Shuru
Apke Nagar Ki App…
न्यू लुकिंग फोटो पोस्ट सोनू डांसर जिला किशनगंज बिहार🌹🌹🌹
Sonu DANCER
न्यू लुकिंग फोटो पोस्ट सोनू डांसर जिला किशनगंज बिहार🌹🌹🌹
More news from बिहार and nearby areas
- हाँ, हम दो दिन के लिए असम आए हैं AIUDF जनाब मौलाना बदरुद्दीन अजमल की पार्टी को सपोर्ट करने के लिए। और हमारा मानना यह है कि असम में जो राजनीति चल रही है, हेट पॉलिटिक्स चल रही है, नफरत की राजनीति चल रही है हेमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री की जानिब से। और कांग्रेस पार्टी बिल्कुल नाकाम साबित हो चुकी है बीजेपी को रोकने के लिए। और कांग्रेस पार्टी की वजह से ही आज हेमंत बिस्वा सरमा और बीजेपी सत्ता में हैं। और आए दिन हम देख रहे हैं कि 50,000 से ज्यादा मुसलमानों के घर को तोड़ा गया, उनको बेघर कर दिया गया। तो इसलिए बहुत ज़रूरी है कि अजमल साहब और उनके कैंडिडेट्स को यहाँ पर यहाँ की जनता उनको कामयाब करे, ताकि उनके कॉन्स्टिट्यूशनल राइट्स (Constitutional Rights) को प्रोटेक्ट किया जा सके, उनको एक डिग्निफाइड ज़िंदगी मिल सके। इसलिए हम यहाँ पर आए हैं और हम पूरा सपोर्ट कर रहे हैं AIUDF को।1
- दो पक्षो के बिच बात से विवाद होकर,बात पहुंची मार पिट तक,एक पक्ष घायल अवस्था में पहुंचे जलालगढ़ अस्पताल, वहीं बेहतरीन इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल भेजें #purnia #News #Jalalgarh #Police Purnea Police1
- Rampur ka video1
- आजमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरियाल पंचायत के अलिहारपुर गांव में बहियार से घर आते समय ट्रैक्टर अनबैलेंस हो जाने के कारण सड़क किनारे तालाब में ट्रैक्टर पलट जाने से 14 वर्षीय अर्जुन मंडल पिता गोवर्धन मंडल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर से कूद कर अपनी जान बचाने में सफल हो गए। उक्त घटना के बाद गांव में कोहराम मच गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे की लाश तालाब से निकाला जा सका । प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर लेकर आ रहा जहां पर ट्रैक्टर हादसाग्रस्त हुआ। वहां पर सड़क की चौड़ाई काफी कम है ट्रैक्टर संभाल नहीं पाया अनबैलेंस होने के कारण तालाब में जा गिरा। देर शाम तक तालाब से ट्रैक्टर निकाला नहीं जा सका था। घटना की सूचना मिलने के साथ ही आजमनगर पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जूटे दिखाई दिए। गुरुवार की रात्रि करीब 11:00 बजे आजमनगर पुलिस के द्वारा लाश कब्जे में लेकर केस दर्ज करते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मृतक अर्जुन मंडल 14 वर्ष पिता गोवर्धन मंडल की लाश पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है1
- Post by Mukesh Kumar1
- 551 हनुमान ध्वजा के साथ निकाली भव्य शोभा यात्रा कटिहार निज संवाददाता। अध्यात्म चेतना मंच द्वारा अग्रसेन भवन में आयोजित तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव गाजा बाजा के साथ निकाली गई 551 हनुमान ध्वजा शोभा यात्रा के साथ संपन्न हो गया। पंडित जयप्रकाश पांडे ने विधि विधान के साथ विसर्जन कराया। तीन दिनों तक अगल-बगल का इलाका भक्तिमय बना रहा। बाबा का अलौकिक दरबार आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। पूजा अर्चना के साथ-साथ भक्तजनों और श्रद्धालुओं ने भजनों की अमृतमयी वर्षा का आनंद उठाया। कोलकाता से आई भजन गायिका नेहा गर्ग ने लाल सिंदूर चोला चढ़ावे चंपा ,चमेली, गुलाब का हार और हर घड़ी धन्य भाग्य हमारे, बालाजी आज पधारे, करें स्वागत बाबा को तथा सौरभ शर्मा ने बड़ी उम्मीद लेकर के तुम्हारे पास आया हूं सहारा दे दो आदि भजन सुना कर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। जयपुर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत झांकियां का आनंद शोभा यात्रा में भी शहरवासियों ने उठाया। बच्चा बच्चा बोलेगा जय श्री राम भजन पर भक्तजन थिरक रहे थे। विभिन्न चौक चौराहा पर शोभा यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। जय श्री राम -जय हनुमान के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। शोभा यात्रा में नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल, चंद्र प्रकाश गोयनका, विजय अग्रवाल, दीपक पोद्दार, किशनलाल अग्रवाल, महावीर प्रसाद, विकास शर्मा,संजीव सुरेका,राम गोपाल यादुका, बबलू अग्रवाल, विष्णु चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।3
- अग्रिम पंक्ति प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को मिला फेरोमोन ट्रैप, आम की फसल सुरक्षा पर जोर कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित अग्रिम पंक्ति प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दस किसानों को नि:शुल्क फेरोमोन ट्रैप का वितरण किया गया। इस दौरान किसानों को आम की फसल में लगने वाले खतरनाक कीटों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. के एम सिंह ने बताया कि आम एवं अन्य सब्जी फसल जैसे बैंगन टमाटर,झिंगनी,घेरा, कद्दू आदि की फसल के लिए फल मक्खी एक प्रमुख और हानिकारक कीट है, जिससे फसल को भारी नुकसान होता है उन्होंने कहा कि फेरोमोन ट्रैप एक पर्यावरण-अनुकूल उपकरण है, जो विशेष फेरोमोन गंध (लूर) का उपयोग करके फसलों को हानिकारक कीटों से बचाता है। यह मादा कीटों की गंध से नर कीटों को आकर्षित करता है, जो जाल में फंसकर मर जाते हैं, जिससे प्रजनन रुक जाता है और फसल सुरक्षित रहती है। फेरोमोन ट्रैप के प्रयोग से इस कीट पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है तथा रासायनिक कीटनाशकों के उपयोग को काफी हद तक कम किया जा सकता है।कीट वैज्ञानिक अनामिका कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि फल मक्खी आम के फलों के अंदर सुरंग बनाकर उन्हें खराब कर देती है, जिससे फल गिरने और सड़ने लगते हैं। इसके कारण न केवल उत्पादन में कमी आती है, बल्कि बाजार में फलों की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है और किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पाता।उन्होंने किसानों को सलाह दी कि प्रति हेक्टेयर 15 से 20 फेरोमोन ट्रैप लगाकर फल मक्खी पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है। इसके साथ साथ डॉ. गोविंद कुमार एवं डॉ. संतोष कुमार ने भी प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न कृषि तकनीकों एवं फसल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इस तरह की पहल से उन्हें आधुनिक तकनीकों की जानकारी मिलती है, जिससे वे अपनी फसल की बेहतर सुरक्षा कर सकते हैं और उत्पादन बढ़ा सकते हैं।1
- जलालगढ़ में अवैध ‘न्यू स्टार हॉस्पिटल’ सील, जांच में चौंकाने वाली लापरवाही उजागर #hospitality #news #PurniaNews #sdmpurnia #viralchallenge District Administration, Purnea Santosh Kumar Kushwaha Nitesh Kumar Singh Purnea Police Rajesh Ranjan Leshi Singh Irfan Pramukh Kasba Vijay Khemka1
- Post by Mukesh Kumar1