Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोरिया पुलिस बता रही है मौत की असली वजह।
SM NEWS LIVE
कोरिया पुलिस बता रही है मौत की असली वजह।
More news from Manendragarh Chirimiri Bharatpur and nearby areas
- कोरिया पुलिस बता रही है मौत की असली वजह।1
- ट्रांसपोर्टनगर पिता को टांगी मारकर हत्या आरोपी बेटा गिरफ्तार....... अंबिकापुर ट्रांसपोर्ट नगर पिता को टांगी मारकर हत्या आरोपी बेटा गिरफ्तार पुलिस जाँच मे जुटी1
- Sumerpur ग्राम पंचायत, जनपद lundra एंकर इंट्रो (तेज और सवालिया लहजा): सूर्य की रोशनी से रोशन होने का सपना… लेकिन हकीकत में अंधेरा! सुमेरपुर ग्राम पंचायत में वार्ड के युवाओं ने सरपंच के कामकाज पर सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर क्यों विकास के नाम पर लापरवाही हो रही है? वीओ: ग्राम पंचायत सुमेरपुर के वार्डवासियों का आरोप है कि सरपंच गांव की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे। गांव में दो वर्ष पहले लगाया गया सोलर प्लेट आज बेकार पड़ा है। पेड़ गिरने से वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई मरम्मत या कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीण बाइट (संभावित): “हम लोग कई बार बोले सरपंच जी से, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रात में अंधेरा रहता है, बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत होती है।” वीओ: सिर्फ सोलर प्लेट ही नहीं, गांव में पानी की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। वार्डवासी बताते हैं कि पानी की नियमित व्यवस्था नहीं है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच मनमानी तरीके से काम कर रहे हैं और जनता की बातों को नजरअंदाज किया जा रहा है। सवाल यह है कि जब पंचायत जनता के लिए है, तो जनता की आवाज आखिर क्यों अनसुनी की जा रही है? एंकर आउट्रो (आक्रामक अंदाज): क्या सुमेरपुर में विकास सिर्फ कागजों तक सीमित है? क्या जिम्मेदार अधिकारी इस लापरवाही पर संज्ञान लेंगे? या फिर यूं ही गांव अंधेरे और पानी की समस्या से जूझता रहेगा? अब देखना होगा कि प्रशासन कब जागेगा और ग्रामीणों को उनका हक कब मिलेगा।2
- अंबिकापुर-दिल्ली फ्लाइट 29 मार्च से हफ्ते में 2 दिन (सोमवार और बुधवार) संचालित होगी। एलायंस एयर ने जारी किया शेड्यूल। सोमवार दिल्ली बिलासपुरः 7:50 AM 10:25 AM बिलासपुर- अंबिकापुरः 10:50 AM 11:40 AM अंबिकापुर- दिल्लीः 12:05 PM 2:35 PM बुधवार दिल्ली- अंबिकापुर 7:50 AM अंबिकापुर- बिलासपुरः 10:50 AM 10:25 AM बिलासपुर दिल्लीः 12:05 PM 11:40 AM1
- अनूपपुर। जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के जमुना कॉलोनी का बताया जा रहा है ये वही शहर है जहाँ कुछ माह पूर्व न्यायधीश के घर में पत्थर फेंक कर हमला किया गया था ...... कारण है सिर्फ युवाओ को परोसा जाने वाला नशा...नशा...शराब.... शराब..... शराब इस वायरल विडिओ की पुष्टि हम नहीं करते... मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के भालूमाडा थाना अंतर्गत होलिका दहन के दौरान हुए विवाद का दृश्य यह वीडियो अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के जमुना कॉलोनी का बताया जा रहा है,......... महिलाएं चीखती रही और लोग मारते रहे.... जमुना कॉलरी के वार्ड नंबर 6 में होली दहन में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें कई लोगों के सिर फूटने की जानकारी सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के दौरान लाठी-डंडे पत्थर चलने से कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।#शहडोल #छत्तीसगढ़ #अनूपपुरपुलिस #अनूपपरकलेक्टर #post1
- Post by Sumit Singh Chandel1
- निहारिका घंटाघर में निर्माण कार्य के दौरान निकला कोबरा, सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना कोरबा। शहर के व्यस्त क्षेत्र निहारिका घंटाघर में उस समय हड़कंप मच गया, जब निर्माण कार्य के दौरान अचानक एक कोबरा बाहर निकल आया। मौके पर मौजूद मजदूरों और स्थानीय नागरिकों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए घबराने के बजाय सूझबूझ और सावधानी बरती। तुरंत ही क्षेत्र को सुरक्षित किया गया और लोगों को पास जाने से रोका गया। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए Reptile Care and Rescuer Society (RCRS) के अध्यक्ष एवं अनुभवी सर्प रेस्क्यूर Avinash Yadav को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही Avinash Yadav अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी तथा पेशेवर तरीके से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब कुछ ही समय में कोबरा को सुरक्षित रूप से काबू में कर लिया गया। रेस्क्यू के बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। इस दौरान न तो किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचा और न ही सांप को कोई चोट आई। स्थानीय नागरिकों की समझदारी, समय पर दी गई सूचना और RCRS टीम की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम के कार्य की सराहना की। वन्यजीव या सर्प दिखाई देने की स्थिति में आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और तुरंत RCRS विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को सूचना दें। सहायता के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: अविनाश यादव 9827917848, 9009996789, 7987957958 यह घटना एक बार फिर यह संदेश देती है कि जागरूकता, संयम और सही समय पर लिया गया निर्णय बड़ी दुर्घटनाओं को टाल सकता है।1
- कोरबा के बुधवारी बाईपास मुख्य मार्ग पर चोरी की वारदात अंजाम दिया गया था। साडा अड्डा कैफे सहित चार दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया गया था। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड युवक और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 24-25 फरवरी की दरमियानी रात आरोपियों ने कैफे सहित चार दुकानों पर धावा बोला था और कैश पर हाथ साफ किया था। इस मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपियों को अरेस्ट किया है।जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने चोरी के पैसे से ब्रांडेड कपड़ों की खरीदारी की थी। इसके अलावा उन्होंने गोवा जाकर अय्याशी में पैसे उड़ाए थे।1