logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मरवा भैंसवार में एक पीड़ित महिला अनीता गौतम, पति प्रदीप गौतम, मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी के मामले में न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। पीड़िता के अनुसार, 06 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 09:30 बजे वह गांव के प्रयागदत्त गौतम की किराना दुकान पर गई थीं। इसी दौरान आरोपी गंगा प्रसाद गौतम (पिता रामसोहावन गौतम), रेखा देवी (पति गंगा प्रसाद गौतम) और रामेश्वर गौतम (पिता गंगा प्रसाद गौतम) ने उन्हें अकेली पाकर गाली-गलौज करते हुए डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने उनके सिर के बाल पकड़कर घसीटा और गले में पहनी सोने की लॉकेट छीन ली। बीच-बचाव करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़िता ने 5 अलग-अलग जगहों पर आवेदन दिया, लेकिन पुलिस द्वारा आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने 06/07/2026 को थाना जैतवारा, 07/07/2026 को पुलिस अधीक्षक सतना, 13/06/2026 को पुलिस कमिश्नर रीवा, 13/07/2026 को महिला आयोग भोपाल और 13/07/2026 को पुलिस महानिरीक्षक भोपाल को लिखित शिकायत दी थी। पीड़िता का आरोप है कि कोई सुनवाई न होने से आरोपी लगातार उन्हें "रिपोर्ट वापस लो, नहीं तो झूठे केस में फंसा देंगे" की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता के पति मजदूरी के लिए बाहर गए हुए हैं और उन्हें अपनी जान-माल का भय बना हुआ है। परेशान होकर पीड़िता ने 25/07/2026 को पुनः पुलिस अधीक्षक सतना को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने, कठोर कार्रवाई करने और लूटी गई लॉकेट बरामद कराने की मांग की है।

7 hrs ago
user_ऋषिकेश त्रिपाठी
ऋषिकेश त्रिपाठी
रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मरवा भैंसवार में एक पीड़ित महिला अनीता गौतम, पति प्रदीप गौतम, मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी के मामले में न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। पीड़िता के अनुसार, 06 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 09:30 बजे वह गांव के प्रयागदत्त गौतम की किराना दुकान पर गई थीं। इसी दौरान आरोपी गंगा प्रसाद गौतम (पिता रामसोहावन गौतम), रेखा देवी (पति गंगा प्रसाद गौतम) और रामेश्वर गौतम (पिता गंगा प्रसाद गौतम) ने उन्हें अकेली पाकर गाली-गलौज करते हुए डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने उनके सिर के बाल पकड़कर घसीटा और गले में पहनी सोने की लॉकेट छीन ली। बीच-बचाव करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़िता ने 5 अलग-अलग जगहों पर आवेदन दिया, लेकिन पुलिस द्वारा आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने 06/07/2026 को थाना जैतवारा, 07/07/2026 को पुलिस अधीक्षक सतना, 13/06/2026 को पुलिस कमिश्नर रीवा, 13/07/2026 को महिला आयोग भोपाल और 13/07/2026 को पुलिस महानिरीक्षक भोपाल को लिखित शिकायत दी थी। पीड़िता का आरोप है कि कोई सुनवाई न होने से आरोपी लगातार उन्हें "रिपोर्ट वापस लो, नहीं तो झूठे केस में फंसा देंगे" की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता के पति मजदूरी के लिए बाहर गए हुए हैं और उन्हें अपनी जान-माल का भय बना हुआ है। परेशान होकर पीड़िता ने 25/07/2026 को पुनः पुलिस अधीक्षक सतना को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने, कठोर कार्रवाई करने और लूटी गई लॉकेट बरामद कराने की मांग की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मरवा भैंसवार में एक पीड़ित महिला अनीता गौतम, पति प्रदीप गौतम, मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी के मामले में न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। पीड़िता के अनुसार, 06 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 09:30 बजे वह गांव के प्रयागदत्त गौतम की किराना दुकान पर गई थीं। इसी दौरान आरोपी गंगा प्रसाद गौतम (पिता रामसोहावन गौतम), रेखा देवी (पति गंगा प्रसाद गौतम) और रामेश्वर गौतम (पिता गंगा प्रसाद गौतम) ने उन्हें अकेली पाकर गाली-गलौज करते हुए डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने उनके सिर के बाल पकड़कर घसीटा और गले में पहनी सोने की लॉकेट छीन ली। बीच-बचाव करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़िता ने 5 अलग-अलग जगहों पर आवेदन दिया, लेकिन पुलिस द्वारा आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने 06/07/2026 को थाना जैतवारा, 07/07/2026 को पुलिस अधीक्षक सतना, 13/06/2026 को पुलिस कमिश्नर रीवा, 13/07/2026 को महिला आयोग भोपाल और 13/07/2026 को पुलिस महानिरीक्षक भोपाल को लिखित शिकायत दी थी। पीड़िता का आरोप है कि कोई सुनवाई न होने से आरोपी लगातार उन्हें "रिपोर्ट वापस लो, नहीं तो झूठे केस में फंसा देंगे" की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता के पति मजदूरी के लिए बाहर गए हुए हैं और उन्हें अपनी जान-माल का भय बना हुआ है। परेशान होकर पीड़िता ने 25/07/2026 को पुनः पुलिस अधीक्षक सतना को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने, कठोर कार्रवाई करने और लूटी गई लॉकेट बरामद कराने की मांग की है।
    1
    सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मरवा भैंसवार में एक पीड़ित महिला अनीता गौतम, पति प्रदीप गौतम, मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी के मामले में न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। पीड़िता के अनुसार, 06 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 09:30 बजे वह गांव के प्रयागदत्त गौतम की किराना दुकान पर गई थीं। इसी दौरान आरोपी गंगा प्रसाद गौतम (पिता रामसोहावन गौतम), रेखा देवी (पति गंगा प्रसाद गौतम) और रामेश्वर गौतम (पिता गंगा प्रसाद गौतम) ने उन्हें अकेली पाकर गाली-गलौज करते हुए डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने उनके सिर के बाल पकड़कर घसीटा और गले में पहनी सोने की लॉकेट छीन ली। बीच-बचाव करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस घटना के बाद पीड़िता ने 5 अलग-अलग जगहों पर आवेदन दिया, लेकिन पुलिस द्वारा आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने 06/07/2026 को थाना जैतवारा, 07/07/2026 को पुलिस अधीक्षक सतना, 13/06/2026 को पुलिस कमिश्नर रीवा, 13/07/2026 को महिला आयोग भोपाल और 13/07/2026 को पुलिस महानिरीक्षक भोपाल को लिखित शिकायत दी थी। पीड़िता का आरोप है कि कोई सुनवाई न होने से आरोपी लगातार उन्हें "रिपोर्ट वापस लो, नहीं तो झूठे केस में फंसा देंगे" की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता के पति मजदूरी के लिए बाहर गए हुए हैं और उन्हें अपनी जान-माल का भय बना हुआ है। परेशान होकर पीड़िता ने 25/07/2026 को पुनः पुलिस अधीक्षक सतना को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने, कठोर कार्रवाई करने और लूटी गई लॉकेट बरामद कराने की मांग की है।
    user_ऋषिकेश त्रिपाठी
    ऋषिकेश त्रिपाठी
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रीवा के अत्यंत व्यस्त पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात थाना के ठीक सामने संचालित शराब दुकान और उसके समीप स्थित "KGN न्यू जायका" रेस्टोरेंट को लेकर स्थानीय नागरिकों ने गंभीर आपत्ति जताई है। लोगों का आरोप है कि शराब दुकान से शराब खरीदने के बाद बड़ी संख्या में लोग दुकान के बाहर और रेस्टोरेंट के आसपास खुलेआम बैठकर शराब का सेवन करते हैं, जिससे प्रतिदिन जमावड़ा लगा रहता है। इसके अलावा रेस्टोरेंट के बाहर "Veg & Non-Veg" का बोर्ड लगाकर खुले रूप से मांसाहारी खाद्य सामग्री का विक्रय किया जा रहा है, जिससे राहगीरों, विद्यार्थियों और धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों की भावनाएं प्रभावित हो रही हैं। नागरिकों का कहना है कि यह शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों विद्यार्थी, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और प्रयागराज व वाराणसी जाने वाले यात्री गुजरते हैं। शराब पीने वालों को पास में ही बैठने और खान-पान की सुविधा दिए जाने से देर रात तक असामाजिक गतिविधियों जैसी स्थिति बनी रहती है। आक्रोशित नागरिकों ने सवाल उठाया कि इस मार्ग से प्रतिदिन प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी और जनप्रतिनिधि गुजरते हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। नागरिकों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से रेस्टोरेंट के वैधानिक व स्वच्छता संबंधी मानकों की जांच करने और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
    2
    रीवा के अत्यंत व्यस्त पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात थाना के ठीक सामने संचालित शराब दुकान और उसके समीप स्थित "KGN न्यू जायका" रेस्टोरेंट को लेकर स्थानीय नागरिकों ने गंभीर आपत्ति जताई है। लोगों का आरोप है कि शराब दुकान से शराब खरीदने के बाद बड़ी संख्या में लोग दुकान के बाहर और रेस्टोरेंट के आसपास खुलेआम बैठकर शराब का सेवन करते हैं, जिससे प्रतिदिन जमावड़ा लगा रहता है। इसके अलावा रेस्टोरेंट के बाहर "Veg & Non-Veg" का बोर्ड लगाकर खुले रूप से मांसाहारी खाद्य सामग्री का विक्रय किया जा रहा है, जिससे राहगीरों, विद्यार्थियों और धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों की भावनाएं प्रभावित हो रही हैं।

नागरिकों का कहना है कि यह शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों विद्यार्थी, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और प्रयागराज व वाराणसी जाने वाले यात्री गुजरते हैं। शराब पीने वालों को पास में ही बैठने और खान-पान की सुविधा दिए जाने से देर रात तक असामाजिक गतिविधियों जैसी स्थिति बनी रहती है। आक्रोशित नागरिकों ने सवाल उठाया कि इस मार्ग से प्रतिदिन प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी और जनप्रतिनिधि गुजरते हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। नागरिकों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से रेस्टोरेंट के वैधानिक व स्वच्छता संबंधी मानकों की जांच करने और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
    user_Corruption Free India
    Corruption Free India
    Social worker हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रीवा जिले की गुढ़ नगर परिषद में प्रशासनिक और राजनीतिक खींचतान के बीच पार्षदों ने नीर मैरिज गार्डेन में एक संयुक्त पत्रकार वार्ता आयोजित कर नगर परिषद अध्यक्ष पर तीखे आरोप लगाए हैं। पार्षदों का कहना है कि नगर परिषद में विकास कार्य लंबे समय से ठप पड़े हैं, जिससे आम जनता को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और प्रशासनिक बाधाओं के कारण नागरिकों में असंतोष बढ़ रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान पार्षदों ने नगर परिषद अध्यक्ष को विकास में बाधा डालने का जिम्मेदार ठहराया। पार्षदों ने कहा कि अध्यक्ष द्वारा क्षेत्रीय विधायक नागेंद्र सिंह पर लगाए गए आरोप पूरी तरह तथ्यहीन और निराधार हैं, जबकि मंडल अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता एवं बाबूलाल यादव पर लगाए गए आरोप राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि विधायक हमेशा नगर के विकास और जनहित के कार्यों के पक्षधर रहे हैं, और अध्यक्ष केवल वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर परिषद अध्यक्ष ने उन्हें कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार में सहयोग के लिए कई तरह के प्रस्ताव और प्रलोभन दिए थे, जिन्हें उन्होंने जनहित और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए ठुकरा दिया। पार्षदों ने स्पष्ट किया कि अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत या राजनीतिक द्वेष का नतीजा नहीं, बल्कि नगर के विकास और जनहित की रक्षा के लिए उठाया गया कदम है। उन्होंने घोषणा की कि नगर की नागरिक सुविधाओं और विकास के लिए वे एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।
    1
    रीवा जिले की गुढ़ नगर परिषद में प्रशासनिक और राजनीतिक खींचतान के बीच पार्षदों ने नीर मैरिज गार्डेन में एक संयुक्त पत्रकार वार्ता आयोजित कर नगर परिषद अध्यक्ष पर तीखे आरोप लगाए हैं। पार्षदों का कहना है कि नगर परिषद में विकास कार्य लंबे समय से ठप पड़े हैं, जिससे आम जनता को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और प्रशासनिक बाधाओं के कारण नागरिकों में असंतोष बढ़ रहा है।

पत्रकार वार्ता के दौरान पार्षदों ने नगर परिषद अध्यक्ष को विकास में बाधा डालने का जिम्मेदार ठहराया। पार्षदों ने कहा कि अध्यक्ष द्वारा क्षेत्रीय विधायक नागेंद्र सिंह पर लगाए गए आरोप पूरी तरह तथ्यहीन और निराधार हैं, जबकि मंडल अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता एवं बाबूलाल यादव पर लगाए गए आरोप राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि विधायक हमेशा नगर के विकास और जनहित के कार्यों के पक्षधर रहे हैं, और अध्यक्ष केवल वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।

पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर परिषद अध्यक्ष ने उन्हें कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार में सहयोग के लिए कई तरह के प्रस्ताव और प्रलोभन दिए थे, जिन्हें उन्होंने जनहित और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए ठुकरा दिया। पार्षदों ने स्पष्ट किया कि अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत या राजनीतिक द्वेष का नतीजा नहीं, बल्कि नगर के विकास और जनहित की रक्षा के लिए उठाया गया कदम है। उन्होंने घोषणा की कि नगर की नागरिक सुविधाओं और विकास के लिए वे एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    8 hrs ago
  • 26 जुलाई का दिन भारतीय इतिहास में एक विशेष महत्व रखता है। वर्ष 1999 में इसी दिन भारत ने कारगिल युद्ध में ऐतिहासिक विजय हासिल की थी, जिसके उपलक्ष्य में हर साल इस गौरवपूर्ण दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके साथ ही 26 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। वैश्विक इतिहास की बात करें तो वर्ष 1856 में महान नाटककार और साहित्यकार जॉर्ज बर्नार्ड शॉ का जन्म इसी दिन हुआ था। वहीं, 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पॉट्सडैम घोषणा पत्र जारी कर जापान से बिना शर्त आत्मसमर्पण करने की मांग की गई थी। इसके अलावा वर्ष 1953 में फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के मोनकाडा बैरक पर हमला किया था, जिसने क्यूबा की क्रांति की नींव रखने का काम किया। देश की हालिया घटनाओं में वर्ष 2005 में आज ही के दिन मुंबई में हुई रिकॉर्ड बारिश का दौर भी शामिल है, जिससे वहां का सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया था। इतिहास की ये तमाम घटनाएं हमें अतीत से सीख लेकर अपने भविष्य को संवारने का संदेश देती हैं।
    1
    26 जुलाई का दिन भारतीय इतिहास में एक विशेष महत्व रखता है। वर्ष 1999 में इसी दिन भारत ने कारगिल युद्ध में ऐतिहासिक विजय हासिल की थी, जिसके उपलक्ष्य में हर साल इस गौरवपूर्ण दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके साथ ही 26 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है।

वैश्विक इतिहास की बात करें तो वर्ष 1856 में महान नाटककार और साहित्यकार जॉर्ज बर्नार्ड शॉ का जन्म इसी दिन हुआ था। वहीं, 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पॉट्सडैम घोषणा पत्र जारी कर जापान से बिना शर्त आत्मसमर्पण करने की मांग की गई थी। इसके अलावा वर्ष 1953 में फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के मोनकाडा बैरक पर हमला किया था, जिसने क्यूबा की क्रांति की नींव रखने का काम किया।

देश की हालिया घटनाओं में वर्ष 2005 में आज ही के दिन मुंबई में हुई रिकॉर्ड बारिश का दौर भी शामिल है, जिससे वहां का सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया था। इतिहास की ये तमाम घटनाएं हमें अतीत से सीख लेकर अपने भविष्य को संवारने का संदेश देती हैं।
    user_PAVAN KUMAR YADAV
    PAVAN KUMAR YADAV
    Mechanic हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सतना स्थित विट्स महाविद्यालय के सभागार में संस्कार भारती और संस्कृति विभाग के सहयोग से नागपुर की 'नादब्रह्म' संस्था द्वारा महानाट्य 'युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार' का 56वां मंचन आयोजित किया गया। भारत माता और नटराज पूजन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य संत साकेत बिहारी जी महाराज, मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और विट्स महाविद्यालय के संचालक सुनील सेनानी उपस्थित रहे। मंच पर प्रांत कार्यवाह उत्तम बनर्जी, संस्कार भारती के प्रांत अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी, मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, योगेश ताम्रकार, भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती पाण्डेय और अभय महाजन सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनामिका सिंह ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. आशीष तिवारी द्वारा किया गया। संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नागपुर की संस्था 'नादब्रह्म' द्वारा तैयार किया गया यह नाटक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के जीवनवृत्त और स्वाधीनता संघर्ष के दौरान उनके विचारों पर केंद्रित है। निर्माता पद्माकर धानोरकर, लेखक डॉ. अजय प्रधान, निर्देशक सुबोध सुर्जिकर और संगीत निर्देशक शैलेष दाणी के नेतृत्व में 40 कुशल कलाकारों के दल ने बैकग्राउंड तकनीक, प्रभावी संवाद और संगीत के संयोजन से मंच पर इतिहास को जीवंत कर दिया। नाटक के दृश्यों में डॉ. हेडगेवार के साथ महर्षि अरविंदो, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, स्वातंत्र्य वीर सावरकर और मोहनदास करमचंद गाँधी जैसे महापुरुषों के प्रसंगों को पिरोया गया। इसमें दिखाया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में नागपुर अधिवेशन की व्यवस्था संभालने से लेकर कलकत्ता अधिवेशन तक डॉ. हेडगेवार ने पूर्ण स्वराज्य, खिलाफत आंदोलन और मोपला नरसंहार जैसे मुद्दों पर शीर्ष नेतृत्व के समक्ष स्पष्ट प्रश्न रखे थे। अंततः उन्होंने किसी व्यक्ति के बजाय भगवा ध्वज को सर्वोपरि मानते हुए हिंदू समाज की एकता, संगठन और राजनीतिक सत्ता से परे सांस्कृतिक धरातल को मजबूत करने का पथ चुना।
    1
    सतना स्थित विट्स महाविद्यालय के सभागार में संस्कार भारती और संस्कृति विभाग के सहयोग से नागपुर की 'नादब्रह्म' संस्था द्वारा महानाट्य 'युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार' का 56वां मंचन आयोजित किया गया। भारत माता और नटराज पूजन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य संत साकेत बिहारी जी महाराज, मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और विट्स महाविद्यालय के संचालक सुनील सेनानी उपस्थित रहे। मंच पर प्रांत कार्यवाह उत्तम बनर्जी, संस्कार भारती के प्रांत अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी, मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, योगेश ताम्रकार, भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती पाण्डेय और अभय महाजन सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनामिका सिंह ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. आशीष तिवारी द्वारा किया गया।

संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नागपुर की संस्था 'नादब्रह्म' द्वारा तैयार किया गया यह नाटक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के जीवनवृत्त और स्वाधीनता संघर्ष के दौरान उनके विचारों पर केंद्रित है। निर्माता पद्माकर धानोरकर, लेखक डॉ. अजय प्रधान, निर्देशक सुबोध सुर्जिकर और संगीत निर्देशक शैलेष दाणी के नेतृत्व में 40 कुशल कलाकारों के दल ने बैकग्राउंड तकनीक, प्रभावी संवाद और संगीत के संयोजन से मंच पर इतिहास को जीवंत कर दिया।

नाटक के दृश्यों में डॉ. हेडगेवार के साथ महर्षि अरविंदो, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, स्वातंत्र्य वीर सावरकर और मोहनदास करमचंद गाँधी जैसे महापुरुषों के प्रसंगों को पिरोया गया। इसमें दिखाया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में नागपुर अधिवेशन की व्यवस्था संभालने से लेकर कलकत्ता अधिवेशन तक डॉ. हेडगेवार ने पूर्ण स्वराज्य, खिलाफत आंदोलन और मोपला नरसंहार जैसे मुद्दों पर शीर्ष नेतृत्व के समक्ष स्पष्ट प्रश्न रखे थे। अंततः उन्होंने किसी व्यक्ति के बजाय भगवा ध्वज को सर्वोपरि मानते हुए हिंदू समाज की एकता, संगठन और राजनीतिक सत्ता से परे सांस्कृतिक धरातल को मजबूत करने का पथ चुना।
    user_ऋषिकेश त्रिपाठी
    ऋषिकेश त्रिपाठी
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के रीवा-हनुमाना मार्ग पर स्थित रघुनाथगंज में दो कारों के बीच एक्सीडेंट हो गया है। इस स्थान पर लगातार हादसे हो रहे हैं और यह इलाका एक्सीडेंट का हॉटस्पॉट बन चुका है। रघुनाथगंज में हर महीने 10 से भी ज्यादा एक्सीडेंट दर्ज किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बार-बार हो रही दुर्घटनाओं और लगातार बने खतरे के बाद भी अधिकारियों द्वारा सुध न लिए जाने को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि आखिर प्रशासन इस स्थान पर ध्यान क्यों नहीं दे रहा है।
    1
    मध्य प्रदेश के रीवा-हनुमाना मार्ग पर स्थित रघुनाथगंज में दो कारों के बीच एक्सीडेंट हो गया है। इस स्थान पर लगातार हादसे हो रहे हैं और यह इलाका एक्सीडेंट का हॉटस्पॉट बन चुका है। रघुनाथगंज में हर महीने 10 से भी ज्यादा एक्सीडेंट दर्ज किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बार-बार हो रही दुर्घटनाओं और लगातार बने खतरे के बाद भी अधिकारियों द्वारा सुध न लिए जाने को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि आखिर प्रशासन इस स्थान पर ध्यान क्यों नहीं दे रहा है।
    user_पत्रकार शुभम तिवारी
    पत्रकार शुभम तिवारी
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    24 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.