logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस को मिली बड़ी सफलता बैटरी, इनवर्टर व स्क्रैप कॉपर के साथ दो चोर गिरफ्तार मऊ। जनपद के थाना घोसी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की एक बैटरी, दो इनवर्टर तथा करीब 8.5 किलोग्राम स्क्रैप कॉपर बरामद किया गया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए दोनों आरोपितों को न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी घोसी के पर्यवेक्षण में थाना घोसी पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान मुकदमा संख्या 340/2026 के वांछित अभियुक्त पंकज राजभर निवासी दरियाबाद तथा विशाल चौहान निवासी मानिकपुर मलेरीकोट को मलेरीकोट नहर के समीप से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पंकज राजभर के विरुद्ध पूर्व से भी विभिन्न धाराओं में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक काशीनाथ सिंह चंदेल, कांस्टेबल शशांक तिवारी, कांस्टेबल अभिनव शुक्ला तथा हेड कांस्टेबल नीबू प्रसाद यादव शामिल रहे।

11 hrs ago
user_RISHI RAI
RISHI RAI
घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

पुलिस को मिली बड़ी सफलता बैटरी, इनवर्टर व स्क्रैप कॉपर के साथ दो चोर गिरफ्तार मऊ। जनपद के थाना घोसी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की एक बैटरी, दो इनवर्टर तथा करीब 8.5 किलोग्राम स्क्रैप कॉपर बरामद किया गया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित

27641aa9-bc3d-4058-8390-b2acb026a3bd

धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए दोनों आरोपितों को न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी घोसी के पर्यवेक्षण में थाना घोसी पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान मुकदमा संख्या 340/2026 के वांछित अभियुक्त पंकज राजभर निवासी दरियाबाद तथा विशाल चौहान निवासी मानिकपुर मलेरीकोट को मलेरीकोट

e5ea5648-d0b4-4049-ad7a-d262fb48615e

नहर के समीप से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पंकज राजभर के विरुद्ध पूर्व से भी विभिन्न धाराओं में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक काशीनाथ सिंह चंदेल, कांस्टेबल शशांक तिवारी, कांस्टेबल अभिनव शुक्ला तथा हेड कांस्टेबल नीबू प्रसाद यादव शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रसड़ा के लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह की अंतिम शव यात्रा पर सड़कों के किनारे खड़े लोग लगे रोने बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी का इलाज करा रहे थे। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से रसड़ा सहित पूरे बलिया जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। उमाशंकर सिंह अपने जमीनी जुड़ाव, जनसेवा और क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए जाने जाते थे। वे लगातार तीन बार रसड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे और उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा के इकलौते विधायक थे। उनकी अंतिम शव यात्रा पर सड़कों के किनारे खड़े लोग लगे रोने
    1
    रसड़ा के लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह की अंतिम शव यात्रा पर सड़कों के किनारे खड़े लोग लगे रोने
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी का इलाज करा रहे थे। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से रसड़ा सहित पूरे बलिया जनपद में शोक की लहर दौड़ गई।
उमाशंकर सिंह अपने जमीनी जुड़ाव, जनसेवा और क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए जाने जाते थे। वे लगातार तीन बार रसड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे और उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा के इकलौते विधायक थे।
उनकी अंतिम शव यात्रा पर सड़कों के किनारे खड़े लोग लगे रोने
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • चार माह से खराब पड़ा सरकारी हैंडपंप, ग्रामीणों और आंगनबाड़ी केंद्र को हो रही भारी परेशानी हाफिजपुर। ग्राम पंचायत हाफिजपुर में स्थित सरकारी हैंडपंप पिछले चार महीनों से खराब पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र और सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर आने वाले लोगों को भी पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई गई है। बताया जाता है कि जिस स्थान पर हैंडपंप लगा है, वहीं आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होता है, जहां छोटे बच्चों और महिलाओं को प्रतिदिन स्वच्छ पेयजल की आवश्यकता रहती है। इसके अलावा उसी परिसर में सरकारी राशन की दुकान भी है, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण आते हैं। हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त समय और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए खराब पड़े सरकारी हैंडपंप की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि आंगनबाड़ी केंद्र, राशन दुकान और आसपास के लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे
    1
    चार माह से खराब पड़ा सरकारी हैंडपंप, ग्रामीणों और आंगनबाड़ी केंद्र को हो रही भारी परेशानी
हाफिजपुर। ग्राम पंचायत हाफिजपुर में स्थित सरकारी हैंडपंप पिछले चार महीनों से खराब पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र और सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर आने वाले लोगों को भी पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई गई है। बताया जाता है कि जिस स्थान पर हैंडपंप लगा है, वहीं आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होता है, जहां छोटे बच्चों और महिलाओं को प्रतिदिन स्वच्छ पेयजल की आवश्यकता रहती है। इसके अलावा उसी परिसर में सरकारी राशन की दुकान भी है, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण आते हैं। हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त समय और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए खराब पड़े सरकारी हैंडपंप की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि आंगनबाड़ी केंद्र, राशन दुकान और आसपास के लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे
    user_Santosh kumar
    Santosh kumar
    मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, ₹50.69 लाख से अधिक मूल्य की संपत्ति कुर्क* *गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, ₹50.69 लाख से अधिक मूल्य की संपत्ति कुर्क* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग ₹50.69 लाख से अधिक मूल्य की संपत्ति कुर्क की गई। यह कार्रवाई अभियुक्त सतीश सिंह उर्फ बबलू, अविनाश सिंह उर्फ मिंटू एवं मनीष सिंह उर्फ पिंटू, पुत्रगण सुरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम जयसिंहपुर,थाना सरायलखनसी, जनपद मऊ के विरुद्ध की गई। अभियुक्तों द्वारा मौजा जयसिंहपुर, तहसील सदर, जनपद मऊ स्थित गाटा संख्या-667 में 5.068 हेक्टेयर आबादी श्रेणी की भूमि पर निर्मित एक दो-मंजिला एवं दो एक-मंजिला मकानों को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के अंतर्गत राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क करने का आदेश पारित किया गया था। आदेश के अनुपालन में आज उक्त संपत्तियों को विधिवत कुर्क कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान के तहत की गई है। जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने कहा कि जनपद में गैंगस्टर एक्ट के तहत अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अपराध, भय, धमकी, प्रलोभन अथवा अन्य अवैध तरीकों से अर्जित धन से बनाई गई संपत्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें कुर्क किया जाएगा। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के आर्थिक तंत्र को ध्वस्त करने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
    4
    *गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, ₹50.69 लाख से अधिक मूल्य की संपत्ति कुर्क*
*गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, ₹50.69 लाख से अधिक मूल्य की संपत्ति कुर्क*
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग ₹50.69 लाख से अधिक मूल्य की संपत्ति कुर्क की गई।
यह कार्रवाई अभियुक्त सतीश सिंह उर्फ बबलू, अविनाश सिंह उर्फ मिंटू एवं मनीष सिंह उर्फ पिंटू, पुत्रगण सुरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम जयसिंहपुर,थाना सरायलखनसी, जनपद मऊ के विरुद्ध की गई। अभियुक्तों द्वारा मौजा जयसिंहपुर, तहसील सदर, जनपद मऊ स्थित गाटा संख्या-667 में 5.068 हेक्टेयर आबादी श्रेणी की भूमि पर निर्मित एक दो-मंजिला एवं दो एक-मंजिला मकानों को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के अंतर्गत राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क करने का आदेश पारित किया गया था। आदेश के अनुपालन में आज उक्त संपत्तियों को विधिवत कुर्क कर लिया गया।
उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान के तहत की गई है।
जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने कहा कि जनपद में गैंगस्टर एक्ट के तहत अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अपराध, भय, धमकी, प्रलोभन अथवा अन्य अवैध तरीकों से अर्जित धन से बनाई गई संपत्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें कुर्क किया जाएगा। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के आर्थिक तंत्र को ध्वस्त करने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
    user_Vinay Kumar Journalist
    Vinay Kumar Journalist
    Lawyer मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गैंगेस्टर एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन एवं संगठित अपराध पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी आजमगढ़ जनपद में संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा गैंगेस्टर एक्ट के प्रावधानों का सख्ती एवं पारदर्शिता के साथ अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रेषित प्रस्तावों पर निर्णय एवं गैंगचार्ट के परीक्षण हेतु त्रैमासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत विभिन्न थानों से प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तृत एवं सम्यक विचार-विमर्श किया गया। प्रत्येक प्रस्ताव का विधिक एवं तथ्यात्मक परीक्षण करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। साथ ही गैंगचार्ट के परीक्षण के दौरान विभिन्न बिंदुओं का गहन अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि संगठित अपराध, अवैध गतिविधियों एवं समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने निर्देश दिए कि गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रेषित किए जाने वाले सभी प्रस्ताव पूर्ण तथ्यों, साक्ष्यों एवं विधिक प्रावधानों के अनुरूप तैयार किए जाएं, ताकि कार्रवाई प्रभावी एवं न्यायालय में टिकाऊ हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने निर्देशित किया कि गैंगेस्टर एक्ट के मामलों में पुलिस अधिकारी पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ कार्य करें तथा गैंगचार्ट तैयार करते समय सभी तथ्यों का सावधानीपूर्वक परीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि संगठित अपराधियों के विरुद्ध समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जाए। बैठक में गैंगेस्टर एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित मामलों की समीक्षा, प्रस्तावों के गुणवत्तापूर्ण परीक्षण तथा आवश्यक समन्वय से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रस्ताव प्रेषित करने से पूर्व सभी आवश्यक अभिलेखों एवं विधिक औपचारिकताओं को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) पंकज श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक अभियोजन सहित जनपद के समस्त पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    गैंगेस्टर एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन एवं संगठित अपराध पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी
आजमगढ़ जनपद में संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा गैंगेस्टर एक्ट के प्रावधानों का सख्ती एवं पारदर्शिता के साथ अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रेषित प्रस्तावों पर निर्णय एवं गैंगचार्ट के परीक्षण हेतु त्रैमासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत विभिन्न थानों से प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तृत एवं सम्यक विचार-विमर्श किया गया। प्रत्येक प्रस्ताव का विधिक एवं तथ्यात्मक परीक्षण करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। साथ ही गैंगचार्ट के परीक्षण के दौरान विभिन्न बिंदुओं का गहन अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि संगठित अपराध, अवैध गतिविधियों एवं समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने निर्देश दिए कि गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रेषित किए जाने वाले सभी प्रस्ताव पूर्ण तथ्यों, साक्ष्यों एवं विधिक प्रावधानों के अनुरूप तैयार किए जाएं, ताकि कार्रवाई प्रभावी एवं न्यायालय में टिकाऊ हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने निर्देशित किया कि गैंगेस्टर एक्ट के मामलों में पुलिस अधिकारी पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ कार्य करें तथा गैंगचार्ट तैयार करते समय सभी तथ्यों का सावधानीपूर्वक परीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि संगठित अपराधियों के विरुद्ध समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जाए। बैठक में गैंगेस्टर एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित मामलों की समीक्षा, प्रस्तावों के गुणवत्तापूर्ण परीक्षण तथा आवश्यक समन्वय से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रस्ताव प्रेषित करने से पूर्व सभी आवश्यक अभिलेखों एवं विधिक औपचारिकताओं को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) पंकज श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक अभियोजन सहित जनपद के समस्त पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मोदी जी भी गजब का झूठ बोलते हैं इनको 30 साल पहले न्यूज़ीलैंड में मफलर मिला था उसे वक्त प्रधानमंत्री भी नहीं थे मोदी जी और मुख्यमंत्री भी नहीं थे मोदी जी भी गजब का झूठ बोलते हैं इनको 30 साल पहले न्यूज़ीलैंड में मफलर मिला था उसे वक्त प्रधानमंत्री भी नहीं थे मोदी जी और मुख्यमंत्री भी नहीं थे
    1
    मोदी जी भी गजब का झूठ बोलते हैं इनको 30 साल पहले न्यूज़ीलैंड में मफलर मिला था उसे वक्त प्रधानमंत्री भी नहीं थे मोदी जी और मुख्यमंत्री भी नहीं थे
मोदी जी भी गजब का झूठ बोलते हैं इनको 30 साल पहले न्यूज़ीलैंड में मफलर मिला था उसे वक्त प्रधानमंत्री भी नहीं थे मोदी जी और मुख्यमंत्री भी नहीं थे
    user_Manoj Kumar Yadav
    Manoj Kumar Yadav
    Local Politician Deoria, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 07 अगस्त 2026 को थाना हलधरपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 160/2026, धारा 103(1) बी.एन.एस. से संबंधित कत्ल की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से मृतक का चोरी गया एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया है। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 04 अगस्त 2026 को वादी प्रदीप कुमार सिंह निवासी ग्राम गहनी, थाना हलधरपुर द्वारा सूचना दी गई कि उनका लड़का बलवंत सिंह (उम्र 28 वर्ष) दिनांक 03 अगस्त 2026 को ट्यूबवेल से पानी भरने गया था, जो घर वापस नहीं लौटा। दिनांक 04 अगस्त 2026 की सुबह खेत की मेंढ़ के पास उसका शव मिला, जिसके सिर पर चोट के गंभीर निशान थे। वादी की तहरीर के आधार पर थाना हलधरपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । थाना हलधरपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम गहनी के रमेश सिंह के ट्यूबेल के पास से अभियुक्त विवेक सिंह उर्फ सिट्टू को तथा सेमराजपुर चट्टी के पास से देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
    2
    मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी मधुबन  दिनेश दत्त मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 07 अगस्त 2026 को थाना हलधरपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 160/2026, धारा 103(1) बी.एन.एस. से संबंधित कत्ल की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से मृतक का चोरी गया एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया है। 
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 04 अगस्त 2026 को वादी  प्रदीप कुमार सिंह निवासी ग्राम गहनी, थाना हलधरपुर द्वारा सूचना दी गई कि उनका लड़का बलवंत सिंह (उम्र 28 वर्ष) दिनांक 03 अगस्त 2026 को ट्यूबवेल से पानी भरने गया था, जो घर वापस नहीं लौटा। दिनांक 04 अगस्त 2026 की सुबह खेत की मेंढ़ के पास उसका शव मिला, जिसके सिर पर चोट के गंभीर निशान थे। वादी की तहरीर के आधार पर थाना हलधरपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
थाना हलधरपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम गहनी के रमेश सिंह के ट्यूबेल के पास से अभियुक्त विवेक सिंह उर्फ सिट्टू को  तथा सेमराजपुर चट्टी के पास से देवेंद्र यादव को गिरफ्तार  कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पुलिस को मिली बड़ी सफलता बैटरी, इनवर्टर व स्क्रैप कॉपर के साथ दो चोर गिरफ्तार मऊ। जनपद के थाना घोसी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की एक बैटरी, दो इनवर्टर तथा करीब 8.5 किलोग्राम स्क्रैप कॉपर बरामद किया गया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए दोनों आरोपितों को न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी घोसी के पर्यवेक्षण में थाना घोसी पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान मुकदमा संख्या 340/2026 के वांछित अभियुक्त पंकज राजभर निवासी दरियाबाद तथा विशाल चौहान निवासी मानिकपुर मलेरीकोट को मलेरीकोट नहर के समीप से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पंकज राजभर के विरुद्ध पूर्व से भी विभिन्न धाराओं में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक काशीनाथ सिंह चंदेल, कांस्टेबल शशांक तिवारी, कांस्टेबल अभिनव शुक्ला तथा हेड कांस्टेबल नीबू प्रसाद यादव शामिल रहे।
    3
    पुलिस को मिली बड़ी सफलता बैटरी, इनवर्टर व स्क्रैप कॉपर के साथ दो चोर गिरफ्तार
मऊ। जनपद के थाना घोसी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की एक बैटरी, दो इनवर्टर तथा करीब 8.5 किलोग्राम स्क्रैप कॉपर बरामद किया गया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए दोनों आरोपितों को न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी घोसी के पर्यवेक्षण में थाना घोसी पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान मुकदमा संख्या 340/2026 के वांछित अभियुक्त पंकज राजभर निवासी दरियाबाद तथा विशाल चौहान निवासी मानिकपुर मलेरीकोट को मलेरीकोट नहर के समीप से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पंकज राजभर के विरुद्ध पूर्व से भी विभिन्न धाराओं में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक काशीनाथ सिंह चंदेल, कांस्टेबल शशांक तिवारी, कांस्टेबल अभिनव शुक्ला तथा हेड कांस्टेबल नीबू प्रसाद यादव शामिल रहे।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.