logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दंदरौआ मंदिर जा रहे दंपती की बाइक को सामने से मारी टक्कर, महिला घायल भिंड। मेहगांव थाना क्षेत्र में गोरमी रोड पर सामने से आ रही बाइक ने दंदरौआ मंदिर जा रहे दंपती की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर सिर के बल गिरने से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए मेहगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने भिंड जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पोरसा के मटियापुरा निवासी 26 वर्षीय निशा तोमर मंगलवार को पति के साथ दंदरौआ मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान मेहगांव-गोरमी रोड पर सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही निशा सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई।परिजन घायल महिला को मेहगांव अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भिंड रेफर किया गया। भिंड जिला अस्पताल में उपचार के बाद महिला को सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया है।

1 hr ago
user_Praveen parihar
Praveen parihar
भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

दंदरौआ मंदिर जा रहे दंपती की बाइक को सामने से मारी टक्कर, महिला घायल भिंड। मेहगांव थाना क्षेत्र में गोरमी रोड पर सामने से आ रही बाइक ने दंदरौआ मंदिर जा रहे दंपती की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर सिर के बल गिरने से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए मेहगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने भिंड जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पोरसा के मटियापुरा निवासी 26 वर्षीय निशा तोमर मंगलवार को पति के साथ दंदरौआ मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान मेहगांव-गोरमी रोड पर सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही निशा सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई।परिजन घायल महिला को मेहगांव अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भिंड रेफर किया गया। भिंड जिला अस्पताल में उपचार के बाद महिला को सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ई-अटेंडेंस से वेतन कटौती पर कर्मचारियों की नाराजगी, धरने का दूसरा दिन भिण्ड। नगर पालिका परिषद भिण्ड में कार्यरत स्थाई, संविदा, दैनिक वेतन भोगी और सफाई कर्मचारियों ने ई-अटेंडेंस व्यवस्था और वेतन कटौती सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग करने के लिए धरने पर बैठ गए हैं। शहर के नगर पालिका परिसर में मंगलवार को सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं कर्मचारियों का कहना है कि जबतक हमारी समस्या का निराकरण नहीं होगा तबतक यहीं धरना दिया जाएगा वहीं मध्यप्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग पूर्व सदस्य सुनील बाल्मीक का कहना है कि कर्मचारियों के वेतन से 2 हजार से लेकर 8 हजार रुपए तक की कटौती की जा रही है। इससे कर्मचारियों के सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।उन्होंने सफाई कर्मचारियों को बारिश एवं मौसम के अनुसार जैकेट, ट्रैकसूट, झाड़ू, साबुन तथा ठंड एवं गर्मी की वर्दी उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई है।इसके अलावा कई महीनों से खराब पड़े कचरा वाहनों को दुरुस्त कराने आउटसोर्स ठेका प्रथा समाप्त करने मेडिकल आधार पर अनफिट होने वाले पुराने कर्मचारियों के स्थान पर परिवार के सदस्य को स्थाई नियुक्ति देने, आउटसोर्स संविदा कर्मचारियों की मृत्यु पर परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने तथा सफाई एवं अन्य कर्मचारियों की सामुदायिक स्थाई भर्ती नीति के तहत भर्ती करने की मांग की है
    1
    ई-अटेंडेंस से वेतन कटौती पर कर्मचारियों की नाराजगी, धरने का दूसरा दिन 
भिण्ड। नगर पालिका परिषद भिण्ड में कार्यरत स्थाई, संविदा, दैनिक वेतन भोगी और सफाई कर्मचारियों ने ई-अटेंडेंस व्यवस्था और वेतन कटौती सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग करने के लिए धरने पर बैठ गए हैं। शहर के नगर पालिका परिसर में मंगलवार को सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं कर्मचारियों का कहना है कि जबतक हमारी समस्या का निराकरण नहीं होगा तबतक यहीं धरना दिया जाएगा वहीं मध्यप्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग पूर्व सदस्य सुनील बाल्मीक का कहना है कि कर्मचारियों के वेतन से 2 हजार से लेकर 8 हजार रुपए तक की कटौती की जा रही है। इससे कर्मचारियों के सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।उन्होंने सफाई कर्मचारियों को बारिश एवं मौसम के अनुसार जैकेट, ट्रैकसूट, झाड़ू, साबुन तथा ठंड एवं गर्मी की वर्दी उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई है।इसके अलावा कई महीनों से खराब पड़े कचरा वाहनों को दुरुस्त कराने आउटसोर्स ठेका प्रथा समाप्त करने मेडिकल आधार पर अनफिट होने वाले पुराने कर्मचारियों के स्थान पर परिवार के सदस्य को स्थाई नियुक्ति देने, आउटसोर्स संविदा कर्मचारियों की मृत्यु पर परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने तथा सफाई एवं अन्य कर्मचारियों की सामुदायिक स्थाई भर्ती नीति के तहत भर्ती करने की मांग की है
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • आर एस आई नर्मदा मिनरल्स कंपनी ने बच्चों को स्कूल में तथा आंगनबाड़ी में जाकर बांटी शैक्षणिक सामगग्री आर एस आई नर्मदा मिनरल्स कंपनी ने बच्चों को स्कूल में तथा आंगनबाड़ी में जाकर बांटी शैक्षणिक सामगग्री
    1
    आर एस आई  नर्मदा मिनरल्स कंपनी ने बच्चों को स्कूल में तथा आंगनबाड़ी में जाकर बांटी  शैक्षणिक सामगग्री
आर एस आई  नर्मदा मिनरल्स कंपनी ने बच्चों को स्कूल में तथा आंगनबाड़ी में जाकर बांटी  शैक्षणिक सामगग्री
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जसवंतनगर में ईद मिलादुन्नबी पर नगर भ्रमण को निकला मोहम्मदी जुलूस जसवंतनगर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। मौलाना कमालुद्दीन अशरफी की सदारत में यह जुलूस नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए आपसी सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस मोहल्ला सराय खाम स्थित मदरसा मिस्बाहुल उलूम से शुरू हुआ। इसमें झंडे, बैनर और साउंड सिस्टम के साथ सजे-धजे लोग नारों के साथ शामिल थे। पूरे नगर में उत्साह के साथ भ्रमण किया गया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर नगर को भव्य रूप से सजाया गया था। हजरत कमालुद्दीन, हाफिज शमीउद्दीन फारुकी, मौलाना फरहान, हाफिज मो. सईद करहलवी, हाफिज आसिफ चिश्ती, हाफिज उस्मान और अजहर मुल्लाजी सहित अन्य लोगों का मिष्ठान और पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। लुधपुरा मस्जिद के पास हाजी मो. हनीफ के बेटों, हाजी मो. सलीम, सांसद प्रतिनिधि हाजी मो. शमीम उर्फ पप्पू और मुल्ला जी खराद फर्म पर इखलाक अहमद ने जुलूस का इस्तकबाल किया। इसके अतिरिक्त, डॉ. ब्रजेश चंद्र यादव, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, चेयरमैन सत्यनारायण शंखवार, सुभाष गुप्ता, सभासद सुधीर यादव और गोपाल गुप्ता का स्वागत हाजी अहसान पेंटर, पूर्व सभासद मो. जहीर, राशिद सिद्दीकी, लड्डन खान, मो. आसिफ, मु. नईम और जावेद खान ने लुधपुरा मस्जिद के निकट किया। नगर भ्रमण के बाद मोहम्मदी जुलूस वापस सराय खाम मदरसा पहुंचा। यहां मौलाना ने परचम कुसाई और सलाम पढ़कर देश में शांति और अमन के लिए दुआ मांगी, जिसके बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।
    1
    जसवंतनगर में ईद मिलादुन्नबी पर नगर भ्रमण को निकला मोहम्मदी जुलूस
जसवंतनगर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। मौलाना कमालुद्दीन अशरफी की सदारत में यह जुलूस नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
जुलूस मोहल्ला सराय खाम स्थित मदरसा मिस्बाहुल उलूम से शुरू हुआ। इसमें झंडे, बैनर और साउंड सिस्टम के साथ सजे-धजे लोग नारों के साथ शामिल थे। पूरे नगर में उत्साह के साथ भ्रमण किया गया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर नगर को भव्य रूप से सजाया गया था। हजरत कमालुद्दीन, हाफिज शमीउद्दीन फारुकी, मौलाना फरहान, हाफिज मो. सईद करहलवी, हाफिज आसिफ चिश्ती, हाफिज उस्मान और अजहर मुल्लाजी सहित अन्य लोगों का मिष्ठान और पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
लुधपुरा मस्जिद के पास हाजी मो. हनीफ के बेटों, हाजी मो. सलीम, सांसद प्रतिनिधि हाजी मो. शमीम उर्फ पप्पू और मुल्ला जी खराद फर्म पर इखलाक अहमद ने जुलूस का इस्तकबाल किया। इसके अतिरिक्त, डॉ. ब्रजेश चंद्र यादव, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, चेयरमैन सत्यनारायण शंखवार, सुभाष गुप्ता, सभासद सुधीर यादव और गोपाल गुप्ता का स्वागत हाजी अहसान पेंटर, पूर्व सभासद मो. जहीर, राशिद सिद्दीकी, लड्डन खान, मो. आसिफ, मु. नईम और जावेद खान ने लुधपुरा मस्जिद के निकट किया।
नगर भ्रमण के बाद मोहम्मदी जुलूस वापस सराय खाम मदरसा पहुंचा। यहां मौलाना ने परचम कुसाई और सलाम पढ़कर देश में शांति और अमन के लिए दुआ मांगी, जिसके बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • पिनाहट में पालतू कुत्ते ने बुजुर्ग महिला पर बोला जानलेवा हमला आगरा ब्रेकिंग पिनाहट में पालतू कुत्ते ने बुजुर्ग महिला पर बोला जानलेवा हमला टहलते समय कुत्ते ने घेरकर बुजुर्ग महिला को जमीन पर पटक कर बुरी तरह नौचा जानलेवा हमला बोल बुजुर्ग महिला को गंभीर रूप से किया लहूलुहान बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से हुई घायल,परिजनों ने सीएचसी में कराया भर्ती गंभीर स्थिति में चिकित्सकों ने बुजुर्ग महिला को आगरा किया रेफर परिजनों ने कुत्ता स्वामी के खिलाफ थाना पिनाहट में दी लिखित तहरीर,कार्यवाही की मांग पर अड़े परिजन थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला पूरन पुरा स्थित गतन वाले हनुमान मंदिर के पास का मामला
    1
    पिनाहट में पालतू कुत्ते ने बुजुर्ग महिला पर बोला जानलेवा हमला
आगरा ब्रेकिंग
पिनाहट में पालतू कुत्ते ने बुजुर्ग महिला पर बोला जानलेवा हमला 
टहलते समय कुत्ते ने घेरकर बुजुर्ग महिला को जमीन पर पटक कर बुरी तरह नौचा 
जानलेवा हमला बोल बुजुर्ग महिला को गंभीर रूप से किया लहूलुहान 
बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से हुई घायल,परिजनों ने सीएचसी में कराया भर्ती 
गंभीर स्थिति में चिकित्सकों ने बुजुर्ग महिला को आगरा किया रेफर
परिजनों ने कुत्ता स्वामी के खिलाफ थाना पिनाहट में दी लिखित तहरीर,कार्यवाही की मांग पर अड़े परिजन 
थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला पूरन पुरा स्थित गतन वाले हनुमान मंदिर के पास का मामला
    user_विद्याराम वर्मा पत्रकार
    विद्याराम वर्मा पत्रकार
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रतनगढ़ माता धाम पर पार्किंग के नाम पर श्रद्धालुओं से ₹10 वसूली का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दैनिक पुष्पांजलि टुडे दतिया/रतनगढ़। प्रसिद्ध रतनगढ़ माता धाम पर श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर ₹10 लिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बसई मलिक क्षेत्र में श्रद्धालुओं से पार्किंग शुल्क के नाम पर राशि लेते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धालुओं के बीच इस वसूली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि पार्किंग शुल्क निर्धारित है तो इसकी स्पष्ट जानकारी मौके पर प्रदर्शित की जानी चाहिए और प्रत्येक वाहन चालक को विधिवत रसीद उपलब्ध कराई जानी चाहिए। वहीं, यदि बिना किसी अधिकृत आदेश, ठेके या निर्धारित शुल्क के राशि ली जा रही है तो यह गंभीर जांच का विषय है। रतनगढ़ माता धाम में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मेले एवं विशेष अवसरों पर प्रशासन द्वारा वाहनों की पार्किंग और यातायात व्यवस्था के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए जाते रहे हैं। पूर्व में बसई मलिक क्षेत्र को भी पार्किंग व्यवस्था के लिए उपयोग किए जाने का उल्लेख मिलता है।ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पार्किंग व्यवस्था और शुल्क वसूली की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि ₹10 की राशि किस आदेश के तहत ली जा रही है, पार्किंग का ठेका किसके पास है और वसूली करने वाले लोगों को अधिकृत किया गया है या नहीं। श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थल पर आने वाले लोगों से किसी भी प्रकार की अनधिकृत वसूली नहीं होनी चाहिए। यदि पार्किंग शुल्क शासन अथवा प्रशासन द्वारा निर्धारित है तो उसका रेट बोर्ड लगाया जाए और रसीद की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। फिलहाल वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र प्रशासनिक पुष्टि सामने नहीं आई है। इसलिए मामले में प्रशासन की जांच और अधिकृत स्पष्टीकरण के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ₹10 की वसूली वैध पार्किंग शुल्क है अथवा अनधिकृत वसूली। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जिला प्रशासन एवं रतनगढ़ धाम प्रबंधन इस मामले की जांच करता है या नहीं और श्रद्धालुओं से ली जा रही राशि के संबंध में क्या स्थिति स्पष्ट की जाती है।
    1
    रतनगढ़ माता धाम पर पार्किंग के नाम पर श्रद्धालुओं से ₹10 वसूली का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दैनिक पुष्पांजलि टुडे 

दतिया/रतनगढ़। प्रसिद्ध रतनगढ़ माता धाम पर श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर ₹10 लिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बसई मलिक क्षेत्र में श्रद्धालुओं से पार्किंग शुल्क के नाम पर राशि लेते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धालुओं के बीच इस वसूली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि पार्किंग शुल्क निर्धारित है तो इसकी स्पष्ट जानकारी मौके पर प्रदर्शित की जानी चाहिए और प्रत्येक वाहन चालक को विधिवत रसीद उपलब्ध कराई जानी चाहिए। वहीं, यदि बिना किसी अधिकृत आदेश, ठेके या निर्धारित शुल्क के राशि ली जा रही है तो यह गंभीर जांच का विषय है।
रतनगढ़ माता धाम में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मेले एवं विशेष अवसरों पर प्रशासन द्वारा वाहनों की पार्किंग और यातायात व्यवस्था के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए जाते रहे हैं। पूर्व में बसई मलिक क्षेत्र को भी पार्किंग व्यवस्था के लिए उपयोग किए जाने का उल्लेख मिलता है।ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पार्किंग व्यवस्था और शुल्क वसूली की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि ₹10 की राशि किस आदेश के तहत ली जा रही है, पार्किंग का ठेका किसके पास है और वसूली करने वाले लोगों को अधिकृत किया गया है या नहीं।
श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थल पर आने वाले लोगों से किसी भी प्रकार की अनधिकृत वसूली नहीं होनी चाहिए। यदि पार्किंग शुल्क शासन अथवा प्रशासन द्वारा निर्धारित है तो उसका रेट बोर्ड लगाया जाए और रसीद की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
फिलहाल वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र प्रशासनिक पुष्टि सामने नहीं आई है। इसलिए मामले में प्रशासन की जांच और अधिकृत स्पष्टीकरण के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ₹10 की वसूली वैध पार्किंग शुल्क है अथवा अनधिकृत वसूली।
अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जिला प्रशासन एवं रतनगढ़ धाम प्रबंधन इस मामले की जांच करता है या नहीं और श्रद्धालुओं से ली जा रही राशि के संबंध में क्या स्थिति स्पष्ट की जाती है।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ शाहाबाद जिला हरदोई आरटीओ विभाग डबल डेकर बसोइन पर कोई रोकथाम नहीं दिल्ली नोएडा गाजियाबाद डबल डेकर बसो नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं तथा इन पर आरटीओ विभाग कब कार्रवाई करेगा देखना है कि शाहाबाद हरदोई तथा अन्य सड़कों पर चलने वाली डबल बसों पर रोकथाम तब होगी प्रशासन इन पर कब लगाम लग पाएगा
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ शाहाबाद जिला हरदोई 
आरटीओ विभाग डबल डेकर बसोइन पर कोई रोकथाम नहीं 
दिल्ली नोएडा गाजियाबाद डबल डेकर बसो नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं तथा इन पर आरटीओ विभाग कब कार्रवाई करेगा देखना है कि शाहाबाद हरदोई तथा अन्य सड़कों पर चलने वाली डबल बसों पर रोकथाम तब होगी प्रशासन इन पर कब लगाम लग पाएगा
    user_RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    Newspaper publisher इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन अलग अलग स्थानों से अज्ञात चोरों ने की बाइक चोरी, मामला दर्ज गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय अस्पताल, न्यायालय परिसर तथा खितोली गांव में मस्जिद के पास से अज्ञात चोरों ने बाइक चोरी कर ली।पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।जिसका वीडियो मंगलवार को लगभग 3 बजे वायरल हुआ। वहीं पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन अलग अलग स्थानों से अज्ञात चोरों ने की बाइक चोरी, मामला दर्ज
गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय अस्पताल, न्यायालय परिसर तथा खितोली गांव में मस्जिद के पास से अज्ञात चोरों ने बाइक चोरी कर ली।पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।जिसका वीडियो मंगलवार को लगभग 3 बजे वायरल हुआ। वहीं पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • पीछे से बाइक ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरी बुजुर्ग महिला की मौत भिंड।ऊमरी थाना क्षेत्र के पुलावली रोड पर मंगलवार सुबह दो बाइकों की टक्कर में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिजन महिला के शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।जानकारी के अनुसार ईश्वरी रमपुरा निवासी 57 वर्षीय पानश्री देवी पत्नी करन सिंह बघेल मंगलवार सुबह ऊमरी बाजार में खरीदारी करने अपने पति के साथ आई थीं। करन सिंह बाजार कर के बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलावली रोड पर पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पानश्री देवी सड़क पर सिर के बल गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।हादसे के बाद पति करन सिंह ने निजी वाहन से पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
    1
    पीछे से बाइक ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरी बुजुर्ग महिला की मौत
भिंड।ऊमरी थाना क्षेत्र के पुलावली रोड पर मंगलवार सुबह दो बाइकों की टक्कर में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिजन महिला के शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।जानकारी के अनुसार ईश्वरी रमपुरा निवासी 57 वर्षीय पानश्री देवी पत्नी करन सिंह बघेल मंगलवार सुबह ऊमरी बाजार में खरीदारी करने अपने पति के साथ आई थीं। करन सिंह बाजार कर के बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलावली रोड पर पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पानश्री देवी सड़क पर सिर के बल गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।हादसे के बाद पति करन सिंह ने निजी वाहन से पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.