गोल ओडा बाईपास मार्ग पर पसरी गंदगी, स्वच्छ भारत अभियान के दावों की खुली पोल गोल माली वास पास से गुजर रहे ओडा बाईपास मार्ग पर पिछले कई महीनों से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़क पर कीचड़, नालियों का गंदा पानी और कचरे के ढेर से आमजन का आवागमन दूभर हो गया है। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों को बदबू और फिसलन भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना और बीमारी का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण महेंद्र दवे ने बताया कि लंबे समय से इस मार्ग पर सफाई नहीं की जा रही है। कई बार पंचायत को अवगत करवाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गंदगी के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और स्वच्छता अभियान के दावे धरातल पर नजर आएं।
गोल ओडा बाईपास मार्ग पर पसरी गंदगी, स्वच्छ भारत अभियान के दावों की खुली पोल गोल माली वास पास से गुजर रहे ओडा बाईपास मार्ग पर पिछले कई महीनों से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़क पर कीचड़, नालियों का गंदा पानी और कचरे के ढेर से आमजन का आवागमन दूभर हो गया है। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों को बदबू और फिसलन भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना और बीमारी का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण महेंद्र दवे ने बताया कि लंबे समय से इस मार्ग पर सफाई नहीं की जा रही है। कई बार पंचायत को अवगत करवाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गंदगी के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और स्वच्छता अभियान के दावे धरातल पर नजर आएं।
- गोल ओडा बाईपास मार्ग पर पसरी गंदगी, स्वच्छ भारत अभियान के दावों की खुली पोल गोल माली वास पास से गुजर रहे ओडा बाईपास मार्ग पर पिछले कई महीनों से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़क पर कीचड़, नालियों का गंदा पानी और कचरे के ढेर से आमजन का आवागमन दूभर हो गया है। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों को बदबू और फिसलन भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना और बीमारी का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण महेंद्र दवे ने बताया कि लंबे समय से इस मार्ग पर सफाई नहीं की जा रही है। कई बार पंचायत को अवगत करवाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गंदगी के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और स्वच्छता अभियान के दावे धरातल पर नजर आएं।1
- धनारी हाइवे पर तेल से भरा टैंकर पलटा, नालियों में बहा तेल पिंडवाड़ा (सिरोही)। सरूपगंज समीपवर्ती धनारी हाइवे पर चेतना होटल के सामने तेल से भरा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलटा । हादसे के बाद टैंकर से तेल बहकर नालियों में बह गया । जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग बाल्टियां, पानी के कैम्पर और बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए और बहते तेल को भरने लगे। चालक परिचालक हुए घायल उनको सिरोही अस्पताल करवाया भर्ती । घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बड़ा सवाल ऐसे हादसों के बाद लोगों का इस तरह तेल या अन्य सामान भरने के लिए जुट जाना क्षेत्र की छवि होती है खराब। दुर्घटना के समय जहां सुरक्षा और राहत प्राथमिकता होनी चाहिए, वहीं इस प्रकार की हरकतें शर्मनाक है ।1
- आबूरोड, सिरोही। फागोत्सव में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भक्ति में डूबे श्रद्धालु। आबूरोड शहर के आकरा भट्टा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में फाग महोत्सव का भव्य एवं शानदार आयोजन किया गया। स्थानीय निवासी संगीता प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि फाग होली के अवसर पर गाया जाने वाला एक लोकगीत है। यह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का लोक गीत है पर समीपवर्ती प्रदेशों में भी इसको गाया जाने लगा है। सामान्य रूप से फाग में होली खेलने, प्रकृति की सुंदरता और राधाकृष्ण के प्रेम का वर्णन होता है। मीनाक्षी शर्मा ने बताया की आज हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की समस्त महिलाओं के सहयोग से फाग महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें युवतियों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेल, बाबा श्याम की अलौकिक एवं आकर्षक साज सज्जा, श्याम बाबा के भजन एवं फूलों से होली खेली गई। भजन गायक शुभम मारू एंड पार्टी द्वारा कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक श्याम बाबा के भक्ति गीत प्रस्तुत किए। भक्ति गीतों में डूबे श्रद्धालु झुमने पर मजबूर हो गए। श्याम बाबा के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम मे भामाशाहों को सम्मानित करने के साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।1
- रेवदर उपखंड क्षेत्र में कांडला हाइवे पर रविवार रात मंडार थाना क्षेत्र की भटाना चौकी का पुलिस वाहन सोनेला गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा रात करीब 8 बजे हुआ, जब अचानक सड़क पर एक बैल आ जाने से चालक संतुलन खो बैठा। वाहन पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग एकत्र हो गए। गाड़ी में सवार कांस्टेबल चालक हमीराराम को चोटें आई। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे गफ़्फ़ार ख़ान ने अपने परिजनों यासीन खान और इरफान खान के साथ मानवता का परिचय देते हुए तुरंत मदद की। तीनों ने तत्परता दिखाते हुए घायल कांस्टेबल को वाहन से बाहर निकाला और मंडार अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही मंडार पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। हादसे में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल कांस्टेबल की हालत स्थिर है।1
- जोधपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ फालना की बैठक जोधपुर डिस्कॉम अध्यक्ष जगदीश दाधीच श्रमिक महासंघ के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सांखला, मोतीलाल शर्मा के सानिध्य में आयोजित हुई श्रमिक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष सुख सिंह खंगारोत ने बताया कि बैठक में 28 फरवरी को रामदेवरा पोकरण में होने जा रहे प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में जोधपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ के सभी कार्यकर्ताओं को भाग लेने का आह्वान किया। वह अध्यक्ष दाधीच द्वारा अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन किया। बैठक में पाली वृत अध्यक्ष जीवन देवासी, महामंत्री नथाराम गहलोत ने निगम में हो रहे ठेका प्रथा कार्यों का विरोध किया। खंगारोत ने बताया कि अधिवेशन में श्रमिकों की विभिन्न मांगों वह श्रमिकों की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा होगी। डिस्कॉम अध्यक्ष जगदीश दाधीच ने रामदेवरा में होने जा रहे हैं प्रदेश स्तरीय श्रमिक संघ के सम्मेलन को सफल बनाने हेतु पाली वृत के सभी उपखंड का दौरा किया। बैठक में सुख सिंह खंगारोत,दीपक चौरसिया, महेंद्र सिंह मेफावत, पूरण सिंह भाटी ,दिनेश चौधरी, हड़वंतसिंह, इंदर सुथार,आसकरण पोकरण, सेसाराम देवड़ा, हरिराम विश्नोई, रताराम मीणा ,राजेश सांखला,अमित चंद आदि श्रमिक संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- जालौर विनोद जाखड़ बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, गजेंद्र सिंह वेडीया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाई विनोद जाखड़ जी को #NSUI के #राष्ट्रीय_अध्यक्ष नियुक्त होने पर #जालोर के #आहोर में NSUI जालोर के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेसिंह वेडिया के नेतृत्व में जश्न मनाया .. अनेक युवा साथी उपस्थित रहे I कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार। आपके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी I गजेसिंह वेडिया पूर्व जिलाध्यक्ष NSUI जालोर,1
- तनोट माता से जयपुर जा रही ओरण गोचर भूमि यात्रा का आज जोधपुर में महा पड़ाव है रविंद्र सिंह भाटी शिव विधायक आज होंगे यात्रा में शामिल1
- ग्राम बेडल से पैरवा रोड़ पर सवा किलो सोना अनुमानित कीमत 02 करोड की दिन में हुई सनसनी खेस लूट की वारदात के विरूद्ध पाली पुलिस की बड़ी कार्यवाहीपुलिस थाना फालना व साईबर टीम की लूट की वारदात के विरूद्ध संयुक्त त्वरीत कार्यवाही।02 मुल्जिमानों (01 आरोपी बापर्दा) को गिरफ्तार किया जाकर लूट वारदात का किया पर्दाफाश।पूर्व में दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी हितेण जणवा चौधरी ही निकला वारदात का लूट की वारदात का मुख्य सुत्रधार।08 टिमों द्वारा वारदात में शरिक अन्य मुल्जिमानों व माल की बरामदगी के किये जा रहे हैं प्रयास।चैनसिंह महेचाअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली ने बताया कि पुलिस थाना फालना हल्का क्षेत्र के गांव बेडल पैरवा के बीच में 06.02.2026 को अज्ञात मुलजिमानो द्वारा की गयी करीब 02 करोड रूपये के सोने की लुट की वारदात को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गंभीरता से लेते हुये चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली के निकट पर्यवेक्षण में तथा पारस राम चौधरी आरपीएस वृताधिकारी बाली के निर्देशन में विकम सांदू नि.पु.थानाधिकारी पुलिस थाना फालना व गौतम आचार्य मु.आ.531 प्रभारी साईबर सैल पाली की टीम द्वारा अज्ञात मुलजिमानो की पहचान कर गिरफतार किया गया।घटना का विवरण 06.02.2026 को प्रार्थी जगाराम पुत्र उमाराम जाति जणवा चौधरी उम्र 50 वर्ष निवासी टिपरी फालना से शिवगंज जा रहा था जहा बेडल पैरवा के बीच एक कार में सवार होकर आये अज्ञात मुलजिमानो ने प्रार्थी की मोटरसाईकल को पिछे से टक्कर मार कर नीचे गिरा दिया तथा पिस्टल की नोक पर अपहरण कर रास्ते में प्रार्थी से करीबन 1250 ग्राम सोना लुट लिया जिसकी वर्तमान में किमत करीब 2 करोड रूपये हैं। ताबाद घटना प्रार्थी को तखतगढ आहोर के बीच सुनसान क्षेत्र में छोड दिया वगैराह।टीम द्वारा किये गये प्रयास उक्त घटना के सम्बनध में टीमें गठित की गयी जो उक्त टीमो द्वारा सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये वतकनिकी विशलेषण व ग्राउण्ड लेवल पर आसूचना संकलन रेल्वे स्टेशन फालना से लगा कर साण्डेराव.सुमेरपुर, शिवगंज, तखतगढ,सांचोर,अहमदाबाद,बडौद व मुम्बई तक करीबन 15 दिनों तक की जाकर वारदात में मुलजिमानो की पहचान की जाकर वारदात का खुलासा किया गया।उक्त मुलजिमानो की गिरफतारी में अर्जुनसिंह प्रोबेशनर आरपीएस थानाधिकारी पुलिस थाना साण्डेराव व नरपतसिंह उनि थाना सुमेरपुर का सहयोग रहा।1