Shuru
Apke Nagar Ki App…
नीबी माइनर टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, किसानों में आक्रोश बारा थाना क्षेत्र में बघला नहर प्रखंड की नीबी माइनर अचानक टूटने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। तेज बहाव के कारण आसपास के कई गांवों की सैकड़ों बीघा खड़ी फसल जलमग्न हो गई, जिससे गेहूं, सरसों, चना सहित दलहनी फसलें बर्बाद हो गईं। किसानों के अनुसार सुबह माइनर का हिस्सा धंसने से पानी तेजी से खेतों में फैल गया। मोटर-पंप से पानी निकालने की कोशिश भी नाकाम रही। किसानों ने नहर विभाग पर रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले से दरारों की शिकायत की गई थी। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
Rohit Sharma
नीबी माइनर टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, किसानों में आक्रोश बारा थाना क्षेत्र में बघला नहर प्रखंड की नीबी माइनर अचानक टूटने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। तेज बहाव के कारण आसपास के कई गांवों की सैकड़ों बीघा खड़ी फसल जलमग्न हो गई, जिससे गेहूं, सरसों, चना सहित दलहनी फसलें बर्बाद हो गईं। किसानों के अनुसार सुबह माइनर का हिस्सा धंसने से पानी तेजी से खेतों में फैल गया। मोटर-पंप से पानी निकालने की कोशिश भी नाकाम रही। किसानों ने नहर विभाग पर रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले से दरारों की शिकायत की गई थी। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बारा थाना क्षेत्र में बघला नहर प्रखंड की नीबी माइनर अचानक टूटने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। तेज बहाव के कारण आसपास के कई गांवों की सैकड़ों बीघा खड़ी फसल जलमग्न हो गई, जिससे गेहूं, सरसों, चना सहित दलहनी फसलें बर्बाद हो गईं। किसानों के अनुसार सुबह माइनर का हिस्सा धंसने से पानी तेजी से खेतों में फैल गया। मोटर-पंप से पानी निकालने की कोशिश भी नाकाम रही। किसानों ने नहर विभाग पर रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले से दरारों की शिकायत की गई थी। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।4
- रामनगर बाजार में पसरा सन्नाटा मेजा प्रयागराज।1
- मेजा, प्रयागराज। तहसील क्षेत्र के गंगा तट पर बसे पकरी सेवार गांव की मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर रोजाना हिचकोले खाते हुए सफर करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब पखवाड़े भर पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से कुछ गड्ढों में गिट्टी डलवाई गई थी, लेकिन उस पर पिंचिंग नहीं कराई गई। परिणामस्वरूप सड़क पर बिखरी गिट्टियां राहगीरों के लिए खतरा बन गई हैं। आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं। गांव के धीरज यादव ने बताया कि प्रतिदिन तड़के चार बजे के आसपास डोहरिया, जयराम का पुरा, परानीपुर समेत विभिन्न गांवों के श्रद्धालु इसी मार्ग से गंगा स्नान के लिए जाते हैं। अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देते और लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीण आनंद कुमार, कृष्ण प्रकाश द्विवेदी और ललन तिवारी का कहना है कि गंगा तट पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर के समीप करोड़ों रुपये की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है। इसका निर्माण दक्षिण भारत की संस्था ‘गजा’ द्वारा कराया जा रहा है। आरोप है कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान गांव की मुख्य सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। साथ ही जल निगम की पाइप लाइन और प्राथमिक विद्यालय तक गई इंटरनेट केबल भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे ग्रामीणों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है। जल जीवन मिशन के अवर अभियंता अखिल देव सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण में आने वाले खर्च का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग से मांगा गया है। प्रस्ताव प्राप्त होते ही बजट जारी कर दिया जाएगा, जिसके बाद सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और श्रद्धालुओं को सुरक्षित आवागमन मिल सके।1
- Post by Bhanu Prbhav.p1
- एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है इस वीडियो को आप देख करके जान सकते हैं कि क्या सही है क्या गलत है1
- Post by Raju Yadav1
- मिर्जापुर -छत्तीसगढ़ में हुए दिनदहाड़े लूट कांड के आरोपियों को मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार लगभग 5 करोड़ मूल्य के जेवर और 146000 नगद बरामद। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने किया खुलासा.... मिर्जापुर जनपद की एसओजी सर्विलांस थाना अरोड़ा और अदलहाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार लुटेरे हुए गिरफ्तार उनके पास से लूट गए लगभग 5 करोड रुपए मूल्य के जेवर और 146000 नगद भी बरामद हुए पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अपर्णा रजत कौशिक ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जनपद के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 17 फरवरी को दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा शेयर किए गए इनपुट के आधार पर कोच चुनार मंजरी राव और सीईओ ऑपरेशन शिखा भारती के नेतृत्व में टीम काम कर रही थी और उसे सफलता भी मिली दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि हमला कर भाग रहे दो लोगों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया पकड़े गए आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से लूट गए पीली धातु के जेवर जिनका वजन 3:30 किलो से अधिक है बरामद हुआ है जिसकी अनुमानित कीमत 5 करोड रुपए बताई जा रही है साथ ही इनके पास से 146000 रुपए नगद भी बरामद हुए हैं इसमें और भी पड़ताल की जा रही है इनके तार कहां-कहां जुड़े हैं इस पर भी विवेचना जारी है आगे जैसा अपडेट होगा शेयर किया जाएगा .... Byte अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक,मिर्जापुर2
- यमुनापार घूरपुर क्षेत्र में अवैध बालू खनन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। घूरपुर थाने को दिए गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 16 फरवरी 2026 को करीब 30-35 लोग ट्रैक्टरों के साथ घाट पर पहुंचे और वहां काम कर रहे मजदूरों को धमकाया। आरोप है कि दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए कई राउंड फायरिंग भी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से अवैध खनन को लेकर तनाव बना हुआ है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत में कई लोगों को नामजद करते हुए प्रशासन से सख्त कदम उठाने, अवैध खनन पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी अपील की गई है।4