बीकानेर में गैस माफिया पर छापा! 56 LPG सिलेंडर और रिफिलिंग मशीन बरामद ~ जहां एक तरफ देश में घरेलू गैस की कमी की चर्चा हो रही है, वहीं बीकानेर में अवैध गैस रिफिलिंग का बड़ा मामला सामने आया है। रसद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने जम्भेश्वर नगर स्थित जसनाथ जी की बगीची के पास देर रात छापेमारी कर 56 घरेलू एलपीजी सिलेंडर, गैस रिफिलिंग मशीन और इलेक्ट्रिक कांटा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान अवैध गतिविधि में इस्तेमाल हो रही महिंद्रा बोलेरो पिकअप को भी जब्त किया गया। जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा के अनुसार जब्त सिलेंडरों में इंडेन के 43, भारत गैस के 11 और एचपी गैस के 2 सिलेंडर शामिल हैं। आरोपी की पहचान विष्णु बिश्नोई के रूप में हुई है और उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई की जा रही है। बीकानेर और आसपास की ताज़ा खबरों के लिए पेज को Follow जरूर करें।
बीकानेर में गैस माफिया पर छापा! 56 LPG सिलेंडर और रिफिलिंग मशीन बरामद ~ जहां एक तरफ देश में घरेलू गैस की कमी की चर्चा हो रही है, वहीं बीकानेर में अवैध गैस रिफिलिंग का बड़ा मामला सामने आया है। रसद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने जम्भेश्वर नगर स्थित जसनाथ जी की बगीची के पास देर रात छापेमारी कर 56 घरेलू एलपीजी सिलेंडर, गैस रिफिलिंग मशीन और इलेक्ट्रिक कांटा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान अवैध गतिविधि में इस्तेमाल हो रही महिंद्रा बोलेरो पिकअप को भी जब्त किया गया। जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा के अनुसार जब्त सिलेंडरों में इंडेन के 43, भारत गैस के 11 और एचपी गैस के 2 सिलेंडर शामिल हैं। आरोपी की पहचान विष्णु बिश्नोई के रूप में हुई है और उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई की जा रही है। बीकानेर और आसपास की ताज़ा खबरों के लिए पेज को Follow जरूर करें।
- किसी भी तरह का नशा हो आप नशे से छुटकारा पा सकती हैं बिना किसी तोड़ तकलीफ के मात्र 45 से 60 दिन का कोर्स है और आप का नशा पहला दिन ही बंद हो जाता है 75686281431
- बीकानेर पत्रकार इकबाल खान: बीकानेर में शनिवार शाम एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार 14 मार्च को शाम करीब 4:30 बजे घड़सीसर अंडर ब्रिज के पास मेघवाल श्मशान भूमि के सामने बने एक कबाड़ गोदाम के बरामदे में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान मेघराज पुत्र पूनाराम, निवासी मोहन नगर, बीकानेर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम मौके पर पहुंची। सोएब भाई, रमजान, आसुराम कच्छावा और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद गंगाशहर थाना पुलिस के मांगीलाल व सीताराम ज्याणी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया।पीबीएम अस्पताल में डॉक्टरी मुआयना कराने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।2
- घरेलू गैस की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आज उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया जिसमें पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- Post by Imamdeen1
- नागौर,,राव समाज के राष्ट्रीय महामंत्री संत चेतन गिरी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष राम प्रताप भाट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योग्यता साल्वी मातृ शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला राव विद्या राव प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार राव मानक लाल राव ने मंच पर भारत माता एवं मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया शारदा बाल निकेतन विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं सामाजिक समरसता गीत की प्रस्तुति दी। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री चेतन गिरी महाराज ने कहा कि देश में इतिहास लेखन की परंपरा रही है और भारत देश में भाट राव समाज यह कार्य कर रहा है इसलिए राव समाज का सर्वश्रेष्ठ स्थान भारतवर्ष में रहा है संपूर्ण हिंदू समाज को अपने कर्तव्य का भान करवाना तथा भारतीय समाज में कुछ करने के लिए उन्हें प्रेरित करना यह राव समाज का मुख्य काम रहा है इसलिए राव समाज को हिंदू समाज में सर्वोच्च स्थान प्राप्त है उन्होंने कहा कि सतयुग त्रेतायुग द्वापर में भी राव समाज का कार्य प्रमुखता के साथ रहा है ऐसा शास्त्रों में वर्णित है ।रावजी की पोथी में सभी समाजों का बायोडाटा युगों पहले का आज भी मिल जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार राव ने महामहिम राज्यपाल हरी भाऊ बागडे का शुभ संदेश पढ़कर सुनाया। भाट समाज की नौ प्रकार की न्याती है सभी को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया गया समाज के मंच से 9 न्याति एक जाति का नारा प्रमुखता के साथ दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम प्रताप भट्ट ने कहा कि संगठित रहकर ही समाज के लिए कुछ किया जा सकता है समाज के लोगों का राव जी के प्रति कितना आदर भाव होता है इसलिए वंशावली का संरक्षण एवं संवर्धन करें उन्होंने कहा कि राव समाज ने अपनी पोथी में जो लिख दिया उसको कोई नहीं मिटा सकता लेकिन सदा से ही समाज का राव जाती पर विश्वास रहा है कि रावजी अपनी पोथी में हमेशा सत्य ही लिखते हैं इसलिए राव समाज सत्य निष्ठ भी है अपनी पहचान अपनी पोथी से रही है तो उन वंशावली का संरक्षण करना समाज के लोगों का परम कर्तव्य है उन्होंने समाज में एकता का भाव, संगठित होने का भाव, निर्माण करने हेतु शिक्षा के साथ संस्कारों की आवश्यकता पर बल दिया ।मुख्य वक्ता ने कहा देश के बड़े-बड़े इतिहासकार राव समाज पर रिसर्च कर रहे हैं तथा राव जी की पोथी पर भी देश भर में लोग पीएचडी बहुत से इतिहासकार कर रहे हैं पोथी के माध्यम से हिंदू समाज को संगठित करने वाला राव समाज अब खुद संगठित होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करें। इस मौके पर विनायक राव ने कहा कि भारत की 140 करोड़ जनसंख्या में हमारा समाज बहुत कम संख्या में है लेकिन संगठित होकर रहेंगे तो 140 करोड़ से भी हम ज्यादा है हिंदू समाज तथा सनातन धर्म के कार्य को हम ही आगे बढ़ा सकते हैं। वक्ताओं ने समाज के मंच से सरकार से राजनीति के क्षेत्र में भी समाज के लोगों को जगह देने मांग की गई तथा सबको एक होने का संदेश मंच से दिया एवं युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई साथ ही राव समाज की नो जाति को एक जाति में रखने की सीख मंच से दी गई तथा शिक्षा से समाज में अलग जगाना बालिका शिक्षा को आगे बढ़ना समाज को सजग और सावधान रखना सामाजिक उत्थान हेतु समाज में सहयोग की भावना रखने एवं राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का आह्वान पदाधिकारीयों ने इस मौके पर किया। कार्यक्रम को डॉक्टर सुखदेव राव, काजल, विद्या राव, पुखराज राव, सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी ने संबोधित किया इस मौके पर प्रदेश भर से समाज बंधु इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे मानक लाल राव ने धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का संचालन निर्मला राव ने किया।4
- dinez fel h rode futhi h dinez se pani nikal raha h1
- बीकानेर में शनिवार शाम एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार1
- कौन है यह रियल लाइफ सिंघम Ips मृदुल कच्छावा, जो है बीकानेर के नए पुलिस अधीक्षक #bikaner #rajasthan #bikanernews #bikanerpolice #ipsmridulkachawa1
- प्रेस रिर्पोटर हनुमान प्रसाद सोनी सरदारशहर दर्दनाक हादसे के बीच इंसानियत की मिसाल: पत्नी के निधन के बाद एडवोकेट राजेन्द्र सिंह भाटी ने कराया नेत्रदान नागौर जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बीच मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल सामने आई है। जोधपुर हाईकोर्ट के जाने-माने एडवोकेट राजेन्द्र सिंह भाटी ने अपनी पत्नी के निधन के बाद उनकी आंखें नेत्रदान कर समाज को एक बड़ा संदेश दिया है। नागौर के जेएलएन अस्पताल में दुर्गा देवी भाटी की आंखें डोनेट की गईं, ताकि उनकी आंखों से किसी जरूरतमंद को नई रोशनी मिल सके। जानकारी के अनुसार रविवार को नागौर-लाडनूं हाईवे पर सूरपालिया के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में फॉर्च्यूनर कार, ट्रक और टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में फॉर्च्यूनर कार में सवार दुर्गा देवी भाटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत नागौर के जेएलएन अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे में एडवोकेट राजेन्द्र सिंह भाटी और उनका ड्राइवर भी घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पत्नी के निधन के बाद एडवोकेट राजेन्द्र सिंह भाटी ने उनकी आंखें नेत्रदान करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा, “मेरी पत्नी दुर्गा देवी भाटी इस दुनिया में नहीं रहीं, लेकिन उनकी आंखों से लोगों को रोशनी मिलेगी। यही हमारे परिवार के लिए सबसे बड़ा संतोष है।” इस दौरान नागौर जिला कलेक्टर चंपा लाल जीनगर और पीएमओ डॉ. आर.के. अग्रवाल भी अस्पताल पहुंचे और एडवोकेट को ढांढस बंधाया। कलेक्टर चंपा लाल जीनगर ने कहा कि दुख की घड़ी में लिया गया यह निर्णय समाज के लिए बेहद प्रेरणादायक है और नेत्रदान से कई जिंदगियां रोशन हो सकती हैं। वहीं हादसे के बाद लाडनूं हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुरपालिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम हटवाया। क्रेन की मदद से पशुओं के चारे से भरा पलटा हुआ ट्रक हाईवे से हटाया गया। हादसे में फॉर्च्यूनर कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि एडवोकेट राजेन्द्र सिंह भाटी अपनी पत्नी दुर्गा देवी के साथ फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर चूरू जिले के अपने गांव बुकलसर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।4