Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिंडौन में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम कई महिलाओं की रही भागीदारी सभी ने एक दूसरे को किया नमस्कार राम-राम और हरियाली तीज की दी शुभकामना इस दौरान हिंदू मुस्लिम महिलाओं को आपस में त्योहार पर ऐसा भाईचारा देखकर लोग कर रहे हैं तारीफ हिंडौन में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम कई महिलाओं की रही भागीदारी सभी ने एक दूसरे को किया नमस्कार राम-राम और हरियाली तीज की दी शुभकामना इस दौरान हिंदू मुस्लिम महिलाओं को आपस में त्योहार पर ऐसे शुभकामनाएं भाईचारा देखकर लोग कर रहे हैं तारीफ
मनोज तिवाड़ी
हिंडौन में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम कई महिलाओं की रही भागीदारी सभी ने एक दूसरे को किया नमस्कार राम-राम और हरियाली तीज की दी शुभकामना इस दौरान हिंदू मुस्लिम महिलाओं को आपस में त्योहार पर ऐसा भाईचारा देखकर लोग कर रहे हैं तारीफ हिंडौन में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम कई महिलाओं की रही भागीदारी सभी ने एक दूसरे को किया नमस्कार राम-राम और हरियाली तीज की दी शुभकामना इस दौरान हिंदू मुस्लिम महिलाओं को आपस में त्योहार पर ऐसे शुभकामनाएं भाईचारा देखकर लोग कर रहे हैं तारीफ
More news from राजस्थान and nearby areas
- कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कोर कमेटी बैठक में संगठन मजबूती और आगामी चुनावों पर मंथन भरतपुर। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कोर कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष शहीद खान की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में संभाग प्रभारी मोहम्मद असलम मुख्य अतिथि रहे। जिला प्रभारी मोहम्मद निजामुद्दीन, सह प्रभारी परवेश पठान, धौलपुर जिला अध्यक्ष शबनम खान तथा शहर अध्यक्ष दयाचंद पचौरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कांग्रेस संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने बताया कि बैठक में अल्पसंख्यक विभाग की कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ जिले के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शहीद खान ने अतिथियों का साफा बांधकर, माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। संभाग प्रभारी मोहम्मद असलम ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन में अल्पसंख्यक विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आगामी निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों को लेकर निष्ठावान, सक्रिय और जिताऊ कार्यकर्ताओं के चयन पर जोर दिया। जिला प्रभारी मोहम्मद निजामुद्दीन ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार आगामी चुनावों में सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने अल्पसंख्यक विभाग से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया। सह प्रभारी परवेश पठान, धौलपुर जिला अध्यक्ष शबनम खान और शहर अध्यक्ष दयाचंद पचौरी ने भी संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों में एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष शहीद खान ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन की ओर से मिलने वाले निर्देशों को पदाधिकारियों के सहयोग से समय पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निकाय चुनावों में सही और जिताऊ प्रत्याशियों के चयन के लिए अल्पसंख्यक विभाग की ओर से कमेटियां गठित की जाएंगी। संगठन को और मजबूत करने के लिए अल्पसंख्यक वर्ग में शामिल अन्य जाति एवं वर्ग के लोगों को भी संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बैठक का संचालन कांग्रेस संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने किया। इस दौरान सुल्तान खान, असलम खान बयाना, अकबर खान नदबई, उस्मान खान वैर, आजाद मिर्जा, फिरोज खान, मुकेश जाटव, बशीर खान, दिगम्बर खटाना, लोकपाल सिंह, उपेंद्र चंदेला, गजराज सिंह, सुरेश पदयात्री, आशीष राजपूत, विष्णु गर्ग, प्रेम प्रजापत, अजमल खान, सतपाल सिंह, इकबाल खान, शेरून खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- हिंडौन में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम कई महिलाओं की रही भागीदारी सभी ने एक दूसरे को किया नमस्कार राम-राम और हरियाली तीज की दी शुभकामना इस दौरान हिंदू मुस्लिम महिलाओं को आपस में त्योहार पर ऐसा भाईचारा देखकर लोग कर रहे हैं तारीफ हिंडौन में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम कई महिलाओं की रही भागीदारी सभी ने एक दूसरे को किया नमस्कार राम-राम और हरियाली तीज की दी शुभकामना इस दौरान हिंदू मुस्लिम महिलाओं को आपस में त्योहार पर ऐसे शुभकामनाएं भाईचारा देखकर लोग कर रहे हैं तारीफ1
- उपखण्ड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियॉं जोर शोर से शुरू। हिंडौन सिटी में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर हिंडौन सिटी मे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न विद्यालयों से आए हुए मार्च पास्ट दल,पी टी प्रदर्शन करने वाली टीमें, सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले दलों की तैयारी पूर्ण जोश के साथ चल रही है। व्यवस्था में लगे हुए विभिन्न टीम प्रभारी ,कार्मिक अपने-अपने दायित्व के कार्यों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं ।आज पीटी परेड का निरीक्षण अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयाल सिंह सोलंकी एवं रमाकान्त गुर्जर द्वारा किया गया वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निरीक्षण मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीमा जादौन एवं प्रधानाचार्य विकास गुप्ता द्वारा किया गया ।सभी को सुधारात्मक आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए और कहां कि कार्यक्रम गुणवत्तापूर्ण एवं शानदार हो इसके लिए सभी को एकजुटता से कार्य करना है।4
- कुड़गांव थाना परिसर में सीएलजी मीटिंग आयोजित SP ने कहा आपसी भाईचारे से मनाएं स्वतंत्रता दिवस कुडगांव थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश चंद मीणा सपोटरा डिप्टी सुनील चौधरी थाना अधिकारी पूरणमल मीणा ने सीएलजी सदस्यों के साथ मीटिंग आयोजित की। थाना अधिकारी पूरणमल मीणा में गुरुवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि मीटिंग में स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर चर्चा की गई। मीटिंग में एसपी लोकेशन वालों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस आपसी भाईचारे के साथ मनाए, उन्होंने कहा कि किसी भी असामाजिक गतिविधियों पर सीएलजी सदस्य नजर बनाए रखें।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी, उन्होंने कहा कि पैसे की लेनदेन करते समय अपना पासवर्ड किसी को ना बताएं अनजान आदमी को ओटीपी ना दें नहीं तो आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।बैठक में कई सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।1
- भारत में एक बड़ी प्लानिंग चल रही है जनसंख्या कम करने के लिए भारत देश में एक बड़ी प्लानिंग चल रही है जनसंख्या कम करने के लिए हम अपने बच्चों को बचपन में जो हेल्थ ड्रिंक या हाइट बढ़ाने वाला डिब्बा चलाते हो वह एक बच्चों का1
- 96 वर्षीय वृद्धा की आंखों में छलके खुशी के आंसू, जिला एवं सैशन न्यायाधीश ने स्वयं नीचे उतरकर सौंपा अवार्ड राशि का चैक दौसा, 13 अगस्त। जिला एवं सैशन न्यायाधीश केशव कौशिक ने मानवीय संवेदनशीलता और न्यायिक करुणा की अनुकरणीय मिसाल पेश करते हुए 96 वर्षीय वृद्ध महिला को अवार्ड राशि का चैक स्वयं नीचे आकर प्रदान किया। वृद्ध महिला प्रथम तल पर स्थित न्यायालय तक आने में असमर्थ थीं। उनकी स्थिति को देखते हुए जिला एवं सैशन न्यायाधीश स्वयं नीचे आए और कार में बैठी वृद्ध प्रार्थिया से आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करवाकर उन्हें अपने हाथों से चैक सौंपा। प्रकरण के अनुसार राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर पीठ द्वारा एस.बी.सी.एम.ए. संख्या 292/2016 यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी बनाम ममता वगैरह तथा एस.बी.सी.एम.ए. संख्या 2823/2016 ममता वगैरह बनाम बत्ती लाल वगैरह में 6 मई 2026 को अवार्ड पारित किया गया था। आदेश की पालना में विपक्षी बीमा कम्पनी द्वारा मय ब्याज कुल 24 लाख 26 हजार 258 रुपये अधिकरण में जमा करवाए गए। उच्च न्यायालय के आदेश की पालना में उक्त राशि प्रार्थीगण के बचत खातों में जमा कराने के आदेश दिए गए। प्रार्थीगण में शामिल सम्पत्ति देवी शर्मा पत्नी स्वर्गीय राधेश्याम शर्मा की उम्र 96 वर्ष है। अधिक आयु के कारण उनके लिए न्यायालय की प्रथम मंजिल तक पहुंचना संभव नहीं था। ऐसे में जिला एवं सैशन न्यायाधीश केशव कौशिक स्वयं नीचे आए और वृद्ध महिला से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करवाकर उन्हें अवार्ड राशि का चैक प्रदान किया। चैक प्राप्त करते समय जब वृद्ध महिला के हस्ताक्षर करवाए गए तो उनकी आंखों में खुशी और भावुकता के आंसू छलक आए। न्यायालय से मिले सम्मान और सहयोग से अभिभूत वृद्ध महिला ने जिला एवं सैशन न्यायाधीश को हृदय से आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संतोष अग्रवाल, प्रार्थीगण के अधिवक्ता रामकरण वर्मा एवं महेश कंकराला सहित न्यायालय एवं प्राधिकरण का स्टाफ उपस्थित रहा। यह पहला अवसर नहीं है जब जिला एवं सैशन न्यायाधीश केशव कौशिक ने ऐसी संवेदनशीलता का परिचय दिया हो। इससे पूर्व भी दुर्घटनाओं में घायल पीड़ितों एवं उनके परिजनों की परिस्थितियों को देखते हुए वे स्वयं न्यायालय की प्रथम मंजिल से नीचे उतरकर उन्हें अवार्ड राशि प्रदान कर चुके हैं। जिला एवं सैशन न्यायाधीश का यह मानवीय प्रयास दर्शाता है कि न्यायिक प्रक्रिया में विधिक दायित्वों के साथ-साथ पीड़ितों की आयु, परिस्थितियों और गरिमा का सम्मान करना भी महत्वपूर्ण है। यह पहल न्याय व्यवस्था के मानवीय और संवेदनशील पक्ष को मजबूत करती है।1
- बड़े इंतजार के बाद खुला आरक्षण का पिटारा करौली-हिंडौन में सामान्य महिला की सीट टोडाभीम-सूरौठ-सपोटरा SC महिला के लिए आरक्षित लॉटरी के बाद बदले जिले के सियासी समीकरण!1
- करौली रिको एरिया मे स्थित करीब 200 फीट गहरे कुए मे गिरी गाय को अपनी जान की परवाह नही और बचाई गाय माता की जान करौली रिको एरिया मे स्थित करीब 200 फीट गहरे कुए मे गिरी गाय 12-08-26 करीब 7-8pm के बीच सिविल डिफेंस टीम को सुचना मिलने पर सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची RCD के जाबांज जबान देवेन्द्र शर्मा बैल्ट न. 544 ने अपनी जान की परवाह नही कि और करीब 200 फीट गहरे कुए मे ऊतर कर बचाई गाय माता की जान । गौमाता को मुसीबत से बचाया जो मौके पर स्थित लोगो के द्बारा गाय को 7 महीने की प्रेग्नेंट भी बताया गया और उसमें RCD सदस्य रामावतार जी , अरविन्द चतुर्वेदी, ,बृजभूषण , फरमान आदि सदस्यो का महत्वपूर्ण योगदान रहा2