Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोहद थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का किया खुलासा, तीन मोटर साइकिल बरामद गोहद थाना पुलिस ने बाइक चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए आरोपी पवन कुशवाह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 3 बाइक बरामद की। जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त को खितोली की दरगाह से ,20 अगस्त को न्यायालय परिसर तथा 24 अगस्त को अस्पताल गोहद से बाइक चोरी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा तथा पूछताछ की।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीनों बाइक बरामद कर बुधवार को 4 बजे आरोपी को न्यायालय में पेश किया
Devendra jain
गोहद थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का किया खुलासा, तीन मोटर साइकिल बरामद गोहद थाना पुलिस ने बाइक चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए आरोपी पवन कुशवाह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 3 बाइक बरामद की। जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त को खितोली की दरगाह से ,20 अगस्त को न्यायालय परिसर तथा 24 अगस्त को अस्पताल गोहद से बाइक चोरी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा तथा पूछताछ की।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीनों बाइक बरामद कर बुधवार को 4 बजे आरोपी को न्यायालय में पेश किया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सावन में ही नहीं, 12 महीने करें भगवान भोलेनाथ की पूजा, सेवा से दूर होते हैं जीवन के दुख : बीके रेखा बहन पोरसा। भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना केवल सावन माह तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि वर्ष के 12 महीने श्रद्धा और विश्वास के साथ शिव की सेवा एवं स्मरण करना चाहिए। भगवान भोलेनाथ को भोले और शीघ्र प्रसन्न होने वाला देव माना जाता है। सच्ची श्रद्धा से की गई पूजा और सेवा से जीवन में सुख-शांति आती है तथा अनेक प्रकार के दुखों और परेशानियों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। यह बात बीके रेखा बहन ने गांधीनगर, पोरसा स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में सावन मास के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व के साथ भगवान भोलेनाथ की उपासना, सेवा और नियमित स्मरण से होने वाले लाभों के बारे में श्रद्धालुओं को विस्तार से जानकारी दी गई। बीके रेखा बहन ने कहा कि सावन में जिस प्रकार श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति विशेष आस्था देखने को मिलती है, उसी भावना को पूरे वर्ष बनाए रखने की आवश्यकता है। यदि हम प्रतिदिन भगवान का स्मरण करें और अच्छे कर्मों के साथ आध्यात्मिक जीवन अपनाएं, तो भोले बाबा की कृपा सदैव बनी रह सकती है। आपदा हरने वाला मंत्र बीके रेखा बहन ने सावन माह में भगवान भोलेनाथ की उपासना के लिए विशेष मंत्र का जाप करने की बात कही। उन्होंने श्रद्धालुओं को— “शिव आपदा हरण, करुणा कृपा करण, मन आशुतोष शिव का कर सर्वदा स्मरण।” मंत्र का नियमित जाप करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रतिदिन शिव का स्मरण करने से मन को शांति मिलती है और जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति प्राप्त होती है। सावन के महीने में विशेष रूप से इस मंत्र का जाप करने का महत्व बताया गया। हवन-यज्ञ और कांवड़ यात्रा से भक्तिमय होता है वातावरण सावन मास में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु हवन-यज्ञ, पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर शिवालयों तक पहुंचते हैं और “हर-हर भोले, बम-बम भोले” के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना देते हैं। बीके रेखा बहन ने कहा कि सावन में भगवान को प्रसन्न करने के लिए जिस प्रकार श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति के साथ पूजा करते हैं, उसी प्रकार यदि प्रतिदिन भगवान का स्मरण और सेवा की जाए तो जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता बनी रह सकती है। शिव पूजा से मिलने वाले आध्यात्मिक लाभ कार्यक्रम में बताया गया कि भगवान भोलेनाथ की नियमित पूजा और स्मरण से श्रद्धालुओं को मानसिक शांति, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और कठिन परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति प्राप्त हो सकती है। नियमित आध्यात्मिक साधना से मन को एकाग्र करने, नकारात्मक विचारों को दूर करने और जीवन में संयम एवं सद्भाव बढ़ाने में सहायता मिलती है। शिव का स्मरण व्यक्ति को सादगी, करुणा, क्षमा और सेवा की भावना अपनाने की प्रेरणा देता है। बीके रेखा बहन ने कहा कि भगवान शिव की आराधना का वास्तविक उद्देश्य केवल मनोकामना पूरी करना नहीं, बल्कि अपने जीवन को श्रेष्ठ विचारों, अच्छे कर्मों और मानव सेवा से जोड़ना भी है। जब व्यक्ति नियमित रूप से ईश्वर का स्मरण करता है और दूसरों के प्रति प्रेम एवं करुणा का भाव रखता है, तो उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने लगते हैं। ये रहे उपस्थित कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामकुमार गुप्ता, पवन शर्मा, सौरभ तोमर, सूरज तोमर, जसराम गुप्ता, रामशाह, कृष्णमुरारी गुप्ता, दीनदयाल गुप्ता, बीके भावना, बीके श्रीदेवी, बीके रेखा, बीना तोमर, रानी तोमर, गीता शर्मा, अनीता श्रीवास, सुमन, कमला, वंदना और रामबेटी तोमर सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संदेश यही रहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का विशेष अवसर जरूर है, लेकिन शिव का स्मरण, सेवा, सद्भाव और अच्छे कर्म किसी एक महीने तक सीमित नहीं होने चाहिए। यदि श्रद्धा को 12 महीने के जीवन का हिस्सा बनाया जाए तो हर दिन आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया जा सकता है।3
- भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक का गृह आगमन पर भव्य स्वागत आशीष अग्रवाल - राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक भाजपा भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक का गृह आगमन पर भव्य स्वागत आशीष अग्रवाल - राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक भाजपा1
- पीछे से बाइक ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरी बुजुर्ग महिला की मौत भिंड।ऊमरी थाना क्षेत्र के पुलावली रोड पर मंगलवार सुबह दो बाइकों की टक्कर में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिजन महिला के शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।जानकारी के अनुसार ईश्वरी रमपुरा निवासी 57 वर्षीय पानश्री देवी पत्नी करन सिंह बघेल मंगलवार सुबह ऊमरी बाजार में खरीदारी करने अपने पति के साथ आई थीं। करन सिंह बाजार कर के बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलावली रोड पर पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पानश्री देवी सड़क पर सिर के बल गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।हादसे के बाद पति करन सिंह ने निजी वाहन से पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है।1
- ग्वालियर में झांसी रोड अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास के गार्ड रूम में मिला आपत्तिजनक सामान बच्चियों की सुरक्षा पर एक बार फिर उठा बड़ा सवाल! और वहां पर रहने वाली छात्रा ने लगाए कई गंभीर आरोप? ग्वालियर में झांसी रोड अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास के गार्ड रूम में मिला आपत्तिजनक सामान बच्चियों की सुरक्षा पर एक बार फिर उठा बड़ा सवाल! और वहां पर रहने वाली छात्रा ने लगाए कई गंभीर आरोप?1
- आर एस आई नर्मदा मिनरल्स कंपनी ने बच्चों को स्कूल में तथा आंगनबाड़ी में जाकर बांटी शैक्षणिक सामगग्री आर एस आई नर्मदा मिनरल्स कंपनी ने बच्चों को स्कूल में तथा आंगनबाड़ी में जाकर बांटी शैक्षणिक सामगग्री1
- घुघरा जलप्रपात में सेल्फी का खतरनाक शौक: जान जोखिम में डालकर चट्टानों पर फोटो, सुरक्षा के इंतजाम शून्य घुघरा जलप्रपात में सेल्फी का खतरनाक शौक: जान जोखिम में डालकर चट्टानों पर फोटो, सुरक्षा के इंतजाम शून्य मण्डला निवास।बारिश के बाद मंडला जिले के प्राकृतिक झरने अपने शबाब पर हैं। निवास मुख्यालय से महज 7 किमी दूर कालपी मार्ग पर ग्राम थानाम गांव के पास स्थित *घुघरा जलप्रपात* इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 30 फीट की ऊंचाई से गिरता पानी का मनमोहक दृश्य देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लेकिन खूबसूरती के साथ ही यहां खतरा भी बढ़ गया है। कुछ पर्यटक बड़ी-बड़ी फिसलन भरी चट्टानों के बिल्कुल किनारे पर जाकर जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने घुघरा को पर्यटन स्थल के नक्शे में तो जोड़ दिया है, लेकिन मौके पर सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं है। न तो झरने के किनारे रेलिंग लगाई गई है और न ही नीचे उतरने के लिए सीढ़ियां बनी हैं। पर्यटक जान हथेली पर रखकर चट्टानों से नीचे उतर रहे हैं। निवास थाना प्रभारी धर्मेंद्र धुर्वे लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि जान जोखिम में डालकर सेल्फी न लें।1
- मालनपुर औधोगिक क्षेत्र में गोदरेज फेक्ट्री की तीसरी ईकाई का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ मालनपुर औधोगिक क्षेत्र में संचालित गोदरेज फेक्ट्री की तीसरी ब्रांच पर बनाए गए प्लांट का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बुधवार को लगभग 3 बजे पहुंचकर तीसरी इकाई का भब्य शुभारंभ किया जिससे सैकड़ों लोगों रोजगार मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री, केबिनेट मंत्री विधायक सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए1
- संजीवनी केंद्र तक पहुंचने में 500 मीटर का ‘इम्तिहान’, बारिश ने खोली ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल मुरैना/जौरा। जौरा जनपद पंचायत के नंदपुरा गांव में सरकार ने ग्रामीणों को उनके गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संजीवनी उप स्वास्थ्य केंद्र तो बना दिया, लेकिन केंद्र तक पहुंचने वाला रास्ता ही मरीजों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन गया है। बारिश के बाद करीब 500 मीटर का रास्ता पानी और कीचड़ से पूरी तरह दलदल में तब्दील हो गया है। ऐसे में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचना ग्रामीणों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।1
- दंदरौआ मंदिर जा रहे दंपती की बाइक को सामने से मारी टक्कर, महिला घायल भिंड। मेहगांव थाना क्षेत्र में गोरमी रोड पर सामने से आ रही बाइक ने दंदरौआ मंदिर जा रहे दंपती की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर सिर के बल गिरने से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए मेहगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने भिंड जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पोरसा के मटियापुरा निवासी 26 वर्षीय निशा तोमर मंगलवार को पति के साथ दंदरौआ मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान मेहगांव-गोरमी रोड पर सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही निशा सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई।परिजन घायल महिला को मेहगांव अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भिंड रेफर किया गया। भिंड जिला अस्पताल में उपचार के बाद महिला को सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया है।1