मिलेट फूड फेस्टिवल' में नगरवासियों का जबरदस्त उत्साह,बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने व्यंजनों का उठाया लुत्फ मंडला में आयोजित ‘मिलेट फूड फेस्टिवल’ में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। स्थानीय व्यंजनों की मनमोहक खुशबू और श्रीअन्न (मिलेट्स) से बने अनोखे स्वादिष्ट पकवानों ने हर किसी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम स्थल पर शाम से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। फेस्टिवल में कोदो, कुटकी, रागी, ज्वार और बाजरा से तैयार विविध व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे। पारंपरिक पकवानों के साथ-साथ आधुनिक अंदाज में तैयार मिलेट पिज़्ज़ा, मिलेट डोसा, लड्डू, खिचड़ी और हलवा लोगों को खूब पसंद आया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने स्वाद का भरपूर आनंद लिया। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को श्रीअन्न के पौष्टिक महत्व के प्रति जागरूक करना है। मिलेट्स न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक हैं। बड़ी संख्या में पहुंचे नगरवासियों ने विभिन्न स्टॉलों पर जाकर व्यंजनों का लुत्फ उठाया और आयोजन की सराहना की। फेस्टिवल ने स्वाद, सेहत और परंपरा का अनूठा संगम प्रस्तुत किया, जिससे पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

- गहरी बावली में रातभर जिंदगी से जंग… सुबह पुलिस ने किया रेस्क्यू, प्लास्टिक खोखे ने बचाई जान मंडला जिले के निवास नगर परिषद क्षेत्र में राधा-कृष्ण मंदिर के बगल स्थित एक पुरानी और गहरी बावली से पुलिस ने साहसिक रेस्क्यू कर एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।1
- साहब मैं जिंदा हूं…राष्ट्रीय मानव बैगा की गुहार, सिस्टम पर बड़ा सवाल1
- मंडला में बेक रहे थे घटिया हेलमेट मंडला पुलिस ने किया ख़ुलासा हेलमेट ख़रीदने से पहले जाँच ज़रूरी1
- Post by Shubham Bairagi journalist1
- मंडला नगर पालिका क्षेत्र में आवारा मवेशियों का आतंक1
- घुघरी सूर्य कुण्ड धाम भण्डारा समिति में नर्मदा परिक्रमा वासियों की भोजन सेवा दिनांक 14.02.2026 मां सभी दान दाताओं की मनोकामना पूर्ण करें।1
- मंडला जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में मधुवन ढाबा के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मंडला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की। मृतक की पहचान सुमित काछी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम घाना, थाना तिलवारा, जबलपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुमित 11 फरवरी से लापता था। उसके भाई द्वारा टिकरिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शनिवार को शाम 4:00 बजे घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मामले की पूरी जानकारी दी1
- मंडला जिले के मवई विकासखंड की ग्राम पंचायत अमवार से प्रशासनिक लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहां सत्तो बाई बैगा जिंदा हैं… लेकिन समग्र आईडी में उनका नाम गायब है… यानी कागजों में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है मामला मवई के अमवार गांव का है…पीड़िता का कहना है कि कई बार पंचायत के चक्कर लगाए, लेकिन नाम नहीं जोड़ा गया… जिसके चलते वह शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।पीडिता का कहना है कि साहब… मैं जिंदा हूं… लेकिन कागजों में मुझे मार दिया गया है…अब देखना होगा कि मीडिया में मामला उजागर होने के बाद प्रशासन इस बड़ी लापरवाही को कब सुधारता है… और सत्तो बाई बैगा को उनका हक दिलाता है।1
- महाशिवरात्रि पर शिव भक्ति में डूबी नर्मदा कॉलोनी, मंत्री संपतिया उइके ने किया शिव आराधन में सहभागिता महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा जल छानन केंद्र के सामने नर्मदा कॉलोनी में भव्य शिव आराधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की। कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके विशेष रूप से पहुंचीं और विधिवत पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ प्राप्त किया। उन्होंने शिव भक्ति में लीन होकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार और शिव स्तुति से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। संस्थान के साधकों ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए आध्यात्मिक संदेश भी दिए।1