स्व. विधायक मानवेंद्र सिंह के नाम पर बनेगा राजकीय महाविद्यालय, मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति शाहजहांपुर। ददरौल विधानसभा क्षेत्र के ढाकिया परवेजपुर गांव में स्वर्गीय विधायक मानवेंद्र सिंह के नाम पर राजकीय महाविद्यालय स्थापित किया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकृति दे दी है। ददरौल विधायक अरविन्द सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्व. विधायक मानवेंद्र सिंह की स्मृति में उनके गृह ग्राम ढाकिया परवेजपुर में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी। इस निर्णय से क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही पढ़ाई की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। विधायक अरविंद सिंह ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्व. मानवेंद्र सिंह क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे और उनके नाम पर बनने वाला महाविद्यालय आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा।क्षेत्रवासियों में भी इस घोषणा को लेकर खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि महाविद्यालय बनने से ददरौल क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा।

- पीलीभीत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार का एक बेहद भावुक और आत्मीय रूप देखने को मिला। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री ने न केवल नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया, बल्कि प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए वर-वधु के परिजनों के साथ बैठकर भोजन भी किया। "यह मेरा परिवार है" भोजन के दौरान जब लोगों ने उन्हें वीआईपी डाइनिंग की ओर ले जाने का प्रयास किया, तो मंत्री ने सहजता से मना कर दिया। उन्होंने कन्या पक्ष और वर पक्ष के लोगों के बीच बैठकर जमीन पर भोजन किया और कहा: "ये सभी मेरे अपने लोग हैं और आज का दिन खुशी का अवसर है। यह मेरा परिवार है और अपनों के साथ बैठकर भोजन करने से जो आनंद मिलता है, वह कहीं और नहीं।" प्रमुख बिंदु: सामूहिक विवाह का आयोजन: जिले में आयोजित इस भव्य समारोह में दर्जनों जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सादा जीवन, उच्च विचार: राज्यमंत्री के इस सादगीपूर्ण व्यवहार की सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर जमकर प्रशंसा हो रही है। सरकार की योजना पर जोर: मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जहां बिना किसी आर्थिक बोझ के बेटियां सम्मान के साथ विदा हो रही हैं।1
- Post by Saurabh Trivrdi1
- Sanjana ki fali se Kai emergency Hoti Hai video ko like karo share karo follow karo1
- अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में सुगसुगी गांव के पास रोडवेज बस और आर्टिका की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत एक गंभीर रूप से घायल2
- कार से इटावा जा रहे कार सवारो की कार अल्लाहगंज थाना के सुगसुगी के पास रोडवेज बस से टकराई हादसे में तीन लोगों की मौत दो को गंभीर हालत में इलाज के लिए फरुखाबाद भेजा गया मृतक हैदराबाद खीरी के रहने वाले हैं1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- शाहजहांपुर। शहर में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। समारोह में बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा मुख्य रूप से पहुंचे, जहां आयोजक प्रतिष्ठित व्यापारी व समाजसेवी संजय गुप्ता पाईप बालों ने उनका फूलमालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।कार्यक्रम में जिले की कई प्रमुख हस्तियों ने भी शिरकत की। इनमें डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी तथा नगर आयुक्त डॉ. विपिन मिश्रा सहित पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में फूलों की होली और लट्ठमार होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रंग, गुलाल और फूलों की खुशबू के बीच लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के हजारों लोगों ने पहुंचकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान मेहमानों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई, जिसका उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया। होली मिलन समारोह में पूरे समय उत्सव का माहौल बना रहा और लोगों ने रंगों के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।1
- मदनापुर (शाहजहांपुर)। कस्बे में मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति शराब के नशे में सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने से उसका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। जानकारी के अनुसार गांव ढुकुरी कला निवासी संतोष पंडित पुत्र जगतपाल मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे मदनापुर कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने सड़क पर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह शराब के नशे में थे और लड़खड़ाते हुए सड़क के बीच चल रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय सड़क पर कई वाहन गुजर रहे थे, लेकिन चालकों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत अपने वाहन रोक लिए, जिससे वह वाहनों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर थाना मदनापुर पुलिस के कांस्टेबल आकाश कुमार और सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक ई-रिक्शा की मदद से घायल को तुरंत सीएचसी मदनापुर पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संतोष पंडित नशे की हालत में थे और अचानक सड़क पर गिरने से उनका सिर फट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायल को अस्पताल भिजवाया।1