logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हम मियां बीवी की जोड़ी आप लोगों को कैसी लगी कमेंट करके बताएं भाई 🙏♥️🙏

19 hrs ago
user_Kshatr Pal shivhare
Kshatr Pal shivhare
Security Guard मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

हम मियां बीवी की जोड़ी आप लोगों को कैसी लगी कमेंट करके बताएं भाई 🙏♥️🙏

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हम मियां बीवी की जोड़ी आप लोगों को कैसी लगी कमेंट करके बताएं भाई 🙏♥️🙏
    1
    हम मियां बीवी की जोड़ी आप लोगों को कैसी लगी कमेंट करके बताएं भाई 🙏♥️🙏
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Security Guard मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • तेज आंधी बारिश से रामगढ़ रोड पर गिरे पेड़ों का नगर परिषद की टीम ने हटाया मलवा तेज आंधी-बारिश से रामगढ़ रोड पर गिरे पेड़, घंटों बाधित रहा आवागमन - नगर परिषद की टीम ने हटाया मलबा भांडेर तहसील के रामगढ़ रोड पर 24 घंटे पहले हुई तेज बारिश और हवाओं ने जमकर कहर बरपाया। तेज हवाओं के चलते सड़क किनारे खड़े विशाल पेड़ उखड़कर मुख्य सड़क पर गिर पड़े, जिससे आम रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। पेड़ गिरने से माँ रामगढ़ काली माता मंदिर, नवीन तहसील कार्यालय, गैस गोदाम की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग बंद हो गया। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों, श्रद्धालुओं और आसपास के मोहल्लेवासियों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई राहगीर घंटों तक फंसे रहे। नगर परिषद ने दिखाई तत्परता स्थानीय लोगों द्वारा नगर परिषद को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर परिषद की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद गिरे हुए पेड़ों को हटाकर सड़क को साफ किया। जिसके बाद आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो सका। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि सड़क किनारे जर्जर और सूखे पेड़ों को पहले से ही चिन्हित कर हटा दिया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।।
    1
    तेज आंधी बारिश से रामगढ़ रोड पर गिरे पेड़ों का नगर परिषद की टीम ने हटाया मलवा
तेज आंधी-बारिश से रामगढ़ रोड पर गिरे पेड़, घंटों बाधित रहा आवागमन - नगर परिषद की टीम ने हटाया मलबा
भांडेर तहसील के रामगढ़ रोड पर 24 घंटे पहले हुई तेज बारिश और हवाओं ने जमकर कहर बरपाया। तेज हवाओं के चलते सड़क किनारे खड़े विशाल पेड़ उखड़कर मुख्य सड़क पर गिर पड़े, जिससे आम रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया।
पेड़ गिरने से माँ रामगढ़ काली माता मंदिर, नवीन तहसील कार्यालय, गैस गोदाम की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग बंद हो गया। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों, श्रद्धालुओं और आसपास के मोहल्लेवासियों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई राहगीर घंटों तक फंसे रहे।
नगर परिषद ने दिखाई तत्परता
स्थानीय लोगों द्वारा नगर परिषद को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर परिषद की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद गिरे हुए पेड़ों को हटाकर सड़क को साफ किया। जिसके बाद आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो सका।
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि सड़क किनारे जर्जर और सूखे पेड़ों को पहले से ही चिन्हित कर हटा दिया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कोंच,नरी-पहाड़गांव के बीच जरया नाले में विशाल मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत कोंच। विकासखंड कोंच क्षेत्र के ग्राम नरी और पहाड़गांव के बीच स्थित जरया नाले के किनारे रविवार को धूप सेंकता विशाल मगरमच्छ दिखने से दहशत फैल गई। मगरमच्छ को देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया गया कि मगरमच्छ काफी बड़ा था और कुछ देर तक नाले के आसपास दिखाई देता रहा। ग्रामीणों की नजर पड़ने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर बाद मगरमच्छ नाले की ओर बढ़ा और पानी में प्रवेश कर गया। इसके बाद वह ग्रामीणों की नजरों से ओझल हो गया। मगरमच्छ के नाले में चले जाने के बाद भी आसपास के गांवों के लोगों में चिंता बनी हुई है। भेंपता निवासी वितन पटेल, नरी निवासी अब्दुल जाहिद और परम सुख ने सबसे पहले मगरमच्छ देखा। ग्रामीणों का कहना है कि जरया नाले के आसपास खेत हैं, जहां किसानों और ग्रामीणों का अक्सर आना-जाना रहता है। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी से लोगों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से नाले के आसपास निगरानी बढ़ाने और मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उपयुक्त स्थान पर पहुंचाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बच्चों और पशुओं को नाले के पास न जाने देने तथा खेतों की ओर जाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना आसपास के गांवों में भी फैल गई। फिलहाल मगरमच्छ नाले के पानी में चला गया है, लेकिन उसकी मौजूदगी को लेकर नरी, पहाड़गांव और आसपास के ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वन रेंजर संजीव तिवारी ने बताया कि अभी जानकारी नहीं है, टीम को मौके पर रवाना किया गया है।
    1
    कोंच,नरी-पहाड़गांव के बीच जरया नाले में विशाल मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत
कोंच। विकासखंड कोंच क्षेत्र के ग्राम नरी और पहाड़गांव के बीच स्थित जरया नाले के किनारे रविवार को धूप सेंकता विशाल मगरमच्छ दिखने से दहशत फैल गई। मगरमच्छ को देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 
बताया गया कि मगरमच्छ काफी बड़ा था और कुछ देर तक नाले के आसपास दिखाई देता रहा। ग्रामीणों की नजर पड़ने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर बाद मगरमच्छ नाले की ओर बढ़ा और पानी में प्रवेश कर गया। इसके बाद वह ग्रामीणों की नजरों से ओझल हो गया। मगरमच्छ के नाले में चले जाने के बाद भी आसपास के गांवों के लोगों में चिंता बनी हुई है। भेंपता निवासी वितन पटेल, नरी निवासी अब्दुल जाहिद और परम सुख ने सबसे पहले मगरमच्छ देखा। ग्रामीणों का कहना है कि जरया नाले के आसपास खेत हैं, जहां किसानों और ग्रामीणों का अक्सर आना-जाना रहता है। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी से लोगों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से नाले के आसपास निगरानी बढ़ाने और मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उपयुक्त स्थान पर पहुंचाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बच्चों और पशुओं को नाले के पास न जाने देने तथा खेतों की ओर जाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना आसपास के गांवों में भी फैल गई। फिलहाल मगरमच्छ नाले के पानी में चला गया है, लेकिन उसकी मौजूदगी को लेकर नरी, पहाड़गांव और आसपास के ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वन रेंजर संजीव तिवारी ने बताया कि अभी जानकारी नहीं है, टीम को मौके पर रवाना किया गया है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    5 hrs ago
  • गरौठा क्षेत्र में बिना एस्टीमेट 11 केवी लाइन शिफ्ट करने का आरोप, विभाग की कार्यप गुरसरांय। विद्युत उपखंड गुरसरांय क्षेत्र के ग्राम जलालपुरा में इनरिका इंफ्रा 3 बैटरी पावर प्लांट के सामने से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन को लेकर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्लांट के सामने सीमेंट के पोलों के जरिए 11 केवी लाइन निकली हुई थी। इससे प्लांट पर सामान लेकर आने-जाने वाले भारी वाहनों को परेशानी होती थी। समस्या को देखते हुए कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रंजन मिश्रा ने विद्युत विभाग को लाइन शिफ्ट करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। पत्र में पुरानी लाइन को शिफ्ट कर नई विद्युत लाइन का एस्टीमेट तैयार कराने का अनुरोध किया गया था। आरोप है कि विभागीय स्तर पर एस्टीमेट तैयार किए बिना ही लाइन को शिफ्ट करा दिया गया। लाइन शिफ्ट होने के बाद मौके पर पहले लगे सीमेंट के पोलों की जगह लोहे के राउंड पोल लगाए गए हैं। इससे लाइन शिफ्टिंग की प्रक्रिया और इसमें अपनाई गई विभागीय व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि लाइन शिफ्ट कराने के नाम पर मोटी रकम का लेन-देन हुआ। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को लाइन शिफ्टिंग की जानकारी थी या नहीं, यह भी जांच का विषय है। यदि जानकारी थी तो निर्धारित प्रक्रिया और एस्टीमेट के बिना कार्य कैसे कराया गया, इस पर भी स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है। मामले में अब विभागीय जांच की बात कही जा रही है। उपखंड अधिकारी गुरसरांय संजय कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब निगाहें जांच पर टिकी हैं कि लाइन शिफ्टिंग में विभागीय नियमों का पालन हुआ था या नहीं और यदि किसी स्तर पर अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जाती है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गरौठा क्षेत्र में बिना एस्टीमेट 11 केवी लाइन शिफ्ट करने का आरोप, विभाग की कार्यप
गुरसरांय। विद्युत उपखंड गुरसरांय क्षेत्र के ग्राम जलालपुरा में इनरिका इंफ्रा 3 बैटरी पावर प्लांट के सामने से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन को लेकर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्लांट के सामने सीमेंट के पोलों के जरिए 11 केवी लाइन निकली हुई थी। इससे प्लांट पर सामान लेकर आने-जाने वाले भारी वाहनों को परेशानी होती थी। समस्या को देखते हुए कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रंजन मिश्रा ने विद्युत विभाग को लाइन शिफ्ट करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। पत्र में पुरानी लाइन को शिफ्ट कर नई विद्युत लाइन का एस्टीमेट तैयार कराने का अनुरोध किया गया था।
आरोप है कि विभागीय स्तर पर एस्टीमेट तैयार किए बिना ही लाइन को शिफ्ट करा दिया गया। लाइन शिफ्ट होने के बाद मौके पर पहले लगे सीमेंट के पोलों की जगह लोहे के राउंड पोल लगाए गए हैं। इससे लाइन शिफ्टिंग की प्रक्रिया और इसमें अपनाई गई विभागीय व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
मामले में यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि लाइन शिफ्ट कराने के नाम पर मोटी रकम का लेन-देन हुआ। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को लाइन शिफ्टिंग की जानकारी थी या नहीं, यह भी जांच का विषय है। यदि जानकारी थी तो निर्धारित प्रक्रिया और एस्टीमेट के बिना कार्य कैसे कराया गया, इस पर भी स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है।
मामले में अब विभागीय जांच की बात कही जा रही है। उपखंड अधिकारी गुरसरांय संजय कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अब निगाहें जांच पर टिकी हैं कि लाइन शिफ्टिंग में विभागीय नियमों का पालन हुआ था या नहीं और यदि किसी स्तर पर अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जाती है।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुरादाबाद में बीच सड़क खराब हुई ई-रिक्शा में पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी, हादसे में ई रिक्शा सवार की हुई मौत हादसे का सीसीटीवी आया सामने। #UPNews मुरादाबाद में बीच सड़क खराब हुई ई-रिक्शा में पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी, हादसे में ई रिक्शा सवार की हुई मौत हादसे का सीसीटीवी आया सामने। #UPNews
    1
    मुरादाबाद में बीच सड़क खराब हुई ई-रिक्शा में पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी, हादसे में ई रिक्शा सवार की हुई मौत हादसे का सीसीटीवी आया सामने।

#UPNews
मुरादाबाद में बीच सड़क खराब हुई ई-रिक्शा में पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी, हादसे में ई रिक्शा सवार की हुई मौत हादसे का सीसीटीवी आया सामने।
#UPNews
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Local News Reporter गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बीरेन्द्र सिंगरिया (पुत्र द्वारकानाथ, मूल निवासी: गुरसराय) एवं पूजा शर्मा (पत्नी बीरेन्द्र सिंगरिया) को मोहाली, पंजाब से गिरफ्तार किया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी के कुशल निर्देशन व नेतृत्व में जनपद झाँसी में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना नवाबाद पुलिस द्वारा जनपद झाँसी में धोखाधड़ी के विभिन्न मुकदमों में वांछित इनामी अभियुक्त बीरेन्द्र सिंगरिया (पुत्र द्वारकानाथ, मूल निवासी: गुरसराय) एवं पूजा शर्मा (पत्नी बीरेन्द्र सिंगरिया) को मोहाली, पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त बीरेन्द्र सिंगरिया के ऊपर जनपद झाँसी व जालौन में धोखाधड़ी से संबंधित पूर्व से करीब 7 एफआईआर पंजीकृत हैं, तथा अभियुक्ता पूजा शर्मा के विरुद्ध भी धोखाधड़ी के संबंध में पूर्व से लगभग 4 एफआईआर दर्ज हैं। इन दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी द्वारा इनके ऊपर 25,000/- रुपयों का इनाम घोषित किया गया था, और ये दोनों माननीय न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू आदेशिका के अंतर्गत भी वांछित थे। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री प्रिया सिंह की वीडियो बाइट-
    1
    बीरेन्द्र सिंगरिया (पुत्र द्वारकानाथ, मूल निवासी: गुरसराय) एवं पूजा शर्मा (पत्नी बीरेन्द्र सिंगरिया) को मोहाली, पंजाब से गिरफ्तार किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी के कुशल निर्देशन व नेतृत्व में जनपद झाँसी में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना नवाबाद पुलिस द्वारा जनपद झाँसी में धोखाधड़ी के विभिन्न मुकदमों में वांछित इनामी अभियुक्त बीरेन्द्र सिंगरिया (पुत्र द्वारकानाथ, मूल निवासी: गुरसराय) एवं पूजा शर्मा (पत्नी बीरेन्द्र सिंगरिया) को मोहाली, पंजाब से गिरफ्तार किया गया है।  
अभियुक्त बीरेन्द्र सिंगरिया के ऊपर जनपद झाँसी व जालौन में धोखाधड़ी से संबंधित पूर्व से करीब 7 एफआईआर पंजीकृत हैं, तथा अभियुक्ता पूजा शर्मा के विरुद्ध भी धोखाधड़ी के संबंध में पूर्व से लगभग 4 एफआईआर दर्ज हैं। इन दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी द्वारा इनके ऊपर 25,000/- रुपयों का इनाम घोषित किया गया था, और ये दोनों माननीय न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू आदेशिका के अंतर्गत भी वांछित थे। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री प्रिया सिंह की वीडियो बाइट-
    user_अनिल कुमार शर्मा
    अनिल कुमार शर्मा
    Court reporter गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दतिया में रॉन्ग साइड दौड़ी यात्री बस, यात्रियों की जान से खिलवाड़! दतिया में रॉन्ग साइड दौड़ी यात्री बस, यात्रियों की जान से खिलवाड़! डगरई टोल प्लाजा, ग्वालियर-झांसी हाईवे, दतिया यह वीडियो आज का बताया जा रहा है, जिसे बस में सवार एक यात्री ने बनाया है। वीडियो में यात्री बस हाईवे पर रॉन्ग साइड करीब एक किलोमीटर तक चलती हुई दिखाई दे रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यात्री बसों को रॉन्ग साइड चलने की इजाजत कौन दे रहा है? बताया जा रहा है कि ऐसी कई बसें हैं, जो झांसी से लौटते समय हाईवे पर रॉन्ग साइड चलती हैं और सैकड़ों यात्रियों के साथ-साथ सामने से आने वाले वाहन चालकों की जान भी जोखिम में डालती हैं। हादसा होने के बाद कार्रवाई करने वाले तो बहुत मिल जाएंगे, लेकिन हादसा होने से पहले रोकथाम की जिम्मेदारी कौन निभाएगा? क्या संबंधित विभाग और हाईवे पर तैनात जिम्मेदार अधिकारियों को ऐसी बसों पर हादसे से पहले कार्रवाई नहीं करनी चाहिए? जिम्मेदार विभाग इस मामले को संज्ञान में लेकर रॉन्ग साइड चलने वाली यात्री बसों के खिलाफ कार्रवाई करे, ताकि किसी बड़े हादसे का इंतजार न करना पड़े। आप क्या सोचते हैं? जिम्मेदारी किसकी है?
    1
    दतिया में रॉन्ग साइड दौड़ी यात्री बस, यात्रियों की जान से खिलवाड़!
दतिया में रॉन्ग साइड दौड़ी यात्री बस, यात्रियों की जान से खिलवाड़!
डगरई टोल प्लाजा, ग्वालियर-झांसी हाईवे, दतिया
यह वीडियो आज का बताया जा रहा है, जिसे बस में सवार एक यात्री ने बनाया है। वीडियो में यात्री बस हाईवे पर रॉन्ग साइड करीब एक किलोमीटर तक चलती हुई दिखाई दे रही है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यात्री बसों को रॉन्ग साइड चलने की इजाजत कौन दे रहा है?
बताया जा रहा है कि ऐसी कई बसें हैं, जो झांसी से लौटते समय हाईवे पर रॉन्ग साइड चलती हैं और सैकड़ों यात्रियों के साथ-साथ सामने से आने वाले वाहन चालकों की जान भी जोखिम में डालती हैं।
हादसा होने के बाद कार्रवाई करने वाले तो बहुत मिल जाएंगे, लेकिन हादसा होने से पहले रोकथाम की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?
क्या संबंधित विभाग और हाईवे पर तैनात जिम्मेदार अधिकारियों को ऐसी बसों पर हादसे से पहले कार्रवाई नहीं करनी चाहिए?
जिम्मेदार विभाग इस मामले को संज्ञान में लेकर रॉन्ग साइड चलने वाली यात्री बसों के खिलाफ कार्रवाई करे, ताकि किसी बड़े हादसे का इंतजार न करना पड़े।
आप क्या सोचते हैं? जिम्मेदारी किसकी है?
    user_भूपेन्द्र जिगना
    भूपेन्द्र जिगना
    News Anchor दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पहले दोषियों पर कारवाई तब होगा- पीएम, आक्रोशित महिला परिजन कनावर कुंवारी नदी में डूबे तीनों किशोरों के मिले शव NDRF SDRF व पुलिस ने संयुक्त सर्चिंग ऑपरेशन चलाया पहले दोषियों पर कारवाई तब होगा- पीएम आक्रोशित भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र ऊमरी थाना अंतर्गत कनावर गांव के कुंवारी नदी पर 25 सितंबर को गणेश विसर्जन के दौरान तीन किशोर तेज बहाव में बह गए थे जिसके बाद तत्काल ऊमरी थाना प्रभारी बृजेंद्र सेंगर पुलिस एवं एसडीआरएफ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू कराया जब दो दिन चले रेस्क्यू में किशोर नहीं मिले तब एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई, उनके द्वारा चलाए गए सर्चिंग ऑपरेशन में घटना के तीसरे दिन मदन, कृष्णा एवं अभिजीत के शव आज अलग-अलग घटना स्थलों से काफी दूर कछपुरा, बझाई एवं पांडरी के पास एनडीआरफ टीम को शव मिले उनके साथ एसडीआरएफ एवं पुलिस भी मौजूद रही, फिलहाल शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिंड भिजवाया गया है, आक्रोशित परिजनों ने कहा है कि पहले लापरवाह जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई तब होगा पोस्टमार्टम ।।
    2
    पहले दोषियों पर कारवाई तब होगा- पीएम, आक्रोशित महिला परिजन 
कनावर कुंवारी नदी में डूबे तीनों किशोरों के मिले शव 
NDRF SDRF व पुलिस ने संयुक्त सर्चिंग ऑपरेशन चलाया 
पहले दोषियों पर कारवाई तब होगा- पीएम आक्रोशित 
भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र ऊमरी थाना अंतर्गत कनावर गांव के कुंवारी नदी पर 25 सितंबर को गणेश विसर्जन के दौरान तीन किशोर तेज बहाव में बह गए थे जिसके बाद तत्काल ऊमरी थाना प्रभारी बृजेंद्र सेंगर पुलिस एवं एसडीआरएफ  फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू कराया जब दो दिन चले रेस्क्यू में किशोर नहीं मिले तब एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई, उनके द्वारा चलाए गए सर्चिंग ऑपरेशन में घटना के तीसरे दिन मदन, कृष्णा एवं अभिजीत के शव आज अलग-अलग घटना स्थलों से काफी दूर कछपुरा, बझाई एवं पांडरी के पास एनडीआरफ टीम को शव मिले उनके साथ एसडीआरएफ एवं पुलिस भी मौजूद रही, फिलहाल शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिंड भिजवाया गया है, आक्रोशित परिजनों ने कहा है कि पहले लापरवाह जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई तब होगा पोस्टमार्टम ।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.