Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रो. नरसीराम बिश्नोई बने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU), बीकानेर के नए कुलगुरु ~ महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU), बीकानेर में प्रो. नरसीराम बिश्नोई को नया कुलगुरु (कुलपति) नियुक्त किया गया है। राजस्थान के माननीय राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। हरियाणा के हिसार निवासी प्रो. नरसीराम बिश्नोई इससे पूर्व गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJU), हिसार में कुलपति के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उच्च शिक्षा, शोध और शैक्षणिक प्रशासन के क्षेत्र में उनके पास लंबा और उत्कृष्ट अनुभव है। #mgsu #maharajagangasinghuniversity #bikaner #bikanernews #rajasthan
SSSO News
प्रो. नरसीराम बिश्नोई बने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU), बीकानेर के नए कुलगुरु ~ महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU), बीकानेर में प्रो. नरसीराम बिश्नोई को नया कुलगुरु (कुलपति) नियुक्त किया गया है। राजस्थान के माननीय राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। हरियाणा के हिसार निवासी प्रो. नरसीराम बिश्नोई इससे पूर्व गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJU), हिसार में कुलपति के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उच्च शिक्षा, शोध और शैक्षणिक प्रशासन के क्षेत्र में उनके पास लंबा और उत्कृष्ट अनुभव है। #mgsu #maharajagangasinghuniversity #bikaner #bikanernews #rajasthan
More news from Rajasthan and nearby areas
- वोट चोरी से बनी सरकार और उसके फैसले अवैध हैं, वोट भारतीय लोकतंत्र की नींव राहुल गांधी1
- प्रो. नरसीराम बिश्नोई बने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU), बीकानेर के नए कुलगुरु ~ महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU), बीकानेर में प्रो. नरसीराम बिश्नोई को नया कुलगुरु (कुलपति) नियुक्त किया गया है। राजस्थान के माननीय राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। हरियाणा के हिसार निवासी प्रो. नरसीराम बिश्नोई इससे पूर्व गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJU), हिसार में कुलपति के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उच्च शिक्षा, शोध और शैक्षणिक प्रशासन के क्षेत्र में उनके पास लंबा और उत्कृष्ट अनुभव है। #mgsu #maharajagangasinghuniversity #bikaner #bikanernews #rajasthan1
- मेरी गली में शिविर लाइन का कादा कीचड़ काफी टाइम से पड़ा हुआ है लेकिन नगर निगम के कर्मचारी कोई भी इसे उठाने के लिए आ नहीं रहे हैं और ना ही फोन का जवाब देते हैं कृपया उस कीचड़ को उठा के फेंकने की कृपा करें1
- कोलायत में पंचायत समिति की लॉटरी प्रक्रिया पर भाजपा नेता मगेज सिंह भाटी ने दी पूरी जानकारी। #Kolayat #bikaner #rajasthan1
- बीकानेर श्री डूंगरगढ़ युवक के अपहरण का मामला 37 लाख रुपए की मांगी फिरौती श्री डूंगरगढ़ के घूम चक्र सर्कल से एक युवक के अपहरण की जानकारी सामने आई है जिसके बाद अपहृत युवक द्वारा अपने भाई को फोन करके 37 लाख रुपए की फिरौती की व्यवस्था करने की बात बताई गई ।जिसके बाद पुलिस टीम एक्टिव हो चुकी हैं युवक का अभी तक कोई भी पता नहीं लग पाया है ।रामनिवास नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।1
- अनंत श्री डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन एंव वीर वर अमरसिंह राठोड़ डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य हुआ शुभारम्भ नागौर,,शहर में दंत चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से “अनंत श्री डेंटल क्लिनिक” का शुभारंभ किया गया । क्लिनिक के उद्घाटन समारोह का आयोजन 25 सितंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे एसपी आवास के पीछे, रेलवे सर्किल के पास, नागौर में किया गया। आयोजकों के अनुसार, “दाँतों का अस्पताल” के रूप में स्थापित इस नवीनतम प्रतिष्ठान में आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उद्घाटन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। समारोह की अध्यक्षता डॉ. नारायण सिंह माणकलावत, पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्य सभा सदस्य तथा संरक्षक राजपूत शिक्षा कोष, जोधपुर ने किया। वहीं मुख्य अतिथि देवी सिंह भाटी, पूर्व मंत्री, राजस्थान सरकार, द्वारा किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सी.आर. चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अध्यक्ष किसान आयोग, राजस्थान; धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व अध्यक्ष आरटीडीसी; रविन्द्र सिंह भाटी, युवा नेता एवं विधायक शिव व वीर वर राव अमरसिंह राठोड़ के वंशज भोपाल सिंह जोबनेर जयपुर सहित अनेक गणमान्यजन को निमंत्रण दिया गया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में रामधन पोटलिया, भंवर सिंह पलाड़ा, रविन्द्र सिंह रणावत, भोंजराज सारस्वत, पवन श्रीमाली एवं कृपाराम देवड़ा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी एवं समाजसेवी भी उपस्थित रहें। क्लिनिक की ओर से डॉ. अश्विनी राठौड़ एवं डॉ. सीमा सोलंकी, बी.डी.एस. (दंत शल्य चिकित्सक), दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगी। आयोजकों ने नागरिकों से उद्घाटन समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह भी किया गया था।1
- *भादवा चौदस पर सियागो की ढाणी में गूंजा तेजाजी महाराज का यशगान* लक्ष्मण प्रजापत **खींवसर-टांकला।** सियागो की ढाणी स्थित महादेव जी के मंदिर प्रांगण में भादवा चौदस के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा एवं भक्ति से ओतप्रोत भव्य जागरण एवं तेजा गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक तेजाजी महाराज की भक्ति में लीन रहे। जागरण में प्रसिद्ध लोकगायक **सुखवीर गोदारा एंड पार्टी, गोगलाव** ने तेजाजी महाराज की लोकगाथाओं एवं भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज और प्रभावी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रखा। तेजा गायन के दौरान पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए तथा समय-समय पर तेजाजी महाराज के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। *महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग* कार्यक्रम में सियागो की ढाणी सहित आसपास के क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं एवं युवाओं की भी जागरण में विशेष सहभागिता रही। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का आनंद लेते हुए तेजाजी महाराज के जयकारे लगाए और अपनी श्रद्धा एवं आस्था प्रकट की। मंदिर परिसर में देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। *वीर तेजाजी की लोकगाथा का विशेष महत्व* राजस्थान की लोक संस्कृति और जनआस्था में वीर तेजाजी महाराज का विशेष स्थान है। लोकगाथाओं में तेजाजी महाराज को सत्य, साहस, वचनबद्धता एवं गौ-रक्षा के लिए समर्पित लोकदेवता के रूप में स्मरण किया जाता है। मान्यता है कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने दिए हुए वचन का पालन किया। इसी आस्था के चलते भादवा माह में तेजाजी महाराज के मंदिरों में जागरण, भजन-कीर्तन, तेजा गायन एवं धार्मिक आयोजनों का सिलसिला चलता है। *भक्ति गीतों से देर रात तक गूंजता रहा मंदिर परिसर* जागरण के दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत तेजाजी महाराज की लोकगाथाओं और भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि के लिए तेजाजी महाराज से प्रार्थना की। *भक्तों ने की भोजन-प्रसादी की व्यवस्था* जागरण में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भक्तों की ओर से भोजन-प्रसादी की व्यवस्था भी की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। देर रात तक चले कार्यक्रम का श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से आनंद लिया और तेजाजी महाराज के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।4
- भारत की जनता, युवाओं और Gen-Z का चुनाव और संस्थाओं पर से भरोसा टूट चुका है : राहुल गांधी राहुल गांधी ने कहा कि भारत की जनता, युवाओं और Gen-Z का चुनाव और संस्थाओं पर से भरोसा टूट चुका है। उन्होंने इसके लिए भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि इस भरोसे को वापस लाना है और इसके लिए किसी भी कीमत पर संघर्ष किया जाएगा।1