logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पानी पीने गया 6 साल का मासूम, खुले कुएं में गिरकर मौत… बचाने को दौड़े ग्रामीण थाना भुता क्षेत्र के ग्राम अदीनापुर में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आत्मानंद विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ने वाला 6 वर्षीय लविश लंच के दौरान पानी पीने गया था। इसी दौरान खुले कुएं के पास उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा। मासूम की चीख सुनते ही स्कूल स्टाफ और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू कर बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना भुता पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद खुले कुएं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

1 hr ago
user_Muneeb husain repoter
Muneeb husain repoter
Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
578b5010-efa9-431c-8f38-e6922f16ed7c

पानी पीने गया 6 साल का मासूम, खुले कुएं में गिरकर मौत… बचाने को दौड़े ग्रामीण थाना भुता क्षेत्र के ग्राम अदीनापुर में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आत्मानंद विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ने वाला 6 वर्षीय लविश लंच के दौरान पानी पीने गया था। इसी दौरान खुले कुएं के पास उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा। मासूम की चीख सुनते ही स्कूल स्टाफ और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू कर बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना भुता पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद खुले कुएं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम मालिक ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ पिलाकर बार-बार दुष्कर्म किया। आरोपी जिम संचालक महिला के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता था, पुलिस ने उसे और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम मालिक ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ पिलाकर बार-बार दुष्कर्म किया। आरोपी जिम संचालक महिला के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता था, पुलिस ने उसे और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
    user_निर्मल कार्थी
    निर्मल कार्थी
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    48 min ago
  • Post by Tasleem Ali
    4
    Post by Tasleem Ali
    user_Tasleem Ali
    Tasleem Ali
    Nurse बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • hamare gaon ke sadak nahin pad rahi hai yah hamare gaon ki sadak Ka Hai Pani mein bahut dikkat Ho jaati Hai Pani mein subah Pani Bhar jata Hai sadak per
    1
    hamare gaon ke sadak nahin pad rahi hai yah hamare gaon ki sadak Ka Hai Pani mein bahut dikkat Ho jaati Hai
Pani mein subah Pani Bhar jata Hai sadak per
    user_Sanjay sagar
    Sanjay sagar
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • पानी पीने गया 6 साल का मासूम, खुले कुएं में गिरकर मौत… बचाने को दौड़े ग्रामीण थाना भुता क्षेत्र के ग्राम अदीनापुर में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आत्मानंद विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ने वाला 6 वर्षीय लविश लंच के दौरान पानी पीने गया था। इसी दौरान खुले कुएं के पास उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा। मासूम की चीख सुनते ही स्कूल स्टाफ और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू कर बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना भुता पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद खुले कुएं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
    2
    पानी पीने गया 6 साल का मासूम, खुले कुएं में गिरकर मौत… बचाने को दौड़े ग्रामीण
थाना भुता क्षेत्र के ग्राम अदीनापुर में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आत्मानंद विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ने वाला 6 वर्षीय लविश लंच के दौरान पानी पीने गया था। इसी दौरान खुले कुएं के पास उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा।
मासूम की चीख सुनते ही स्कूल स्टाफ और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू कर बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची थाना भुता पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद खुले कुएं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
    user_Muneeb husain repoter
    Muneeb husain repoter
    Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शराब के ब्रांड को 'संगम' नाम देने पर विवाद, पंडित सुशील पाठक, बोले सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश पवित्र तीर्थ के नाम पर शराब बेचना बर्दाश्त नहीं, डिस्टलरी कंपनी के मालिक को जेल भेजने की उठी मांग बरेली। प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के नाम पर एक डिस्टलरी कंपनी द्वारा शराब का ब्रांड लॉन्च करने का मामला गरमाता जा रहा है। धर्मगुरु पंडित सुशील पाठक ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि 'संगम' हमारे सनातन धर्म का एक अत्यंत पवित्र तीर्थ स्थल है, जहाँ करोड़ों श्रद्धालु आस्था के साथ स्नान करने आते हैं। ऐसे पावन नाम का उपयोग शराब जैसी वस्तु के लिए करना न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि यह हिंदू धर्म को बदनाम करने की एक सोची-समझी साजिश है। पंडित सुशील पाठक ने सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस डिस्टलरी कंपनी के मालिक ने यह दुस्साहस किया है, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और उसे सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए। साधु-संत सड़कों पर उतरकर करेंगे आंदोलन और अनशन उन्होंने आगे कहा कि इस मुद्दे पर संत समाज पूरी तरह एकजुट है। संगम पीठाधीश्वर शांडिल्य महाराज ने भी इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है, जिसका वे पूर्ण समर्थन करते हैं। पाठक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही इस ब्रांड नाम को वापस नहीं लिया और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की, तो साधु-संत सड़कों पर उतरकर आंदोलन और अनशन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक इस अपमान का पुरजोर विरोध जारी रहेगा।
    1
    शराब के ब्रांड को 'संगम' नाम देने पर विवाद, पंडित सुशील पाठक, बोले सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश
पवित्र तीर्थ के नाम पर शराब बेचना बर्दाश्त नहीं, डिस्टलरी कंपनी के मालिक को जेल भेजने की उठी मांग
बरेली। प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के नाम पर एक डिस्टलरी कंपनी द्वारा शराब का ब्रांड लॉन्च करने का मामला गरमाता जा रहा है। धर्मगुरु पंडित सुशील पाठक ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि 'संगम' हमारे सनातन धर्म का एक अत्यंत पवित्र तीर्थ स्थल है, जहाँ करोड़ों श्रद्धालु आस्था के साथ स्नान करने आते हैं। ऐसे पावन नाम का उपयोग शराब जैसी वस्तु के लिए करना न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि यह हिंदू धर्म को बदनाम करने की एक सोची-समझी साजिश है।
पंडित सुशील पाठक ने सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस डिस्टलरी कंपनी के मालिक ने यह दुस्साहस किया है, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और उसे सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए।
साधु-संत सड़कों पर उतरकर करेंगे आंदोलन और अनशन
उन्होंने आगे कहा कि इस मुद्दे पर संत समाज पूरी तरह एकजुट है। संगम पीठाधीश्वर शांडिल्य महाराज ने भी इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है, जिसका वे पूर्ण समर्थन करते हैं। पाठक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही इस ब्रांड नाम को वापस नहीं लिया और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की, तो साधु-संत सड़कों पर उतरकर आंदोलन और अनशन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक इस अपमान का पुरजोर विरोध जारी रहेगा।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे ने बरेली जिलाधिकारी से भेंट कर जिम और ब्यूटी पार्लरों के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जहां महिलाएं प्रशिक्षण या सेवा लेती हैं, वहां महिला प्रशिक्षक या स्टाफ अनिवार्य है, और जिम में बिना अनुमति दवा बिक्री नहीं होगी। प्रशासन को एक सप्ताह में ऐसे सभी प्रतिष्ठानों की थाना-वार सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे ने बरेली जिलाधिकारी से भेंट कर जिम और ब्यूटी पार्लरों के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जहां महिलाएं प्रशिक्षण या सेवा लेती हैं, वहां महिला प्रशिक्षक या स्टाफ अनिवार्य है, और जिम में बिना अनुमति दवा बिक्री नहीं होगी। प्रशासन को एक सप्ताह में ऐसे सभी प्रतिष्ठानों की थाना-वार सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_Bareilly ki halchal
    Bareilly ki halchal
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Abdul Jabbar
    1
    Post by Abdul Jabbar
    user_Abdul Jabbar
    Abdul Jabbar
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दाखिल-खारिज के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा फरीदपुर तहसील में तैनात चकबंदी लेखपाल अजय को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी लेखपाल दाखिल-खारिज की फाइल निपटाने के बदले रिश्वत मांग रहा था। भ्रष्टाचार निवारण संगठन को मल्हपुर निवासी कविरुल हसन ने शिकायत दी थी कि उसके पिता की दाखिल-खारिज संबंधी पत्रावली के निस्तारण के लिए लेखपाल पैसे मांग रहा है। शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया और बुधवार रात फरीदपुर के बक्सरिया मोहल्ले में किराये के मकान से आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ लिया।
    1
    दाखिल-खारिज के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा
फरीदपुर तहसील में तैनात चकबंदी लेखपाल अजय को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी लेखपाल दाखिल-खारिज की फाइल निपटाने के बदले रिश्वत मांग रहा था।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन को मल्हपुर निवासी कविरुल हसन ने शिकायत दी थी कि उसके पिता की दाखिल-खारिज संबंधी पत्रावली के निस्तारण के लिए लेखपाल पैसे मांग रहा है। शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया और बुधवार रात फरीदपुर के बक्सरिया मोहल्ले में किराये के मकान से आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ लिया।
    user_Muneeb husain repoter
    Muneeb husain repoter
    Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.