Shuru
Apke Nagar Ki App…
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, इंडस्ट्री में शोक हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता प्रदीप रावत का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदीप रावत ने कई चर्चित फिल्मों में दमदार अभिनय किया था। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और प्रशंसकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
Mohammad Afzal
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, इंडस्ट्री में शोक हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता प्रदीप रावत का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदीप रावत ने कई चर्चित फिल्मों में दमदार अभिनय किया था। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और प्रशंसकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
More news from Prayagraj and nearby areas
- फूलपुर एसडीएम ने कुसुंगुर में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं; अधूरे विकास कार्यों की जांच के निर्देश फूलपुर, प्रयागराज। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार 4 अगस्त 2026 को तहसील फूलपुर के ग्राम कुसुंगुर स्थित ग्राम सचिवालय में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) फूलपुर ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। चौपाल में नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, एडीओ पंचायत बहरिया, खंड शिक्षा अधिकारी लालजी शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम ने प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं का सत्यापन कराने के साथ ही अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (आरआरसी सेंटर), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, वृक्षारोपण, चकमार्ग निर्माण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का भी सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थी सीमा देवी ने बताया कि उनके खाते में पेंशन नहीं आ रही है। वहीं दो चकमार्ग और एक अंडरग्राउंड नाली का निर्माण अधूरा पाया गया। इस पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार राकेश सिंह को मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भूमि संबंधी 26 शिकायतों की समीक्षा में शिकायतकर्ता संजय ने पूर्व में किए गए निस्तारण पर असंतोष जताया। इस पर एसडीएम ने सभी पूर्व शिकायतों का पुनः सत्यापन कराने तथा चौपाल में प्राप्त छह नई शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिएउपजिलाधिकारी ने कहा कि तहसील फूलपुर के विभिन्न गांवों में इसी प्रकार नियमित रूप से चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराया जाता रहे1
- बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, इंडस्ट्री में शोक हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता प्रदीप रावत का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदीप रावत ने कई चर्चित फिल्मों में दमदार अभिनय किया था। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और प्रशंसकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- करछना में हरे भरे नीम के पेड़ को व्यापारियों ने दिन दहाड़े काटे, वन विभाग की मिली भगत से लकड़ी को बेचा *हथिगन गाँव के ज्वाला देवी मन्दिर के पास प्रतिबंधि हरे नीम के पेड़ वन विभाग के अधिकारी के मिली भगत से कटाई का विडियो सोशल वायरल* प्रयागराज करछना वन क्षेत्र के अंतर्गत घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा चौकी के हथिगन गांव में ज्वाला देवी मन्दिर के पास हरा नीम के प्रतिबंधित पेड़ वन विभाग के जिमेदार अधिकारी के मिली भगत से काटा जा रहा लकड़ी मफियो द्वारा हरा प्रतिबंधित पेड़ दो दिन पूर्व मजार के सामने बास के बगीचे में दो हारे नीम के प्रतिबंधित पेड़ काटा गया है करछना रेंजार और डीप्प्टी रेंजार को जानकारी देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई लकड़ी माफिया के खिलाफ जिससे क्षेत्र में हरे पेड़ो की कटाई तेजी से हो रही हैं जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । एस डी ओ वन विभाग के अधिकारी प्रयागराज को मोबाईल द्वारा अवगत कराया गया तो एस डी ओ द्वारा बताया गया की हरे पेड़ की कटाई की सूचना मिली है जाँच करके कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।1
- *सारंगापुर में हाईवे की चोक नाली बना सिरदर्द, दर्जनभर घरों में घुसा गंदा पानी, घर छोड़ने को मजबूर लोग* *दो दिन की बारिश में खुली पोल: सारंगापुर में नाली ओवरफ्लो, घरों में बदबू और कीड़े-मकोड़े* * *घूरपुर प्रयागराज* दो दिन की लगातार बारिश ने नगर निगम और प्रशासन के साफ-सफाई के दावों की पोल खोल दी है। घूरपुर थाना क्षेत्र के सारंगापुर बाजार में हाईवे किनारे बनी नाली चोक हो जाने से दर्जनभर लोगों के घरों में गंदा पानी घुस गया है। इससे मोहल्ले में हाहाकार मच गया है और लोगों का घरों में रहना दूभर हो गया है। सोमवार-मंगलवार की रात हुई तेज बारिश के बाद हाईवे की नाली पूरी तरह जाम हो गई। नाली का पानी आगे निकलने का कोई रास्ता न होने के कारण ओवरफ्लो होकर आसपास के घरों में घुस गया। मोहम्मद चांद, अब्दुल कादिर, अजीत शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, गुलाम सरवर, सुनील तिवारी सहित दर्जनभर परिवारों के घरों में नाले का गंदा पानी भर गया। पीड़ितों ने बताया कि घरों में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान पानी में खराब हो गया है। पूरे घर में चारों तरफ कीचड़ और दुर्गंध फैल गई है। नाली के गंदे पानी के साथ कीड़े-मकोड़े भी घरों में घुस रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ गया है। बदबू इतनी ज्यादा है कि कई परिवारों को घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां जाना पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे की यह नाली जबसे बनी है तबसे आज तक एक बार भी सफाई नहीं हुई है। नाली में जगह-जगह दरारें और छेद हो गए हैं, जिससे पानी रिसकर सीधे घरों की नींव में जा रहा है। नाली का पानी आगे डिस्चार्ज होने का रास्ता भी बंद पड़ा है, इसी वजह से थोड़ी बारिश में ही पानी बैक होकर घरों में घुस जाता है। पीड़ितों ने संबंधित आला अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर तत्काल चोक नाली की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो पूरे क्षेत्र में संक्रामक बीमारी फैल सकती है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि बरसात शुरू होने से पहले हाईवे की सभी नालियों की सफाई और मरम्मत कराई जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।2
- प्रयागराज के करछना तहसील अंतर्गत हथिगन गांव के पास ज्वालामुखी मंदिर के निकट नीम के हरे पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से की जा रही है लोगों के आरोपानुसार क्षेत्रीय वन विभाग की भी मिली भगत से यह अवैध कार्य किया जा रहा है संभवत इलाकाई पुलिस की भी मिली भगत है1
- सरायइनायत न्यूज, प्रयागराज क्राइम न्यूज, 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, Prayagraj Crime News, Sarai Inayat News, आरोपी गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश अपराध, Hindi News, NAI NEWS TV सरायइनायत न्यूज, प्रयागराज क्राइम न्यूज, 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, Prayagraj Crime News, Sarai Inayat News, आरोपी गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश अपराध, Hindi News, NAI NEWS TV1