कुंडा में गणेश उत्सव का समापन, शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब कुंडा, प्रतापगढ़। कुंडा कस्बे में रानी गिरजा बालिका इंटर कॉलेज के पास पिछले 16 वर्षों से आयोजित हो रहे गणेश उत्सव का शुक्रवार शाम करीब चार बजे विधि-विधान के साथ समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को विदाई दी। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। गणेश प्रतिमा की विदाई के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। लोगों ने भक्ति गीतों और जयकारों के बीच गणपति बप्पा के दर्शन किए। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस मौजूद रही। दो महीने में तैयार हुआ बंगाल के कारीगरों का भव्य पंडाल इस बार गणेश उत्सव में बंगाल से आए कारीगरों द्वारा तैयार किया गया भव्य पंडाल आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। आयोजकों के मुताबिक पंडाल को तैयार करने में कारीगरों को करीब दो महीने का समय लगा और इसे बनाने में लगभग 20 लाख रुपये खर्च हुए। पंडाल के साथ लगे बड़े मेले में स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के जिलों से भी हजारों श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन करने के साथ मेले का आनंद लिया। उत्सव के समापन पर आयोजन समिति ने सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का आभार जताया।
कुंडा में गणेश उत्सव का समापन, शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब कुंडा, प्रतापगढ़। कुंडा कस्बे में रानी गिरजा बालिका इंटर कॉलेज के पास पिछले 16 वर्षों से आयोजित हो रहे गणेश उत्सव का शुक्रवार शाम करीब चार बजे विधि-विधान के साथ समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को विदाई दी। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। गणेश प्रतिमा की विदाई के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। लोगों ने भक्ति गीतों और जयकारों के बीच गणपति बप्पा के दर्शन किए। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस मौजूद रही। दो महीने में तैयार हुआ बंगाल के कारीगरों का भव्य पंडाल इस बार गणेश उत्सव में बंगाल से आए कारीगरों द्वारा तैयार किया गया भव्य पंडाल आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। आयोजकों के मुताबिक पंडाल को तैयार करने में कारीगरों को करीब दो महीने का समय लगा और इसे बनाने में लगभग 20 लाख रुपये खर्च हुए। पंडाल के साथ लगे बड़े मेले में स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के जिलों से भी हजारों श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन करने के साथ मेले का आनंद लिया। उत्सव के समापन पर आयोजन समिति ने सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का आभार जताया।
- *आगरा: एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक की भीषण भिड़ंत...* *फंसे चालक को सुरक्षित निकाला गया...* लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे स्थित रेवरी टोल प्लाजा के पास बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक वाहन में फंस गया... सूचना पर थाना काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों और वहां से गुजर रहे वाहन चालकों की मदद से फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला...1
- रायबरेली के GIC ग्राउंड में अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। कई जनपदों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर माहौल उत्साहपूर्ण दिखाई दिया। रायबरेली के GIC ग्राउंड में अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। कई जनपदों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर माहौल उत्साहपूर्ण दिखाई दिया।1
- जेठवारा पुलिस एवं स्पेशल टीम द्वारा चोरी की घटना का हुआ सफल अनावरण *थाना जेठवारा पुलिस एवं स्पेशल टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण, कुल ₹81,200/- नकद, इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा एवं घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की गई। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।* *इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की बाइट ।*1
- गणेश भगवान मूर्ति विसर्जन के पहले निकली शोभायात्रा कस्वे वासियों ने किया पूजा अर्चना भीगी नेत्रो से भक्तों ने गणेश को किया विसर्जन अमेठी स्थानीय कस्बे में गणेश भगवान की एक छोटा तथा एक बड़ा पाण्डाल बना कर भक्तों ने दस दिनों तक पूजा अर्चना आरती किया कोतवाली तिराहा के पास स्थापित गणेश भगवान मूर्ति विसर्जन के पहले भक्तों ने पूर्व संध्या को हवन पूजन किया शुक्रवार की सुबह घड़ा भरा गया रिमझिम बरसात के चलते विसर्जन शोभा यात्रा निकालने में देरी हुई शाम के हलुआ भक्तों में वितरित किया भक्त गण देर शाम कस्वे में शोभा यात्रा निकाली गई भक्त गण अबीर गुलाल उड़ाते नृत्य करते हुए शोभा यात्रा निकाली नीरज मदन अग्रवाल अनिल तिवारी शिवा अग्रहरी सहित सैकड़ों भक्त गण गणेश भगवान मूर्ति को दशरथ घाट महाराजपुर में मालती नदी में विसर्जित किया1
- सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, सार्वजनिक रास्ता बंद करने से ग्रामीण परेशान शिकायत के बाद बच्ची को धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने डीएम-एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, सार्वजनिक रास्ता बंद करने से ग्रामीण परेशान शिकायत के बाद बच्ची को धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने डीएम-एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार अमेठी। जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरबहनपुर, छिवरहा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और वर्षों पुराने सार्वजनिक रास्ते को बंद करने का मामला सामने आया है। गांव निवासी ममता सिंह ने इस संबंध में जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी पंकज मिश्र और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शिकायत के बाद अपनी बच्ची को जान से मारने और गायब करने की धमकी का भी गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ममता सिंह के अनुसार राजस्व अभिलेखों में ग्राम सभा की तीन जमीनें दर्ज हैं गाटा संख्या 400 नवीन परती,गाटा संख्या 423 खाल निकालने का स्थान, सुरक्षित खाते की भूमि- गाटा संख्या 434 गैर मुमकिन खाते की भूमि दर्ज है। आरोप है कि इन तीनों गाटा संख्याओं पर गांव के ही कुँवर विक्रम सिंह, सुभाष सिंह और विकास सिंह द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा कर व्यक्तिगत लाभ लिया जा रहा है, जिससे ग्राम सभा को राजस्व की क्षति हो रही है। इसके अलावा ममता सिंह ने बताया कि गाटा संख्या 401 से सटा हुआ वर्षों पुराना सार्वजनिक रास्ता जो ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य साधन था, उसे भी बंद कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने इसकी शिकायत प्रशासन से की तो विपक्षी डब्लू सिंह और सोनू सिंह ने उसकी बच्ची को जान से मारने और गायब कर देने की धमकी दी। इस घटना के बाद से उसका पूरा परिवार दहशत में है। पीड़िता ने कहा है कि यदि उसे या उसकी बेटी को किसी प्रकार की हानि होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मामले में एसडीएम अमेठी पंकज मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच के लिए कानूनगो और लेखपाल को मौके पर भेजकर पैमाइश के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पीपरपुर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामला राजस्व से जुड़ा हुआ है, इस संबंध में एसडीएम को पत्र भेजा गया है। राजस्व टीम की रिपोर्ट और अभिलेखों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि महिला की ओर से विपक्षी के खिलाफ पहले से ही एक मुकदमा दर्ज है।2
- फुरसतगंज पुलिस ने दो चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर को दबोचा फुरसतगंज पुलिस ने दो चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर को दबोचा अमेठी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत फुरसतगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनीश कुमार पुत्र भागीरथ निवासी सोनवर्षा, थाना बल्दीराय, सुलतानपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 25 सितंबर को चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। उसके पास से हीरो सुपर स्प्लेंडर UP 44 AE 6805 और हीरो एचएफ डीलक्स UP 36 J 1013 बरामद हुईं। पूछताछ में वह दोनों बाइकों के कागजात नहीं दिखा सका और पुलिस को बताया कि बाइकें चोरी की हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि सुपर स्प्लेंडर की चोरी के संबंध में सुलतानपुर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज है, जबकि एचएफ डीलक्स की चोरी का मुकदमा फुरसतगंज थाने में पहले से दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 411 समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ सुलतानपुर और अयोध्या के थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं।1
- *लखनऊ: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन...* राजेंद्र गौतम ने कहा बर्दाश्त की सीमा खत्म। ज्ञानेश कुमार तुरंत इस्तीफा दें और गद्दी के पीछे छिपे वोट चोरों के नाम उगलें... अजय राय ने बताया वोटों पर डाका डालने वाले गिरोह और उनके आका याद रखें, जनता का सब्र टूट चुका है। लोकतंत्र के डकैतों की जगह सिर्फ जेल के पीछे है... लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले किसी देशद्रोही को बख्शा नहीं जाएगा...1
- जमीन विवाद में बच्ची को धमकी का आरोप, महिला ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा जमीन विवाद में बच्ची को धमकी का आरोप, महिला ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा अमेठी। पीपरपुर क्षेत्र के नरबहनपुर (छिवरहा) गांव में जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब धमकी के आरोप तक पहुंच गया है। गांव निवासी ममता सिंह ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर सरकारी भूमि पर कथित कब्जे और ग्रामीणों के पुराने रास्ते को बंद किए जाने की शिकायत की है। साथ ही शिकायत के बाद अपनी बच्ची को जान से मारने और गायब करने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। ममता सिंह के मुताबिक गांव के राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 400 नवीन परती, 423 खाल निकालने का स्थान और 434 गैर मुमकिन भूमि दर्ज है। आरोप है कि इन जमीनों पर कुँवर विक्रम सिंह, सुभाष सिंह और विकास सिंह ने कथित रूप से कब्जा कर रखा है। महिला ने गाटा संख्या 401 से लगे पुराने रास्ते को भी बंद किए जाने की बात कही है। महिला का आरोप है कि शिकायत के बाद डब्लू सिंह और सोनू सिंह ने उसकी बेटी को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। उसने मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ परिवार की सुरक्षा की मांग की है। एसडीएम पंकज मिश्र ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए कानूनगो और लेखपाल को निर्देश दिए गए हैं। पीपरपुर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला राजस्व विभाग से जुड़ा है और पैमाइश के बाद अभिलेखों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, शिकायत के बाद बच्ची को धमकी देने का भी दावा अमेठी। ग्राम नरबहनपुर (छिवरहा) निवासी ममता सिंह ने सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे और वर्षों पुराने सार्वजनिक रास्ते को बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी, एसडीएम अमेठी पंकज मिश्र और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। महिला ने शिकायत के बाद अपनी बच्ची को जान से मारने और गायब करने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है। उसने मामले की जांच कर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। ममता सिंह के मुताबिक ग्राम सभा नरबहनपुर के राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 400 नवीन परती, गाटा संख्या 423 खाल निकालने का स्थान (सुरक्षित खाते की भूमि) और गाटा संख्या 434 गैर मुमकिन खाते की भूमि दर्ज है। आरोप है कि इन जमीनों पर कुँवर विक्रम सिंह, सुभाष सिंह और विकास सिंह द्वारा कथित रूप से कब्जा कर व्यक्तिगत लाभ लिया जा रहा है। इससे ग्राम सभा को राजस्व की क्षति होने का भी आरोप लगाया गया है। महिला ने बताया कि गाटा संख्या 401 से सटकर जाने वाला वर्षों पुराना ग्रामीणों के आवागमन का रास्ता भी कथित रूप से बंद कर दिया गया है। उसने मौके पर पैमाइश कराकर राजस्व अभिलेखों के आधार पर स्थिति स्पष्ट कराने की मांग की है। ममता सिंह ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद डब्लू सिंह और सोनू सिंह ने उसकी बच्ची को जान से मारने और गायब करने की धमकी दी। महिला का कहना है कि धमकी के बाद उसका परिवार भयभीत है। उसने कहा कि यदि उसे या उसकी बेटी को कोई नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी। एसडीएम पंकज मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच के लिए कानूनगो व लेखपाल को निर्देश दिए गए हैं। वहीं पीपरपुर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला राजस्व से संबंधित है और इस संबंध में एसडीएम को पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि राजस्व टीम की पैमाइश और अभिलेखों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि महिला की ओर से विपक्षी के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज कराया गया है।4