जशपुर पुलिस का कड़ा प्रहार : नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर ओडिशा भगाने वाला आरोपी सलाखों के पीछे... जशपुर | मासूमों की सुरक्षा और अपराधियों पर नकेल कसने के अपने अभियान में जशपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कोल्हेंझरिया चौकी क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर अगवा करने और उसके साथ अनाचार करने वाले आरोपी इष्टा राणा (22 वर्ष) को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परीक्षा देने निकली थी छात्रा, रास्ते से हुई गायब : घटना 24 फरवरी 2026 की है, जब कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में अपनी सहेलियों को "लघुशंका" का बहाना बनाकर वह रुक गई और वहीं से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। जब स्कूल से फोन आया कि छात्रा परीक्षा देने नहीं पहुँची, तब परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए चौकी कोल्हेंझरिया में मामला दर्ज कराया। ओडिशा के गांव में दबिश, पुलिस ने बिछाया जाल : मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की टेक्निकल टीम और मुखबिरों को सक्रिय किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद लोकेशन ट्रैक हुई, जिससे पता चला कि आरोपी इष्टा राणा छात्रा को लेकर सीमावर्ती राज्य ओडिशा के एक गांव में छिपा बैठा है। जशपुर पुलिस की टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी के चंगुल से नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लिया। प्यार का झांसा और फिर दरिंदगी पूछताछ में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ। आरोपी ने फोन के जरिए नाबालिग से दोस्ती की थी और उसे शादी का सपना दिखाकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ओडिशा ले गया था। वहाँ उसने पीड़िता की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध (अनाचार) बनाया। कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई : पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी रुख अपनाते हुए BNS की धारा 137(2), 64(2)(M), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। "अपराधियों के लिए जशपुर में कोई जगह नहीं है। हमारी टीम ने तत्परता दिखाते हुए न केवल पीड़िता को सुरक्षित बचाया, बल्कि आरोपी को भी उसके अंजाम तक पहुँचाया।" - पुलिस प्रशासन मुख्य भूमिका : इस सफल ऑपरेशन में चौकी प्रभारी एएसआई विपिन किशोर केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक मुकेश भगत, फ्रांसिस बेक, आरक्षक बलराम पैंकरा, इग्नेशियूस टोप्पो और महिला आरक्षक ब्रिजीनिया टोप्पो का विशेष योगदान रहा।

- सरगुजा, 04 अप्रैल 2026। थाना बतौली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2026 को एक प्रार्थी ने थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 14 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बावजूद बालिका का पता नहीं चल पाया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए बालिका को धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के रैरुमाखुर्द से बरामद किया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी सलीम ने उसे प्रेम का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और शादी का वादा कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सलीम (18 वर्ष), निवासी चरखापारा रैरुमाखुर्द, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपराध करना स्वीकार किया है। प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धाराएं 64(2)(एम), 65, 69 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।1
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1
- सिमडेगा:- सदर थाना पुलिस ने नशीली दवा की अवैध बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए शेख अराफात नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पूर्व में गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर की गई।जानकारी के अनुसार, 9 मार्च को पुलिस ने इसी मामले में जाहिद खलीफा को नशीली कैप्सूल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ के दौरान जाहिद खलीफा ने अपने सहयोगी के रूप में शेख अराफात का नाम बताया था। इसके आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए अराफात को गिरफ्तार कर लिया।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।1
- सरगुजा नाबालिक को बहला फुसलाकर दुष्कर्म आरोपी सलीम गिरफ्तार......1
- नगर निगम भगवानपुर वार्ड नं. 2 में यात्री प्रतीक्षालय बदहाल, जनता परेशान भगवानपुर वार्ड नंबर 2 स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर के बाहर बने यात्री प्रतीक्षालय की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। प्रतीक्षालय में लगी सभी बैठने की कुर्सियां उखाड़ दी गई हैं, जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतीक्षालय अब जर्जर हालत में पहुंच गया है और इसकी देखरेख बिल्कुल नहीं हो रही है। खासकर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को बैठने तक की सुविधा नहीं मिल पा रही है। वार्ड के पार्षद की ओर से इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिए जाने से लोगों में नाराजगी है। जनता का आरोप है कि जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द प्रतीक्षालय की मरम्मत कराई जाए और बैठने की व्यवस्था फिर से बहाल की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।1
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- Chhatisgarh ambikapur4
- सीतापुर। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार करों की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में नगर पंचायत सीतापुर ने बकाया कर वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। नगर पंचायत द्वारा एक टीम का गठन कर नगर क्षेत्र में बकायेदारों की पहचान कर सूची तैयार की गई है। अभियान के तहत ऐसे नागरिकों पर विशेष कार्रवाई की जा रही है, जिन्होंने कई वर्षों से जल कर का भुगतान नहीं किया है। नगर पंचायत द्वारा ऐसे बकायेदारों के नल कनेक्शन विच्छेद करने जैसी सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि यह कदम नागरिकों में कर भुगतान के प्रति जागरूकता लाने और राजस्व लक्ष्य की पूर्ति के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही नागरिकों को समय पर कर चुकता करने का संदेश भी दिया जा रहा है। नगर पंचायत सीतापुर ने नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बकाया करों का समय पर भुगतान करें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके और नगर के विकास कार्यों में सहयोग मिल सके। न्यूज़ द गुलेल और शुरू न्यूज़ के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट1