Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीबीएसई रिजल्ट में बीबीसी इंटरनेशनल स्कूल का जलवा, छात्रों ने लहराया परचम
Mankhush kumar
सीबीएसई रिजल्ट में बीबीसी इंटरनेशनल स्कूल का जलवा, छात्रों ने लहराया परचम
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Mankhush kumar1
- सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भूमिहीन परिवारों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। जिले के सत्तर कटैया अंचल अंतर्गत बिजलपुर पंचायत में सैकड़ों भूमिहीन परिवार आज भी रहने के लिए जमीन की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि इन परिवारों ने कई बार अंचल कार्यालय और जिला प्रशासन को आवेदन देकर रहने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी। वहीं दूसरी ओर, बिहार सरकार द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। ऐसे में जो गरीब परिवार वर्षों से सरकारी जमीन पर रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं, उन्हें हटाने की तैयारी की जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि जब भूमिहीन परिवारों को वैकल्पिक जमीन उपलब्ध ही नहीं कराई गई है, तो आखिर उन्हें हटाया कैसे जाएगा? इस मुद्दे को लेकर बिजलपुर पंचायत के ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सैकड़ों परिवार जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं और जल्द से जल्द रहने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उन्हें जल्द जमीन नहीं दी गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- मधेपुरा शहर के समाहरणालय, व्यवहार न्यायालय, निबंधन कार्यालय और नगर परिषद जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अब प्रशासन सख्त हो गया है। यातायात विभाग ने इन क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाते हुए सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी बाइक और अन्य वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। नगर परिषद द्वारा इन इलाकों में न्यूनतम शुल्क पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है, इसके बावजूद लोग नियमों की अनदेखी करते हुए सड़क किनारे वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे न सिर्फ जाम की समस्या बढ़ती है, बल्कि बाइक चोरी की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा ने बताया कि पहले ऐसे मामलों में केवल चालान काटा जा रहा था, लेकिन अब सख्ती बढ़ा दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्किंग व्यवस्था होने के बावजूद सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वालों के वाहनों को अब टोइंग वैन के जरिए सीधे डंपिंग यार्ड ले जाया जाएगा और उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। जिला प्रशासन ने शहर के सभी वाहन चालकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। सड़क किनारे वाहन खड़ा करने से जाम और चोरी जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। जिम्मेदार नागरिक बनें, नियमों का पालन करें और प्रशासन के अभियान में सहयोग करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बाइट - चेतनानंद झा, ट्रैफिक डीएसपी, मधेपुरा4
- Post by Avinash Kumar1
- सम्राट चौधरी को CM बनाने पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा- हमने पहले ही कहा था, एक तो NDA जीतेंगे नहीं, अगर जीते तो नीतीश कुमार CM रहेंगे नहीं, अगर 10 हजार रुपए देकर NDA ने वोट नहीं खरीदा होता, इलेक्शन कमीशन की मदद नहीं होती, पिछले दरवाजे से मैन्युफैक्चर्ड मैंडेट लिया, उसी से उन्हें 202 सीटें आईं, अगर ये नहीं होता तो उन्हें इतनी सीटें नहीं आतीं, इसमें जिन लोगों ने योगदान दिया उसके जो आका हैं सत्ता उनके हाथ में है। PK ने सम्राट चौधरी पर कसा तंज, बोले- जब भाजपा को मौका लगा तो उन्होंने किसको CM बनाया? आप उसका चाल, चरित्र, चेहरा देख लें, लोगों को ये नहीं पता कि इन्होंने 10वीं पास की है कि नहीं? आप राज्य के CM हैं, कम से कम सही बता दें, फर्जी सर्टिफिकेट लगाना चरित्र को दिखाता है। 6 लोगों की हत्या के आरोप में वे जेल में रहे, लेकिन इसकी कोई घोषणा एफेडेविट में नहीं की। शराबबंदी के मुद्दे पर बोले प्रशांत किशोर, कहा- ये पिछले दरवाजे से काम करने वाले लोग हैं, हमने पहले ही कहा था कि फर्जी कानून को बंद करना चाहिए, इसका लाभ भ्रष्ट माफिया-अफसरों को है, इसे बंद कर लाभ पढ़ाई, बिहार नवनिर्माण के लिए हो, जनता का पैसा बांटकर वोट खरीदा, खजाना खाली हुआ तो पिछले दरवाजे से ये नीति भी बदलेंगे।1
- Lock Mood News Saharsaमें दर्दनाक हादसा! Bank of India के सामने ट्रक से कुचलकर मौत please Like comment Share And Follow1
- उत्तर प्रदेश के लखनऊ से दिल दहलाने वाली बड़ी खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर फटने से जोगी झोपड़ी में लगी भयानक आग कई लोगों को घायल होने की संभावना है1
- ऊंचाई पर पहुंचने के बाद उसने नीचे उतरने से इनकार कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती किसी व्यक्तिगत कारण से नाराज बताई जा रही है। घंटों से चल रहे इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जुट गई है। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को घेर लिया गया है और रेस्क्यू टीम सतर्क है। प्रशासन का कहना है कि युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की हर संभव कोशिश की जा रही है।1
- Post by किरण देव यादव2