Shuru
Apke Nagar Ki App…
*300 मीटर लंबे तिरंगे के साथ रेवाड़ी में निकली यात्रा: सड़कों पर गूंजे भारत माता के जयकारे; MLA बोले- रोजाना शहीदों को करें याद*l Dainik news Rewari l रेवाड़ी में तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा थामे छात्र। रेवाड़ी में शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन चौक से मोती चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने यात्रा का शुभारंभ किया। स्कूली छात्र 300-300 मीटर के दो और 150 मीटर का एक तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।
Dainik news rewari
*300 मीटर लंबे तिरंगे के साथ रेवाड़ी में निकली यात्रा: सड़कों पर गूंजे भारत माता के जयकारे; MLA बोले- रोजाना शहीदों को करें याद*l Dainik news Rewari l रेवाड़ी में तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा थामे छात्र। रेवाड़ी में शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन चौक से मोती चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने यात्रा का शुभारंभ किया। स्कूली छात्र 300-300 मीटर के दो और 150 मीटर का एक तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।
More news from Haryana and nearby areas
- *300 मीटर लंबे तिरंगे के साथ रेवाड़ी में निकली यात्रा: सड़कों पर गूंजे भारत माता के जयकारे; MLA बोले- रोजाना शहीदों को करें याद*l Dainik news Rewari l रेवाड़ी में तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा थामे छात्र। रेवाड़ी में शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन चौक से मोती चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने यात्रा का शुभारंभ किया। स्कूली छात्र 300-300 मीटर के दो और 150 मीटर का एक तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।1
- Mahila Sipahi ke dard Nath Maut duty per ja rahi thi Babita Kumari Revadi1
- विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा और आत्मनिर्भरता की भावना सराहनीय : एसीयूटी अमितेज पांगती - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छपेड़ा में दिवाली हुनर मेले का हुआ भव्य आयोजन विद्यार्थियों ने हस्तशिल्प, मिट्टी के दीये और पर्यावरण अनुकूल सजावटी वस्तुओं की लगाई प्रदर्शनी नूंह, 3 नवंबर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छपेड़ा में दिवाली हुनर मेले का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में एसीयूटी अमितेज पांगती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प उत्पादों, मिट्टी के दीयों, पर्यावरण अनुकूल सजावटी वस्तुओं, रंगोली डिजाइनों एवं गृह सज्जा सामग्री की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा की सराहना की। एसीयूटी अमितेज पांगती ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और रचनात्मक सोच के माध्यम से विभिन्न आकर्षक उत्पाद तैयार किए हैं। इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में आत्मनिर्भरता, नवाचार और व्यावहारिक कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना भी है। उन्होंने कहा कि दिवाली मेले में प्रदर्शित उत्पाद विद्यार्थियों की कलात्मक क्षमता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी जागरूकता को भी दर्शाते हैं। उन्होंने सभी स्टॉलों का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों से उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के बारे में जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया। मेले के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इनमें स्वागत गीत, लोकनृत्य, कविताएं और लघु नाटिकाएं प्रमुख रहीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। इससे पहले विद्यालय की प्राचार्या प्रोमिला कुमारी ने मुख्य अतिथि एसीयूटी अमितेज पांगती का स्वागत किया तथा दिवाली हुनर मेले के आयोजन के उद्देश्य और गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने, उनमें आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने और व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय में समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियां आयोजित करवाई जाती हैं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक शनिवार को भी विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। कार्यक्रम के अंत में एसीयूटी अमितेज पांगती ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी आयुष कुमार ने भी मेले में विद्यार्थियों द्वारा अपने हुनर से तैयार किए गए सामान एवं उत्पादों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह प्रतिभा उन्हें जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में काफी सहायक सिद्ध होगी। एम3एम फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. पायल कनोडिया ने छपेड़ा राजकीय विद्यालय में आयोजित दिवाली हुनर मेले को शानदार एवं अविश्वसनीय बताते हुए अपने संदेश में विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों को आश्वस्त किया कि संस्था आगे भी इसी प्रकार की साझेदारी के साथ काम करती रहेगी। उन्होंने दिवाली हुनर मेले की सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार और बच्चों की मेहनत को देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संस्था के प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. ऐश्वर्य महाजन ने भी इस बेहतरीन कार्यक्रम के आयोजन के लिए विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षकों तथा बच्चों की सराहना की। इस अवसर पर एससीईआरटी गुरुग्राम से प्राचार्य, गेटी फिरोजपुर नमक के प्राचार्य संजय कुमार, डाइट मालब के प्राचार्य त्रिलोचन चौरसिया, छपेड़ा की सरपंच सुमन देवी, खंड शिक्षा अधिकारी मनवीर सिंह, विद्यालय की प्राचार्या प्रोमिला कुमारी, मंच संचालनकर्ता चंद्र देव यादव, महेश कुमार, ईला, अमित काजल, जयभगवान गुप्ता, पूनम, राजकंवार, शिक्षकगण, अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधि, एसएमसी सदस्य तथा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छपेड़ा में आयोजित दिवाली हुनर मेले में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन करते एसीयूटी अमितेज पांगती एवं अन्य अतिथि।1
- शराब कारोबारी के ठिकानों पर ED की रेड: नारनौल में पहले घर पहुंची जांच एजेंसियां, गैंगस्टर चीकू से थी नजदीकियां*l Haryana breaking news l *नारनौल में अंकुश गोयल के घर के बाहर खड़ी टीम।* हरियाणा के नारनौल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज मंगलवार को शराब कारोबारी अंकुश गोयल के ठिकानों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई गुरुग्राम में दिसंबर 2025 में सामने आए करीब 10 करोड़ रुपए के अवैध विदेशी शराब मामले से जुड़ी है।1
- बहरोड़ में बाइक को बचाने के चक्कर में पलटा गुवाहाटी से आ रहा कंटेनर, शीशा तोड़कर बाहर निकला ड्राइवर *हेडिंग: बहरोड़ में बाइक को बचाने के चक्कर में पलटा गुवाहाटी से आ रहा कंटेनर, शीशा तोड़कर बाहर निकला ड्राइवर* बहरोड़। गुवाहाटी से बहरोड़ शहर के श्यामपुर स्थित ग्लोबल स्पिरिट में भूसी लेकर आ रहा एक आईशर कंटेनर गूंती फ्लाईओवर ओवर के पास श्यामपुर मोड़ पर पलट गया। ड्राइवर नाथूराम के अनुसार श्यामपुर मोड़ पर सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कंटेनर गाड़ी रोड से नीचे उतर कर पलट गई। गाड़ी पलटते ही ड्राइवर नाथूराम ने सूझबूझ दिखाते हुए शीशा तोड़कर गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि ड्राइवर को हल्की-फुल्की चोट ही आई और वह सही सलामत निकल गया। स्थानीय डॉक्टर से उपचार करवाया यह घटना सोमवार साय करीब 7:30 बजे के आसपास की है।1
- दौंगड़ा अहीर में अमी लाल मेमोरियल खेल मेला संपन्न | सांसद धर्मबीर सिंह पहुंचे | कबड्डी में 51 हजार का इनाम1
- रेवाड़ी में गुरुवार सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। जिले के कोहरड़ गांव में बरसात के चलते एक मकान गिर गया। इस घटना में चाची- भतीजा घायल हो गए। मलबे के नीचे दबने से मकान में रखा पूरा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान ढहने से पड़ोसी की दुकान में भी दरार आ गई। *रेवाड़ी के गांव कोहरड़ में गिरा मकान। 28 वर्षीय ज्योति ने बताया कि वह अपने भतीजे रितिक के साथ कमरे में थी। अचानक मकान गिरने से मलबा हमारे ऊपर गिर गया। जब उसकी आंख खुली तो खुद को अस्पताल में पाया। उसे नहीं पता कि इसके बाद क्या हुआ। भगवान का शुक्र है भतीजे को मामूली चोटें आईं और परिवार के अन्य लोग घर के अंदर नहीं थे। वरना जिस प्रकार से मलबा गिरा, पता नहीं क्या हो जाता।1
- ड्यूटी पर जा रही थीं बबीता कुमारी ! करमा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान1