logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

PDA के सहारे 2027 फतह की तैयारी: बरेली में सपा ने भाजपा सरकार को घेरा बरेली। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी यूपी में अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। इसी कड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बरेली पहुंचकर पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और आने वाले चुनाव में इसका असर साफ दिखाई देगा। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को साथ लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी। उनका कहना था कि केवल धार्मिक मुद्दों की राजनीति से जनता का भला नहीं हो सकता, बल्कि शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर काम करने की जरूरत है। जातिवार जनगणना का मुद्दा उठाते हुए सपा नेता ने कहा कि सरकार इस विषय पर केवल बयानबाजी कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि बिना जातीय जनगणना के सामाजिक न्याय अधूरा रहेगा। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। सिद्दीकी बोले कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल जैसी जरूरी चीजें आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उनका आरोप था कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं और कई मामलों में पुलिस प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय दबाव में काम करता नजर आता है। सपा नेता ने पार्टी के चुनावी वादों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बनने पर महिलाओं को आर्थिक सहायता और 300 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी योजनाएं लागू की जाएंगी। दलबदल पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि स्वार्थ की राजनीति करने वाले नेताओं के जाने से पार्टी कमजोर नहीं, बल्कि और मजबूत हुई है।

2 hrs ago
user_Muneeb husain repoter
Muneeb husain repoter
Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

PDA के सहारे 2027 फतह की तैयारी: बरेली में सपा ने भाजपा सरकार को घेरा बरेली। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी यूपी में अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। इसी कड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बरेली पहुंचकर पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और आने वाले चुनाव में इसका असर साफ दिखाई देगा। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को साथ लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी। उनका कहना था कि केवल धार्मिक मुद्दों की राजनीति से जनता का भला नहीं हो सकता, बल्कि शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर काम करने की जरूरत है। जातिवार जनगणना का मुद्दा उठाते हुए सपा नेता ने कहा कि सरकार इस विषय पर केवल बयानबाजी कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि बिना जातीय जनगणना के सामाजिक न्याय अधूरा रहेगा। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। सिद्दीकी बोले कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल जैसी जरूरी चीजें आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उनका आरोप था कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं और कई मामलों में पुलिस प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय दबाव में काम करता नजर आता है। सपा नेता ने पार्टी के चुनावी वादों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बनने पर महिलाओं को आर्थिक सहायता और 300 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी योजनाएं लागू की जाएंगी। दलबदल पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि स्वार्थ की राजनीति करने वाले नेताओं के जाने से पार्टी कमजोर नहीं, बल्कि और मजबूत हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • PDA के सहारे 2027 फतह की तैयारी: बरेली में सपा ने भाजपा सरकार को घेरा बरेली। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी यूपी में अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। इसी कड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बरेली पहुंचकर पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और आने वाले चुनाव में इसका असर साफ दिखाई देगा। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को साथ लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी। उनका कहना था कि केवल धार्मिक मुद्दों की राजनीति से जनता का भला नहीं हो सकता, बल्कि शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर काम करने की जरूरत है। जातिवार जनगणना का मुद्दा उठाते हुए सपा नेता ने कहा कि सरकार इस विषय पर केवल बयानबाजी कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि बिना जातीय जनगणना के सामाजिक न्याय अधूरा रहेगा। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। सिद्दीकी बोले कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल जैसी जरूरी चीजें आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उनका आरोप था कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं और कई मामलों में पुलिस प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय दबाव में काम करता नजर आता है। सपा नेता ने पार्टी के चुनावी वादों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बनने पर महिलाओं को आर्थिक सहायता और 300 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी योजनाएं लागू की जाएंगी। दलबदल पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि स्वार्थ की राजनीति करने वाले नेताओं के जाने से पार्टी कमजोर नहीं, बल्कि और मजबूत हुई है।
    1
    PDA के सहारे 2027 फतह की तैयारी: बरेली में सपा ने भाजपा सरकार को घेरा
बरेली। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी यूपी में अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। इसी कड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बरेली पहुंचकर पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और आने वाले चुनाव में इसका असर साफ दिखाई देगा। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को साथ लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी। उनका कहना था कि केवल धार्मिक मुद्दों की राजनीति से जनता का भला नहीं हो सकता, बल्कि शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर काम करने की जरूरत है।
जातिवार जनगणना का मुद्दा उठाते हुए सपा नेता ने कहा कि सरकार इस विषय पर केवल बयानबाजी कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि बिना जातीय जनगणना के सामाजिक न्याय अधूरा रहेगा।
महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। सिद्दीकी बोले कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल जैसी जरूरी चीजें आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं।
कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उनका आरोप था कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं और कई मामलों में पुलिस प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय दबाव में काम करता नजर आता है।
सपा नेता ने पार्टी के चुनावी वादों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बनने पर महिलाओं को आर्थिक सहायता और 300 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी योजनाएं लागू की जाएंगी। दलबदल पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि स्वार्थ की राजनीति करने वाले नेताओं के जाने से पार्टी कमजोर नहीं, बल्कि और मजबूत हुई है।
    user_Muneeb husain repoter
    Muneeb husain repoter
    Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चारोखानपुर के मो० नाजिम समेत कुछ लोग नाले को पाटकर राइस मिल बनाने के लिए नींव खुदवा रहे हैं।
    1
    चारोखानपुर के मो० नाजिम समेत कुछ लोग नाले को पाटकर राइस मिल बनाने के लिए नींव खुदवा रहे हैं।
    user_NO1 BN NEWS LIVE
    NO1 BN NEWS LIVE
    Doctor बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली के थाना बहेड़ी का मामला महिला के मकान से हुई लाखों रुपए की हुई चोरी महिला ने एसपी से की शिकायत बरेली के थाना बहेड़ी का मामला महिला के मकान से हुई लाखों रुपए की हुई चोरी महिला ने एसपी से की शिकायत
    1
    बरेली के थाना बहेड़ी का मामला महिला के मकान से हुई लाखों रुपए की हुई चोरी महिला ने एसपी से की शिकायत 
बरेली के थाना बहेड़ी का मामला महिला के मकान से हुई लाखों रुपए की हुई चोरी महिला ने एसपी से की शिकायत
    user_(JK Media News Update) (Hungama Times News)
    (JK Media News Update) (Hungama Times News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *📢 जनगणना 2027 की तैयारी शुरू!* आज गांधी सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों को *"स्व-गणना"* का प्रशिक्षण दिया गया। पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की मौजूदगी में सभी अफसरों ने पोर्टल पर गणना फॉर्म भरने की प्रैक्टिस की। अब 2027 में आप भी अपने मोबाइल से खुद अपनी जनगणना कर पाएंगे। *"स्व-गणना, हर घर से"* *जानकारी आपकी, विकास सबका* *#Census2027 #Swagarna #DigitalIndia #Bareilly #DM_Bareilly*
    2
    *📢 जनगणना 2027 की तैयारी शुरू!*
आज गांधी सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों को *"स्व-गणना"* का प्रशिक्षण दिया गया।
पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की मौजूदगी में सभी अफसरों ने पोर्टल पर गणना फॉर्म भरने की प्रैक्टिस की। अब 2027 में आप भी अपने मोबाइल से खुद अपनी जनगणना कर पाएंगे।
*"स्व-गणना, हर घर से"*  
*जानकारी आपकी, विकास सबका*
*#Census2027 #Swagarna #DigitalIndia #Bareilly #DM_Bareilly*
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम मालिक ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ पिलाकर बार-बार दुष्कर्म किया। आरोपी जिम संचालक महिला के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता था, पुलिस ने उसे और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम मालिक ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ पिलाकर बार-बार दुष्कर्म किया। आरोपी जिम संचालक महिला के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता था, पुलिस ने उसे और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
    user_निर्मल कार्थी
    निर्मल कार्थी
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • Post by Tasleem Ali
    4
    Post by Tasleem Ali
    user_Tasleem Ali
    Tasleem Ali
    Nurse बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बरेली के एक गांव में हर सुबह सड़क पर पानी भर जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क नहीं बनने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    बरेली के एक गांव में हर सुबह सड़क पर पानी भर जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क नहीं बनने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Sanjay sagar
    Sanjay sagar
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • “श्मशान घाट से मठ लक्ष्मीपुर तक… इज्जतनगर में दो तमंचेबाज गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए अवैध हथियार” बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चलाकर दो लोगों को अवैध असलाह और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी अलग-अलग जगहों से पकड़े गए। पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मठ लक्ष्मीपुर इलाके से 22 वर्षीय विष्णु को गिरफ्तार किया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसी दौरान दूसरी टीम ने ग्राम करमपुर चौधरी स्थित श्मशान घाट के पास से 46 वर्षीय राजू उर्फ राजेंद्र को पकड़ा। उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने तमंचे किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदे थे। हालांकि हथियारों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    1
    “श्मशान घाट से मठ लक्ष्मीपुर तक… इज्जतनगर में दो तमंचेबाज गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए अवैध हथियार”
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चलाकर दो लोगों को अवैध असलाह और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी अलग-अलग जगहों से पकड़े गए। पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मठ लक्ष्मीपुर इलाके से 22 वर्षीय विष्णु को गिरफ्तार किया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
इसी दौरान दूसरी टीम ने ग्राम करमपुर चौधरी स्थित श्मशान घाट के पास से 46 वर्षीय राजू उर्फ राजेंद्र को पकड़ा। उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने तमंचे किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदे थे। हालांकि हथियारों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    user_Muneeb husain repoter
    Muneeb husain repoter
    Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.