राउमावि नांगल शेरपुर में बालघाट पुलिस ने नशा मुक्ति के बारे में छात्र-छात्राओं को दी जानकारी थानाधिकारी फौजदार ने की समझाइश बालाघाट थाना पुलिस ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नांगल शेरपुर में स्कूली बच्चों को पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत नशा मुक्ति के बारे में जानकारी दी। शनिवार सुबह 11:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में थाना अधिकारी मंजू फौजदार ने ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा, साइबर अपराध ,महिला सुरक्षा संबंधित कानून व यातायात नियमों की जानकारी दी।उन्हौने बच्चों, अध्यापकों को नशे से दूर रहने , साइबर अपराध के प्रति सचेत रहने, महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने व यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया।कार्यशाला की समाप्ति पर स्कूली विद्यार्थियों व समस्त स्कूल स्टाफ द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया।इस दौरान पुलिस के कई जवान मौजूद रहे।
राउमावि नांगल शेरपुर में बालघाट पुलिस ने नशा मुक्ति के बारे में छात्र-छात्राओं को दी जानकारी थानाधिकारी फौजदार ने की समझाइश बालाघाट थाना पुलिस ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नांगल शेरपुर में स्कूली बच्चों को पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत नशा मुक्ति के बारे में जानकारी दी। शनिवार सुबह 11:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में थाना अधिकारी मंजू फौजदार ने ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा, साइबर अपराध ,महिला सुरक्षा संबंधित कानून व यातायात नियमों की जानकारी दी।उन्हौने बच्चों, अध्यापकों को नशे से दूर रहने , साइबर अपराध के प्रति सचेत रहने, महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने व यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया।कार्यशाला की समाप्ति पर स्कूली विद्यार्थियों व समस्त स्कूल स्टाफ द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया।इस दौरान पुलिस के कई जवान मौजूद रहे।
- संत रविदास जी की 650वीं पुण्यतिथि पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान, टिका कुंड में हुआ कलश वंदन कार्यक्रम महंत भोले बाबा का किया सम्मान, भाजपा नेताओं ने सामाजिक समरसता और संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प हिंडौन सिटी (करौली)। संत शिरोमणि संत रविदास जी महाराज की 650वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को टिका कुंड हनुमान मंदिर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत टिका कुंड के महंत एवं पुजारी श्री भोले बाबा का माला, शॉल एवं स्मृति भेंट देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, विधायक राजकुमारी जाटव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा के संदेश को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल ने बताया कि समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा समाज में आपसी सद्भाव, समानता और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दे रही है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह गुर्जर, वरिष्ठ नेता रामेश्वर धाकड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ललित शर्मा, जिला प्रवक्ता सतपाल सोलंकी, डॉ. हेमलता गुप्ता, चांदनी कोली, ज्योति सहारिया, बबली चतुर्वेदी, शिव गणेश जाट, पिंटू सोलंकी, सतवीर तिगरिया, विजय सिंह डागुर, सोन्टू गोयल, अमित पंजाबी, हाकिम सिंह गुर्जर, रमन डांगुर, लाडम सिंह सोलंकी, गिर्राज मित्तल, गणेश कोली, बंटी जाटव, गौरव चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- गंगापुर सिटी फव्वारा चौक के दोनों तरफ नालों की सफाई नहीं होने से नया बाजार व्यापारियों में रोष व्याप्त दुकानों में पानी भरा अतिरिक्त जिला कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन सौपा1
- पांचना बांध आंदोलन: 15वें दिन भी जारी रहा गांवड़ा मीना में धरना, प्रशासन के साथ वार्ता रही बेअसर... हिंडौन सिटी। पांचना बांध आंदोलन के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों के विरुद्ध दर्ज किए गए मुकदमों का विरोध लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर गांवड़ा मीना में चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 15वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। वार्ता का नहीं निकला कोई नतीजा : इस गतिरोध को तोड़ने के लिए 5 अगस्त को जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और आंदोलनकारी संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल के बीच करौली कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। हालांकि, लंबे दौर की बातचीत के बाद भी यह वार्ता पूरी तरह विफल रही, क्योंकि दोनों पक्ष किसी एक सहमति पर नहीं पहुंच पाए। सरकार के पाले में गेंद : बैठक के बेनतीजा रहने के बाद जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने संघर्ष समिति को आश्वस्त किया है कि मामला संवेदनशील है और स्थानीय स्तर पर मुकदमों को सीधे वापस नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम और किसानों की मांगों के संबंध में अब राज्य सरकार से उच्च स्तर पर बात की जाएगी। सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद ही आगामी कदम उठाए जाएंगे। दूसरी ओर, संघर्ष समिति और धरने पर बैठे किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनके खिलाफ दर्ज किए गए पुलिस मुकदमों को पूरी तरह से वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका यह अनिश्चितकालीन धरना समाप्त नहीं होगा। आंदोलनकारियों का कहना है कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने दमनकारी नीति अपनाते हुए उन पर झूठे मुकदमे थोप दिए हैं। संघर्ष समिति के पूर्व विधायक लाखन सिंह, पूर्व विधायक सुरेश मीना,डॉ बी.एल. मीना कटकड़, बटुआ पटेल टोडूपुरा, देवीसिंह कटकड़ आदि ने अपने संबोधन में स्पष्ट कर दिया कि 9 अगस्त तक सरकार या तो मुकदमें वापस ले ले अन्यथा किसान जिला कलेक्ट्रेट और विधानसभा जयपुर की ओर कूच करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। फिलहाल,15 दिन बीत जाने के बाद भी आंदोलन खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं और अब सबकी नजरें राज्य सरकार के रुख पर टिकी हुई हैं।2
- शुक्रवार खेड़ा में भारतीय जनता पार्टी संगठन की महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मण्डल अध्यक्ष श्रीमती गीता देवी जाट के गरिमामयी नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला मीडिया प्रभारी एवं मण्डल संगठन प्रभारी मुकेश सालौत्री उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यों और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। मुख्य वक्ता मुकेश सालौत्री ने आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय होने और जनता के बीच जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। मण्डल कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर ने बैठक में संत शिरोमणि रविदास महाराज की आगामी कलश यात्रा के भव्य आयोजन को लेकर भी विस्तृत रूप में बताया गया। यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। मण्डल अध्यक्ष गीता देवी जाट ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि मासिक बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय बढ़ता है और जमीनी स्तर पर पार्टी को ताकत मिलती है। इस अवसर पर मण्डल के महामंत्री विकास व्यास,रामप्रकाश डागुर, कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर, उपाध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सलीम अली, मंत्री शोभा तिवारी, प्रेमवती,शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवारी, कुंवर सिंह जी, इन्द्रजीत सिंह, पृथ्वी सिंह नाटानी एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पूरी निष्ठा के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। खेड़ा मण्डल कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर ने बैठक में संत शिरोमणि रविदास महाराज की आगामी कलश यात्रा के आयोजन को लेकर भी बताया गया। यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।3
- सरमथुरा : मानसून आते ही दमोह झरना हुआ शुरु @Bharat Singh Meena सरमथुरा : मानसून आते ही दमोह झरना हुआ शुरु @Bharat Singh Meena1
- पंचायत समिति सभागार में बाल विवाह रोकथाम को लेकर फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित मासलपुर पंचायत समिति सभागार में बाल विवाह रोकथाम एवं उन्मूलन परियोजना के अंतर्गत शुक्रवार शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन जिला प्रशासन, बाल अधिकारिता विभाग एवं एक्शनएड एसोसिएशन–डीएमजी इवेंट्स, करौली के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला बाल कल्याण समिति, करौली के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने की।कार्यशाला को संबोधित करते हुए एक्शनएड एसोसिएशन, करौली के जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने कहा कि बाल विवाह रोकथाम एवं उन्मूलन में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर बाल विवाह की संभावित स्थिति की पहचान, जोखिमग्रस्त बालिकाओं एवं बच्चों की जानकारी, परिवारों एवं समुदाय के साथ संवाद तथा समय पर संबंधित विभागों को सूचना उपलब्ध करवाने से बाल विवाह को प्रभावी रूप से रोका जा सकता है।कार्यशाला में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के प्रभारी भीकम सिंह ने बच्चों से संबंधित समस्याओं एवं संकट की परिस्थितियों में चाइल्ड हेल्पलाइन की भूमिका, सूचना देने की प्रक्रिया तथा जरूरतमंद बच्चों को संरक्षण एवं सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी दी।इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आरपी कालीचरण, सहायक विकास अधिकारी जाकिर, विजेंद्र बैरवा, एक्शनएड एसोसिएशन के सामुदायिक प्रशिक्षक जगदीश जाट सहित कई लोग मौजूद रहे।1
- ग्रामीण सेवा शिविर में प्रशासन का एक्शन, बुलडोजर चलाकर हटाया अतिक्रमण धौरेटा गांव के मुख्य रास्ते को कराया अतिक्रमण मुक्त, ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना। मंडरायल (करौली)। पंचायत समिति मंडरायल की ग्राम पंचायत धौरेटा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान प्रशासन ने जनसमस्या पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य रास्ते से अतिक्रमण हटाकर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी। शिविर में ग्रामीणों ने लंबे समय से मुख्य मार्ग पर किए गए अवैध कब्जे की शिकायत शिविर सहायक प्रभारी एवं तहसीलदार जगराम मीना के समक्ष रखी थी। शिकायत मिलते ही तहसीलदार जगराम मीना और विकास अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया। शिकायत सही पाए जाने पर बिना देरी किए बुलडोजर मंगवाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कराई गई। प्रशासन की मौजूदगी में मुख्य रास्ते को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही सुगम हो गई। तहसीलदार जगराम मीना ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। इसी क्रम में रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होने पर विकास अधिकारी के साथ निरीक्षण कर तत्काल कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में संतोष और खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने से अब आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी तथा ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए राहत का प्रभावी माध्यम साबित हो रहे हैं। राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए बी राजस्थान न्यूज़ से जुड़े रहें! हमारे फेसबुक पेज B Rajasthan News को फॉलो जरूर करें और पाए प्रदेश की हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!2
- गंगापुर सिटी इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति की आम सभा संपन्न धर्मशाला निर्माण में सहयोग का किया आव्हान1
- करौली में भद्रावती नदी के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसा होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करौली की ओर जा रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद मौ//त हो गई करौली में भद्रावती नदी के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसा होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करौली की ओर जा रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद मौ//त हो गई1