जब स्वयं समाजसेवी शाहिद लारी ने निभाई मानवता की मिसाल, नदी में डूबे युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए समाजसेवी शाहिद लारी ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। नदी में डूबकर मृत हुए एक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंचाने के लिए जब तत्काल कोई व्यवस्था नहीं हो सकी, तब शाहिद लारी स्वयं आगे आए और शव ढोने वाले वाहन की व्यवस्था कर शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाने में सहयोग किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ऐसे समय में शाहिद लारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए न केवल परिजनों को ढांढस बंधाया बल्कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने में भी मदद की। स्थानीय लोगों ने उनके इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज के कठिन समय में आगे बढ़कर मदद करना ही सच्ची समाजसेवा है। शाहिद लारी द्वारा किए गए इस कार्य की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है।
जब स्वयं समाजसेवी शाहिद लारी ने निभाई मानवता की मिसाल, नदी में डूबे युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए समाजसेवी शाहिद लारी ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। नदी में डूबकर मृत हुए एक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंचाने के लिए जब तत्काल
कोई व्यवस्था नहीं हो सकी, तब शाहिद लारी स्वयं आगे आए और शव ढोने वाले वाहन की व्यवस्था कर शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाने में सहयोग किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ऐसे समय में शाहिद लारी ने संवेदनशीलता दिखाते
हुए न केवल परिजनों को ढांढस बंधाया बल्कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने में भी मदद की। स्थानीय लोगों ने उनके इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज के कठिन समय में आगे बढ़कर मदद करना ही सच्ची समाजसेवा है। शाहिद लारी द्वारा किए गए इस कार्य की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है।
- दोस्तो संग नदी में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, पुलिस मौके पर पहुंची दोस्तो संग नदी में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस दीपक चौरसिया नामक व्यक्ति की डूबने से हुई मौत नहाते वक्त गहरे पानी मे उतर गया था युवक मुंशीपुरा इलाके का रहने वाला है मृतक दीपक चौरसिया घटना की जांच में जुटी पुलिस2
- कराटेमैन #का सर फोड़ दिया #comedy #funny #trending #viral #funnymoment #funnyreel #memes #fun #entertainment #followme #sethji5g1
- विश्वास का हुआ क़त्ल,दोस्त ने दोस्त को चाकू से गोदा,हुई मौत दोस्त ने दोस्त को चाकू से गोदा देवरिया जिले के थाना भटनी क्षेत्र के सागर बाल्मीकि पुत्र रणजीत पता रेलवे कॉलोनी थाना भटनी आयु लगभग 16 वर्ष को आरोपी दिलकुश पुत्र काशी प्रसाद पता पुराना हटवा थाना भटनी द्वारा पेट में चाकू मारने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी दिलकुश को हिरासत में ले लिया गया तथा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घायल को जिला अस्पताल देवरिया ले जाया गया, जहां पर हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर द्वारा उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन घायल को बेहतर इलाज हेतु जया मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल देवरिया लेकर गए, जहां इलाज के दौरान घायल सागर बाल्मीकि की मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री मनोज कुमार की बाइट2
- दिन भर राम-राम..." वाले बयान से गरमाई यूपी की राजनीति! विरोधियों पर सीधा वार1
- मोहम्दाबाद गोहाना विकास खंड की ग्राम सभा सैदपुर पंचायत में नल-जल योजना के दावों के बीच ग्रामीण आज भी पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें नियमित रूप से पानी नहीं मिल रहा, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। मोहम्दाबाद गोहाना विकास खंड की ग्राम सभा सैदपुर पंचायत में नल-जल योजना के दावों के बीच ग्रामीण आज भी पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें नियमित रूप से पानी नहीं मिल रहा, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। हमारी टीम जब गांव पहुंची और एक ग्रामीण महिला से उनकी परेशानी के बारे में बात की, तो उन्होंने अपनी पीड़ा कुछ इस तरह बयां की... ग्रामीण महिला की बातों से साफ है कि पानी की समस्या आज भी गांव के लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। सवाल यह है कि जब सरकार हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का दावा कर रही है, तो आखिर सैदपुर पंचायत के लोग अब भी पानी के लिए क्यों परेशान हैं? क्या संबंधित विभाग इस समस्या का जल्द समाधान करेगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की शिकायतों पर ध्यान देंगे? यह आने वाला समय बताएगा। फिलहाल आप देख रहे हैं नवोदय वार्ता। अगर आपके क्षेत्र में भी ऐसी कोई जनसमस्या है, तो हमें जरूर बताएं।1
- सपा कार्यालय में मनाई गई छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती, समाजवादी विचारों पर चलने का लिया संकल्प बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र (छोटे लोहिया) की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए समाजवादी सिद्धांतों और जनसेवा के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सादगी, ईमानदारी और समाजवादी मूल्यों की राजनीति को नई पहचान दी। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। नेताओं ने कहा कि छोटे लोहिया ने हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य किया। वर्तमान समय में उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। सभी ने जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- बक्सर पाण्डेय पट्टी का वीडियो है यहाँ का पुलिस पैसा पर काम करती है जो गरीब है इसी लिए जान देदेता है देखो पूरा वीडियो 🙏🙏🙏 हेलो दोस्तों ये वीडियो बक्सर पाण्डेय पट्टी वाड - नम्बर -11 का है जो की जमीन के लिए झगड़ा कर रहा है लोग इन लोग ने जबरदस्ती झगड़ा कर रहा है कोई कागज के मधेयम से नहीं लड़ रहा है मेरे दोनों भाई के घेर के सब लोग ने मिल कर मर रहा है और तो और काटा लेकर घूम रहा है रंजीत नाम का लड़का है जो काटा लेके आरहा है यहाँ का पुलिस सब घुस खोर हो गई है यहाँ का सरकार आँधा हो गई है1