स्टाफ के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा बुरा असर। ➡️ मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात; आला अधिकारियों की दखल के बाद भी गतिरोध बरकरार।1
- सरेराह महिला से मोबाइल छीनकर बाइक सवार तीन युवक फरार। पैतृक घर से काशीराम कॉलोनी जा रही थी महिला। बगल में बाइक लगाकर युवकों ने झपट्टा मारकर छीना मोबाइल। महिला के शोर मचाने पर राहगीरों ने बाइक सवारों का पीछा किया। तेज रफ्तार बाइक से भाग निकले तीनों आरोपी। काशीराम कॉलोनी चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर वारदात। घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप, लोगों में दहशत। लगातार घटनाओं के बीच पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल। पुलिस आरोपियों की तलाश और घटना की जांच में सरेराह महिला से मोबाइल छीनकर बाइक सवार तीन युवक फरार। पैतृक घर से काशीराम कॉलोनी जा रही थी महिला। बगल में बाइक लगाकर युवकों ने झपट्टा मारकर छीना मोबाइल। महिला के शोर मचाने पर राहगीरों ने बाइक सवारों का पीछा किया। तेज रफ्तार बाइक से भाग निकले तीनों आरोपी। काशीराम कॉलोनी चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर वारदात। घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप, लोगों में दहशत। लगातार घटनाओं के बीच पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल। पुलिस आरोपियों की तलाश और घटना की जांच में जुटी1
- अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण1
- लखनऊ - उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और पारंपरिक कला से मजबूत हो रही आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नींव उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक कलाएं अब प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने के साथ ही आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में पीढ़ियों से चली आ रही हस्तशिल्प, हथकरघा, लोककला और पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान मिलने से स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की पहचान देश-विदेश में अपनी विविध लोककलाओं और हस्तशिल्प के लिए रही है। बनारसी वस्त्र, चिकनकारी, जरी-जरदोजी, पीतल शिल्प, कालीन, काष्ठ कला, मिट्टी के उत्पाद और अन्य पारंपरिक कलाएं प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करती हैं। इन कलाओं से जुड़े कारीगर अपने हुनर के माध्यम से न केवल संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं, बल्कि आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रहे हैं। पारंपरिक उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाने और कारीगरों को व्यापक बाजार से जोड़ने पर जोर दिए जाने से ग्रामीण एवं छोटे शहरों की अर्थव्यवस्था को भी सहारा मिल रहा है। डिजिटल माध्यमों और ऑनलाइन बाजार के विस्तार से स्थानीय उत्पादों को प्रदेश के बाहर और देश-विदेश तक पहुंचाने की संभावनाएं बढ़ी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, जब स्थानीय हुनर को आधुनिक तकनीक, बेहतर बाजार और उचित प्रशिक्षण का सहयोग मिलता है, तो पारंपरिक कला केवल विरासत नहीं रहती, बल्कि आय और रोजगार का प्रभावी माध्यम बन जाती है। यही बदलाव आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार करता है। उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए उसे आर्थिक अवसरों से जोड़ना आने वाली पीढ़ियों के लिए भी रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खोल सकता है। इस तरह प्रदेश की कला, संस्कृति और कारीगरों का हुनर ‘विरासत से विकास और हुनर से आत्मनिर्भरता’ की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।1
- खबर जनपद जालौन के कालपी क्षेत्र से है, जहां तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक अज्ञात राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। जालौन जानकारी के अनुसार बुधवार 23 सितंबर की शाम करीब 7 बजे, उसरगांव स्थित ज्ञानी ढाबा के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे अज्ञात राहगीर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राहगीर के सिर सहित शरीर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल को तत्काल उपचार के लिए CHC कालपी ले जाया गया। घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए NHAI की एंबुलेंस संख्या RJ14PG 3839 मौके पर पहुंची। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद घायल को उतारते समय एंबुलेंस का स्टेचर टूट गया और घायल जमीन पर गिर पड़ा। इस घटना ने एक तरफ तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं दूसरी तरफ NHAI की एंबुलेंस में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल घायल की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे की सूचना के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।4