logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Hisar mein 12 varshiy yuvak ko Lagi Goli Hui Hatya Revadi Haryana

6 hrs ago
user_Rajbala
Rajbala
Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
6 hrs ago

Hisar mein 12 varshiy yuvak ko Lagi Goli Hui Hatya Revadi Haryana

More news from Haryana and nearby areas
  • *300 मीटर लंबे तिरंगे के साथ रेवाड़ी में निकली यात्रा: सड़कों पर गूंजे भारत माता के जयकारे; MLA बोले- रोजाना शहीदों को करें याद*l Dainik news Rewari l रेवाड़ी में तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा थामे छात्र। रेवाड़ी में शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन चौक से मोती चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने यात्रा का शुभारंभ किया। स्कूली छात्र 300-300 मीटर के दो और 150 मीटर का एक तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।
    1
    *300 मीटर लंबे तिरंगे के साथ रेवाड़ी में निकली यात्रा: सड़कों पर गूंजे भारत माता के जयकारे; MLA बोले- रोजाना शहीदों को करें याद*l
Dainik news Rewari l
रेवाड़ी में तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा थामे छात्र।
रेवाड़ी में शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन चौक से मोती चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने यात्रा का शुभारंभ किया। स्कूली छात्र 300-300 मीटर के दो और 150 मीटर का एक तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।
    user_Dainik news rewari
    Dainik news rewari
    Local News Reporter Rewari, Haryana•
    23 hrs ago
  • खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 425 किलो दुषित कलाकंद 150 किलो मिश्रित दूध और करीब 50 किलो फफूंद लगी क्रीम मौके पर ही करवाई नष्ट।* * आज दिनांक 4 नवंबर 2026 वार बुधवार को जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा श्री अतुल प्रकाश,जिला कलेक्टर महोदय जिला खैरथल तिजारा और डॉ अरविंद गेट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के दिशा निर्देश में बुढी बावल कोटकासिम क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके पर करीब 50 किलो क्रीम, 150 किलो मिश्रित दूध और 425 किलो कलाकंद के सैंपल लेकर मौके पर ही नष्ट करवाया। नोडल अधिकारी खाद्य सुरक्षा विभाग हेमंत यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर आज विभाग द्वारा बुढी बावल कोटकासिम क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मैसर्स लीलाराम और विकास उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मोठुका किशनगढ़बास के गोदाम पर जोकि बुढी बावल के मुख्य बाजार में स्थित है उसका निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को गोदाम पर साफ सफाई की भारी कमी मिली। हलवाइयों द्वारा जो कलाकंद बनाया जा रहा था उसमें मरी हुई मक्खियों और फफूंद लगी पाई गई। इसके अलावा मौके पर दुषित क्रीम जिसमें फफूंद लग रही थी और खट्टा दूध करीब डेढ़ सौ किलो बरामद हुआ। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर से सभी खाद्य पदार्थों के लीगल सैंपल लेकर उनको प्रयोगशाला भिजवा दिए गए प्रतिष्ठान पर प्रयोगशाला भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट के आधार पर एफएसएसएआई अधिनियम 2006 के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी और टीम द्वारा दूषित खाद्य पदार्थ जिसमें करीब 425 किलो कलाकंद 150 किलो दूध और 50 किलो क्रीम को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बबीता मनीष शर्मा और सुरेंद्र यादव मौजूद रहे।
    1
    खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 425 किलो दुषित कलाकंद 150 किलो मिश्रित दूध और करीब 50 किलो फफूंद लगी क्रीम मौके पर ही करवाई नष्ट।* 
*
आज दिनांक 4 नवंबर 2026 वार बुधवार को जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा श्री अतुल प्रकाश,जिला कलेक्टर महोदय जिला खैरथल तिजारा और डॉ अरविंद गेट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के दिशा निर्देश में बुढी बावल कोटकासिम क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके पर करीब 50 किलो क्रीम, 150 किलो मिश्रित दूध और 425 किलो कलाकंद के सैंपल लेकर मौके पर ही नष्ट करवाया।
नोडल अधिकारी खाद्य सुरक्षा विभाग हेमंत यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर आज विभाग द्वारा बुढी बावल कोटकासिम क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मैसर्स लीलाराम और विकास उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मोठुका किशनगढ़बास के गोदाम पर जोकि बुढी बावल के मुख्य बाजार में स्थित है उसका निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को गोदाम पर साफ सफाई की भारी कमी मिली। हलवाइयों द्वारा जो कलाकंद बनाया जा रहा था उसमें मरी हुई मक्खियों और फफूंद लगी पाई गई। इसके अलावा मौके पर दुषित क्रीम जिसमें फफूंद लग रही थी और खट्टा दूध करीब डेढ़ सौ किलो बरामद हुआ। 
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर से सभी खाद्य पदार्थों के लीगल सैंपल लेकर उनको प्रयोगशाला भिजवा दिए गए प्रतिष्ठान पर प्रयोगशाला भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट के आधार पर एफएसएसएआई अधिनियम 2006 के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी और टीम द्वारा दूषित खाद्य पदार्थ जिसमें करीब 425 किलो कलाकंद 150 किलो दूध और 50 किलो क्रीम को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बबीता मनीष शर्मा और सुरेंद्र यादव मौजूद रहे।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    1 hr ago
  • सरपंच ने कुबड़ाबास में चल रहे निर्माण कार्य का मौका निरीक्षण फिरोजपुर झिरका खंड के गांव रावली में सरपंच शमीम सरपंच ने बताया कि आज कुबड़ाबास में चल रहे निर्माण कार्य का मौका निरीक्षण किया मौके पर स्थानीय लोग व मुस्ताक सरपंच पाटखोरी ,मनीष कुबड़ाबास भी मौजूद रहे ।वहा बरम व घुमाव में आ रही दिक्कत के संबंध में जे ई से बात करके कमियों से अवगत कराया, जिस पर तुरंत एक्शन लिया गया।
    1
    सरपंच ने कुबड़ाबास में चल रहे निर्माण कार्य का मौका निरीक्षण
फिरोजपुर झिरका खंड के गांव रावली में सरपंच शमीम सरपंच ने बताया कि आज कुबड़ाबास में चल रहे निर्माण कार्य का मौका निरीक्षण किया मौके पर स्थानीय लोग व मुस्ताक सरपंच पाटखोरी ,मनीष कुबड़ाबास भी मौजूद रहे ।वहा बरम व घुमाव में आ रही दिक्कत के संबंध में जे ई से बात करके कमियों से अवगत कराया, जिस पर तुरंत एक्शन लिया गया।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • जन्मदिन के बहाने सियासी संदेश दे गए पूर्व मंत्री कंवर संजय सिंह! बोले- पार्टी जिसे टिकट देगी, हम उसके साथ खड़े रहेंगे सोहना की अनाज मंडी स्थित कार्यालय पर धूमधाम से मनाया जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिठाई खिलाकर दी बधाई; विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के अनुशासन और संगठन की मजबूती पर दिया बड़ा बयान सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला सोहना की राजनीति में पूर्व पर्यावरण एवं खेल मंत्री कंवर संजय सिंह का जन्मदिन उत्साह और राजनीतिक चर्चाओं के बीच मनाया गया। सोहना की अनाज मंडी स्थित उनके कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक कटवाया और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर कंवर संजय सिंह ने बेहद सधा हुआ राजनीतिक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखकर टिकट देने का फैसला करती है। पार्टी किसी भी योग्य कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने का मौका दे सकती है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारेगी, हम सभी उसके साथ पूरी मजबूती से खड़े रहेंगे। यही पार्टी का नियम और अनुशासन है, जिसका सभी कार्यकर्ताओं को पालन करना चाहिए। पूर्व मंत्री के इस बयान को सोहना की आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। खास बात यह रही कि जन्मदिन के जश्न के बीच उन्होंने व्यक्तिगत दावेदारी के बजाय पार्टी के फैसले और संगठनात्मक एकजुटता को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा और पूरे आयोजन के दौरान जन्मदिन की बधाइयों के साथ-साथ राजनीतिक चर्चाएं भी होती रहीं।
    1
    जन्मदिन के बहाने सियासी संदेश दे गए पूर्व मंत्री कंवर संजय सिंह! बोले- पार्टी जिसे टिकट देगी, हम उसके साथ खड़े रहेंगे
सोहना की अनाज मंडी स्थित कार्यालय पर धूमधाम से मनाया जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिठाई खिलाकर दी बधाई; विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के अनुशासन और संगठन की मजबूती पर दिया बड़ा बयान
सोहना | संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला
सोहना की राजनीति में पूर्व पर्यावरण एवं खेल मंत्री कंवर संजय सिंह का जन्मदिन उत्साह और राजनीतिक चर्चाओं के बीच मनाया गया। सोहना की अनाज मंडी स्थित उनके कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक कटवाया और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर कंवर संजय सिंह ने बेहद सधा हुआ राजनीतिक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखकर टिकट देने का फैसला करती है। पार्टी किसी भी योग्य कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने का मौका दे सकती है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारेगी, हम सभी उसके साथ पूरी मजबूती से खड़े रहेंगे। यही पार्टी का नियम और अनुशासन है, जिसका सभी कार्यकर्ताओं को पालन करना चाहिए।
पूर्व मंत्री के इस बयान को सोहना की आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। खास बात यह रही कि जन्मदिन के जश्न के बीच उन्होंने व्यक्तिगत दावेदारी के बजाय पार्टी के फैसले और संगठनात्मक एकजुटता को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा और पूरे आयोजन के दौरान जन्मदिन की बधाइयों के साथ-साथ राजनीतिक चर्चाएं भी होती रहीं।
    user_राजेन्द्र कुमार होटला
    राजेन्द्र कुमार होटला
    सोहना, गुरुग्राम, हरियाणा•
    1 hr ago
  • गुरुग्राम के रोटरी ब्लड, थैलेसीमिया और डायलिसिस सेंटर में बड़े उत्साह के साथ मनाई गई दिवाली हम सभी के लिए उम्मीद और देखभाल की रोशनी फैलाना जारी रखेंगे,” अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने कहा। गुरुग्राम, 4 नवंबर, 2026: गुरुग्राम स्थित रोटरी ब्लड, थैलेसीमिया और डायलिसिस सेंटर में रोशनी का त्योहार 'दिवाली' बड़े उत्साह, गर्मजोशी और उत्सव के माहौल के साथ मनाया गया। इस आयोजन को 'रोटरी क्लब ऑफ गुड़गांव साउथ सिटी कम्युनिटी सर्विसेज सोसाइटी' द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें रोटेरियन, विशिष्ट अतिथि, प्रबंधन टीम और स्टाफ के सदस्य शामिल हुए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व 'रोटरी क्लब ऑफ गुड़गांव साउथ सिटी कम्युनिटी सर्विसेज सोसाइटी' के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर रोटेरियन मुनीश खुल्लर (महासचिव), अजय भूषण सांकवलका (कोषाध्यक्ष), पवन कुमार सपरा (संयुक्त सचिव), कंवल सिंह यादव, बी.डी. पाहुजा, संजीव अग्रवाल, विनय शंकर, ऋषि मुनि भारद्वाज, वेद गुलाटी, एडवोकेट जे.एस. मरहट्टा और एडवोकेट नवीन गुप्ता भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में 'ब्राह्मण समाज ऑफ नॉर्थ अमेरिका' के अध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा और 'ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया' के महासचिव श्री उत्तम तिवारी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, डॉ. मुकेश शर्मा ने पूरी टीम के समर्पण, प्रतिबद्धता और अथक प्रयासों की सराहना की। इन्हीं प्रयासों की बदौलत 'रोटरी ब्लड सेंटर गुरुग्राम' भारत के प्रमुख चैरिटेबल (धर्मार्थ) ब्लड सेंटर के रूप में स्थापित हो पाया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यहाँ 100% इन-हाउस NAT-टेस्टेड (NAT-परीक्षित) रक्त और रक्त घटक उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे मरीजों के लिए ट्रांसफ्यूजन (रक्त चढ़ाने की प्रक्रिया) की सुरक्षा और गुणवत्ता के उच्च मानक सुनिश्चित होते हैं। उन्होंने सोसाइटी की मानवीय पहलों के बारे में भी बात की, विशेष रूप से 'रोटरी थैलेसीमिया सेंटर' के बारे में, जो थैलेसीमिया से पीड़ित 168 पंजीकृत मरीजों को पूरी तरह से मुफ्त इलाज और व्यापक देखभाल प्रदान करता है। उन्होंने 'रोटरी डायलिसिस सेंटर' की सेवाओं का भी जिक्र किया, जहाँ क्रोनिक किडनी रोग (गुर्दे की गंभीर बीमारी) से पीड़ित मरीजों को बिल्कुल मुफ्त में हीमोडायलिसिस की सुविधा दी जाती है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिलती है। भविष्य की ओर देखते हुए, डॉ. शर्मा ने उम्मीद जताई कि प्रस्तावित 'रोटरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज' (RIMS) पर काम अगली दिवाली से पहले शुरू हो जाएगा। एक बड़े धर्मार्थ चिकित्सा संस्थान के रूप में परिकल्पित, RIMS का उद्देश्य गुरुग्राम और आसपास के जिलों के गरीब और जरूरतमंद मरीजों तक गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है। दिवाली की बधाई देते हुए, महासचिव रोटेरियन मुनीश खुल्लर और संयुक्त सचिव रोटेरियन पवन सपरा ने सभी स्टाफ सदस्यों और साथी रोटेरियनों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन सेवा, करुणा और मानवता के प्रति रोटरी की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर का संदेश स्पष्ट था: जहाँ दिवाली अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है, वहीं 'रोटरी ब्लड, थैलेसीमिया एंड डायलिसिस सेंटर' अनगिनत मरीजों और उनके परिवारों के जीवन में आशा, स्वास्थ्य और खुशियों का प्रकाश लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    3
    गुरुग्राम के रोटरी ब्लड, थैलेसीमिया और डायलिसिस सेंटर में बड़े उत्साह के साथ मनाई गई दिवाली
हम सभी के लिए उम्मीद और देखभाल की रोशनी फैलाना जारी रखेंगे,” अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने कहा।

गुरुग्राम, 4 नवंबर, 2026: गुरुग्राम स्थित रोटरी ब्लड, थैलेसीमिया और डायलिसिस सेंटर में रोशनी का त्योहार 'दिवाली' बड़े उत्साह, गर्मजोशी और उत्सव के माहौल के साथ मनाया गया। इस आयोजन को 'रोटरी क्लब ऑफ गुड़गांव साउथ सिटी कम्युनिटी सर्विसेज सोसाइटी' द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें रोटेरियन, विशिष्ट अतिथि, प्रबंधन टीम और स्टाफ के सदस्य शामिल हुए।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व 'रोटरी क्लब ऑफ गुड़गांव साउथ सिटी कम्युनिटी सर्विसेज सोसाइटी' के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर रोटेरियन मुनीश खुल्लर (महासचिव), अजय भूषण सांकवलका (कोषाध्यक्ष), पवन कुमार सपरा (संयुक्त सचिव), कंवल सिंह यादव, बी.डी. पाहुजा, संजीव अग्रवाल, विनय शंकर, ऋषि मुनि भारद्वाज, वेद गुलाटी, एडवोकेट जे.एस. मरहट्टा और एडवोकेट नवीन गुप्ता भी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में 'ब्राह्मण समाज ऑफ नॉर्थ अमेरिका' के अध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा और 'ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया' के महासचिव श्री उत्तम तिवारी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, डॉ. मुकेश शर्मा ने पूरी टीम के समर्पण, प्रतिबद्धता और अथक प्रयासों की सराहना की। इन्हीं प्रयासों की बदौलत 'रोटरी ब्लड सेंटर गुरुग्राम' भारत के प्रमुख चैरिटेबल (धर्मार्थ) ब्लड सेंटर के रूप में स्थापित हो पाया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यहाँ 100% इन-हाउस NAT-टेस्टेड (NAT-परीक्षित) रक्त और रक्त घटक उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे मरीजों के लिए ट्रांसफ्यूजन (रक्त चढ़ाने की प्रक्रिया) की सुरक्षा और गुणवत्ता के उच्च मानक सुनिश्चित होते हैं।

उन्होंने सोसाइटी की मानवीय पहलों के बारे में भी बात की, विशेष रूप से 'रोटरी थैलेसीमिया सेंटर' के बारे में, जो थैलेसीमिया से पीड़ित 168 पंजीकृत मरीजों को पूरी तरह से मुफ्त इलाज और व्यापक देखभाल प्रदान करता है। उन्होंने 'रोटरी डायलिसिस सेंटर' की सेवाओं का भी जिक्र किया, जहाँ क्रोनिक किडनी रोग (गुर्दे की गंभीर बीमारी) से पीड़ित मरीजों को बिल्कुल मुफ्त में हीमोडायलिसिस की सुविधा दी जाती है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिलती है। भविष्य की ओर देखते हुए, डॉ. शर्मा ने उम्मीद जताई कि प्रस्तावित 'रोटरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज' (RIMS) पर काम अगली दिवाली से पहले शुरू हो जाएगा। एक बड़े धर्मार्थ चिकित्सा संस्थान के रूप में परिकल्पित, RIMS का उद्देश्य गुरुग्राम और आसपास के जिलों के गरीब और जरूरतमंद मरीजों तक गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है।
दिवाली की बधाई देते हुए, महासचिव रोटेरियन मुनीश खुल्लर और संयुक्त सचिव रोटेरियन पवन सपरा ने सभी स्टाफ सदस्यों और साथी रोटेरियनों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

यह आयोजन सेवा, करुणा और मानवता के प्रति रोटरी की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर का संदेश स्पष्ट था: जहाँ दिवाली अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है, वहीं 'रोटरी ब्लड, थैलेसीमिया एंड डायलिसिस सेंटर' अनगिनत मरीजों और उनके परिवारों के जीवन में आशा, स्वास्थ्य और खुशियों का प्रकाश लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    user_Surendra
    Surendra
    कादीपुर सेंट, गुरुग्राम, हरियाणा•
    1 hr ago
  • जिला युवा महोत्सव 19-20 नवंबर को सचिवालय, नारनौल सभागार में जिला युवा महोत्सव 19-20 नवंबर को सचिवालय, नारनौल सभागार में विजेताओं को मिलेंगे 41 हजार तक के नकद इनाम 16 नवंबर तक जिले में स्थित नजदीकी राजकीय आईटीआई में करवाएं पंजीकरण नारनौल, 4 नवंबर । जिला युवा महोत्सव-2026 को लेकर नगराधीश डॉ मंगल सेन ने बुधवार को लघु सचिवालय, नारनौल में विभाग द्वारा गठित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की कमेटी की बैठक ली। डॉ मंगलसेन ने बताया कि यह आयोजन 19 और 20 नवंबर को लघु सचिवालय के नजदीक स्थित सभागार में होगा। इसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को 16 नवंबर तक ज़िलें मे स्थिति नजदीकी राजकीय आईटीआई में अपना पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा (युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग) की ओर से आयोजित होने वाले इस महोत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा हिस्सा ले सकेंगे। ( आयु की गणना 17 अगस्त, 2026 तक की जाएगी) उन्होंने बताया कि महोत्सव में सभी प्रतियोगिताओं की थीम 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' रखी गई है। जिला स्तर पर हर विधा में पहला स्थान पाने वाले विजेता राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे, जहां से चयनित प्रतिभागी आगे राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा। प्रिंसिपल खनगवाल ने बताया कि जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं 6 विधाओं में होंगी।
    1
    जिला युवा महोत्सव 19-20 नवंबर को सचिवालय, नारनौल सभागार में
जिला युवा महोत्सव 19-20 नवंबर को सचिवालय, नारनौल सभागार में
विजेताओं को मिलेंगे 41 हजार तक के नकद इनाम
16 नवंबर तक जिले में स्थित नजदीकी राजकीय आईटीआई में करवाएं पंजीकरण
नारनौल, 4 नवंबर । जिला युवा महोत्सव-2026 को लेकर नगराधीश डॉ मंगल सेन ने बुधवार को लघु सचिवालय, नारनौल में विभाग द्वारा गठित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की कमेटी की बैठक ली।
डॉ मंगलसेन ने बताया कि
यह आयोजन 19 और 20 नवंबर को लघु सचिवालय के नजदीक स्थित सभागार में होगा। इसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को 16 नवंबर तक ज़िलें मे स्थिति नजदीकी राजकीय आईटीआई में अपना पंजीकरण करवाना होगा।
उन्होंने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा (युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग) की ओर से आयोजित होने वाले इस महोत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा हिस्सा ले सकेंगे। ( आयु की गणना 17 अगस्त, 2026 तक की जाएगी)
उन्होंने बताया कि महोत्सव में सभी प्रतियोगिताओं की थीम 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' रखी गई है। जिला स्तर पर हर विधा में पहला स्थान पाने वाले विजेता राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे, जहां से चयनित प्रतिभागी आगे राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा। प्रिंसिपल खनगवाल ने बताया कि जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं 6 विधाओं में होंगी।
    user_दिनेश कुमार
    दिनेश कुमार
    Journalist महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • दीपू भारद्वाज के निधन पर शोक जताने पहुंचे हुड्डा, सरकार पर भी बरसे; बोले- डरी हुई है भाजपा सरकार, खिसक चुकी है जमीन! हरियाणा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज के चाचा के छोटे पुत्र के आकस्मिक निधन पर परिवार को बंधाया ढांढस; रामलीला मैदान की रैली में जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विधायकों से दुर्व्यवहार का मामला उठाने का किया ऐलान सोहना | राजेन्द्र कुमार होटला कांग्रेस पार्टी के हरियाणा कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके चाचा के छोटे पुत्र दीपू भारद्वाज के आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा शोक व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान हुड्डा ने परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत रखने की बात कही। उनके पहुंचने पर कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। रैली में जाने वालों के साथ दुर्व्यवहार पर सरकार को घेरा शोक व्यक्त करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राजनीतिक मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायकों के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार डरी हुई है और उसकी जमीन खिसक चुकी है। यही वजह है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और विधायकों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। सदन से सड़क तक उठेगा दुर्व्यवहार का मुद्दा! हुड्डा ने साफ संकेत दिए कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विधायकों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के मामले को पार्टी गंभीरता से उठाएगी। इस मुद्दे को उचित मंच पर उठाकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। एक तरफ परिवार में शोक संवेदना और दूसरी तरफ सरकार के खिलाफ हुड्डा के तीखे तेवर।
    1
    दीपू भारद्वाज के निधन पर शोक जताने पहुंचे हुड्डा, सरकार पर भी बरसे; बोले- डरी हुई है भाजपा सरकार, खिसक चुकी है जमीन!

हरियाणा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज के चाचा के छोटे पुत्र के आकस्मिक निधन पर परिवार को बंधाया ढांढस; रामलीला मैदान की रैली में जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विधायकों से दुर्व्यवहार का मामला उठाने का किया ऐलान
सोहना |  राजेन्द्र कुमार होटला
कांग्रेस पार्टी के हरियाणा कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके चाचा के छोटे पुत्र दीपू भारद्वाज के आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा शोक व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और परिजनों को ढांढस बंधाया।
इस दौरान हुड्डा ने परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत रखने की बात कही। उनके पहुंचने पर कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
रैली में जाने वालों के साथ दुर्व्यवहार पर सरकार को घेरा
शोक व्यक्त करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राजनीतिक मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायकों के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार डरी हुई है और उसकी जमीन खिसक चुकी है। यही वजह है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और विधायकों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है।
सदन से सड़क तक उठेगा दुर्व्यवहार का मुद्दा!
हुड्डा ने साफ संकेत दिए कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विधायकों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के मामले को पार्टी गंभीरता से उठाएगी। इस मुद्दे को उचित मंच पर उठाकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
एक तरफ परिवार में शोक संवेदना और दूसरी तरफ सरकार के खिलाफ हुड्डा के तीखे तेवर।
    user_राजेन्द्र कुमार होटला
    राजेन्द्र कुमार होटला
    सोहना, गुरुग्राम, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • Hisar mein 12 varshiy yuvak ko Lagi Goli Hui Hatya Revadi Haryana
    1
    Hisar mein 12 varshiy yuvak ko Lagi Goli Hui Hatya Revadi Haryana
    user_Rajbala
    Rajbala
    Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.