Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम मालिक ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ पिलाकर बार-बार दुष्कर्म किया। आरोपी जिम संचालक महिला के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता था, पुलिस ने उसे और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
निर्मल कार्थी
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम मालिक ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ पिलाकर बार-बार दुष्कर्म किया। आरोपी जिम संचालक महिला के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता था, पुलिस ने उसे और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *📢 जनगणना 2027 की तैयारी शुरू!* आज गांधी सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों को *"स्व-गणना"* का प्रशिक्षण दिया गया। पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की मौजूदगी में सभी अफसरों ने पोर्टल पर गणना फॉर्म भरने की प्रैक्टिस की। अब 2027 में आप भी अपने मोबाइल से खुद अपनी जनगणना कर पाएंगे। *"स्व-गणना, हर घर से"* *जानकारी आपकी, विकास सबका* *#Census2027 #Swagarna #DigitalIndia #Bareilly #DM_Bareilly*2
- आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल #हज-उमराह टूर कंपनी पर धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का आरोप, पीड़ितों ने दी शिकायत#1
- उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम मालिक ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ पिलाकर बार-बार दुष्कर्म किया। आरोपी जिम संचालक महिला के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता था, पुलिस ने उसे और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।1
- Post by Tasleem Ali4
- hamare gaon ke sadak nahin pad rahi hai yah hamare gaon ki sadak Ka Hai Pani mein bahut dikkat Ho jaati Hai Pani mein subah Pani Bhar jata Hai sadak per1
- पानी पीने गया 6 साल का मासूम, खुले कुएं में गिरकर मौत… बचाने को दौड़े ग्रामीण थाना भुता क्षेत्र के ग्राम अदीनापुर में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आत्मानंद विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ने वाला 6 वर्षीय लविश लंच के दौरान पानी पीने गया था। इसी दौरान खुले कुएं के पास उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा। मासूम की चीख सुनते ही स्कूल स्टाफ और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू कर बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना भुता पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद खुले कुएं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।2
- शराब के ब्रांड को 'संगम' नाम देने पर विवाद, पंडित सुशील पाठक, बोले सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश पवित्र तीर्थ के नाम पर शराब बेचना बर्दाश्त नहीं, डिस्टलरी कंपनी के मालिक को जेल भेजने की उठी मांग बरेली। प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के नाम पर एक डिस्टलरी कंपनी द्वारा शराब का ब्रांड लॉन्च करने का मामला गरमाता जा रहा है। धर्मगुरु पंडित सुशील पाठक ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि 'संगम' हमारे सनातन धर्म का एक अत्यंत पवित्र तीर्थ स्थल है, जहाँ करोड़ों श्रद्धालु आस्था के साथ स्नान करने आते हैं। ऐसे पावन नाम का उपयोग शराब जैसी वस्तु के लिए करना न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि यह हिंदू धर्म को बदनाम करने की एक सोची-समझी साजिश है। पंडित सुशील पाठक ने सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस डिस्टलरी कंपनी के मालिक ने यह दुस्साहस किया है, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और उसे सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए। साधु-संत सड़कों पर उतरकर करेंगे आंदोलन और अनशन उन्होंने आगे कहा कि इस मुद्दे पर संत समाज पूरी तरह एकजुट है। संगम पीठाधीश्वर शांडिल्य महाराज ने भी इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है, जिसका वे पूर्ण समर्थन करते हैं। पाठक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही इस ब्रांड नाम को वापस नहीं लिया और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की, तो साधु-संत सड़कों पर उतरकर आंदोलन और अनशन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक इस अपमान का पुरजोर विरोध जारी रहेगा।1
- दाखिल-खारिज के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा फरीदपुर तहसील में तैनात चकबंदी लेखपाल अजय को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी लेखपाल दाखिल-खारिज की फाइल निपटाने के बदले रिश्वत मांग रहा था। भ्रष्टाचार निवारण संगठन को मल्हपुर निवासी कविरुल हसन ने शिकायत दी थी कि उसके पिता की दाखिल-खारिज संबंधी पत्रावली के निस्तारण के लिए लेखपाल पैसे मांग रहा है। शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया और बुधवार रात फरीदपुर के बक्सरिया मोहल्ले में किराये के मकान से आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ लिया।1