logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोबाइल पर धमकी मिलने से शिक्षिका सहमी, थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग महराजगंज :पनियरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इलाहाबाद में कार्यरत सहायक अध्यापिका निक्की उपाध्याय ने मोबाइल पर धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए शनिवार को पनियरा थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिक्षिका ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरीश शाही, ब्लॉक मंत्री राजेश यादव तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी महराजगंज एवं शिक्षक संघ के जिला पदाधिकारियों को भी मामले की लिखित जानकारी दी है।शिकायत के अनुसार, 31 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति ने शिक्षिका के मोबाइल पर कॉल कर बताया कि उनके विद्यालय का चयन सौर्य ऊर्जा प्रणाली और सीसीटीवी कैमरा स्थापना के लिए किया गया है। उसने यह भी कहा कि विद्यालय में एक चौकीदार और एक स्वीपर की नियुक्ति होगी, जिन्हें खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मानदेय दिया जाएगा। बातचीत के दौरान उसने विद्यालय की रसोइया का मोबाइल नंबर भी ले लिया। आरोप है कि विद्यालय बंद होने के बाद वह व्यक्ति शिक्षिका और रसोइया दोनों को लगातार फोन करने लगा। संदेह होने पर कॉल रिसीव नहीं किया गया। एक बार कॉल उठाने पर आरोपी ने शिक्षिका को धमकाते हुए कहा कि यदि ज्यादा बोलोगी तो तुम्हारा तबादला ऐसी जगह करा देंगे, जहां पानी के लिए भी तरसना पड़ेगा। धमकी के बाद शिक्षिका खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और विद्यालय आने से भी डर रही हैं। पीड़ित शिक्षिका ने पुलिस को मोबाइल कॉल की रिकॉर्डिंग भी सौंपी है, जिसे उन्होंने साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराया है।इस संबंध में पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

5 hrs ago
user_Kartikey pandey
Kartikey pandey
Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
6c8f56e9-3644-490b-8a69-32168bfd9d7c

मोबाइल पर धमकी मिलने से शिक्षिका सहमी, थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग महराजगंज :पनियरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इलाहाबाद में कार्यरत सहायक अध्यापिका निक्की उपाध्याय ने मोबाइल पर धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए शनिवार को पनियरा थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिक्षिका ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरीश शाही, ब्लॉक मंत्री राजेश यादव तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी महराजगंज एवं शिक्षक संघ के जिला पदाधिकारियों को भी मामले की लिखित जानकारी दी है।शिकायत के अनुसार, 31 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति ने शिक्षिका के मोबाइल पर कॉल कर बताया कि उनके विद्यालय का चयन सौर्य ऊर्जा प्रणाली और सीसीटीवी कैमरा स्थापना के लिए किया गया है। उसने यह भी कहा कि विद्यालय में एक चौकीदार और एक स्वीपर की नियुक्ति होगी, जिन्हें खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मानदेय दिया जाएगा। बातचीत के दौरान उसने विद्यालय की रसोइया का मोबाइल नंबर भी ले लिया। आरोप है कि विद्यालय बंद होने के बाद वह व्यक्ति शिक्षिका और रसोइया दोनों को लगातार फोन करने लगा। संदेह होने पर कॉल रिसीव नहीं किया गया। एक बार कॉल उठाने पर आरोपी ने शिक्षिका को धमकाते हुए कहा कि यदि ज्यादा बोलोगी तो तुम्हारा तबादला ऐसी जगह करा देंगे, जहां पानी के लिए भी तरसना पड़ेगा। धमकी के बाद शिक्षिका खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और विद्यालय आने से भी डर रही हैं। पीड़ित शिक्षिका ने पुलिस को मोबाइल कॉल की रिकॉर्डिंग भी सौंपी है, जिसे उन्होंने साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराया है।इस संबंध में पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिश्रौलिया सिवान में मृत्यु अवस्था में मिला नर तेंदुए का शव, मिलने से गांव में मचा हड़कंप Maharajganj : निचलौल सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत निचलौल रेंज के ग्राम सभा मिश्रवलिया में शनिवार को एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह भोर में नित्य क्रिया के लिए महिलाएं गांव के पश्चिम जा रही थी। इसी दौरान राजवंशी के गन्ने के खेत के बगल चकरोड मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में तेंदुए का शव दिखाई दिया। शव देखकर महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिलाओं की शोर सुनकर गांव से भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बगल में पूरी रात तेंदुओं की दहाड़े सुनाई दी। तेंदुए ने पूरी रात आपस में संघर्ष किए हैं। जिसमें एक नर तेंदुए के शावक की मौत हो गई है। तेंदुआ अपने शवकों की सुरक्षा के लिए गांव के करीब गन्ने के खेत में छिपी हुई थी। ग्रामीणों ने तेंदुए का शव देखकर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। क्षेत्रीय वनाधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव भी मौके पर पहुंचे तथा उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गए हैं। प्रारंभिक तौर पर तेंदुए की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। वन विभाग सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। गौरतलब है कि पिछले महीने भी निचलौल रेंज क्षेत्र में कई तेंदुओं की मौत के मामले सामने आए थे। लगातार वन्यजीवों की मौत की घटनाओं ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। विभागीय अधिकारी मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।
    1
    मिश्रौलिया सिवान में मृत्यु अवस्था में मिला नर तेंदुए का शव, मिलने से गांव में मचा हड़कंप 
Maharajganj : निचलौल सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत निचलौल रेंज के ग्राम सभा मिश्रवलिया में शनिवार को एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह भोर में नित्य क्रिया के लिए महिलाएं गांव के पश्चिम जा रही थी। इसी दौरान राजवंशी के गन्ने के खेत के बगल चकरोड मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में तेंदुए का शव दिखाई दिया। शव देखकर महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिलाओं की शोर सुनकर गांव से भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बगल में पूरी रात तेंदुओं की दहाड़े सुनाई दी। तेंदुए ने पूरी रात आपस में संघर्ष किए हैं। जिसमें एक नर तेंदुए के शावक की मौत हो गई है। तेंदुआ अपने शवकों की सुरक्षा के लिए गांव के करीब गन्ने के खेत में छिपी हुई थी। ग्रामीणों ने तेंदुए का शव देखकर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। क्षेत्रीय वनाधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव भी मौके पर पहुंचे तथा उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गए हैं। प्रारंभिक तौर पर तेंदुए की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। वन विभाग सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
गौरतलब है कि पिछले महीने भी निचलौल रेंज क्षेत्र में कई तेंदुओं की मौत के मामले सामने आए थे। लगातार वन्यजीवों की मौत की घटनाओं ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। विभागीय अधिकारी मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कैम्पियरगंज तहसील दिवस: डीएम-एसएसपी की सख्ती, लंबित मामलों पर जवाबदेही तय भूमि विवाद, अतिक्रमण व पुलिस प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, लापरवाही पर चेतावनी गोरखपुर :- कैम्पियरगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ ने सख्त रुख अपनाते हुए जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लंबित शिकायतों को लेकर संबंधित विभाग सीधे जवाबदेह होंगे और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई तय है। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पैमाइश, अतिक्रमण, रास्ता अवरोध, मारपीट, धमकी और पुलिस निष्क्रियता जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े प्रकरण रखे। कई शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई नहीं हुई, जिससे विवाद बढ़ते जा रहे हैं। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतें ‘प्राथमिक श्रेणी’ में ली जाएं और उनका निस्तारण तय समय सीमा में अनिवार्य रूप से किया जाए। भूमि और राजस्व से जुड़े मामलों पर डीएम ने उपजिलाधिकारी और राजस्व टीम को निर्देश दिया कि पैमाइश और सीमांकन के मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर माप कर स्पष्ट रिपोर्ट तैयार की जाए, जिसमें कब्जे की स्थिति, सीमांकन और विवाद के बिंदु साफ-साफ अंकित हों। अधूरी या भ्रामक रिपोर्ट देने वाले कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ ने पुलिस से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए थाना स्तर की कार्यप्रणाली पर सख्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जमीन कब्जा, मारपीट, धमकी और आपसी विवाद के मामलों में पुलिस की तत्काल हस्तक्षेप जरूरी है। संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि हर शिकायत पर मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करें और पीड़ित पक्ष को सुरक्षा उपलब्ध कराएं। साथ ही, लंबित प्रकरणों की सूची तैयार कर उनकी साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए। अतिक्रमण के मामलों पर प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई। डीएम ने कहा कि सार्वजनिक मार्ग, नाली, खलिहान और अन्य सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा हटाया जाए। इसके लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि विवादों का स्थायी समाधान हो सके। समाधान दिवस में कई प्रकरण ऐसे भी सामने आए, जिनमें सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने, पेंशन, आवास, राशन कार्ड और अन्य सुविधाओं में देरी की शिकायत की गई। डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों की सूची का पुनः सत्यापन कर जल्द से जल्द लाभ दिलाया जाए। किसी भी स्तर पर अनावश्यक बाधा या देरी पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मामलों का निस्तारण मौके पर संभव है, उन्हें तत्काल हल किया जाए। शेष मामलों को निर्धारित समयसीमा में निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। डीएम ने कहा कि समाधान दिवस के प्रकरणों की मॉनिटरिंग व्यक्तिगत स्तर पर की जाएगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कैम्पियरगंज, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज, नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज सहित राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे फील्ड में जाकर समस्याओं का समाधान करें और किसी भी शिकायत को लंबित न रखें। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने दोहराया कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं एसएसपी डॉ. कोस्तुभ ने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कड़ी निगरानी और प्रशासनिक सख्ती के बीच संपन्न हुआ, जिसमें अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब शिकायतों के निस्तारण में देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
    2
    कैम्पियरगंज तहसील दिवस: डीएम-एसएसपी की सख्ती, लंबित मामलों पर जवाबदेही तय
भूमि विवाद, अतिक्रमण व पुलिस प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, लापरवाही पर चेतावनी
गोरखपुर :- कैम्पियरगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ ने सख्त रुख अपनाते हुए जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लंबित शिकायतों को लेकर संबंधित विभाग सीधे जवाबदेह होंगे और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई तय है।
समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पैमाइश, अतिक्रमण, रास्ता अवरोध, मारपीट, धमकी और पुलिस निष्क्रियता जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े प्रकरण रखे। कई शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई नहीं हुई, जिससे विवाद बढ़ते जा रहे हैं। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतें ‘प्राथमिक श्रेणी’ में ली जाएं और उनका निस्तारण तय समय सीमा में अनिवार्य रूप से किया जाए।
भूमि और राजस्व से जुड़े मामलों पर डीएम ने उपजिलाधिकारी और राजस्व टीम को निर्देश दिया कि पैमाइश और सीमांकन के मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर माप कर स्पष्ट रिपोर्ट तैयार की जाए, जिसमें कब्जे की स्थिति, सीमांकन और विवाद के बिंदु साफ-साफ अंकित हों। अधूरी या भ्रामक रिपोर्ट देने वाले कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ ने पुलिस से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए थाना स्तर की कार्यप्रणाली पर सख्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जमीन कब्जा, मारपीट, धमकी और आपसी विवाद के मामलों में पुलिस की तत्काल हस्तक्षेप जरूरी है। संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि हर शिकायत पर मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करें और पीड़ित पक्ष को सुरक्षा उपलब्ध कराएं। साथ ही, लंबित प्रकरणों की सूची तैयार कर उनकी साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।
अतिक्रमण के मामलों पर प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई। डीएम ने कहा कि सार्वजनिक मार्ग, नाली, खलिहान और अन्य सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा हटाया जाए। इसके लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि विवादों का स्थायी समाधान हो सके।
समाधान दिवस में कई प्रकरण ऐसे भी सामने आए, जिनमें सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने, पेंशन, आवास, राशन कार्ड और अन्य सुविधाओं में देरी की शिकायत की गई। डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों की सूची का पुनः सत्यापन कर जल्द से जल्द लाभ दिलाया जाए। किसी भी स्तर पर अनावश्यक बाधा या देरी पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मामलों का निस्तारण मौके पर संभव है, उन्हें तत्काल हल किया जाए। शेष मामलों को निर्धारित समयसीमा में निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। डीएम ने कहा कि समाधान दिवस के प्रकरणों की मॉनिटरिंग व्यक्तिगत स्तर पर की जाएगी।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कैम्पियरगंज, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज, नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज सहित राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे फील्ड में जाकर समस्याओं का समाधान करें और किसी भी शिकायत को लंबित न रखें।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने दोहराया कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं एसएसपी डॉ. कोस्तुभ ने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कड़ी निगरानी और प्रशासनिक सख्ती के बीच संपन्न हुआ, जिसमें अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब शिकायतों के निस्तारण में देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
    user_Rammilan kacher
    Rammilan kacher
    कैंपियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • अगर आप ब्रांडेड कंपनी का देसी घी खरीदकर यह सोच रहे हैं कि वह पूरी तरह असली है,तो सावधान हो जाइए।गोरखपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है,जहां नामी कंपनियों के पैकेट में गुणवत्ता विहीन घी भरकर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था।छापेमारी में चार कुंतल से अधिक पैक घी बरामद हुआ है।चौरीचौरा कस्बे में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रांडेड देसी घी की नकली पैकिंग के अवैध कारोबार का खुलासा किया है।सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त खाद्य डॉ.सुधीर कुमार के निर्देशन में टीम ने एक किराए के मकान पर छापा मारा, जहां छोटे और बड़े पाउच में नामी कंपनियों की पैकिंग में घटिया गुणवत्ता का घी भरा जा रहा था।छापेमारी के दौरान करीब चार कुंतल से अधिक पैक घी बरामद किया गया।जांच में यह भी सामने आया कि पैकिंग सामग्री दिल्ली से छपकर लाई जाती थी और स्थानीय स्तर पर घी भरकर उसे ब्रांडेड बताकर बाजार में बेचा जाता था।खाद्य विभाग के अनुसार प्रारंभिक जांच में घी में एसेंस मिलाने की भी पुष्टि हुई है। हालांकि अंतिम स्थिति प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। मौके से पांच नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।फिलहाल विभाग ने आपत्तिजनक सामग्री को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।खाद्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी मिलावटी या नकली खाद्य पदार्थों की जानकारी मिले तो तुरंत विभाग को सूचित करें। लोगों की सतर्कता और सहयोग से ही ऐसे मिलावटखोरों पर प्रभावी कार्रवाई संभव है। बाइट: डॉ. सुधीर कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य
    1
    अगर आप ब्रांडेड कंपनी का देसी घी खरीदकर यह सोच रहे हैं कि वह पूरी तरह असली है,तो सावधान हो जाइए।गोरखपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है,जहां नामी कंपनियों के पैकेट में गुणवत्ता विहीन घी भरकर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था।छापेमारी में चार कुंतल से अधिक पैक घी बरामद हुआ है।चौरीचौरा कस्बे में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रांडेड देसी घी की नकली पैकिंग के अवैध कारोबार का खुलासा किया है।सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त खाद्य डॉ.सुधीर कुमार के निर्देशन में टीम ने एक किराए के मकान पर छापा मारा, जहां छोटे और बड़े पाउच में नामी कंपनियों की पैकिंग में घटिया गुणवत्ता का घी भरा जा रहा था।छापेमारी के दौरान करीब चार कुंतल से अधिक पैक घी बरामद किया गया।जांच में यह भी सामने आया कि पैकिंग सामग्री दिल्ली से छपकर लाई जाती थी और स्थानीय स्तर पर घी भरकर उसे ब्रांडेड बताकर बाजार में बेचा जाता था।खाद्य विभाग के अनुसार प्रारंभिक जांच में घी में एसेंस मिलाने की भी पुष्टि हुई है। हालांकि अंतिम स्थिति प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। मौके से पांच नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।फिलहाल विभाग ने आपत्तिजनक सामग्री को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।खाद्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी मिलावटी या नकली खाद्य पदार्थों की जानकारी मिले तो तुरंत विभाग को सूचित करें। लोगों की सतर्कता और सहयोग से ही ऐसे मिलावटखोरों पर प्रभावी कार्रवाई संभव है।
बाइट: डॉ. सुधीर कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • ससुर की हत्या की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने मात्र 04 घंटे में हत्या की घटना का सफल अनावरण महराजगंज- पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में थाना फरेंदा पुलिस ने ससुर की हत्या की सनसनीखेज घटना का मात्र 04 घंटे में सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्ता (बहू) सहित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में भूमि विवाद को हत्या का कारण पाया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ-साथ साक्ष्य मिटाने में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूरे प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक महराजगंज की बाइट 👇
    1
    ससुर की हत्या की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने मात्र 04 घंटे में हत्या की घटना का सफल अनावरण 
महराजगंज- पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में थाना फरेंदा पुलिस ने ससुर की हत्या की सनसनीखेज घटना का मात्र 04 घंटे में सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्ता (बहू) सहित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में भूमि विवाद को हत्या का कारण पाया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ-साथ साक्ष्य मिटाने में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूरे प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक महराजगंज की बाइट 👇
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नेपाल में तनाव के बाद भारत-नेपाल बॉर्डर हाई अलर्ट | महराजगंज की 84KM सीमा पर सख्त जांच | SSB Alert नेपाल के सुनसरी जिले में धार्मिक जुलूस के दौरान तनाव के बाद महराजगंज से लगी 84 किलोमीटर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा सघन जांच, डॉग स्क्वाड से तलाशी और सीसीटीवी निगरानी लगातार जारी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल सत्यापित जानकारी साझा करने की अपील की है।
    1
    नेपाल में तनाव के बाद भारत-नेपाल बॉर्डर हाई अलर्ट | महराजगंज की 84KM सीमा पर सख्त जांच | SSB Alert
नेपाल के सुनसरी जिले में धार्मिक जुलूस के दौरान तनाव के बाद महराजगंज से लगी 84 किलोमीटर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 
एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा सघन जांच, डॉग स्क्वाड से तलाशी और सीसीटीवी निगरानी लगातार जारी है। 
प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल सत्यापित जानकारी साझा करने की अपील की है।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 🔴 जमीन विवाद में ससुर की हत्या का खुलासा, बहू समेत 4 गिरफ्तार ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 🔴 जमीन विवाद में ससुर की हत्या का खुलासा, बहू समेत 4 गिरफ्तार फरेंदा के सोनबरसा गांव में बुजुर्ग की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज 4 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक जमीन का हिस्सा अपने नाम कराने को लेकर विवाद था। आरोप है कि बातचीत के बहाने ससुर को घर बुलाया गया, आंखों में मिर्च पाउडर डाला गया और फिर कुदाल के बेंट से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को गांव के बाहर खाली प्लॉट में फेंकने और सबूत मिटाने का प्रयास किया गया। ✅ बहू समेत 4 आरोपी गिरफ्तार ✅ आलाकत्ल बरामद ✅ वाइपर और पोछा भी बरामद ✅ 4 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा 📍 फरेंदा, महराजगंज Public maharajganj #Maharajganj #Farenda #BreakingNews #MaharajganjNews #CrimeNews #UPNews #Sonbarsa #PoliceAction #MaharajganjPolice #FarendaPolice #CrimeNewsUP #UttarPradeshNews #BreakingNewsHindi
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज
🔴 जमीन विवाद में ससुर की हत्या का खुलासा, बहू समेत 4 गिरफ्तार
ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज
🔴 जमीन विवाद में ससुर की हत्या का खुलासा, बहू समेत 4 गिरफ्तार
फरेंदा के सोनबरसा गांव में बुजुर्ग की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज 4 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक जमीन का हिस्सा अपने नाम कराने को लेकर विवाद था।
आरोप है कि बातचीत के बहाने ससुर को घर बुलाया गया, आंखों में मिर्च पाउडर डाला गया और फिर कुदाल के बेंट से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को गांव के बाहर खाली प्लॉट में फेंकने और सबूत मिटाने का प्रयास किया गया।
✅ बहू समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
✅ आलाकत्ल बरामद
✅ वाइपर और पोछा भी बरामद
✅ 4 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
📍 फरेंदा, महराजगंज
Public maharajganj 
#Maharajganj #Farenda #BreakingNews #MaharajganjNews #CrimeNews #UPNews #Sonbarsa #PoliceAction #MaharajganjPolice #FarendaPolice #CrimeNewsUP #UttarPradeshNews #BreakingNewsHindi
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.