logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मालनपुर औधोगिक क्षेत्र में गोदरेज फेक्ट्री की तीसरी ईकाई का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ मालनपुर औधोगिक क्षेत्र में संचालित गोदरेज फेक्ट्री की तीसरी ब्रांच पर बनाए गए प्लांट का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बुधवार को लगभग 3 बजे पहुंचकर तीसरी इकाई का भब्य शुभारंभ किया जिससे सैकड़ों लोगों रोजगार मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री, केबिनेट मंत्री विधायक सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए

3 hrs ago
user_Devendra jain
Devendra jain
Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

मालनपुर औधोगिक क्षेत्र में गोदरेज फेक्ट्री की तीसरी ईकाई का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ मालनपुर औधोगिक क्षेत्र में संचालित गोदरेज फेक्ट्री की तीसरी ब्रांच पर बनाए गए प्लांट का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बुधवार को लगभग 3 बजे पहुंचकर तीसरी इकाई का भब्य शुभारंभ किया जिससे सैकड़ों लोगों रोजगार मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री, केबिनेट मंत्री विधायक सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मालनपुर नगर आगमन के अवसर पर मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का मालनपुर में गोदरेज फेक्ट्री में आगमन के अवसर पर गोहद के पूर्व विधायक रणवीर जाटव के नेतृत्व में मालनपुर नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया
    1
    मालनपुर नगर आगमन के अवसर पर मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का मालनपुर में गोदरेज फेक्ट्री में आगमन के अवसर पर गोहद के पूर्व विधायक  रणवीर जाटव के नेतृत्व में मालनपुर नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत  किया गया
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बैरियर चौराहे पर दिनदहाड़े दबंगई, गाड़ी रोककर की तोड़फोड़; दो आरोपी गिरफ्तार मुरैना। कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरियर चौराहे पर बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए। दिनदहाड़े कुछ लोगों ने एक गाड़ी को रोककर उसमें तोड़फोड़ कर दी। अचानक हुई इस घटना से चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बैरियर चौराहे पर दिनदहाड़े दबंगई, गाड़ी रोककर की तोड़फोड़; दो आरोपी गिरफ्तार
मुरैना। कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरियर चौराहे पर बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए। दिनदहाड़े कुछ लोगों ने एक गाड़ी को रोककर उसमें तोड़फोड़ कर दी। अचानक हुई इस घटना से चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • RSI नर्मदा माइंस प्राइवेट लिमिटेड ने 250 जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान झुग्गी-झोपड़ियों और शासकीय स्कूलों में पहुंचकर वितरित किए स्कूल बैग, पुस्तकें एवं शैक्षणिक सामग्री । भिंड। शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते कई जरूरतमंद बच्चे आज भी स्कूल बैग, पुस्तकें और जरूरी शैक्षणिक सामग्री से वंचित रह जाते हैं। ऐसे बच्चों की मदद के लिए RSI नर्मदा माइंस प्राइवेट लिमिटेड, जिला भिंड ने सराहनीय पहल करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर करीब 250 निःशक्त एवं जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग, पुस्तकें एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की। कंपनी की टीम ने शहर की विभिन्न झुग्गी-झोपड़ियों और शासकीय विद्यालयों में पहुंचकर उन बच्चों को चिन्हित किया, जिनके परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने बच्चों के लिए बैग व पुस्तकें खरीदने में सक्षम नहीं हैं। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस पहल ने न केवल बच्चों की जरूरत पूरी की, बल्कि उन्हें शिक्षा के प्रति आगे बढ़ने का हौसला भी दिया। कंपनी प्रबंधन ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना उनकी सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। RSI नर्मदा माइंस द्वारा समय-समय पर जिलेभर में सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्य किए जाते रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण में भी उल्लेखनीय योगदान सामाजिक सेवा के साथ-साथ कंपनी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी लगातार कार्य कर रही है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कंपनी द्वारा शहर में 500 से अधिक पेड़-पौधे लगाए गए थे। इसके साथ ही जिलेभर में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कंपनी की इस पहल को शिक्षा, सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा की सामग्री पहुंचाने और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने की दिशा में किए जा रहे ये प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश दे रहे हैं।
    3
    RSI नर्मदा माइंस प्राइवेट लिमिटेड ने 250 जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान 
झुग्गी-झोपड़ियों और शासकीय स्कूलों में पहुंचकर वितरित किए स्कूल बैग, पुस्तकें एवं शैक्षणिक सामग्री ।
भिंड। शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते कई जरूरतमंद बच्चे आज भी स्कूल बैग, पुस्तकें और जरूरी शैक्षणिक सामग्री से वंचित रह जाते हैं। ऐसे बच्चों की मदद के लिए RSI नर्मदा माइंस प्राइवेट लिमिटेड, जिला भिंड ने सराहनीय पहल करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर करीब 250 निःशक्त एवं जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग, पुस्तकें एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की।
कंपनी की टीम ने शहर की विभिन्न झुग्गी-झोपड़ियों और शासकीय विद्यालयों में पहुंचकर उन बच्चों को चिन्हित किया, जिनके परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने बच्चों के लिए बैग व पुस्तकें खरीदने में सक्षम नहीं हैं। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस पहल ने न केवल बच्चों की जरूरत पूरी की, बल्कि उन्हें शिक्षा के प्रति आगे बढ़ने का हौसला भी दिया।
कंपनी प्रबंधन ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना उनकी सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। RSI नर्मदा माइंस द्वारा समय-समय पर जिलेभर में सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्य किए जाते रहे हैं।
पर्यावरण संरक्षण में भी उल्लेखनीय योगदान
सामाजिक सेवा के साथ-साथ कंपनी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी लगातार कार्य कर रही है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कंपनी द्वारा शहर में 500 से अधिक पेड़-पौधे लगाए गए थे। इसके साथ ही जिलेभर में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कंपनी की इस पहल को शिक्षा, सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा की सामग्री पहुंचाने और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने की दिशा में किए जा रहे ये प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश दे रहे हैं।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ग्वालियर में रिटायर्ड एएसआई से उसके एरियर को पास कराने के नाम पर उसी के विभाग ने मांगी 20 हजार की रिश्वत एसपी,आईजी के आदेश के बाद भी बाबू ने किया अनदेखा! ग्वालियर में रिटायर्ड एएसआई से उसके एरियर को पास कराने के नाम पर उसी के विभाग ने मांगी 20 हजार की रिश्वत एसपी,आईजी के आदेश के बाद भी बाबू ने किया अनदेखा!
    1
    ग्वालियर में रिटायर्ड एएसआई से उसके एरियर को पास कराने के नाम पर उसी के विभाग ने मांगी 20 हजार की रिश्वत एसपी,आईजी के आदेश के बाद भी बाबू ने किया अनदेखा!
ग्वालियर में रिटायर्ड एएसआई से उसके एरियर को पास कराने के नाम पर उसी के विभाग ने मांगी 20 हजार की रिश्वत एसपी,आईजी के आदेश के बाद भी बाबू ने किया अनदेखा!
    user_एक देश एक आवाज़ NEWS
    एक देश एक आवाज़ NEWS
    न्यूज़ संपादक तानसेन, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ई-अटेंडेंस से वेतन कटौती पर कर्मचारियों की नाराजगी, धरने का दूसरा दिन भिण्ड। नगर पालिका परिषद भिण्ड में कार्यरत स्थाई, संविदा, दैनिक वेतन भोगी और सफाई कर्मचारियों ने ई-अटेंडेंस व्यवस्था और वेतन कटौती सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग करने के लिए धरने पर बैठ गए हैं। शहर के नगर पालिका परिसर में मंगलवार को सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं कर्मचारियों का कहना है कि जबतक हमारी समस्या का निराकरण नहीं होगा तबतक यहीं धरना दिया जाएगा वहीं मध्यप्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग पूर्व सदस्य सुनील बाल्मीक का कहना है कि कर्मचारियों के वेतन से 2 हजार से लेकर 8 हजार रुपए तक की कटौती की जा रही है। इससे कर्मचारियों के सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।उन्होंने सफाई कर्मचारियों को बारिश एवं मौसम के अनुसार जैकेट, ट्रैकसूट, झाड़ू, साबुन तथा ठंड एवं गर्मी की वर्दी उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई है।इसके अलावा कई महीनों से खराब पड़े कचरा वाहनों को दुरुस्त कराने आउटसोर्स ठेका प्रथा समाप्त करने मेडिकल आधार पर अनफिट होने वाले पुराने कर्मचारियों के स्थान पर परिवार के सदस्य को स्थाई नियुक्ति देने, आउटसोर्स संविदा कर्मचारियों की मृत्यु पर परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने तथा सफाई एवं अन्य कर्मचारियों की सामुदायिक स्थाई भर्ती नीति के तहत भर्ती करने की मांग की है
    1
    ई-अटेंडेंस से वेतन कटौती पर कर्मचारियों की नाराजगी, धरने का दूसरा दिन 
भिण्ड। नगर पालिका परिषद भिण्ड में कार्यरत स्थाई, संविदा, दैनिक वेतन भोगी और सफाई कर्मचारियों ने ई-अटेंडेंस व्यवस्था और वेतन कटौती सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग करने के लिए धरने पर बैठ गए हैं। शहर के नगर पालिका परिसर में मंगलवार को सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं कर्मचारियों का कहना है कि जबतक हमारी समस्या का निराकरण नहीं होगा तबतक यहीं धरना दिया जाएगा वहीं मध्यप्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग पूर्व सदस्य सुनील बाल्मीक का कहना है कि कर्मचारियों के वेतन से 2 हजार से लेकर 8 हजार रुपए तक की कटौती की जा रही है। इससे कर्मचारियों के सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।उन्होंने सफाई कर्मचारियों को बारिश एवं मौसम के अनुसार जैकेट, ट्रैकसूट, झाड़ू, साबुन तथा ठंड एवं गर्मी की वर्दी उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई है।इसके अलावा कई महीनों से खराब पड़े कचरा वाहनों को दुरुस्त कराने आउटसोर्स ठेका प्रथा समाप्त करने मेडिकल आधार पर अनफिट होने वाले पुराने कर्मचारियों के स्थान पर परिवार के सदस्य को स्थाई नियुक्ति देने, आउटसोर्स संविदा कर्मचारियों की मृत्यु पर परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने तथा सफाई एवं अन्य कर्मचारियों की सामुदायिक स्थाई भर्ती नीति के तहत भर्ती करने की मांग की है
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रतनगढ़ माता धाम पर पार्किंग के नाम पर श्रद्धालुओं से ₹10 वसूली का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दैनिक पुष्पांजलि टुडे दतिया/रतनगढ़। प्रसिद्ध रतनगढ़ माता धाम पर श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर ₹10 लिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बसई मलिक क्षेत्र में श्रद्धालुओं से पार्किंग शुल्क के नाम पर राशि लेते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धालुओं के बीच इस वसूली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि पार्किंग शुल्क निर्धारित है तो इसकी स्पष्ट जानकारी मौके पर प्रदर्शित की जानी चाहिए और प्रत्येक वाहन चालक को विधिवत रसीद उपलब्ध कराई जानी चाहिए। वहीं, यदि बिना किसी अधिकृत आदेश, ठेके या निर्धारित शुल्क के राशि ली जा रही है तो यह गंभीर जांच का विषय है। रतनगढ़ माता धाम में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मेले एवं विशेष अवसरों पर प्रशासन द्वारा वाहनों की पार्किंग और यातायात व्यवस्था के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए जाते रहे हैं। पूर्व में बसई मलिक क्षेत्र को भी पार्किंग व्यवस्था के लिए उपयोग किए जाने का उल्लेख मिलता है।ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पार्किंग व्यवस्था और शुल्क वसूली की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि ₹10 की राशि किस आदेश के तहत ली जा रही है, पार्किंग का ठेका किसके पास है और वसूली करने वाले लोगों को अधिकृत किया गया है या नहीं। श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थल पर आने वाले लोगों से किसी भी प्रकार की अनधिकृत वसूली नहीं होनी चाहिए। यदि पार्किंग शुल्क शासन अथवा प्रशासन द्वारा निर्धारित है तो उसका रेट बोर्ड लगाया जाए और रसीद की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। फिलहाल वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र प्रशासनिक पुष्टि सामने नहीं आई है। इसलिए मामले में प्रशासन की जांच और अधिकृत स्पष्टीकरण के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ₹10 की वसूली वैध पार्किंग शुल्क है अथवा अनधिकृत वसूली। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जिला प्रशासन एवं रतनगढ़ धाम प्रबंधन इस मामले की जांच करता है या नहीं और श्रद्धालुओं से ली जा रही राशि के संबंध में क्या स्थिति स्पष्ट की जाती है।
    1
    रतनगढ़ माता धाम पर पार्किंग के नाम पर श्रद्धालुओं से ₹10 वसूली का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दैनिक पुष्पांजलि टुडे 

दतिया/रतनगढ़। प्रसिद्ध रतनगढ़ माता धाम पर श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर ₹10 लिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बसई मलिक क्षेत्र में श्रद्धालुओं से पार्किंग शुल्क के नाम पर राशि लेते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धालुओं के बीच इस वसूली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि पार्किंग शुल्क निर्धारित है तो इसकी स्पष्ट जानकारी मौके पर प्रदर्शित की जानी चाहिए और प्रत्येक वाहन चालक को विधिवत रसीद उपलब्ध कराई जानी चाहिए। वहीं, यदि बिना किसी अधिकृत आदेश, ठेके या निर्धारित शुल्क के राशि ली जा रही है तो यह गंभीर जांच का विषय है।
रतनगढ़ माता धाम में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मेले एवं विशेष अवसरों पर प्रशासन द्वारा वाहनों की पार्किंग और यातायात व्यवस्था के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए जाते रहे हैं। पूर्व में बसई मलिक क्षेत्र को भी पार्किंग व्यवस्था के लिए उपयोग किए जाने का उल्लेख मिलता है।ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पार्किंग व्यवस्था और शुल्क वसूली की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि ₹10 की राशि किस आदेश के तहत ली जा रही है, पार्किंग का ठेका किसके पास है और वसूली करने वाले लोगों को अधिकृत किया गया है या नहीं।
श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थल पर आने वाले लोगों से किसी भी प्रकार की अनधिकृत वसूली नहीं होनी चाहिए। यदि पार्किंग शुल्क शासन अथवा प्रशासन द्वारा निर्धारित है तो उसका रेट बोर्ड लगाया जाए और रसीद की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
फिलहाल वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र प्रशासनिक पुष्टि सामने नहीं आई है। इसलिए मामले में प्रशासन की जांच और अधिकृत स्पष्टीकरण के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ₹10 की वसूली वैध पार्किंग शुल्क है अथवा अनधिकृत वसूली।
अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जिला प्रशासन एवं रतनगढ़ धाम प्रबंधन इस मामले की जांच करता है या नहीं और श्रद्धालुओं से ली जा रही राशि के संबंध में क्या स्थिति स्पष्ट की जाती है।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आर एस आई नर्मदा मिनरल्स कंपनी ने बच्चों को स्कूल में तथा आंगनबाड़ी में जाकर बांटी शैक्षणिक सामगग्री आर एस आई नर्मदा मिनरल्स कंपनी ने बच्चों को स्कूल में तथा आंगनबाड़ी में जाकर बांटी शैक्षणिक सामगग्री
    1
    आर एस आई  नर्मदा मिनरल्स कंपनी ने बच्चों को स्कूल में तथा आंगनबाड़ी में जाकर बांटी  शैक्षणिक सामगग्री
आर एस आई  नर्मदा मिनरल्स कंपनी ने बच्चों को स्कूल में तथा आंगनबाड़ी में जाकर बांटी  शैक्षणिक सामगग्री
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गोहद थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का किया खुलासा, तीन मोटर साइकिल बरामद गोहद थाना पुलिस ने बाइक चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए आरोपी पवन कुशवाह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 3 बाइक बरामद की। जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त को खितोली की दरगाह से ,20 अगस्त को न्यायालय परिसर तथा 24 अगस्त को अस्पताल गोहद से बाइक चोरी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा तथा पूछताछ की।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीनों बाइक बरामद कर बुधवार को 4 बजे आरोपी को न्यायालय में पेश किया
    1
    गोहद थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का किया खुलासा, तीन मोटर साइकिल बरामद
गोहद थाना पुलिस ने बाइक चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए आरोपी पवन कुशवाह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 3 बाइक बरामद की। जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त को खितोली की दरगाह से ,20 अगस्त को न्यायालय परिसर तथा 24 अगस्त को अस्पताल गोहद से बाइक चोरी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा तथा पूछताछ की।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीनों बाइक बरामद कर बुधवार को 4 बजे आरोपी को न्यायालय में पेश किया
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.