logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाग से गुजर रहे युवक पर मधुमक्खियों का हमला, ग्रामीणों की तत्परता से बची जान बाग से गुजर रहे युवक पर मधुमक्खियों का हमला, ग्रामीणों की तत्परता से बची जान अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र में एक युवक पर मधुमक्खियों के अचानक हमले का मामला सामने आया है। समय रहते ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता के चलते उसकी जान बच गई। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पूरे जोगाजीत मजरे भवसिंहपुर निवासी कृष्ण कुमार वर्मा (45) पुत्र गुरुदीन वर्मा शीतलागंज से अपने घर जोगाजीत का पुरवा लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह गोवर्धनपुर के पास स्थित महुआ के बाग से होकर गुजर रहे थे, तभी वहां पहले से मौजूद मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बाग में बड़ी संख्या में मधुमक्खियां मंडरा रही थीं। जैसे ही कृष्ण कुमार वहां पहुंचे, मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और झुंड बनाकर उन पर टूट पड़ीं। देखते ही देखते उनके शरीर के कई हिस्सों पर मधुमक्खियों ने डंक मार दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बचाव के लिए शोर मचाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए धुआं किया, जिससे मधुमक्खियां धीरे-धीरे वहां से हट गईं और कृष्ण कुमार को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर उपचार मिलने से उनकी हालत में सुधार है और फिलहाल वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों को बागों के आसपास सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

4 hrs ago
user_Aditya Mishra
Aditya Mishra
पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
dc15755d-d74e-44c0-b3ae-0e07003c557b

बाग से गुजर रहे युवक पर मधुमक्खियों का हमला, ग्रामीणों की तत्परता से बची जान बाग से गुजर रहे युवक पर मधुमक्खियों का हमला, ग्रामीणों की तत्परता से बची जान अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र में एक युवक पर मधुमक्खियों के अचानक हमले का मामला सामने आया है। समय रहते ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता के चलते उसकी जान बच गई। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पूरे जोगाजीत मजरे भवसिंहपुर निवासी कृष्ण कुमार वर्मा (45) पुत्र गुरुदीन वर्मा शीतलागंज से अपने घर जोगाजीत का पुरवा लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह गोवर्धनपुर के पास स्थित महुआ के बाग से होकर गुजर रहे थे, तभी वहां पहले से मौजूद मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बाग में बड़ी संख्या में मधुमक्खियां मंडरा रही थीं। जैसे ही कृष्ण कुमार वहां पहुंचे, मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और झुंड बनाकर उन पर टूट पड़ीं। देखते ही देखते उनके शरीर के कई हिस्सों पर मधुमक्खियों ने डंक मार दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बचाव के लिए शोर मचाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए धुआं किया, जिससे मधुमक्खियां धीरे-धीरे वहां से हट गईं और कृष्ण कुमार को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर उपचार मिलने से उनकी हालत में सुधार है और फिलहाल वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों को बागों के आसपास सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वाराणसी *अमूल डेयरी के बाहर मजदूरों का हंगामा, 3 साल से वेतन न बढ़ने पर फूटा गुस्सा | महिला कर्मी भी शामिल* फूलपुर, वाराणसी। जनपद के फूलपुर क्षेत्र स्थित बनास अमूल डेयरी के बाहर उस समय माहौल गरमा गया, जब बड़ी संख्या में मजदूर अपने वेतनमान में वृद्धि की मांग को लेकर एकजुट होकर प्रदर्शन करने लगे। यह डेयरी प्लांट, जिसका उद्घाटन कुछ वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था, आज मजदूर असंतोष का केंद्र बनता नजर आया। मजदूरों का आरोप है कि वे पिछले तीन वर्षों से लगातार कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनके वेतन में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है। बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच वर्तमान वेतन में गुजर-बसर करना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है। इसी के चलते मजदूरों ने सामूहिक रूप से अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला मजदूर भी शामिल रहीं, जिन्होंने अपने अधिकारों और सम्मानजनक वेतन की मांग को लेकर जोरदार तरीके से अपनी बात रखी। मजदूरों का कहना है कि कई बार प्रबंधन से बातचीत की कोशिश की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। वहीं, जब अमूल कंपनी के कुछ कर्मचारी बाहर आकर मजदूरों से बातचीत करने पहुंचे, तो कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आ पाया। इससे मजदूरों में नाराजगी और बढ़ गई है। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।
    1
    वाराणसी
*अमूल डेयरी के बाहर मजदूरों का हंगामा, 3 साल से वेतन न बढ़ने पर फूटा गुस्सा | महिला कर्मी भी शामिल*
फूलपुर, वाराणसी। जनपद के फूलपुर क्षेत्र स्थित बनास अमूल डेयरी के बाहर उस समय माहौल गरमा गया, जब बड़ी संख्या में मजदूर अपने वेतनमान में वृद्धि की मांग को लेकर एकजुट होकर प्रदर्शन करने लगे। यह डेयरी प्लांट, जिसका उद्घाटन कुछ वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था, आज मजदूर असंतोष का केंद्र बनता नजर आया।
मजदूरों का आरोप है कि वे पिछले तीन वर्षों से लगातार कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनके वेतन में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है। बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच वर्तमान वेतन में गुजर-बसर करना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है। इसी के चलते मजदूरों ने सामूहिक रूप से अपनी आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला मजदूर भी शामिल रहीं, जिन्होंने अपने अधिकारों और सम्मानजनक वेतन की मांग को लेकर जोरदार तरीके से अपनी बात रखी। मजदूरों का कहना है कि कई बार प्रबंधन से बातचीत की कोशिश की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है।
वहीं, जब अमूल कंपनी के कुछ कर्मचारी बाहर आकर मजदूरों से बातचीत करने पहुंचे, तो कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आ पाया। इससे मजदूरों में नाराजगी और बढ़ गई है। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • बंगाल में हालात उस मोड़ पर पहुंच गए, जहां कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों ने हदें पार कर दीं। सात जजों को बंधक बनाना केवल एक घटना नहीं, बल्कि पूरे न्याय तंत्र पर हमला है। लेकिन अब तस्वीर बदल रही है… सरकार एक्शन मोड में है और पत्थरबाजी व अराजकता फैलाने वालों पर सख्ती शुरू हो चुकी है। 👉 यह कार्रवाई सिर्फ अपराधियों के खिलाफ नहीं, बल्कि उस सोच के खिलाफ है जो कानून को कमजोर समझती है 👉 यह संदेश है कि न्यायपालिका की गरिमा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा 👉 और यह भी कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन हिंसा की कोई जगह नहीं समाज को भी अब तय करना होगा— क्या हम अराजकता के साथ खड़े होंगे या कानून और व्यवस्था के साथ? ⚖️ कानून का सम्मान ही लोकतंत्र की असली ताकत है ⚖️ #LawAndOrder #JusticeSystem #WestBengal #StandForJustice #NoToViolence #RuleOfLaw #IndiaNews #SocialAwareness
    1
    बंगाल में हालात उस मोड़ पर पहुंच गए, जहां कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों ने हदें पार कर दीं। सात जजों को बंधक बनाना केवल एक घटना नहीं, बल्कि पूरे न्याय तंत्र पर हमला है।
लेकिन अब तस्वीर बदल रही है…
सरकार एक्शन मोड में है और पत्थरबाजी व अराजकता फैलाने वालों पर सख्ती शुरू हो चुकी है।
👉 यह कार्रवाई सिर्फ अपराधियों के खिलाफ नहीं, बल्कि उस सोच के खिलाफ है जो कानून को कमजोर समझती है
👉 यह संदेश है कि न्यायपालिका की गरिमा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
👉 और यह भी कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन हिंसा की कोई जगह नहीं
समाज को भी अब तय करना होगा—
क्या हम अराजकता के साथ खड़े होंगे या कानून और व्यवस्था के साथ?
⚖️ कानून का सम्मान ही लोकतंत्र की असली ताकत है ⚖️
#LawAndOrder #JusticeSystem #WestBengal #StandForJustice #NoToViolence #RuleOfLaw #IndiaNews #SocialAwareness
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लोकेशन - प्रतापगढ़ रिपोर्ट - कृष्णभान सिंह मोबाइल - 6307987643,9628536386 गंदगी से घिरे विद्यालयों में होता शिक्षण कार्य. बड़ी ही हैरत की बात है नौनिहालों को जहां सफाई से रहने की शिक्षा दी जाती है। वहीं गंदगी का अंबार देखने को मिलता है। शौचालयों का हाल तो ऐसा है कि कई महीनों से सफाई न होने पर दुर्गध ही दुर्गध व्याप्त है। इसके बाद बरामदों से लेकर कक्षों तक गंदगी देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि महीनों झाडू नहीं मारी जाती है। हम बात कर रहे हैं शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालयों की। जहां बच्चों को शिक्षक रोज प्रार्थना के दौरान सबसे पहले यही समझाते हैं कि प्रतिदिन नहाना चाहिए और साफ-सुथरे कपड़े पहना चाहिए। शरीर को साफ और स्वच्छ रखने से लोग बीमारियों का शिकार नहीं होते हैं। लेकिन यह ज्ञान देने वाले खुद कितने जागरूक हैं यहां के हालात देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है। हम बात कर रहे है प्रतापगढ़ जिले के सुवंसा नगर पंचायत के नौडेरा के वार्ड नंबर 6 के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की यहां शौचालयों का हाल बहुत ही बुरा है। न तो शौचालयों में दरवाजे हैं और न ही महीनों से इनकी सफाई हुई है। ऐसी स्थित में बच्चे शौच के लिए बाहर ही जाना पसंद करते हैं। इसके बाद विद्यालयों के बरामदे में व्याप्त गंदगी का आलम यह है कि यहां देखने के बाद यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मानो महीनों झाडू ही न लगाई जाती हो। तभी तो विद्यालय के अंदर बदबू और गंदगी कूड़ा देखने को मिल रहा है। इस विद्यालय में कुल पचास बच्चो पर चार अध्यापक दो शिक्षामित्र दो रसोइया और दो सफाई कर्मी है प्रधानाध्यापक ज्योत्सना तिवारी ने बताया कि यहां सफाई कर्मी जल्दी आते ही नहीं है इस बारे में खण्ड शिक्षाअधिकारी अमित दुबे से बात करने पर उन्होंने कैमरे पर बोलने से मना कर दिया जब इस बारे में सुवंसा नगर पंचायत के ईओ गौतम से बात करने पर उन्होंने कहा सफाई करा दी जाएगी लेकिन कैमरे पर बोलने से उन्होंने भी साफ साफ मना कर दिया सोचने वाली बात ये है कि जब जिम्मेदार ही इस मामले से दूर भागेंगे तो आखिर कैसे स्वक्ष होगा ये शिक्षा का मंदिर
    4
    लोकेशन - प्रतापगढ़ 
रिपोर्ट - कृष्णभान सिंह 
मोबाइल - 6307987643,9628536386
गंदगी से घिरे विद्यालयों में होता शिक्षण कार्य.       
बड़ी ही हैरत की बात है नौनिहालों को जहां सफाई से रहने की शिक्षा दी जाती है। वहीं गंदगी का अंबार देखने को मिलता है। शौचालयों का हाल तो ऐसा है कि कई महीनों से सफाई न होने पर दुर्गध ही दुर्गध व्याप्त है। इसके बाद बरामदों से लेकर कक्षों तक गंदगी देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है  कि महीनों झाडू नहीं मारी जाती है।
हम बात कर रहे हैं शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालयों की। जहां बच्चों को शिक्षक रोज प्रार्थना के दौरान सबसे पहले यही समझाते हैं कि प्रतिदिन नहाना चाहिए और साफ-सुथरे कपड़े पहना चाहिए। शरीर को साफ और स्वच्छ रखने से लोग बीमारियों का शिकार नहीं होते हैं। लेकिन यह ज्ञान देने वाले खुद कितने जागरूक हैं यहां के हालात देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है। हम बात कर रहे है प्रतापगढ़ जिले के  सुवंसा नगर पंचायत  के नौडेरा  के वार्ड नंबर 6 के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की   यहां शौचालयों का हाल बहुत ही बुरा है। न तो शौचालयों में दरवाजे हैं और न ही महीनों से इनकी सफाई हुई है। ऐसी स्थित में बच्चे शौच के लिए बाहर ही जाना पसंद करते हैं। इसके बाद विद्यालयों के बरामदे में व्याप्त गंदगी का आलम यह है कि यहां देखने के बाद यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मानो महीनों झाडू ही न लगाई जाती हो। तभी तो विद्यालय के अंदर बदबू और गंदगी कूड़ा देखने को मिल रहा है।
इस विद्यालय में कुल पचास बच्चो पर चार अध्यापक दो शिक्षामित्र दो रसोइया और दो सफाई कर्मी है प्रधानाध्यापक ज्योत्सना तिवारी ने बताया कि यहां सफाई कर्मी जल्दी आते ही नहीं है 
इस बारे में खण्ड शिक्षाअधिकारी अमित दुबे से बात करने पर उन्होंने कैमरे पर बोलने से मना कर दिया जब इस बारे में सुवंसा नगर पंचायत के ईओ गौतम से बात करने पर उन्होंने कहा सफाई करा दी जाएगी लेकिन कैमरे पर बोलने से उन्होंने भी साफ साफ मना कर दिया 
सोचने वाली बात ये है कि जब जिम्मेदार ही इस मामले से दूर भागेंगे तो आखिर कैसे स्वक्ष होगा ये शिक्षा का मंदिर
    user_अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    Journalist प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रतापगढ: भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत गौरा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्रीय रामापुर बाजार स्थित मैरिज हाल में विधिवत प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण और माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गान कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, उसके राष्ट्रवादी विचारों और संगठनात्मक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि त्याग, समर्पण और अनुशासन के बल पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है और निरंतर राष्ट्र सेवा में सक्रिय है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में इ. पूर्णांशु ओझा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्यामू भइया, जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक सरोज, मंडल प्रभारी श्री अशोक सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश पटेल, मंडल महामंत्री श्री ओमप्रकाश एवं श्री लालचंद, मंडल उपाध्यक्ष श्री ज्ञान प्रकाश सिंह, श्री प्रदीप सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुमदेवी कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला बिंद सहित मंडल के शक्ति केंद्र संयोजक, कार्यसमिति सदस्य, मातृशक्ति एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक प्रशिक्षण प्रदान करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के मार्ग में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना बताया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन कार्यशाला और समूह सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी
    1
    प्रतापगढ: 
भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत गौरा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्रीय रामापुर बाजार स्थित मैरिज हाल में विधिवत प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण और माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गान कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, उसके राष्ट्रवादी विचारों और संगठनात्मक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि त्याग, समर्पण और अनुशासन के बल पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है और निरंतर राष्ट्र सेवा में सक्रिय है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में इ. पूर्णांशु ओझा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्यामू भइया, जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक सरोज, मंडल प्रभारी श्री अशोक सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश पटेल, मंडल महामंत्री श्री ओमप्रकाश एवं श्री लालचंद, मंडल उपाध्यक्ष श्री ज्ञान प्रकाश सिंह, श्री प्रदीप सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुमदेवी कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला बिंद सहित मंडल के शक्ति केंद्र संयोजक, कार्यसमिति सदस्य, मातृशक्ति एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक प्रशिक्षण प्रदान करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के मार्ग में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना बताया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन कार्यशाला और समूह सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी
    user_Rajesh Manu journalist
    Rajesh Manu journalist
    Farmer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • वीएन आईटीआई कॉलेज पहाड़पुर लालगंज में आयोजित मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुजरात के ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया।
    1
    वीएन आईटीआई कॉलेज पहाड़पुर लालगंज में आयोजित मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुजरात के ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by REPORTER ANKIT
    1
    Post by REPORTER ANKIT
    user_REPORTER ANKIT
    REPORTER ANKIT
    पत्रकारिता प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • एक बेटी की वापसी… लेकिन हार नहीं, सम्मान के साथ जब रिश्ते बोझ बनने लगें, जब सम्मान और समझौते के बीच आत्मा घुटने लगे… तब अलग होना कमजोरी नहीं, बल्कि खुद को बचाने का सबसे मजबूत फैसला होता है। प्रणीता ने बिना किसी गुजारा भत्ता, बिना किसी संपत्ति की मांग के खुशी-खुशी एक नए जीवन की शुरुआत चुनी। और सबसे भावुक दृश्य तब देखने को मिला जब उनके पिता ने उन्हें उसी सम्मान और प्यार के साथ वापस घर लाया, जैसे कभी विदा किया था-ढोल-नगाड़ों के साथ। यह सिर्फ एक बेटी की घर वापसी नहीं थी, यह एक संदेश था- 👉 बेटियां बोझ नहीं होतीं 👉 उनका सम्मान शादी से नहीं, उनके अस्तित्व से होता है 👉 और उनका घर हमेशा वही रहता है, जहां उन्हें अपनापन मिले प्रणीता का संदेश साफ है- “जिंदगी बहुत कीमती है, इसे गलत रिश्तों में फंसकर बर्बाद मत कीजिए। समझदारी और आत्मसम्मान सबसे जरूरी हैं।” आज जरूरत है ऐसे ही साहस की, जहां रिश्ते मजबूरी नहीं, समझ और सम्मान से निभाए जाएं… और अगर ऐसा संभव न हो, तो सम्मान के साथ आगे बढ़ा जाए। 🌸 हर बेटी को यह विश्वास मिलना चाहिए कि उसका घर हमेशा उसके साथ है… 🌸 #RespectWomen #SelfRespect #NewBeginning #WomenEmpowerment #LifeMatters #MutualRespect #StrongWomen #SocialMessage #BreakTheStigma #DignityFirst
    1
    एक बेटी की वापसी… लेकिन हार नहीं, सम्मान के साथ
जब रिश्ते बोझ बनने लगें, जब सम्मान और समझौते के बीच आत्मा घुटने लगे… तब अलग होना कमजोरी नहीं, बल्कि खुद को बचाने का सबसे मजबूत फैसला होता है।
प्रणीता ने बिना किसी गुजारा भत्ता, बिना किसी संपत्ति की मांग के खुशी-खुशी एक नए जीवन की शुरुआत चुनी। और सबसे भावुक दृश्य तब देखने को मिला जब उनके पिता ने उन्हें उसी सम्मान और प्यार के साथ वापस घर लाया, जैसे कभी विदा किया था-ढोल-नगाड़ों के साथ।
यह सिर्फ एक बेटी की घर वापसी नहीं थी,
यह एक संदेश था-
👉 बेटियां बोझ नहीं होतीं
👉 उनका सम्मान शादी से नहीं, उनके अस्तित्व से होता है
👉 और उनका घर हमेशा वही रहता है, जहां उन्हें अपनापन मिले
प्रणीता का संदेश साफ है-
“जिंदगी बहुत कीमती है, इसे गलत रिश्तों में फंसकर बर्बाद मत कीजिए। समझदारी और आत्मसम्मान सबसे जरूरी हैं।”
आज जरूरत है ऐसे ही साहस की,
जहां रिश्ते मजबूरी नहीं, समझ और सम्मान से निभाए जाएं…
और अगर ऐसा संभव न हो, तो सम्मान के साथ आगे बढ़ा जाए।
🌸 हर बेटी को यह विश्वास मिलना चाहिए कि उसका घर हमेशा उसके साथ है… 🌸
#RespectWomen #SelfRespect #NewBeginning #WomenEmpowerment #LifeMatters #MutualRespect #StrongWomen #SocialMessage #BreakTheStigma #DignityFirst
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाहजहांपुर के बंडा चौराहे पर ट्रक- सीएनजी टैंकर की जोरदार टक्कर, ड्राइवर बाल-बाल बचा बंडा, शाहजहांपुर, 4 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के थाना क्षेत्र बंडा के मेन चौराहे पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। पूरनपुर रोड से आ रहे ट्रक और बिलसंडा रोड से आ रहे सीएनजी टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चौराहे पर गोल चक्रव्यूह (राउंडअबाउट) न होने के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने वाहनों को हटवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से चौराहे पर तत्काल ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और गोल चक्रव्यूह बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    1
    शाहजहांपुर के बंडा चौराहे पर ट्रक- सीएनजी टैंकर की जोरदार टक्कर, ड्राइवर बाल-बाल बचा
बंडा, शाहजहांपुर, 4 अप्रैल 2026:
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के थाना क्षेत्र बंडा के मेन चौराहे पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। पूरनपुर रोड से आ रहे ट्रक और बिलसंडा रोड से आ रहे सीएनजी टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चौराहे पर गोल चक्रव्यूह (राउंडअबाउट) न होने के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने वाहनों को हटवाया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से चौराहे पर तत्काल ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और गोल चक्रव्यूह बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.