हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 41 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक सफेद रंग की XUV 500 वाहन को जब्त किया, जबकि वाहन चालक अंधेरे और झाड़ियों का लाभ उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को 26 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि चौपारण थाना क्षेत्र के केंदुआ मोड़ की ओर से एक सफेद रंग की XUV 500 वाहन में अवैध अंग्रेजी शराब लोड कर कठम्बा की ओर ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बरही) राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम में चौपारण थाना प्रभारी पु.अ.नि. पंकज कुमार, पु.अ.नि. दिव्य प्रकाश, स.अ.नि. बादल कुमार महतो तथा चौपारण थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। टीम ने ग्राम पडरिया पुल के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने सफेद रंग की XUV 500 (रजिस्ट्रेशन संख्या BR01PH-9361) को रोक लिया। पुलिस को देखते ही वाहन चालक अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की और बीच की सीट से ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की की 41 पेटियां बरामद की गईं। प्रत्येक पेटी में 180 मिलीलीटर की 48 बोतलें थीं। इस प्रकार कुल 1,968 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई। बरामद सामान में 41 पेटी Officers Choice Whisky, कुल 1,968 बोतल (180 एमएल) और सफेद रंग की XUV 500 (रजिस्ट्रेशन संख्या BR01PH-9361) शामिल हैं। पुलिस ने जब्त शराब एवं वाहन को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार चालक और इस अवैध शराब तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार और तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा तथा ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 41 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक सफेद रंग की XUV 500 वाहन को जब्त किया, जबकि वाहन चालक अंधेरे और झाड़ियों का लाभ उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को 26 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि चौपारण थाना क्षेत्र के केंदुआ मोड़ की ओर से एक सफेद रंग की XUV 500 वाहन में अवैध अंग्रेजी शराब लोड कर कठम्बा की ओर ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बरही) राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम में चौपारण थाना प्रभारी पु.अ.नि. पंकज कुमार, पु.अ.नि. दिव्य प्रकाश, स.अ.नि. बादल कुमार महतो तथा चौपारण थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। टीम ने ग्राम पडरिया पुल के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने सफेद रंग की XUV 500 (रजिस्ट्रेशन संख्या BR01PH-9361) को रोक लिया। पुलिस को देखते ही वाहन चालक अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की और बीच की सीट से ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की की 41 पेटियां बरामद की गईं। प्रत्येक पेटी में 180 मिलीलीटर की 48 बोतलें थीं। इस प्रकार कुल 1,968 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई। बरामद सामान में 41 पेटी Officers Choice Whisky, कुल 1,968 बोतल (180 एमएल) और सफेद रंग की XUV 500 (रजिस्ट्रेशन संख्या BR01PH-9361) शामिल हैं। पुलिस ने जब्त शराब एवं वाहन को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार चालक और इस अवैध शराब तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार और तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा तथा ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया शहर के स्मार्ट बाजार से आदित्य विजन तक के क्षेत्र में शाम के समय असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। व्यापारियों और राहगीरों ने सोमवार को 11 बजे कहा कि शराब के नशे में युवकों के बीच आए दिन मारपीट और गाली-गलौज की घटनाएं होती हैं, जिससे महिलाओं, दुकानदारों और आम नागरिकों में भय का माहौल बना रहता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस मार्ग पर शाम के समय नियमित गश्त एवं टाइगर मोबाइल की तैनाती की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस नियमित गश्त करेगी और टाइगर मोबाइल की तैनाती करेगी, तो असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जा सकती है और क्षेत्र में शांति कायम की जा सकती है।1
- झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के सरिया में झामुमो नेता त्रिभुवन मंडल के नेतृत्व में सरिया को जिला बनाने की मांग को लेकर चल रहा 48 घंटे का आमरण अनशन शुक्रवार को समाप्त हो गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। संघर्ष समिति ने कहा कि वर्ष 2014 से सरिया को जिला बनाने की मांग शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही है, लेकिन अब तक सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। समिति ने स्पष्ट किया कि आश्वासनों के बावजूद आंदोलन जारी रहेगा। अनशन के दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो ने धरना स्थल पहुंचकर विधानसभा में सरिया को जिला बनाने का मुद्दा उठाने का भरोसा दिया। वहीं, बीडीओ ने आंदोलनकारियों का ज्ञापन सरकार तक पहुंचाने और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राजू मंडल, अशोक मंडल, काजिम अंसारी, कृष्ण मुरारी पांडेय, जगदीश टुडू, राजेश मंडल सहित संघर्ष समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।1
- रांची जिले के बुढ़मू प्रखण्ड अंतर्गत छापर में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद सह बजरंग दल की एक अहम बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता विक्की जी ने की, जबकि रांची जिला बजरंग दल के संयोजक बिनोद विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना, गांव-गांव तक अपनी पहुंच बनाना और सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना था। कार्यक्रम के दौरान गौ रक्षा, सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और सामाजिक समरसता पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को नए युवाओं को संगठन से जोड़ने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और तन-मन-धन से संगठन के कार्यों में सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। आयोजकों ने स्थानीय स्तर पर जनसमर्थन बढ़ाने और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रिय अभियान चलाने का आह्वान किया। इस बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। इसमें मुख्य रूप से दिनेश उरांव, विनोद राणा, पीपरवार मंडल सामाजिक समरसता प्रमुख मुकेश राणा, दिपक कुमार प्रसाद, बालक लोहार, शंकर लोहार, छोटू नायक, सूरज सिंह, जगदेव पासवान, सीताराम भूईया, बालक लोहरा, विक्रम भूईया, लाला मोहन सिंह, राजेश भूईया, करामचंद लोहरा, भोला मुंडा, रोहित चंद्रवंशी और अजय कुमार पासवान सहित कई लोग शामिल थे।1
- नेवरी चौक पर प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए चल रहे काम को रुकवा दिया है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है।1
- हज़ारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय के भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी) विभाग द्वारा 27 जुलाई 2026 को आर्यभट्ट सेमिनार हॉल, सी.वी. रमन साइंस ब्लॉक-1 में “पार्किन्सनिज़्म” एवं “आधुनिक युग में फिजियोथेरेपी की भूमिका” विषयों पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. उमेन्द्र सिंह के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) चन्द्र भूषण शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व, विभाग के प्रति निरंतर सहयोग एवं शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग से भविष्य में भी फिजियोथेरेपी के समसामयिक विषयों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने विभाग को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान एवं व्यावसायिक दक्षता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन डॉ. अम्बिका गुप्ता ने किया। विभाग का संक्षिप्त परिचय डॉ. मेराज नबी सिद्दीकी ने प्रस्तुत करते हुए विभाग की स्थापना, उपलब्धियों एवं देशभर में कार्यरत पूर्व विद्यार्थियों की सफलताओं पर प्रकाश डाला तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्य वक्ता डॉ. प्रभात रंजन (पी.टी.), वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट, न्यूरो रिहैबिलिटेशन विभाग, एम्स, नई दिल्ली ने “पार्किन्सनिज़्म” विषय पर व्याख्यान देते हुए प्रारंभिक पहचान, वैज्ञानिक मूल्यांकन, संतुलन एवं चाल प्रशिक्षण तथा साक्ष्य-आधारित फिजियोथेरेपी की महत्ता पर प्रकाश डाला। द्वितीय वक्ता डॉ. अजीत कुमार (पी.टी.), वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट, रजिस्ट्रार, झारखंड स्टेट काउंसिल ऑफ फिजियोथेरेपी (JSCPT) एवं संयोजक, इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट्स (IAP), झारखंड ने “आधुनिक युग में फिजियोथेरेपी की भूमिका” विषय पर संबोधित करते हुए फिजियोथेरेपी के बढ़ते दायरे, अनुसंधान आधारित उपचार एवं व्यावसायिक नैतिकता पर अपने विचार साझा किए। विशिष्ट वक्ता डॉ. आयुषी (पी.टी.), रांची ने “थिंक बियॉन्ड द शोल्डर” विषय पर व्याख्यान देते हुए कंधे की समस्याओं के समग्र मूल्यांकन एवं आधुनिक पुनर्वास पद्धतियों की जानकारी दी। अंत में डॉ. राहुल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, वक्ताओं, विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह संगोष्ठी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।1
- कोडरमा के डोमचांच में सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी रविंद्र पांडेय के खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकाला और अंचल कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने जमीन की जमाबंदी, म्यूटेशन, रजिस्टर-2 में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी धरना को समर्थन दिया और मुख्यमंत्री, राजस्व आयुक्त और जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए अंचल कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग की गई और भारी पुलिस बल व दंडाधिकारी की तैनाती की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।4
- गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड में पिछले चार दिनों से सप्लाई पानी बंद रहने के कारण ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन करते हुए पीएचईडी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग उठाई। विरोध जताते हुए वार्ड सदस्य मुकेश राम ने आरोप लगाया कि पीएचईडी विभाग द्वारा जलापूर्ति के लिए कलेक्शन किए जाने के बावजूद खराब मोटर की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। उन्होंने इसे विभाग की घोर लापरवाही बताते हुए कहा कि ग्रामीणों को बेवजह परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वार्ड सदस्य सह झामुमो नेत्री रेशमा प्रवीण ने कहा कि पीएचईडी विभाग और जलापूर्ति समिति के अध्यक्ष की लापरवाही के कारण चार दिनों से सप्लाई पानी पूरी तरह बंद है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र जलापूर्ति बहाल नहीं की गई और खराब मोटर की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की है।1
- कोडरमा में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि एक पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों की ओर AK-47 से गोली चलाता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि यदि यह दावा सही है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था और पुलिस मैनुअल के लिए गंभीर चिंता का विषय है। तेजस्वी ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है और प्रदर्शनकारियों पर इस प्रकार की कार्रवाई स्वीकार्य नहीं हो सकती। तेजस्वी यादव ने अपने बयान में सवाल उठाया कि यदि ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगी तो भविष्य में वकीलों, डॉक्टरों, शिक्षकों, न्यायाधीशों, छात्रों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के आंदोलनों के दौरान भी क्या इसी प्रकार बल प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा तत्काल निलंबन की मांग की। साथ ही उन्होंने गृह विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। हालांकि, इस मामले में पुलिस या राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया और घटना की पुष्टि का इंतजार है। वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में घटना की वास्तविक परिस्थितियां जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी।1