Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज कुंडल में स्थित प्राचीन मुरली मनोहर मन्दिर के नर्मदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक श्रावण मास के उपलक्ष में आज शिवबगस व्यास के पुत्र हरीश व्यास एवं सभी ग्रामीण जन द्वारा कुंडल मे नर्मदेश्वर महादेव का बड़े ही दुम धाम से रुद्राअभिषेक किया साथ ही शाम को महा प्रसादी का भी आयोजन किया गया हैं
RANIDAN VYAS
आज कुंडल में स्थित प्राचीन मुरली मनोहर मन्दिर के नर्मदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक श्रावण मास के उपलक्ष में आज शिवबगस व्यास के पुत्र हरीश व्यास एवं सभी ग्रामीण जन द्वारा कुंडल मे नर्मदेश्वर महादेव का बड़े ही दुम धाम से रुद्राअभिषेक किया साथ ही शाम को महा प्रसादी का भी आयोजन किया गया हैं
More news from राजस्थान and nearby areas
- आज कुंडल में स्थित प्राचीन मुरली मनोहर मन्दिर के नर्मदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक श्रावण मास के उपलक्ष में आज शिवबगस व्यास के पुत्र हरीश व्यास एवं सभी ग्रामीण जन द्वारा कुंडल मे नर्मदेश्वर महादेव का बड़े ही दुम धाम से रुद्राअभिषेक किया साथ ही शाम को महा प्रसादी का भी आयोजन किया गया हैं4
- फलौदी में शान से लहराया तिरंगा, मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने किया ध्वजारोहण जिला फलोदी के मेज़र शैतानसिंह स्टेडियम में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर किया ध्वजारोहण। फलौदी,15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन 15 अगस्त शनिवार को मेजर शैतान सिंह स्टेडियम फलौदी में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने किया ध्वजारोहण। समारोह में गजेंद्र सिंह खींवसर विधायक पब्बाराम बिश्नोई , जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने माहौल को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। आज 15 अगस्त के दिन युरो हाईस्कूल में शहिद मंगल पांडे ने आजादी की चिंगारी बनकर ज्वाला बनाया आज बच्चों द्वारा प्रस्तुत कर अमर शहीदों को याद किया गया।1
- मैं आपका भाई देवी सिंह इंदा आप सबको 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं आज हमारे राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेरों की ढाणी शेर नगर में सबका बहुत-बहुत आभार1
- प्रेरणादायक पहल: स्वर्गीय पिता की स्मृति में स्कूल को वाटर कूलर और सीमेंट बेंच भेंट लम्माणा भाटीयान से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सामने आई एक प्रेरणादायक तस्वीर... राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लम्माणा भाटीयान में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए भामाशाह परिवार ने सराहनीय पहल की। स्वर्गीय सोहन सिंह भाटी की पावन स्मृति में उनके पुत्र जितेन्द्र सिंह, भवानी सिंह और विरेन्द्र सिंह ने विद्यालय को वाटर कूलर भेंट किया। इसके साथ ही बस स्टैंड पर आमजन के बैठने के लिए दो कंक्रीट बेंच भी विद्यालय परिवार को समर्पित की गईं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनमचंद गोदारा ने दानदाता परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में विद्यार्थियों के लिए ठंडे और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य है। इससे बच्चों को राहत मिलेगी और समाज में सेवा की भावना को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राएं और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। दानदाता परिवार के इस सामाजिक सरोकार और सेवा भावना की सभी ने सराहना की। स्वर्गीय पिता की स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य, निश्चित रूप से समाज के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल है।1
- चारे के छप्परे में छिपा रखा था नशे का जखीरा, पुलिस ने दबिश देकर तस्कर को पकड़ा जोधपुर। जोधपुर पश्चिम की डीएसटी टीम और झंवर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.405 किलोग्राम डोडा-पोस्त और 359 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, झंवर थाना क्षेत्र के बिश्नोइयों का बास खुडाला निवासी संदीप (21) पुत्र भेराराम बिश्नोई के घर पर अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके रिहायशी मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के पास बने पशुओं के चारे के छप्परे से डोडा-पोस्त और अफीम का दूध बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच देवनगर थानाधिकारी कमल किशोर को सौंपी गई है। कार्रवाई पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया और डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। कार्रवाई में झंवर थानाधिकारी प्रहलाद सिंह सहित डीएसटी और थाना पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही।1
- टांकला पंचायत कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण l व समारोह मे मेघावी विद्यार्थियों को चांदी का सिक्का प्रतिभाओं का समान लक्ष्मण प्रजापत टांकला। खींवसर क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टांकला नंबर-2 में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवरलाल पुनिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भामाशाह पूर्व सरपंच चेनाराम सियाग द्वारा ध्वजारोहण किया गया विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह के दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी बालक-बालिकाओं को भामाशाह गणपतराम मेघवाल की ओर से चांदी के सिक्के वितरित कर सम्मानित किया गया। भामाशाह द्वारा वर्षों से विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के सम्मान किए जा रहे हैं। उनके इस प्रयास से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति प्रतिस्पर्धा, उत्साह और आगे बढ़ने की भावना पैदा हो रही है। इसी दौरान मोटाराम प्रजापत एवं पुखराज प्रजापत का वर्ष 2026 में राजकीय सेवा में चयन होने पर विद्यालय स्टाफ, ग्रामीणों एवं ग्राम के प्रशासक भंवरलाल प्रजापत द्वारा साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच चेनाराम सियाग, पूर्व सरपंच गिरधारीराम चौकीदार, मादाराम जाजड़ा, सत्तूराम वैष्णव, भेराराम देवासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। समारोह में भामाशाह एवं शिक्षक नरसीराम जाजड़ा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं उचित प्रोत्साहन मिले तो वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई कर अपने गांव, परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने तथा देश के जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। समारोह ने शिक्षा, सम्मान और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संदेश देते हुए गांव में उत्साह का माहौल बना दिया। ग्राम पंचायत टांकला कार्यालय पर प्रशासक ने किया ध्वजारोहण ग्राम पंचायत टांकला में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष, उमंग एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया ग्राम पंचायत कार्यालय पर प्रशासक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर प्रशासक भंवरलाल प्रजापत ने कहा कि लाखो स्वतंत्रता सेनानियों देश की आजादी के लिए कुर्बान हो गए आज हम उन्ही स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण आजादी का जश्न मना रहे हैं इस अवसर पर ग्रामवासियों ने एकजुट होकर स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर को यादगार बनाया तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया इस अवसर पर , भाजपा ब्लॉक महामंत्री सीताराम प्रजापत, उपसरपंच भंवरलाल प्रजापत, जगराम दादरवाल, वार्ड पंच राजूराम लिम्बा, युवा नेता सुनील साड़ीवाल वह पंचायत सहायक संग्राम बेनीवाल सहित बड़ी तादात में ग्रामीण मौजूद थे ।3
- सभी देशवासियों को गोविंद सिंह चौहान की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं जय हिंद1
- श्रीकोलायत में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कोलायत में विभिन्न सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कोलायत में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा श्रीकोलायत में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कोलायत में विभिन्न सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। तहसील कार्यालय परिसर में आयोजित तहसील स्तरीय समारोह में उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद पुलिस के जवानों ने शस्त्र सलामी देकर तिरंगे को सम्मान दिया। अमर जवान ज्योति स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर देश की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन किया गया। समारोह में निजी और सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। एनसीसी कैडेट्स ने उपखंड अधिकारी को सलामी दी, वहीं विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल में राष्ट्रभक्ति का रंग भर दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा सिविल न्यायालय में न्यायाधीश अविनाश चांगल और न्यायाधीश विनीत कुमार ने ध्वजारोहण किया। वहीं कोलायत थाना मुख्यालय में थानाधिकारी जसवीर कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम राजेश कुमार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कैमरा बंद करने से पहले एक लाइन: कोलायत में स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन देशभक्ति, शहीदों के सम्मान और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दे गया।1