डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आज जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बैरकों, रसोईघर, चिकित्सालय, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उनके समयबद्ध एवं नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा सुरक्षा से जुड़े अन्य बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कारागार परिसर में साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला सहित जेल के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आज जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बैरकों, रसोईघर, चिकित्सालय, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता आदि का निरीक्षण करते
हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उनके समयबद्ध एवं नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा सुरक्षा से जुड़े अन्य बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई
से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कारागार परिसर में साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला सहित जेल के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
- यातायात पुलिस को अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराने के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने क्या कहा। यातायात पुलिस को अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया गया है। इस वाहन के माध्यम से स्पीड गन द्वारा ओवरस्पीड वाहनों के विरुद्ध स्वतः ई-चालान, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों की जांच तथा ब्रीथ एनालाइज़र से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। इस वाहन को जनपद के विभिन्न मार्गों पर तैनात कर यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने क्या कुछ कहा देखें।1
- जेहि बिधि सुखी होहिं पुर लोगा। करहिं कृपानिधि सोइ संजोगा।। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र को समर्पित पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह जनसेवा • विकास • जनविश्वास जेहि बिधि सुखी होहिं पुर लोगा। करहिं कृपानिधि सोइ संजोगा।। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र को समर्पित पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह जनसेवा • विकास • जनविश्वास1
- प्रेस विज्ञप्ति आज दिनांक 11/06/2026 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद अमेठी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में जिला कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई. जिसमें पूर्व की बैठक कार्यवाही की समीक्षा की गई ,पूर्व बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारी को अमेठी जनपद के 33 बाजारो के अलग-अलग प्रभार का दायित्व दिया गया था, जिसमें परिपेक्ष्य में आज पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई। इसी क्रम में आज जनपद में व्यापार मंडल के संगठन का विस्तार करते हुए हथकिला बाजार,भादर बाजार, मिश्रौली बाजार का गठन किया गया। जिसमें हथकिला बाजार के अध्यक्ष के पद पर सुधांशु शुक्ला, भादर बाजार के अध्यक्ष के पद पर मानवेन्द्र सिंह को संगठन को मनोनीत करते हुए अन्य पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई। वहीं जिला उपाध्यक्ष देवचन्द्र सिंह ने आए हुए सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापार मंडल की मजबूत करने के लिए सभी व्यापारियों को एकजुट होना चाहिए। उसे मौके पर प्रभाकर उपाध्याय , शिवम प्रजापति ,कुलदीप जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, शिवम प्रजापति, संजीव जायसवाल घनश्याम सोनी गौरव शुक्ला तथा टीकर माफी की संपूर्ण कार्यकारिणी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे1
- अमेठी तहसील में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं घिसट कर पहुंचे फरियादी अमेठी तहसील में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं, घिसटकर पहुंचे फरियादी अमेठी। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था न होने से उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस अव्यवस्था की वजह से कई लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इसी दौरान लोनियापुर निवासी दिव्यांग राममूरत गुप्ता घिसट-घिसटकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और अपनी शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि उनके भाई द्वारा 1 अगस्त 2026 को उनके घर के ऊपर से केबल का तार निकाल दिया गया है। बारिश के मौसम में खुले तार के कारण करंट लगने का खतरा बना हुआ है, जिससे उनके परिवार की सुरक्षा पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। राममूरत गुप्ता ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी अमेठी पंकज कुमार मिश्रा को प्रार्थना पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उप जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। वहीं, तहसील परिसर में दिव्यांगों एवं बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध न होने पर लोगों ने नाराजगी जताई और प्रशासन से मांग की कि संपूर्ण समाधान दिवस सहित अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।4
- व्यापारियों की समस्याएं सुन सरकार से समाधान का भरोसा दिलाया , 10 हजार पेंशन की मांग अमेठी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल शनिवार को अमेठी पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और सरकार से शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया। सबसे पहले कंछल कस्बे में स्थित देवीपाटन मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद एक निजी होटल में व्यापारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला महामंत्री प्रभाकर उपाध्याय ने व्यापारियों की समस्याएं रखते हुए निराकरण की मांग किया। जिला उपाध्यक्ष देव चंद्र सिंह ने विद्युत विभाग से जुड़ी परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की। मुसाफिरखाना व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजेश अग्रहरि ने अंगवस्त्र एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर प्रांतीय अध्यक्ष का स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य एवं मेडिकल बीमा, ट्रेनों में माल खरीदने जाने वाले व्यापारियों के लिए 10 सीटों का आरक्षण, कम ब्याज दर पर बैंक ऋण, व्यापारी पेंशन को तीन हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने तथा दुकानों के लिए एक करोड़ रुपये तक का बीमा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सभी लाइसेंस आजीवन वैध किए जाएं। उन्होंने प्रांतीय सदस्यता अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय हुआ तो संगठन उसका पुरजोर विरोध करेगा। बैठक में जनपद के विभिन्न बाजारों के व्यापारी, पदाधिकारी एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे।2
- अमेठी: पैरावेट कर्मचारियों ने पशु चिकित्साधिकारी पर गाली-गलौज का आरोप, डीएम के नाम सौंपा ज्ञापन अमेठी। जनपद के पैरावेट कर्मचारियों ने फुरसतगंज के पशु चिकित्साधिकारी पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारी का व्यवहार लगातार अपमानजनक है, जिससे कार्यस्थल का माहौल प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में पैरावेट कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी के दौरान उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और गाली-गलौज की गई। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी शिकायत पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। फिलहाल प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। वहीं, पशु चिकित्साधिकारी का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।3
- ट्रैक्टर से मासूम की छात्रा की मौत का मामला, जाम लगाने वालों के खिलाफ दर्ज हुआ केस प्रतापगढ़। ट्रैक्टर से मासूम की छात्रा की मौत का मामला, जाम लगाने वालों के खिलाफ दर्ज हुआ केस, 6 नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, 29 जुलाई को ट्रैक्टर से छात्रा की हुई थी मौत, परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया था बवाल, जाम लगाने व पुलिस से हुई थी नोंकझोंक, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज किया है केस, नगर के भंगवा चुंगी चौराहे पर किया था बवाल व जाम, बाइट — सीओ सिटी, आशुतोष मिश्रा1