पत्नी से अवैध संबंध के शक में दोस्त बना कातिल! 38 दिन बाद हत्या का खुलासा बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दोस्त की हत्या पत्नी से अवैध संबंध के शक में की थी। पुलिस के मुताबिक, 30 मार्च 2026 को करगैना निवासी चंद्रपाल का शव भोजीपुरा के खेत में मिला था। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मोहल्ला गणेशनगर निवासी मुकेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि मृतक चंद्रपाल का उसकी पत्नी से संबंध है। इसी रंजिश में वह चंद्रपाल को ई-रिक्शा से अपने साथ ले गया। रास्ते में दोनों ने शराब पी, फिर खेत में पहुंचकर गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी और शव फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

- PDA के सहारे 2027 फतह की तैयारी: बरेली में सपा ने भाजपा सरकार को घेरा बरेली। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी यूपी में अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। इसी कड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बरेली पहुंचकर पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और आने वाले चुनाव में इसका असर साफ दिखाई देगा। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को साथ लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी। उनका कहना था कि केवल धार्मिक मुद्दों की राजनीति से जनता का भला नहीं हो सकता, बल्कि शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर काम करने की जरूरत है। जातिवार जनगणना का मुद्दा उठाते हुए सपा नेता ने कहा कि सरकार इस विषय पर केवल बयानबाजी कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि बिना जातीय जनगणना के सामाजिक न्याय अधूरा रहेगा। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। सिद्दीकी बोले कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल जैसी जरूरी चीजें आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उनका आरोप था कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं और कई मामलों में पुलिस प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय दबाव में काम करता नजर आता है। सपा नेता ने पार्टी के चुनावी वादों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बनने पर महिलाओं को आर्थिक सहायता और 300 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी योजनाएं लागू की जाएंगी। दलबदल पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि स्वार्थ की राजनीति करने वाले नेताओं के जाने से पार्टी कमजोर नहीं, बल्कि और मजबूत हुई है।1
- चारोखानपुर के मो० नाजिम समेत कुछ लोग नाले को पाटकर राइस मिल बनाने के लिए नींव खुदवा रहे हैं।1
- बरेली के थाना बहेड़ी का मामला महिला के मकान से हुई लाखों रुपए की हुई चोरी महिला ने एसपी से की शिकायत बरेली के थाना बहेड़ी का मामला महिला के मकान से हुई लाखों रुपए की हुई चोरी महिला ने एसपी से की शिकायत1
- *📢 जनगणना 2027 की तैयारी शुरू!* आज गांधी सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों को *"स्व-गणना"* का प्रशिक्षण दिया गया। पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की मौजूदगी में सभी अफसरों ने पोर्टल पर गणना फॉर्म भरने की प्रैक्टिस की। अब 2027 में आप भी अपने मोबाइल से खुद अपनी जनगणना कर पाएंगे। *"स्व-गणना, हर घर से"* *जानकारी आपकी, विकास सबका* *#Census2027 #Swagarna #DigitalIndia #Bareilly #DM_Bareilly*2
- उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम मालिक ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ पिलाकर बार-बार दुष्कर्म किया। आरोपी जिम संचालक महिला के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता था, पुलिस ने उसे और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।1
- Post by Tasleem Ali4
- hamare gaon ke sadak nahin pad rahi hai yah hamare gaon ki sadak Ka Hai Pani mein bahut dikkat Ho jaati Hai Pani mein subah Pani Bhar jata Hai sadak per1
- “श्मशान घाट से मठ लक्ष्मीपुर तक… इज्जतनगर में दो तमंचेबाज गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए अवैध हथियार” बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चलाकर दो लोगों को अवैध असलाह और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी अलग-अलग जगहों से पकड़े गए। पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मठ लक्ष्मीपुर इलाके से 22 वर्षीय विष्णु को गिरफ्तार किया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसी दौरान दूसरी टीम ने ग्राम करमपुर चौधरी स्थित श्मशान घाट के पास से 46 वर्षीय राजू उर्फ राजेंद्र को पकड़ा। उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने तमंचे किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदे थे। हालांकि हथियारों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।1