logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मधुवन ढाबा के पास मिला युवक का शव,शव मिलने से फैली सनसनी मंडला जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में मधुवन ढाबा के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मंडला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की। मृतक की पहचान सुमित काछी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम घाना, थाना तिलवारा, जबलपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुमित 11 फरवरी से लापता था। उसके भाई द्वारा टिकरिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शनिवार को शाम 4:00 बजे घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मामले की पूरी जानकारी दी

3 hrs ago
user_Vinay Namdeo Nainpur
Vinay Namdeo Nainpur
मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

मधुवन ढाबा के पास मिला युवक का शव,शव मिलने से फैली सनसनी मंडला जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में मधुवन ढाबा के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मंडला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की। मृतक की पहचान सुमित काछी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम घाना, थाना तिलवारा, जबलपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुमित 11 फरवरी से लापता था। उसके भाई द्वारा टिकरिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शनिवार को शाम 4:00 बजे घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मामले की पूरी जानकारी दी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मंडला में मिलेट महोत्सव बना विवाद की वजह, स्टॉल से मिली कथित आपत्तिजनक पुस्तकें
    1
    मंडला में मिलेट महोत्सव बना विवाद की वजह, स्टॉल से मिली कथित आपत्तिजनक पुस्तकें
    user_Sanjay nanda
    Sanjay nanda
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मंडला में आयोजित ‘मिलेट फूड फेस्टिवल’ में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। स्थानीय व्यंजनों की मनमोहक खुशबू और श्रीअन्न (मिलेट्स) से बने अनोखे स्वादिष्ट पकवानों ने हर किसी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम स्थल पर शाम से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। फेस्टिवल में कोदो, कुटकी, रागी, ज्वार और बाजरा से तैयार विविध व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे। पारंपरिक पकवानों के साथ-साथ आधुनिक अंदाज में तैयार मिलेट पिज़्ज़ा, मिलेट डोसा, लड्डू, खिचड़ी और हलवा लोगों को खूब पसंद आया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने स्वाद का भरपूर आनंद लिया। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को श्रीअन्न के पौष्टिक महत्व के प्रति जागरूक करना है। मिलेट्स न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक हैं। बड़ी संख्या में पहुंचे नगरवासियों ने विभिन्न स्टॉलों पर जाकर व्यंजनों का लुत्फ उठाया और आयोजन की सराहना की। फेस्टिवल ने स्वाद, सेहत और परंपरा का अनूठा संगम प्रस्तुत किया, जिससे पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
    1
    मंडला में आयोजित ‘मिलेट फूड फेस्टिवल’ में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। स्थानीय व्यंजनों की मनमोहक खुशबू और श्रीअन्न (मिलेट्स) से बने अनोखे स्वादिष्ट पकवानों ने हर किसी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम स्थल पर शाम से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और देर शाम तक चहल-पहल बनी रही।
फेस्टिवल में कोदो, कुटकी, रागी, ज्वार और बाजरा से तैयार विविध व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे। पारंपरिक पकवानों के साथ-साथ आधुनिक अंदाज में तैयार मिलेट पिज़्ज़ा, मिलेट डोसा, लड्डू, खिचड़ी और हलवा लोगों को खूब पसंद आया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने स्वाद का भरपूर आनंद लिया।
आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को श्रीअन्न के पौष्टिक महत्व के प्रति जागरूक करना है। मिलेट्स न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक हैं।
बड़ी संख्या में पहुंचे नगरवासियों ने विभिन्न स्टॉलों पर जाकर व्यंजनों का लुत्फ उठाया और आयोजन की सराहना की। फेस्टिवल ने स्वाद, सेहत और परंपरा का अनूठा संगम प्रस्तुत किया, जिससे पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
    user_Vinay Namdeo Nainpur
    Vinay Namdeo Nainpur
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मोहगांव में विभिन्न समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी जबतक मांगो पर नहीं होती सुनवाई तबतक धरना प्रदर्शन रहेगी जारी
    1
    मोहगांव में विभिन्न समस्याओं को लेकर 
अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी 
जबतक मांगो पर नहीं होती सुनवाई तबतक धरना प्रदर्शन रहेगी जारी
    user_Rajju Bhartiya
    Rajju Bhartiya
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मंडला मार्ग स्थित बम्हनी बंजर बस स्टैंड पर साप्ताहिक बाजार के दिन लगे ठेलों और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण भारी जाम की स्थिति बन गई। इसी दौरान मंडला की ओर से आ रही बस ने एक टू-व्हीलर चालक और सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया गया। घटना के बाद बस चालक ने अपनी गलती से इनकार करते हुए वाहन आगे बढ़ा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय नागरिकों ने बाजार के दिन नियमित पुलिस तैनाती और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लग सके।
    1
    मंडला मार्ग स्थित बम्हनी बंजर बस स्टैंड पर साप्ताहिक बाजार के दिन लगे ठेलों और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण भारी जाम की स्थिति बन गई। इसी दौरान मंडला की ओर से आ रही बस ने एक टू-व्हीलर चालक और सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया गया। घटना के बाद बस चालक ने अपनी गलती से इनकार करते हुए वाहन आगे बढ़ा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय नागरिकों ने बाजार के दिन नियमित पुलिस तैनाती और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लग सके।
    user_Prashant Patel
    Prashant Patel
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Neelesh THAKUR
    1
    Post by Neelesh THAKUR
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इंदौर में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव निर्वस्त्र हालत में उसके क्लासमेट के कमरे में मिला है। क्लासमेट मंदसौर का रहने वाला है। कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। छात्रा तीन दिन से लापता थी। 10 फरवरी की रात कॉलेज के आधिकारिक वॉट्सएप गु्रप पर छात्रा के मोबाइल फोन से एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट हुआ था। इसमें युवक का चेहरा इमोजी से छिपा था, जबकि छात्रा का चेहरा साफ दिख रहा है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने छात्रा के मोबाइल का इस्तेमाल कर उसके स्टेटस पर भी आपत्तिजनक वीडियो लगाए और उसके संपर्क में रहने वालों को भी भेजे। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, घटना अंकली गली की है। सूचना मिलते एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जिस कमरे से शव मिला है, वह उसके क्लासमेट मंदसौर निवासी पीयूष का है। जो उसने किराए से ले रखा है। दोनों सांवेर रोड स्थित एक संस्थान से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। घटना के बाद से ही पीयूष लापता है।
    1
    इंदौर में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव निर्वस्त्र हालत में उसके क्लासमेट के कमरे में मिला है। क्लासमेट मंदसौर का रहने वाला है। कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। छात्रा तीन दिन से लापता थी। 10 फरवरी की रात कॉलेज के आधिकारिक वॉट्सएप गु्रप पर छात्रा के मोबाइल फोन से एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट हुआ था। इसमें युवक का चेहरा इमोजी से छिपा था, जबकि छात्रा का चेहरा साफ दिख रहा है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने छात्रा के मोबाइल का इस्तेमाल कर उसके स्टेटस पर भी आपत्तिजनक वीडियो लगाए और उसके संपर्क में रहने वालों को भी भेजे। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, घटना अंकली गली की है। सूचना मिलते एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जिस कमरे से शव मिला है, वह उसके क्लासमेट मंदसौर निवासी पीयूष  का है। जो उसने किराए से ले रखा है। दोनों सांवेर रोड स्थित एक संस्थान से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। घटना के बाद से ही पीयूष लापता है।
    user_Yahova Blessing
    Yahova Blessing
    Voice of people Mandla, Madhya Pradesh•
    9 hrs ago
  • मंडला - विकासखंड मवई के शासकीय प्राथमिक शाला केरपानी में ये कैसी पाठशाला.... जिन नन्हें हाथों में किताबें होनी चाहिए उनसे साफ करा रहे बर्तन.. शिक्षा के मंदिर में बच्चों के भविष्य को संवारने की जगह अंधकार में ढाकेलने की साजिश
    1
    मंडला - विकासखंड मवई के शासकीय प्राथमिक शाला केरपानी में ये कैसी पाठशाला.... जिन नन्हें हाथों में किताबें होनी चाहिए उनसे साफ करा रहे बर्तन.. शिक्षा के मंदिर में बच्चों के भविष्य को संवारने की जगह अंधकार में ढाकेलने की साजिश
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    पत्रकार Mandla, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • मंडला के नर्मदा कॉलोनी पार्क में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ‘भगवान शिव आराधन’ महोत्सव के चतुर्थ दिवस पर शनिवार को शाम 5:30 बजे कथा व्यास स्वामी यशवीर जी ने कार्तिकेय जन्म और तारकासुर वध प्रसंग की गहन आध्यात्मिक व्याख्या की। स्वामी जी ने कहा कि तारकासुर कोई बाहरी शत्रु नहीं, बल्कि हमारे भीतर के काम, क्रोध और लोभ जैसे विकार ही वास्तविक ‘तारकासुर’ हैं। इनका अंत केवल शिव-तत्व की जागृति और ब्रह्म ज्ञान से ही संभव है। उन्होंने बताया कि पूर्ण सद्गुरु द्वारा ‘तीसरा नेत्र’ जागृत होने पर साधक को चार दिव्य अनुभूतियाँ होती हैं — दिव्य प्रकाश, दिव्य नाद, दिव्य नाम और दिव्य अमृत। उन्होंने जोर देकर कहा कि अध्यात्म कोई सैद्धांतिक ज्ञान नहीं, बल्कि प्रत्यक्ष अनुभव की साधना है। कथा के दौरान प्रस्तुत भक्तिमय भजनों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया और श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
    1
    मंडला के नर्मदा कॉलोनी पार्क में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ‘भगवान शिव आराधन’ महोत्सव के चतुर्थ दिवस पर शनिवार को शाम 5:30 बजे कथा व्यास स्वामी यशवीर जी ने कार्तिकेय जन्म और तारकासुर वध प्रसंग की गहन आध्यात्मिक व्याख्या की। स्वामी जी ने कहा कि तारकासुर कोई बाहरी शत्रु नहीं, बल्कि हमारे भीतर के काम, क्रोध और लोभ जैसे विकार ही वास्तविक ‘तारकासुर’ हैं। इनका अंत केवल शिव-तत्व की जागृति और ब्रह्म ज्ञान से ही संभव है। उन्होंने बताया कि पूर्ण सद्गुरु द्वारा ‘तीसरा नेत्र’ जागृत होने पर साधक को चार दिव्य अनुभूतियाँ होती हैं — दिव्य प्रकाश, दिव्य नाद, दिव्य नाम और दिव्य अमृत। उन्होंने जोर देकर कहा कि अध्यात्म कोई सैद्धांतिक ज्ञान नहीं, बल्कि प्रत्यक्ष अनुभव की साधना है। कथा के दौरान प्रस्तुत भक्तिमय भजनों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया और श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
    user_Vinay Namdeo Nainpur
    Vinay Namdeo Nainpur
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.