logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अनंत श्री डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन एंव वीर वर अमरसिंह राठोड़ डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य हुआ शुभारम्भ नागौर,,शहर में दंत चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से “अनंत श्री डेंटल क्लिनिक” का शुभारंभ किया गया । क्लिनिक के उद्घाटन समारोह का आयोजन 25 सितंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे एसपी आवास के पीछे, रेलवे सर्किल के पास, नागौर में किया गया। आयोजकों के अनुसार, “दाँतों का अस्पताल” के रूप में स्थापित इस नवीनतम प्रतिष्ठान में आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उद्घाटन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। समारोह की अध्यक्षता डॉ. नारायण सिंह माणकलावत, पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्य सभा सदस्य तथा संरक्षक राजपूत शिक्षा कोष, जोधपुर ने किया। वहीं मुख्य अतिथि देवी सिंह भाटी, पूर्व मंत्री, राजस्थान सरकार, द्वारा किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सी.आर. चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अध्यक्ष किसान आयोग, राजस्थान; धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व अध्यक्ष आरटीडीसी; रविन्द्र सिंह भाटी, युवा नेता एवं विधायक शिव व वीर वर राव अमरसिंह राठोड़ के वंशज भोपाल सिंह जोबनेर जयपुर सहित अनेक गणमान्यजन को निमंत्रण दिया गया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में रामधन पोटलिया, भंवर सिंह पलाड़ा, रविन्द्र सिंह रणावत, भोंजराज सारस्वत, पवन श्रीमाली एवं कृपाराम देवड़ा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी एवं समाजसेवी भी उपस्थित रहें। क्लिनिक की ओर से डॉ. अश्विनी राठौड़ एवं डॉ. सीमा सोलंकी, बी.डी.एस. (दंत शल्य चिकित्सक), दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगी। आयोजकों ने नागरिकों से उद्घाटन समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह भी किया गया था।

14 hrs ago
user_प्रदीप कुमार डागा
प्रदीप कुमार डागा
Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
14 hrs ago

अनंत श्री डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन एंव वीर वर अमरसिंह राठोड़ डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य हुआ शुभारम्भ नागौर,,शहर में दंत चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से “अनंत श्री डेंटल क्लिनिक” का शुभारंभ किया गया । क्लिनिक के उद्घाटन समारोह का आयोजन 25 सितंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे एसपी आवास के पीछे, रेलवे सर्किल के पास, नागौर में किया गया। आयोजकों के अनुसार, “दाँतों का अस्पताल” के रूप में स्थापित इस नवीनतम प्रतिष्ठान में आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उद्घाटन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। समारोह की अध्यक्षता डॉ. नारायण सिंह माणकलावत, पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्य सभा सदस्य तथा संरक्षक राजपूत शिक्षा कोष, जोधपुर ने किया। वहीं मुख्य अतिथि देवी सिंह भाटी, पूर्व मंत्री, राजस्थान सरकार, द्वारा किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सी.आर. चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अध्यक्ष किसान आयोग, राजस्थान; धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व अध्यक्ष आरटीडीसी; रविन्द्र सिंह भाटी, युवा नेता एवं विधायक शिव व वीर वर राव अमरसिंह राठोड़ के वंशज भोपाल सिंह जोबनेर जयपुर सहित अनेक गणमान्यजन को निमंत्रण दिया गया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में रामधन पोटलिया, भंवर सिंह पलाड़ा, रविन्द्र सिंह रणावत, भोंजराज सारस्वत, पवन श्रीमाली एवं कृपाराम देवड़ा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी एवं समाजसेवी भी उपस्थित रहें। क्लिनिक की ओर से डॉ. अश्विनी राठौड़ एवं डॉ. सीमा सोलंकी, बी.डी.एस. (दंत शल्य चिकित्सक), दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगी। आयोजकों ने नागरिकों से उद्घाटन समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह भी किया गया था।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अनंत श्री डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन एंव वीर वर अमरसिंह राठोड़ डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य हुआ शुभारम्भ नागौर,,शहर में दंत चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से “अनंत श्री डेंटल क्लिनिक” का शुभारंभ किया गया । क्लिनिक के उद्घाटन समारोह का आयोजन 25 सितंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे एसपी आवास के पीछे, रेलवे सर्किल के पास, नागौर में किया गया। आयोजकों के अनुसार, “दाँतों का अस्पताल” के रूप में स्थापित इस नवीनतम प्रतिष्ठान में आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उद्घाटन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। समारोह की अध्यक्षता डॉ. नारायण सिंह माणकलावत, पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्य सभा सदस्य तथा संरक्षक राजपूत शिक्षा कोष, जोधपुर ने किया। वहीं मुख्य अतिथि देवी सिंह भाटी, पूर्व मंत्री, राजस्थान सरकार, द्वारा किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सी.आर. चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अध्यक्ष किसान आयोग, राजस्थान; धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व अध्यक्ष आरटीडीसी; रविन्द्र सिंह भाटी, युवा नेता एवं विधायक शिव व वीर वर राव अमरसिंह राठोड़ के वंशज भोपाल सिंह जोबनेर जयपुर सहित अनेक गणमान्यजन को निमंत्रण दिया गया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में रामधन पोटलिया, भंवर सिंह पलाड़ा, रविन्द्र सिंह रणावत, भोंजराज सारस्वत, पवन श्रीमाली एवं कृपाराम देवड़ा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी एवं समाजसेवी भी उपस्थित रहें। क्लिनिक की ओर से डॉ. अश्विनी राठौड़ एवं डॉ. सीमा सोलंकी, बी.डी.एस. (दंत शल्य चिकित्सक), दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगी। आयोजकों ने नागरिकों से उद्घाटन समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह भी किया गया था।
    1
    अनंत श्री डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन एंव वीर वर अमरसिंह राठोड़ डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य हुआ शुभारम्भ
 
नागौर,,शहर में दंत चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से “अनंत श्री डेंटल क्लिनिक” का शुभारंभ किया गया । क्लिनिक के उद्घाटन समारोह का आयोजन 25 सितंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे एसपी आवास के पीछे, रेलवे सर्किल के पास, नागौर में किया गया। आयोजकों के अनुसार, “दाँतों का अस्पताल” के रूप में स्थापित इस नवीनतम प्रतिष्ठान में आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उद्घाटन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। समारोह की अध्यक्षता डॉ. नारायण सिंह  माणकलावत, पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्य सभा सदस्य तथा संरक्षक राजपूत शिक्षा कोष, जोधपुर ने किया। वहीं मुख्य अतिथि देवी सिंह भाटी, पूर्व मंत्री, राजस्थान सरकार, द्वारा किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सी.आर. चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अध्यक्ष किसान आयोग, राजस्थान;  धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व अध्यक्ष आरटीडीसी;  रविन्द्र सिंह  भाटी, युवा नेता एवं विधायक शिव व वीर वर राव अमरसिंह राठोड़ के वंशज भोपाल सिंह जोबनेर जयपुर सहित अनेक गणमान्यजन को निमंत्रण दिया गया।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में रामधन  पोटलिया, भंवर सिंह पलाड़ा, रविन्द्र सिंह  रणावत,  भोंजराज सारस्वत, पवन श्रीमाली एवं  कृपाराम देवड़ा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी एवं समाजसेवी भी उपस्थित रहें।
क्लिनिक की ओर से डॉ. अश्विनी राठौड़ एवं डॉ. सीमा सोलंकी, बी.डी.एस. (दंत शल्य चिकित्सक), दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगी। आयोजकों ने नागरिकों से उद्घाटन समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह भी किया गया था।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • *भादवा चौदस पर सियागो की ढाणी में गूंजा तेजाजी महाराज का यशगान* लक्ष्मण प्रजापत **खींवसर-टांकला।** सियागो की ढाणी स्थित महादेव जी के मंदिर प्रांगण में भादवा चौदस के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा एवं भक्ति से ओतप्रोत भव्य जागरण एवं तेजा गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक तेजाजी महाराज की भक्ति में लीन रहे। जागरण में प्रसिद्ध लोकगायक **सुखवीर गोदारा एंड पार्टी, गोगलाव** ने तेजाजी महाराज की लोकगाथाओं एवं भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज और प्रभावी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रखा। तेजा गायन के दौरान पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए तथा समय-समय पर तेजाजी महाराज के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। *महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग* कार्यक्रम में सियागो की ढाणी सहित आसपास के क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं एवं युवाओं की भी जागरण में विशेष सहभागिता रही। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का आनंद लेते हुए तेजाजी महाराज के जयकारे लगाए और अपनी श्रद्धा एवं आस्था प्रकट की। मंदिर परिसर में देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। *वीर तेजाजी की लोकगाथा का विशेष महत्व* राजस्थान की लोक संस्कृति और जनआस्था में वीर तेजाजी महाराज का विशेष स्थान है। लोकगाथाओं में तेजाजी महाराज को सत्य, साहस, वचनबद्धता एवं गौ-रक्षा के लिए समर्पित लोकदेवता के रूप में स्मरण किया जाता है। मान्यता है कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने दिए हुए वचन का पालन किया। इसी आस्था के चलते भादवा माह में तेजाजी महाराज के मंदिरों में जागरण, भजन-कीर्तन, तेजा गायन एवं धार्मिक आयोजनों का सिलसिला चलता है। *भक्ति गीतों से देर रात तक गूंजता रहा मंदिर परिसर* जागरण के दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत तेजाजी महाराज की लोकगाथाओं और भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि के लिए तेजाजी महाराज से प्रार्थना की। *भक्तों ने की भोजन-प्रसादी की व्यवस्था* जागरण में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भक्तों की ओर से भोजन-प्रसादी की व्यवस्था भी की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। देर रात तक चले कार्यक्रम का श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से आनंद लिया और तेजाजी महाराज के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    4
    *भादवा चौदस पर सियागो की ढाणी में गूंजा तेजाजी महाराज का यशगान*
लक्ष्मण प्रजापत
**खींवसर-टांकला।** सियागो की ढाणी स्थित महादेव जी के मंदिर प्रांगण में भादवा चौदस के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा एवं भक्ति से ओतप्रोत भव्य जागरण एवं तेजा गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक तेजाजी महाराज की भक्ति में लीन रहे।
जागरण में प्रसिद्ध लोकगायक **सुखवीर गोदारा एंड पार्टी, गोगलाव** ने तेजाजी महाराज की लोकगाथाओं एवं भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज और प्रभावी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रखा। तेजा गायन के दौरान पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए तथा समय-समय पर तेजाजी महाराज के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
*महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग*
कार्यक्रम में सियागो की ढाणी सहित आसपास के क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं एवं युवाओं की भी जागरण में विशेष सहभागिता रही। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का आनंद लेते हुए तेजाजी महाराज के जयकारे लगाए और अपनी श्रद्धा एवं आस्था प्रकट की। मंदिर परिसर में देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
*वीर तेजाजी की लोकगाथा का विशेष महत्व*
राजस्थान की लोक संस्कृति और जनआस्था में वीर तेजाजी महाराज का विशेष स्थान है। लोकगाथाओं में तेजाजी महाराज को सत्य, साहस, वचनबद्धता एवं गौ-रक्षा के लिए समर्पित लोकदेवता के रूप में स्मरण किया जाता है। मान्यता है कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने दिए हुए वचन का पालन किया। इसी आस्था के चलते भादवा माह में तेजाजी महाराज के मंदिरों में जागरण, भजन-कीर्तन, तेजा गायन एवं धार्मिक आयोजनों का सिलसिला चलता है।
*भक्ति गीतों से देर रात तक गूंजता रहा मंदिर परिसर*
जागरण के दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत तेजाजी महाराज की लोकगाथाओं और भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि के लिए तेजाजी महाराज से प्रार्थना की।
*भक्तों ने की भोजन-प्रसादी की व्यवस्था*
जागरण में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भक्तों की ओर से भोजन-प्रसादी की व्यवस्था भी की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। देर रात तक चले कार्यक्रम का श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से आनंद लिया और तेजाजी महाराज के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    user_Laxman Ram
    Laxman Ram
    खींवसर, नागौर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन 25 से 27 तक चलेगा कार्यक्रम मेड़ता सिटी : राजस्थान में 25 से 27 सितंबर 2026 तक 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित इस समारोह के तहत मेड़ता सिटी के बलदेव कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 3 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ,सहायिकाओं और आशाओं को सम्मानित किया गया। सीडीपीओ नीतू शर्मा,सीडीपीओ बजरंग ,भाजपा जिला संगठन उपाध्यक्ष कल्पना चौहान,पूर्व पार्षद लीला बोराणा द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ओर आशाओं को माला पहनाकर,तुलसी लगा गमला व पीएम मोदी द्वारा भेजा गया संदेश (फोटो फ्रेम के साथ) उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी से जुड़े लाभार्थियों गर्भवती, धात्री माता,किशोरी बालिकाओं आदि ने वहां पहुंचकर उनको आंगनबाड़ी से मिलने वाली सेवाओं को गिनाते हुए आंगनबाड़ी कार्मिकों को सेवा हेतु आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई,अन्नप्राशन आदि रस्म करवाई गई। पीएम मोदी द्वारा जारी संदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशाओं के कार्यों की प्रशंसा की साथ ही सेवा कार्य जारी रखने को कहाँ....। इस पर कार्यकर्ताओं और आशाओं में पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया ओर कहा कि देश के सबसे निचले स्तर की कड़ी से जुड़े कार्मिकों को पीएम द्वारा याद रखना ओर उनके कार्यों की तारीफ करके उनका हौसला अफजाई करना उनके लिए गर्व की बात है। हम आपने कार्यों को ओर मन लगाकर करेंगे । सीडीपीओ नीतू शर्मा ने इस अभियान विस्तार से जानकारी दी । कहां की कार्यकम मुख्य उद्देश्य सुशासन को मजबूत करना, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना और जनभागीदारी बढ़ाना इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में कविता पाठ, लाभार्थियों से संवाद और नए लाभार्थियों के पंजीकरण आदि गतिविधियां आयोजित की जा रही है। भाजपा महिला नेता कल्पना चौहान पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा भेजा गया संदेश को पढ़कर सुनाया इस दौरान महिला पर्यवेक्षक रेहमत बानो,रामेश्वरी सोनी,सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर मो.अफजल,ANM गंगा रेखा,कार्यकर्ता संपत पुरी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं,सहायिकाएं ओर आशाएं व अन्य लाभार्थी मौजूद रहे ।
    4
    आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन 
25 से 27 तक चलेगा कार्यक्रम
मेड़ता सिटी : राजस्थान में 25 से 27 सितंबर 2026 तक 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित इस समारोह के तहत मेड़ता सिटी के बलदेव कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 3 में  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ,सहायिकाओं और आशाओं  को सम्मानित किया गया। 
सीडीपीओ नीतू शर्मा,सीडीपीओ बजरंग ,भाजपा जिला संगठन उपाध्यक्ष  कल्पना चौहान,पूर्व पार्षद लीला बोराणा  द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ओर आशाओं को माला पहनाकर,तुलसी लगा गमला व पीएम मोदी द्वारा भेजा गया संदेश (फोटो फ्रेम के साथ) उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी से जुड़े  लाभार्थियों गर्भवती, धात्री माता,किशोरी बालिकाओं  आदि ने वहां पहुंचकर उनको आंगनबाड़ी से मिलने वाली सेवाओं को गिनाते हुए आंगनबाड़ी कार्मिकों को सेवा हेतु आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई,अन्नप्राशन आदि रस्म करवाई गई। 
पीएम मोदी द्वारा जारी संदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशाओं के कार्यों की प्रशंसा की साथ ही सेवा कार्य जारी रखने को कहाँ....। इस पर कार्यकर्ताओं और आशाओं में पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया ओर कहा कि देश के सबसे निचले स्तर की कड़ी से जुड़े कार्मिकों को पीएम द्वारा याद रखना ओर उनके कार्यों की तारीफ करके उनका हौसला अफजाई करना उनके लिए गर्व की बात है। हम आपने कार्यों को ओर मन लगाकर करेंगे । 
सीडीपीओ नीतू शर्मा ने इस अभियान विस्तार से जानकारी दी । कहां की कार्यकम 
मुख्य उद्देश्य सुशासन को मजबूत करना, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना और जनभागीदारी बढ़ाना इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में  कविता पाठ, लाभार्थियों से संवाद और नए लाभार्थियों के पंजीकरण आदि गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
भाजपा महिला नेता कल्पना चौहान पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा भेजा गया संदेश को पढ़कर सुनाया
इस दौरान महिला पर्यवेक्षक  रेहमत बानो,रामेश्वरी सोनी,सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर मो.अफजल,ANM गंगा रेखा,कार्यकर्ता संपत पुरी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं,सहायिकाएं ओर आशाएं व अन्य लाभार्थी मौजूद रहे ।
    user_M tailor
    M tailor
    Local News Reporter मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • वोट चोरी से बनी सरकार और उसके फैसले अवैध हैं, वोट भारतीय लोकतंत्र की नींव राहुल गांधी
    1
    वोट चोरी से बनी सरकार और उसके फैसले अवैध हैं, वोट भारतीय लोकतंत्र की नींव राहुल गांधी
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    13 hrs ago
  • कोलायत में पंचायत समिति की लॉटरी प्रक्रिया पर भाजपा नेता मगेज सिंह भाटी ने दी पूरी जानकारी। #Kolayat #bikaner #rajasthan
    1
    कोलायत में पंचायत समिति की लॉटरी प्रक्रिया पर भाजपा नेता मगेज सिंह भाटी ने दी पूरी जानकारी। #Kolayat #bikaner #rajasthan
    user_आवाज़
    आवाज़
    Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • प्रो. नरसीराम बिश्नोई बने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU), बीकानेर के नए कुलगुरु ~ महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU), बीकानेर में प्रो. नरसीराम बिश्नोई को नया कुलगुरु (कुलपति) नियुक्त किया गया है। राजस्थान के माननीय राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। हरियाणा के हिसार निवासी प्रो. नरसीराम बिश्नोई इससे पूर्व गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJU), हिसार में कुलपति के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उच्च शिक्षा, शोध और शैक्षणिक प्रशासन के क्षेत्र में उनके पास लंबा और उत्कृष्ट अनुभव है। #mgsu #maharajagangasinghuniversity #bikaner #bikanernews #rajasthan
    1
    प्रो. नरसीराम बिश्नोई बने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU), बीकानेर के नए कुलगुरु ~

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU), बीकानेर में प्रो. नरसीराम बिश्नोई को नया कुलगुरु (कुलपति) नियुक्त किया गया है। राजस्थान के माननीय राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

हरियाणा के हिसार निवासी प्रो. नरसीराम बिश्नोई इससे पूर्व गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJU), हिसार में कुलपति के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उच्च शिक्षा, शोध और शैक्षणिक प्रशासन के क्षेत्र में उनके पास लंबा और उत्कृष्ट अनुभव है।

#mgsu #maharajagangasinghuniversity #bikaner #bikanernews #rajasthan
    user_SSSO News
    SSSO News
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • बीकानेर श्री डूंगरगढ़ युवक के अपहरण का मामला 37 लाख रुपए की मांगी फिरौती श्री डूंगरगढ़ के घूम चक्र सर्कल से एक युवक के अपहरण की जानकारी सामने आई है जिसके बाद अपहृत युवक द्वारा अपने भाई को फोन करके 37 लाख रुपए की फिरौती की व्यवस्था करने की बात बताई गई ।जिसके बाद पुलिस टीम एक्टिव हो चुकी हैं युवक का अभी तक कोई भी पता नहीं लग पाया है ।रामनिवास नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
    1
    बीकानेर श्री डूंगरगढ़ युवक के अपहरण का मामला 37 लाख रुपए की मांगी फिरौती
श्री डूंगरगढ़ के घूम चक्र सर्कल से एक युवक के अपहरण की जानकारी सामने आई है जिसके बाद अपहृत युवक द्वारा अपने भाई को फोन करके 37 लाख रुपए की फिरौती की व्यवस्था करने की बात बताई गई ।जिसके बाद पुलिस टीम  एक्टिव हो चुकी हैं युवक का अभी तक कोई भी पता नहीं लग पाया है ।रामनिवास नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
    user_News 7 NETWORK
    News 7 NETWORK
    पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू रहे रियांबड़ी के दौर पर, नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष व पदाधिकारियों के पद ग्रहण समारोह में हुऐ शामिल। साधु संतो के सानिध्य मे समारोहपूर्वक हुआ आयोजित। रियांबड़ी(नागौर)रियांबड़ी नगर पालिका भवन मे नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील चौहान और पार्षदगण का पदभार ग्रहण साधु संतो के सानिध्य मे समारोह पूर्वक आयोजित हुआ। समारोह में मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत की।गाजेबाजे के साथ निकला विजय झुलुस। विजय झुलुस शहर के विभिन्न मार्गो से होते निकला। विजय झुलुस मे शहरवासियो ने साफा माला पहनाकर अबीर ग़ुलालनकी वर्षा करते हुए स्वागत किया।कार्यक्रम में चुनाव संयोजक मदनलाल गौरा, विधि संयोजक एडवोकेट रामकिशोर तिवाड़ी, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, समाज सेवी अशोक कुमार चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।
    4
    मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू रहे रियांबड़ी के दौर पर,
नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष व पदाधिकारियों के पद ग्रहण समारोह में हुऐ शामिल।

साधु संतो के सानिध्य मे समारोहपूर्वक हुआ आयोजित।

रियांबड़ी(नागौर)रियांबड़ी नगर पालिका भवन मे नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील चौहान और पार्षदगण का पदभार ग्रहण साधु संतो के सानिध्य मे समारोह पूर्वक आयोजित हुआ। समारोह में मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू  ने मुख्य  अतिथि के रूप मे शिरकत की।गाजेबाजे के साथ निकला विजय झुलुस। विजय झुलुस शहर के विभिन्न मार्गो से होते निकला। विजय झुलुस मे शहरवासियो ने साफा माला पहनाकर अबीर ग़ुलालनकी वर्षा करते हुए स्वागत किया।कार्यक्रम में चुनाव संयोजक मदनलाल गौरा, विधि संयोजक एडवोकेट रामकिशोर तिवाड़ी, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, समाज सेवी अशोक कुमार चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.