आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को मिले बढ़ावा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर । भजनलाल शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को समुचित स्थान मिलना चाहिए, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ-साथ उनका चरित्र निर्माण भी हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और उसे अधिक रोजगारपरक बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित अखिल भारतीय संस्थागत नेतृत्व समागम 2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश को ऐसी शिक्षा व्यवस्था की आवश्यकता है जिसमें परंपरा और आधुनिकता का संतुलित समन्वय हो। वेदों के ज्ञान के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता की समझ, संस्कृत के श्लोकों के साथ कोडिंग की भाषा तथा योग और ध्यान के साथ रोबोटिक्स एवं नैनो तकनीक का समावेश समय की मांग है। उन्होंने कहा कि अंतर संस्थागत विकास पर संवाद की थीम अत्यंत प्रासंगिक है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, केंद्रीय विश्वविद्यालय, राज्य विश्वविद्यालय, शोध संस्थान तथा निजी शिक्षण संस्थान मिलकर कार्य करें तो जमीनी स्तर पर वास्तविक परिवर्तन संभव है। विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है, जहां 65 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या 35 वर्ष से कम आयु की है। यह जनसांख्यिकीय शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और उचित मार्गदर्शन प्रदान कर विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज युवा स्टार्टअप, अनुसंधान, खेल और कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन कर रहे हैं। आवश्यक है कि उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहन देते हुए उन्हें अपनी जड़ों से जोड़े रखा जाए। उच्च शिक्षा में डिजिटल सुदृढ़ीकरण पर जोर मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा में डिजिटल बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने तथा अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अब तक एक लाख से अधिक सरकारी पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं तथा एक लाख चौवन हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस वर्ष एक लाख पदों के लिए भर्ती कैलेंडर भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि दो लाख से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार, साढ़े तीन लाख विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण तथा दो लाख से अधिक युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए गए हैं। 351 परीक्षाएं आयोजित, एक भी प्रश्नपत्र लीक नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान कार्यकाल में 351 परीक्षाएं आयोजित की गई हैं और एक भी प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ। राज्य में 65 नवाचार आधारित स्टार्टअप प्रोत्साहन केंद्र, 17 नवीन खेलो इंडिया केंद्र, 71 नए राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना तथा 185 राजकीय महाविद्यालय भवनों का लोकार्पण किया गया है। छात्राओं को लगभग 40 हजार स्कूटी का वितरण भी किया गया है। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि समागम का उद्देश्य संस्थागत सहयोग, नेतृत्व विकास और नीति निर्माण के माध्यम से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को गति देना है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता पर बल देते हुए कहा कि गुरुकुल परंपरा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता था। समारोह में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि समागम में संस्थागत विकास, भविष्य के लिए तैयार संकाय, भारत आधारित शोध, भारतीय भाषाओं के संवर्धन तथा तकनीक आधारित उच्च शिक्षा के भविष्य पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षाविद्, विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्राध्यापक तथा देशभर से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को मिले बढ़ावा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर । भजनलाल शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को समुचित स्थान मिलना चाहिए, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ-साथ उनका चरित्र निर्माण भी हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और उसे अधिक रोजगारपरक बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित अखिल भारतीय संस्थागत नेतृत्व समागम 2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश को ऐसी शिक्षा व्यवस्था की आवश्यकता है जिसमें परंपरा और आधुनिकता का संतुलित समन्वय हो। वेदों के ज्ञान के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता की समझ, संस्कृत के श्लोकों के साथ कोडिंग की भाषा तथा योग और ध्यान के साथ रोबोटिक्स एवं नैनो तकनीक का समावेश समय
की मांग है। उन्होंने कहा कि अंतर संस्थागत विकास पर संवाद की थीम अत्यंत प्रासंगिक है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, केंद्रीय विश्वविद्यालय, राज्य विश्वविद्यालय, शोध संस्थान तथा निजी शिक्षण संस्थान मिलकर कार्य करें तो जमीनी स्तर पर वास्तविक परिवर्तन संभव है। विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है, जहां 65 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या 35 वर्ष से कम आयु की है। यह जनसांख्यिकीय शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और उचित मार्गदर्शन प्रदान कर विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज युवा स्टार्टअप, अनुसंधान, खेल और कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन कर रहे हैं। आवश्यक है कि उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहन देते हुए उन्हें अपनी जड़ों से जोड़े रखा जाए। उच्च शिक्षा में
डिजिटल सुदृढ़ीकरण पर जोर मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा में डिजिटल बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने तथा अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अब तक एक लाख से अधिक सरकारी पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं तथा एक लाख चौवन हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस वर्ष एक लाख पदों के लिए भर्ती कैलेंडर भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि दो लाख से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार, साढ़े तीन लाख विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण तथा दो लाख से अधिक युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए गए हैं। 351 परीक्षाएं आयोजित, एक भी प्रश्नपत्र लीक नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान कार्यकाल में 351 परीक्षाएं आयोजित की गई हैं और एक भी प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ। राज्य में 65 नवाचार आधारित स्टार्टअप प्रोत्साहन केंद्र, 17 नवीन खेलो
इंडिया केंद्र, 71 नए राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना तथा 185 राजकीय महाविद्यालय भवनों का लोकार्पण किया गया है। छात्राओं को लगभग 40 हजार स्कूटी का वितरण भी किया गया है। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि समागम का उद्देश्य संस्थागत सहयोग, नेतृत्व विकास और नीति निर्माण के माध्यम से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को गति देना है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता पर बल देते हुए कहा कि गुरुकुल परंपरा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता था। समारोह में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि समागम में संस्थागत विकास, भविष्य के लिए तैयार संकाय, भारत आधारित शोध, भारतीय भाषाओं के संवर्धन तथा तकनीक आधारित उच्च शिक्षा के भविष्य पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षाविद्, विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्राध्यापक तथा देशभर से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- surata माईस में क्रेन टुटी एक की मौत हुई1
- Post by DiNESH Damor1
- Post by Jayantilal roat2
- अब चंद घंटों में होगा अहमदाबाद का सफर संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। वागड़ अंचल के रेल इतिहास में सोमवार का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। लंबे समय से आधुनिक रेल सुविधा की बाट जोह रहे डूंगरपुर और आस-पास के क्षेत्रवासियों का सपना साकार करते हुए डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत, समाजसेवी अशोक पटेल रणोली और बंसीलाल कटारा ने संयुक्त रूप से ट्रेन को रवाना किया। ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय के नारों के बीच जब केसरिया रंग की यह आधुनिक ट्रेन पटरी पर दौड़ी, तो उपस्थित जनसैलाब का उत्साह देखते ही बन रहा था। - उदयपुर और वागड़ को मिली बड़ी सौगात मीडिया को संबोधित करते हुए उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेवाड़ और वागड़ की जनता की भावनाओं को समझते हुए यह बड़ी सौगात दी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उदयपुर-असरवा ब्रॉडगेज के बाद अब वंदे भारत का संचालन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सांसद ने आगामी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम रेल लाइन का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र पर्यटन और व्यापार के वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से उभरेगा। - सांसद राजकुमार रोत की अपील : सुविधाओं का लाभ उठाएं क्षेत्रवासी कार्यक्रम में डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि केंद्र सरकार ने आदिवासी बहुल वागड़ क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस विश्वस्तरीय सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं ताकि रेलवे इस मार्ग पर और भी बेहतर सेवाएं भविष्य में प्रदान कर सके। वहीं, समाजसेवी अशोक पटेल रणोली ने इसे युवाओं के सपनों और व्यापार की गति के लिए एक नया अध्याय बताया। - सप्ताह में 6 दिन दौड़ेगी स्पीड और लग्जरी डूंगरपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक हरिराम मीणा ने ट्रेन की समय-सारणी और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी। इस ट्रेन में 07 वातानुकूलित चेयरकार और 01 एग्जीक्यूटिव चेयरकार कोच हैं। यात्रियों के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट, आरामदायक सीटें और उत्कृष्ट खान-पान (चाय-नाश्ता-भोजन) की व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर निवर्तमान सभापति अमृत कलासुआ, रेलवे एईएन चंद्रशेखर आजाद, पंकज जैन सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। वंदे भारत की इस शुरुआत से अब डूंगरपुर से अहमदाबाद और उदयपुर का सफर न केवल कम समय में पूरा होगा, बल्कि आरामदायक भी बनेगा।1
- Post by Kamlesh1
- आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ – सेवाएँ और विशेषताएँ (Complete Guide) 🌟 क्यों चुनें आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़? आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ में आयुर्वेद के प्राचीन सिद्धांतों और आधुनिक चिकित्सकीय सुविधा का सुंदर मिश्रण मिलता है। यहाँ अनुभवी डॉक्टर्स, पर्सनलाइज़्ड ट्रीटमेंट प्लान और शुद्ध आयुर्वेदिक औषधियाँ उपलब्ध हैं। 📍 आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) 📞 94618 08623 | 83020 83835 🩺 हमारी प्रमुख सेवाएँ (Core Services) 1️⃣ पंचकर्म चिकित्सा – Panchakarma Therapy शरीर से विषाक्त पदार्थों (toxins) को निकालकर संवहनीय स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। ✔ वास्टि (Basti) ✔ वमन (Vamana) ✔ विरेचन (Virechana) ✔ नेति, धनुर इत्यादि #Panchakarma #DetoxTreatment #BestAyurvedicHospital 2️⃣ बस्ति चिकित्सा – Basti Therapy आयुर्वेद के पंचकर्म का सबसे महत्वपूर्ण उपचार — विशेष रूप से वात विकारों (जोड़ दर्द, स्लिप डिस्क आदि) में लाभदायक। #BastiTherapy #JointPainRelief #BackPainTreatment 3️⃣ स्लिप डिस्क और जोड़ दर्द उपचार आयुष हॉस्पिटल में स्लिप डिस्क, सायटिका, कंधा-कमर के दर्द के लिए गठिया और वात व्याधि केंद्रित आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट उपलब्ध। #SlipDisc #Sciatica #ArthritisAyurveda 4️⃣ लकवा (Paralysis) पुनर्वास चिकित्सा न्यूरोलॉजिकल विकारों में विशिष्ट आयुर्वेदिक पुनर्वास कार्यक्रम — जो मांसपेशियों की कार्यक्षमता और संतुलन को सुधारे। #ParalysisRehab #NeurologicalCare #AyurvedicRehabilitation 5️⃣ महिला स्वास्थ्य एवं प्रजनन (Women’s Health & Infertility) स्त्री रोग, मासिक धर्म असमयता, PCOS, गर्भावस्था समर्थन और बाँझपन उपचार के लिए विशेषज्ञ सलाह। #WomensHealth #InfertilityTreatment #AyurvedaForWomen 6️⃣ त्वचा एवं बालों का आयुर्वेदिक उपचार एक्ने, पिगमेंटेशन, रूखापन, बालों का झड़ना इत्यादि समस्याओं के लिए चिकित्सीय औषधियाँ और देसी उपचार। #SkinCareAyurveda #HairTreatment #NaturalBeautyCare 7️⃣ डायबिटीज, BP, थायरॉयड का प्राकृतिक प्रबंधन लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों को संतुलित जीवनशैली, औषधियाँ और आहार-परामर्श के साथ कंट्रोल करना। #DiabetesControl #BPManagement #ThyroidAyurveda ⭐ हमारी विशेषताएँ (Key Features) ✔ NABH प्रमाणित अस्पताल गुणवत्ता, सुरक्षा और रोगी-केन्द्रित चिकित्सा के उच्च मानकों के अनुरूप। #NABHCertified #QualityHealthcare #PatientSafety ✔ अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सक (Experienced Doctors) डॉक्टर्स और थेरेपिस्ट्स की टीम अत्यधिक अनुभवी और प्रमाणित हैं। #ExpertAyurvedaDoctors #HolisticHealing ✔ पर्सनलाइज़्ड इलाज (Personalized Treatment Plans) हर मरीज के शरीर और समस्या के हिसाब से कस्टम-ट्रीटमेंट। #CustomizedCare #HolisticTreatment ✔ आयुर्वेदिक दवाइयाँ & प्रामाणिक जड़ी-बूटियाँ 100% शुद्ध, प्रमाणित औषधियाँ जो शरीर को सहायक रूप से संतुलित करती हैं। #HerbalMedicine #PureAyurveda 📣 हम किसके लिए बेहतर हैं? ✔ जिन लोगों को Chronic Pain से राहत चाहिए ✔ स्वास्थ्य को प्राकृतिक रूप से संतुलित करना चाहते हैं ✔ Modern Medicines के Side-Effects से बचना चाहते हैं #NaturalHealing #AyurvedaBenefits #HealthTransformation 📍 संपर्क (Contact & Location) 📍 आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) 📞 94618 08623 | 83020 83835 👉 Subscribe करें और जानें रोज़ाना आयुर्वेदिक स्वास्थ्य टिप्स! #AyushHospital #Chittorgarh #AyurvedicHospital #BestAyurvedaClinic #HealthAndWellness #NaturalTreatment1
- छोटी सादड़ी इन दिनों छोटी सादड़ी क्षेत्र में लुवाई चिरई का कार्य जोरों पर शुरू हो गया है अफीम मैं चीरा लगाने से पहले माताजी को बिठाया जाता है उसके बाद अफीम की फसल के चीरा लगाकर संग्रहण का कार्य किया जाता है4
- बांसवाड़ा जिले के कसारवाड़ी थाना क्षेत्र के डूंगरा छोटा गांव में चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान को निशाना बनाते हुए अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान करीब 15 से अधिक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दो युवक दुकान के भीतर चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है।1