logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरूपगंज में तेल से भरा हुआ टेंकर पलटा । धनारी हाइवे पर तेल से भरा टैंकर पलटा, नालियों में बहा तेल पिंडवाड़ा (सिरोही)। सरूपगंज समीपवर्ती धनारी हाइवे पर चेतना होटल के सामने तेल से भरा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलटा । हादसे के बाद टैंकर से तेल बहकर नालियों में बह गया । जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग बाल्टियां, पानी के कैम्पर और बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए और बहते तेल को भरने लगे। चालक परिचालक हुए घायल उनको सिरोही अस्पताल करवाया भर्ती । घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बड़ा सवाल ऐसे हादसों के बाद लोगों का इस तरह तेल या अन्य सामान भरने के लिए जुट जाना क्षेत्र की छवि होती है खराब। दुर्घटना के समय जहां सुरक्षा और राहत प्राथमिकता होनी चाहिए, वहीं इस प्रकार की हरकतें शर्मनाक है ।

5 hrs ago
user_Journalist arif Pathan
Journalist arif Pathan
पत्रकार Pindwara, Sirohi•
5 hrs ago

सरूपगंज में तेल से भरा हुआ टेंकर पलटा । धनारी हाइवे पर तेल से भरा टैंकर पलटा, नालियों में बहा तेल पिंडवाड़ा (सिरोही)। सरूपगंज समीपवर्ती धनारी हाइवे पर चेतना होटल के सामने तेल से भरा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलटा । हादसे के बाद टैंकर से तेल बहकर नालियों में बह गया । जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग बाल्टियां, पानी के कैम्पर और बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए और बहते तेल को भरने लगे। चालक परिचालक हुए घायल उनको सिरोही अस्पताल करवाया भर्ती । घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बड़ा सवाल ऐसे हादसों के बाद लोगों का इस तरह तेल या अन्य सामान भरने के लिए जुट जाना क्षेत्र की छवि होती है खराब। दुर्घटना के समय जहां सुरक्षा और राहत प्राथमिकता होनी चाहिए, वहीं इस प्रकार की हरकतें शर्मनाक है ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जालौर विनोद जाखड़ बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, गजेंद्र सिंह वेडीया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाई विनोद जाखड़ जी को #NSUI के #राष्ट्रीय_अध्यक्ष नियुक्त होने पर #जालोर के #आहोर में NSUI जालोर के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेसिंह वेडिया के नेतृत्व में जश्न मनाया .. अनेक युवा साथी उपस्थित रहे I कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार। आपके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी I गजेसिंह वेडिया पूर्व जिलाध्यक्ष NSUI जालोर,
    1
    जालौर विनोद जाखड़ बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, गजेंद्र सिंह वेडीया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने  मनाई विनोद जाखड़ जी को #NSUI के #राष्ट्रीय_अध्यक्ष नियुक्त होने पर #जालोर के #आहोर में NSUI जालोर के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेसिंह वेडिया के नेतृत्व में जश्न मनाया ..
अनेक युवा साथी उपस्थित रहे I
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार। 
आपके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी I
गजेसिंह वेडिया
पूर्व जिलाध्यक्ष NSUI जालोर,
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • तनोट माता से जयपुर जा रही ओरण गोचर भूमि यात्रा का आज जोधपुर में महा पड़ाव है रविंद्र सिंह भाटी शिव विधायक आज होंगे यात्रा में शामिल
    1
    तनोट माता से जयपुर जा रही ओरण गोचर भूमि यात्रा का आज जोधपुर में महा पड़ाव है रविंद्र सिंह भाटी शिव विधायक आज होंगे यात्रा में शामिल
    user_Apna jalor
    Apna jalor
    Video Creator Sayla, Jalore•
    6 hrs ago
  • ​उदयपुर जिले के भटेवर से चारभुजा राष्ट्रीय राजमार्ग 162ई के निर्माण कार्य में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही व अनियमितता सामने आई है। भटेवर बाईपास चौराहे से वल्लभनगर जाने वाले मार्ग पर निर्माण एजेंसी ने सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों के बाहर गहरे गड्ढे छोड़ दिए हैं। गंदे पानी से भरे गड्ढे अब आमजन व वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार बाईपास चौराहे से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर दुकानों व घरों के बाहर सड़क निर्माण के नाम पर गहरी खुदाई कर दी गई है। पिछले दो महीनों से यहां जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गंदे पानी का जमाव होने से यह क्षेत्र तालाब में बदल गया है। जिससे दुकानदारों का व्यापार पूरी तरह ठप है ओर ग्रामीणों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में घोर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। ग्रामीणों ने बताया की निर्माण स्थल पर रात के समय न तो डायवर्जन के बोर्ड लगाए गए हैं और न ही रेडियम रिफ्लेक्टर। सुरक्षा उपकरण व संकेतक नहीं होने के कारण रात के अंधेरे में वाहन चालकों के यह गहरे गड्ढे दिखाई नही देते है। जिससे हर पल वाहन चालकों पर खतरा मंडरा रहा है। महीनों से जमा गंदे पानी के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा पैदा हो रहा है। गांव के ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि ठेकेदार की इस मनमानी एवं लापरवाही की शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन गड्ढों को भरकर पानी निकासी का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। घरों एवं दुकानों के बाहर भरे गंदे पानी के कारण बदबू आ रही है। जिससे घरों एवं दुकानों में रहना मुश्किल हो गया है। घरों एवं दुकानों में आने-जाने के लिए रास्ता नहीं होने से काफी तकलीफ झेलनी पड़ रही है।
    1
    ​उदयपुर जिले के भटेवर से चारभुजा राष्ट्रीय राजमार्ग 162ई के निर्माण कार्य में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही व अनियमितता सामने आई है। भटेवर बाईपास चौराहे से वल्लभनगर जाने वाले मार्ग पर निर्माण एजेंसी ने सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों के बाहर गहरे गड्ढे छोड़ दिए हैं। गंदे पानी से भरे गड्ढे अब आमजन व वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार बाईपास चौराहे से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर दुकानों व घरों के बाहर सड़क निर्माण के नाम पर गहरी खुदाई कर दी गई है। पिछले दो महीनों से यहां जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गंदे पानी का जमाव होने से यह क्षेत्र तालाब में बदल गया है। जिससे दुकानदारों का व्यापार पूरी तरह ठप है ओर ग्रामीणों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में घोर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। ग्रामीणों ने बताया की निर्माण स्थल पर रात के समय न तो डायवर्जन के बोर्ड लगाए गए हैं और न ही रेडियम रिफ्लेक्टर। सुरक्षा उपकरण व संकेतक नहीं होने के कारण रात के अंधेरे में वाहन चालकों के यह गहरे गड्ढे दिखाई नही देते है। जिससे हर पल वाहन चालकों पर खतरा मंडरा रहा है। महीनों से जमा गंदे पानी के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा पैदा हो रहा है। गांव के ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि ठेकेदार की इस मनमानी एवं लापरवाही की शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन गड्ढों को भरकर पानी निकासी का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। घरों एवं दुकानों के बाहर भरे गंदे पानी के कारण बदबू आ रही है। जिससे घरों एवं दुकानों में रहना मुश्किल हो गया है। घरों एवं दुकानों में आने-जाने के लिए रास्ता नहीं होने से काफी तकलीफ झेलनी पड़ रही है।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by रतन सिह रावत जोजावार
    1
    Post by रतन सिह रावत जोजावार
    user_रतन सिह रावत जोजावार
    रतन सिह रावत जोजावार
    Grain Trader मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by District.reporter.babulaljogawat
    1
    Post by District.reporter.babulaljogawat
    user_District.reporter.babulaljogawat
    District.reporter.babulaljogawat
    पत्रकार Pali, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • आज रविवार मिली जानकारी के अनुसार पानरवा तहसील को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले आमलेटा घाट मार्ग पर इन दिनों भारी वाहनों की आवाजाही से आमजन को भारी परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि कुछ वाहन चालक डीजल बचाने के लिए कोल्यारी–आमलेटा होते हुए इस संकरे और घुमावदार मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। बीच रास्ते में वाहन फंसने से जाम की स्थिति बन रही है, जिससे छात्र-छात्राओं, मरीजों और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भारी वाहनों पर प्रतिबंध और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    आज रविवार मिली जानकारी के अनुसार पानरवा तहसील को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले आमलेटा घाट मार्ग पर इन दिनों भारी वाहनों की आवाजाही से आमजन को भारी परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि कुछ वाहन चालक डीजल बचाने के लिए कोल्यारी–आमलेटा होते हुए इस संकरे और घुमावदार मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। बीच रास्ते में वाहन फंसने से जाम की स्थिति बन रही है, जिससे छात्र-छात्राओं, मरीजों और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भारी वाहनों पर प्रतिबंध और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • उदयपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जारहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत खेरोदा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मेनपुरिया गांव के पास घेराबंदी करके एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से 113.505 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। मादक पदार्थ के साथ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी पुलिस ने जब्त किया। जानकारी के अनुसार उदयपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव एवं जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल एवं वल्लभनगर वृत्ताधिकारी राजेन्द्र सिंह जैन के सुपरविजन में खेरोदा थानाधिकारी सुरेश विश्नोई मय टीम ने मुखबिर की सूचना पर मेनपुरिया गांव में दबिश देकर एक देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाया। जिसकी तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक के कट्टो में 113.505 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा भरा हुआ पाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में ट्रैक्टर पवन पिता कालू निवासी मेनपुरिया के नाम पर पंजीकृत पाया गया है। इस ​मामले में आगे की जांच भीण्डर थानाधिकारी आरपीएस प्रशिक्षु राम कुमार भादु द्वारा की जारही है। पुलिस टीम में थानाधिकारी सुरेश विश्नोई के साथ हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार, कॉन्स्टेबल बाबूलाल, दिनेश, नितेश, रामदेवाराम मौजूद रहे।
    1
    उदयपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जारहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत खेरोदा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मेनपुरिया गांव के पास घेराबंदी करके एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से 113.505 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। मादक पदार्थ के साथ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी पुलिस ने जब्त किया। जानकारी के अनुसार उदयपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव एवं जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल एवं वल्लभनगर वृत्ताधिकारी राजेन्द्र सिंह जैन के सुपरविजन में खेरोदा थानाधिकारी सुरेश विश्नोई मय टीम ने मुखबिर की सूचना पर मेनपुरिया गांव में दबिश देकर एक देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाया। जिसकी तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक के कट्टो में 113.505 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा भरा हुआ पाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में ट्रैक्टर पवन पिता कालू निवासी मेनपुरिया के नाम पर पंजीकृत पाया गया है। इस ​मामले में आगे की जांच भीण्डर थानाधिकारी आरपीएस प्रशिक्षु राम कुमार भादु द्वारा की जारही है। पुलिस टीम में थानाधिकारी सुरेश विश्नोई के साथ हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार, कॉन्स्टेबल बाबूलाल, दिनेश, नितेश, रामदेवाराम मौजूद रहे।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.