Shuru
Apke Nagar Ki App…
नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित
फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित
More news from राजस्थान and nearby areas
- उदयपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जारहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत खेरोदा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मेनपुरिया गांव के पास घेराबंदी करके एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से 113.505 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। मादक पदार्थ के साथ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी पुलिस ने जब्त किया। जानकारी के अनुसार उदयपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव एवं जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल एवं वल्लभनगर वृत्ताधिकारी राजेन्द्र सिंह जैन के सुपरविजन में खेरोदा थानाधिकारी सुरेश विश्नोई मय टीम ने मुखबिर की सूचना पर मेनपुरिया गांव में दबिश देकर एक देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाया। जिसकी तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक के कट्टो में 113.505 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा भरा हुआ पाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में ट्रैक्टर पवन पिता कालू निवासी मेनपुरिया के नाम पर पंजीकृत पाया गया है। इस मामले में आगे की जांच भीण्डर थानाधिकारी आरपीएस प्रशिक्षु राम कुमार भादु द्वारा की जारही है। पुलिस टीम में थानाधिकारी सुरेश विश्नोई के साथ हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार, कॉन्स्टेबल बाबूलाल, दिनेश, नितेश, रामदेवाराम मौजूद रहे।1
- Post by Lucky sukhwal1
- चित्तौडगढ,राशमी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पावली में आम रास्ता बहुत ज्यादा खराब होने के कारण लोगों को निकालने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जानकारी के अनुसार यह आम रास्ता बारू जाने वाला ,एक आम रास्ता है, जो काफी लंबे समय से किचडों से भरा हुआ एक आम आस्ता है, यह रास्ता ग्रामीण इलाकों में बहुत ज्यादा ही खराब होने के कारण लोगों में कई मौसमी बीमारियों का प्रभाव पड़ रहा है सबसे बड़ी बात तो यह आ रही है इस रास्ते के पास में जय हिंद विद्या निकेतन प्राथमिक उच्च विद्यालय इस विद्यालय में छात्र-छात्रा यहा पढ़ते हैं उनको भी कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है जो मलेरिया, डेंगू आदि कई बीमारियों का शिकार बन रहे है, पावली पंचायत में कई बार कहने के बाद भी पंचायत से कहा- सुनी में निकाल देती है, इस रास्ते से कई जन प्रतिनिधि भी गुजरते हैं लेकिन इस रास्ते की कार्रवाई नहीं करते हैं यह रास्ता नहीं ,एक तालाब बन गया है जो निकालने के लिए दूसरा रास्ता का उपयोग करना पड़ रहा है पावली पंचायत को पहले भी सूचित किया गया, ग्राम पंचायत पावली में श्री भैरुनाथ स्थान के प्रांगण में काफी समय से लगी हुई ,पानी की टंकी की स्टैंड बुरी तरह से डाग मंच होने से हादसा का एक कारण बन गया व इस टंकी से पावली ग्राम के विभिन्न मोहल्ले वासियों के द्वारा पानी पिया जाता है पंचायत में ऐसी कई पानी टंकियां है जो इसी तरह दुर्घटना का स्थान बन चुकी है ग्राम पंचायत पावली इसे से अनदेखा कर रहा है। हादसा का केंद्र बन रहा है लेकिन अभी तक उसकी भी सुनवाई नहीं हुई है और नहीं इस रास्ते की सुनवाई हो रही है मोहल्ले आक्रोश जताते हुए बताया कि अगर पंचायत हमारे सुनवाई नहीं करती हैं तो हम सब लोग मिलकर जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपेंगे।1
- प्रतापगढ़ ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अरनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को पकड़कर तलाशी ली गई। 2 किलो 708.6 ग्राम ब्राउनशुगर व 1 किलो 723.2 ग्राम केमिकल पाउडर जब्त। आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी। DS7NEWS NETWORK1
- Post by Pratap singh Kishnawat1
- Post by Naresh kumhar prajapat2
- भीलवाड़ा 23 फरवरी ।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 131वां संस्करण रविवार को “सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह” के अवसर पर हरी सेवा उदासीन आश्रम स्थित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा परिसर में सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक भीलवाड़ा अशोक कुमार कोठारी ने की। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व न्यास अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण डाड, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भगवान सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता रमेश नवहाल, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष एडवोकेट लादू लाल तेली, महापौर राकेश पाठक, गौ भक्त सुनील जागेटिया, जैन संगठना अध्यक्ष अनिल कोठारी, समाजसेवी नेमचंद सिंघवी, सांसद प्रवक्ता विनोद झूर्रानी तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष कल्पेश चौधरी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा पूर्व जिला महामंत्री एवं विधायक कार्यालय प्रभारी बाबूलाल टाक ने किया। इस अवसर पर पंडित मायाराम, गोविंद राम, उदासीन आश्रम मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी, सिंधी समाज मीडिया प्रभारी मूलचंद बहरवानी, ईश्वर आसनानी, झामन दास जैसवानी, चंदन, गौ भक्त किशोर लखवानी, किशोर असरानी, रमेश निभनानी, गंगाराम पेशवानी, दीपक खूबनानी, राम नानकानी, मोहन चंदनानी, गोपाल नानकानी, विरुमल पुरूसानी, सुनीता नानकानी, भारतीय जैन संगठन अध्यक्ष अनिल कोठारी, महामंत्री अरविंद जामड, महिला अध्यक्ष मधु लोढ़ प्रांतीय उपाध्यक्ष, पुष्पा गोखरू, रतन लाल टुकलिया, राजेंद्र गोखरू ,आरके जैन ,ललित लोढ़ा बलवीर डागलिया, नरेंद्र पीपाड़ा, सुशील चपलोत ,ललित बोहरा, अनिल सिसोदिया , राजकुमार जैन, सुरेश बम ,रीना सिसोदिया नेहा चौरडिया, कुसुम श्रीमाल ,अंजना सिसोदिया, मंजू जामड, मंजू डागा, शकुंतला बोहरा, सुनीता गांधी,अलका जामड, रक्षा जैन,किरण सेठी ,अरुणा पोखरणा ,नीलू पानगडिया ,मधु मेडतवाल, नीलम कांकरिया, रजनी डोसी, श्वेता जैन, विहिप के चांदमल सोमानी, रविंद्र जाजू, सुरेश गोयल, गणेश प्रजापत, हनुमान अग्रवाल, अशोक मुंदड़ा, रमेश मूंदड़ा, महावीर खंडेलवाल, कैलाश जिंनगर, अरविंद झामड, आशा रामावत, लक्ष्मी कंवर राणावत, दुर्गा लाल बारेठ, लादू लाल फोगा, छीतरमल गैंगट, महावीर गैंगट, रामेश्वर वाल्मीकि, रजनीकांत आचार्य, रमेश ईनाणी, बद्री लाल सोमानी, ललित सोमानी, बादल सिंह राठौर, वीरेंद्र सिंह राजावत, ओमप्रकाश शर्मा, कैलाश शर्मा, प्रकाश चंद्र शर्मा, गौरीशंकर पारीक, चंद्रशेखर जोशी, महेश टांक, मनीष जैन, हमेंर सिंह राणावत, लता फ्तनानी, मुस्कान, खुशबू, नेहा, रिया, ममता टिकयानी, मंजू जोशी, विवेक निमावत, कमल कोठारी, संजय राठी, राघव आचार्य, गजेंद्र सिंह राठौड, दिनेश सुथार, पृथ्वीराज सिंह, प्रिंस जैन, अजय पाराशर सहित बड़ी संख्या में सनातनी भाई-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना तथा राष्ट्रहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर प्रेरणा ग्रहण करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन, सेवा और संस्कारों के प्रसार हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ ।2
- धनारी हाइवे पर तेल से भरा टैंकर पलटा, नालियों में बहा तेल पिंडवाड़ा (सिरोही)। सरूपगंज समीपवर्ती धनारी हाइवे पर चेतना होटल के सामने तेल से भरा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलटा । हादसे के बाद टैंकर से तेल बहकर नालियों में बह गया । जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग बाल्टियां, पानी के कैम्पर और बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए और बहते तेल को भरने लगे। चालक परिचालक हुए घायल उनको सिरोही अस्पताल करवाया भर्ती । घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बड़ा सवाल ऐसे हादसों के बाद लोगों का इस तरह तेल या अन्य सामान भरने के लिए जुट जाना क्षेत्र की छवि होती है खराब। दुर्घटना के समय जहां सुरक्षा और राहत प्राथमिकता होनी चाहिए, वहीं इस प्रकार की हरकतें शर्मनाक है ।1
- Post by Ps Ps Ps Ps1