कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सुरजीत नागवाला ने हजारीबाग में सरकारी जमीन, नदी, नाला और तालाब के अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हजारीबाग में जल, जंगल और जमीन की लूट हो रही है और प्रशासन को इस पर रोक लगानी चाहिए। सुंदरीकरण के नाम पर 13 करोड़ 97 लाख रुपये की राशि के बंदरबांट का आरोप लगाते हुए सुरजीत नागवाला ने कहा कि हजारीबाग की ऐतिहासिक झील के सुंदरीकरण के लिए आवंटित धन का उपयोग गुणवत्तापूर्ण नहीं हुआ है। उन्होंने इस पूरे कार्य की तकनीकी और वित्तीय ऑडिट कराकर दोषियों पर कार्रवाई और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने सरकारी जमीन, नदियों, नालों और तालाबों पर बड़े पैमाने पर हो रहे अतिक्रमण को चिन्हित कर मुक्त करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि इससे जल स्रोत खत्म हो रहे हैं और बरसात में जल-जमाव की समस्या बढ़ रही है। खास महल की जमीनों की अवैध खरीद-बिक्री और फर्जी कागजात के आधार पर कब्जे की शिकायतों पर उन्होंने निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से जांच पूरा करने और गलत तरीके से काबिज लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। हजारीबाग आवास बोर्ड कॉलोनी की जमीन और मकानों पर अवैध कब्जा किए जाने का भी आरोप लगाया गया। सुरजीत नागवाला ने इसका भौतिक सत्यापन कर अवैध कब्जा मुक्त कराने की मांग की। इस प्रेस वार्ता में जिला प्रवक्ता मनोज नारायण भगत, इंटक प्रदेश सचिव धीरज सिंह, बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अशोक देव, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय प्रजापति, सहकारिता जिला अध्यक्ष कृष्ण किशोर प्रसाद, इंटक नेता परमेश्वर कुमार, राजेश प्रजापति, सुनील चंद्रवंशी, मनजीत सिंह, अरुण कुमार सिन्हा, अमित सिन्हा आदि उपस्थित थे।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सुरजीत नागवाला ने हजारीबाग में सरकारी जमीन, नदी, नाला और तालाब के अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हजारीबाग में जल, जंगल और जमीन की लूट हो रही है और प्रशासन को इस पर रोक लगानी चाहिए। सुंदरीकरण के नाम पर 13 करोड़ 97 लाख रुपये की राशि के बंदरबांट का आरोप लगाते हुए सुरजीत नागवाला ने कहा कि हजारीबाग की ऐतिहासिक झील के सुंदरीकरण के लिए आवंटित धन का उपयोग गुणवत्तापूर्ण नहीं हुआ है। उन्होंने
इस पूरे कार्य की तकनीकी और वित्तीय ऑडिट कराकर दोषियों पर कार्रवाई और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने सरकारी जमीन, नदियों, नालों और तालाबों पर बड़े पैमाने पर हो रहे अतिक्रमण को चिन्हित कर मुक्त करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि इससे जल स्रोत खत्म हो रहे हैं और बरसात में जल-जमाव की समस्या बढ़ रही है। खास महल की जमीनों की अवैध खरीद-बिक्री और फर्जी कागजात के आधार पर कब्जे की शिकायतों पर उन्होंने निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से जांच पूरा करने और गलत तरीके से काबिज लोगों पर
सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। हजारीबाग आवास बोर्ड कॉलोनी की जमीन और मकानों पर अवैध कब्जा किए जाने का भी आरोप लगाया गया। सुरजीत नागवाला ने इसका भौतिक सत्यापन कर अवैध कब्जा मुक्त कराने की मांग की। इस प्रेस वार्ता में जिला प्रवक्ता मनोज नारायण भगत, इंटक प्रदेश सचिव धीरज सिंह, बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अशोक देव, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय प्रजापति, सहकारिता जिला अध्यक्ष कृष्ण किशोर प्रसाद, इंटक नेता परमेश्वर कुमार, राजेश प्रजापति, सुनील चंद्रवंशी, मनजीत सिंह, अरुण कुमार सिन्हा, अमित सिन्हा आदि उपस्थित थे।
- हर हर महादेव, आईऐ दर्शन करे काशी विश्वनाथ धाम वाराणासी उत्तर प्रदेश1
- हजारीबाग को श्रावणी स्पेशल ट्रेन की सौगात, शिवभक्तों ने जताया आभार हजारीबाग के शिवभक्तों को सावन के पावन अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया है, जो हजारीबाग टाउन स्टेशन होते हुए भागलपुर जाएगी। ट्रेन के हजारीबाग पहुंचने पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वर्षों से बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधी रेल सुविधा नहीं होने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस मांग को लेकर ओम आरोहणम संस्था की संस्थापिका एवं भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता पिछले तीन वर्षों से रेल मंत्रालय से लगातार प्रयास कर रही थीं। यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को रांची से तथा मंगलवार और शनिवार को भागलपुर से संचालित होगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में इस ट्रेन से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा करेंगे। साथ ही उन्होंने देवघर के लिए पूरे वर्ष नियमित रेल सेवा शुरू करने की भी मांग की।3
- विभावि में राष्ट्रीय संगोष्ठी, पार्किन्सनिज़्म और फिजियोथेरेपी पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के भौतिक चिकित्सा यानी फिजियोथेरेपी विभाग ने आर्यभट्ट सेमिनार हॉल में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी का विषय था "पार्किन्सनिज़्म एवं आधुनिक युग में फिजियोथेरेपी की भूमिका"। कार्यक्रम में एम्स नई दिल्ली के न्यूरो रिहैबिलिटेशन विभाग के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. प्रभात रंजन मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पार्किन्सनिज़्म की शुरुआती पहचान, वैज्ञानिक मूल्यांकन और साक्ष्य-आधारित फिजियोथेरेपी के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं झारखंड स्टेट काउंसिल ऑफ फिजियोथेरेपी के डॉ. अजीत कुमार ने आधुनिक समय में फिजियोथेरेपी के बढ़ते दायरे और अनुसंधान आधारित उपचार पर अपने विचार रखे। डॉ. आयुषी ने कंधे की समस्याओं के समग्र मूल्यांकन और आधुनिक पुनर्वास तकनीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। [2
- हजारीबाग झील में सुंदरीकरण के नाम पर 13 करोड़ 97 लाख की राशि का बंदरबाट बंद हो। सरकारी जमीन ,नदी नाला,तालाब जिला प्रशासन अतिक्रमण मुक्त करे । हजारीबाग झील में सुंदरीकरण के नाम पर 13 करोड़ 97 लाख की राशि का बंदरबाट बंद हो। सरकारी जमीन ,नदी नाला,तालाब जिला प्रशासन अतिक्रमण मुक्त करे ।1
- कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सुरजीत नागवाला ने हजारीबाग में सरकारी जमीन, नदी, नाला और तालाब के अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हजारीबाग में जल, जंगल और जमीन की लूट हो रही है और प्रशासन को इस पर रोक लगानी चाहिए। सुंदरीकरण के नाम पर 13 करोड़ 97 लाख रुपये की राशि के बंदरबांट का आरोप लगाते हुए सुरजीत नागवाला ने कहा कि हजारीबाग की ऐतिहासिक झील के सुंदरीकरण के लिए आवंटित धन का उपयोग गुणवत्तापूर्ण नहीं हुआ है। उन्होंने इस पूरे कार्य की तकनीकी और वित्तीय ऑडिट कराकर दोषियों पर कार्रवाई और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने सरकारी जमीन, नदियों, नालों और तालाबों पर बड़े पैमाने पर हो रहे अतिक्रमण को चिन्हित कर मुक्त करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि इससे जल स्रोत खत्म हो रहे हैं और बरसात में जल-जमाव की समस्या बढ़ रही है। खास महल की जमीनों की अवैध खरीद-बिक्री और फर्जी कागजात के आधार पर कब्जे की शिकायतों पर उन्होंने निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से जांच पूरा करने और गलत तरीके से काबिज लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। हजारीबाग आवास बोर्ड कॉलोनी की जमीन और मकानों पर अवैध कब्जा किए जाने का भी आरोप लगाया गया। सुरजीत नागवाला ने इसका भौतिक सत्यापन कर अवैध कब्जा मुक्त कराने की मांग की। इस प्रेस वार्ता में जिला प्रवक्ता मनोज नारायण भगत, इंटक प्रदेश सचिव धीरज सिंह, बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अशोक देव, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय प्रजापति, सहकारिता जिला अध्यक्ष कृष्ण किशोर प्रसाद, इंटक नेता परमेश्वर कुमार, राजेश प्रजापति, सुनील चंद्रवंशी, मनजीत सिंह, अरुण कुमार सिन्हा, अमित सिन्हा आदि उपस्थित थे।3
- हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 41 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक सफेद रंग की XUV 500 वाहन को जब्त किया, जबकि वाहन चालक अंधेरे और झाड़ियों का लाभ उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को 26 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि चौपारण थाना क्षेत्र के केंदुआ मोड़ की ओर से एक सफेद रंग की XUV 500 वाहन में अवैध अंग्रेजी शराब लोड कर कठम्बा की ओर ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बरही) राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम में चौपारण थाना प्रभारी पु.अ.नि. पंकज कुमार, पु.अ.नि. दिव्य प्रकाश, स.अ.नि. बादल कुमार महतो तथा चौपारण थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। टीम ने ग्राम पडरिया पुल के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने सफेद रंग की XUV 500 (रजिस्ट्रेशन संख्या BR01PH-9361) को रोक लिया। पुलिस को देखते ही वाहन चालक अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की और बीच की सीट से ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की की 41 पेटियां बरामद की गईं। प्रत्येक पेटी में 180 मिलीलीटर की 48 बोतलें थीं। इस प्रकार कुल 1,968 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई। बरामद सामान में 41 पेटी Officers Choice Whisky, कुल 1,968 बोतल (180 एमएल) और सफेद रंग की XUV 500 (रजिस्ट्रेशन संख्या BR01PH-9361) शामिल हैं। पुलिस ने जब्त शराब एवं वाहन को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार चालक और इस अवैध शराब तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार और तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा तथा ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- हजारीबाग के विधायक जनसेवा कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान, घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने वाले जल व्यवसायियों ने विधायक प्रदीप प्रसाद से मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जल व्यवसायियों ने बताया कि हजारीबाग नगर निगम द्वारा उनसे विभिन्न प्रकार के करों की मांग की जा रही है, जिसके कारण उन्हें अपने व्यवसाय के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक प्रदीप प्रसाद ने जल व्यवसायियों की समस्या को गंभीरता से लिया और तत्काल संबंधित व्यवसायियों के साथ हजारीबाग नगर निगम के आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता से मुलाकात की। उन्होंने आयुक्त को पूरे मामले से अवगत कराया और कहा कि घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने वाले व्यवसायियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और उनके व्यवसाय में अनावश्यक बाधा उत्पन्न न हो, यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। नगर निगम आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने आश्वस्त किया कि पूरे मामले की जांच कर समस्या का समाधान किया जाएगा तथा किसी भी व्यापारी से अनावश्यक अथवा नियमविरुद्ध कर की वसूली नहीं की जाएगी। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और आम नागरिकों को राहत दिलाना उनकी प्राथमिकता है। हजारीबाग की जनता से जुड़े प्रत्येक विषय पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए जनहित के मुद्दों का समाधान सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा। इस अवसर पर डिप्टी मेयर अविनाश यादव जी भी उपस्थित रहे।1
- झारखंड के विष्णुगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ महज़ एक साइकिल चोरी के आरोप में एक मासूम बच्चे के साथ बर्बरता से मारपीट की गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बच्चे को बेरहमी से पीटा गया है। इस पूरी घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। बच्चे के साथ हुई इस हैवानियत पर स्कूल के प्रिंसिपल का भी बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए मामले पर पूरी बात रखी है। देखिए विष्णुगढ़ से यह ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए इस शर्मनाक घटना पर प्रिंसिपल ने क्या-कुछ कहा है।1