होली से पहले पीपल चौक पर पुलिस का सख्त वार, 65 लीटर देशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार बाइक जप्त। होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट दिखी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर दिनांक 27–28 फरवरी की दरमियानी रात करीब 02:00 बजे नगर थाना क्षेत्र में विशेष रात्रि जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान पीपल चौक के पास वाहन जांच के क्रम में एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन मुस्तैद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी में सुपर स्प्लेंडर बाइक से 65 लीटर देशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निर्भय कुमार, पिता मनोज कुमार, पता सन सरैया के रूप में हुई है। यह कार्रवाई अपर थानाध्यक्ष नितिन कुमार के नेतृत्व में, की गई। मौके से बाइक जब्त कर आरोपी को नगर थाना लाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। होली से पहले हुई इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
होली से पहले पीपल चौक पर पुलिस का सख्त वार, 65 लीटर देशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार बाइक जप्त। होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट दिखी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर दिनांक 27–28 फरवरी की दरमियानी रात करीब 02:00 बजे नगर थाना क्षेत्र में विशेष रात्रि जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान पीपल चौक के पास वाहन जांच के क्रम में एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन मुस्तैद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी में सुपर स्प्लेंडर बाइक से 65 लीटर देशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निर्भय कुमार, पिता मनोज कुमार, पता सन सरैया के रूप में हुई है। यह कार्रवाई अपर थानाध्यक्ष नितिन कुमार के नेतृत्व में, की गई। मौके से बाइक जब्त कर आरोपी को नगर थाना लाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। होली से पहले हुई इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
- Post by Anup Tiwari1
- बैरिया अंचल क्षेत्र के पखनाहा डुमरिया पंचायत वार्ड संख्या 11 में बेतिया राज की जमीन पर बसे 91 परिवारों को नोटिस जारी होते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नोटिस मिलने के बाद शनिवार के दोपहर करीब एक बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण बैरिया अंचल कार्यालय पर पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। ग्रामीण श्याम कुमार गुप्ता,अर्जुन कुमार,अली हसन गद्दी ,डोमा यादव,धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा, मथुरा यादव,श्रीकांत यादव,दीपक कुशवाहा, बूची कुशवाहा,मीरहसन मियां, दरोगा यादव,रमेश यादव,लक्ष्मण कुशवाहा,बाबू नंद प्रसाद, विजय कुशवाहा ,दीनानाथ कुशवाहा, गामा यादव, मुन्ना यादव आदि ने बताया कि वे वर्ष 1989 से यहां बसे हुए हैं और उस समय अंचल की जांच रिपोर्ट के आधार पर भूमि उप समाहर्ता, बेतिया द्वारा बंदोबस्ती पर्चा जारी किया गया था। इसके बाद उनके नाम से जमाबंदी कायम हुई और नियमित रूप से रसीद भी कटती रही। लोगों का आरोप है कि अब सरकार उन्हें बेदखल करने की तैयारी कर रही है, जिससे वे आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे सभी गंडक नदी के कटाव पीड़ित हैं और नदी में घर विलीन होने के बाद यहां आकर बसे थे। बंदोबस्ती पर्चा मिलने के बाद वर्षों से परिवार यहां रह रहे हैं। अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार नोटिस जारी किया गया है और सभी संबंधित लोगों से साक्ष्य मांगे गए हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी।1
- होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्द ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर आज जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। 28.02.2026.1
- फिटनेस फेल: गाड़ी की हालत जर्जर है, फिर भी इसे व्यावसायिक उपयोग में लाया जा रहा है। ओवरलोडिंग और सुरक्षा का अभाव: गाड़ी में क्षमता से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर लदे हुए हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर एक 'अग्निशमन यंत्र' (Fire Extinguisher) तक मौजूद नहीं है। दोहरे मापदंड: एक तरफ जहाँ पुलिस आम बाइक सवारों का चालान काटने में व्यस्त रहती है, वहीं ऐसी खतरनाक और अनफिट गाड़ियों पर प्रशासन की नजर क्यों नहीं पड़ती? बड़ा खतरा: बिना किसी सुरक्षा मानक के गैस सिलेंडरों का इस तरह परिवहन करना किसी बड़े हादसे को दावत देने जैसा है।1
- Post by Akash Kumar1
- जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के इस कदम से तीन गांवों के लोग और पुलिस प्रशासन घंटों तक परेशान रहे। बताया जा रहा है कि युवती का पड़ोसी गांव के एक युवक से पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन युवक के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही युवती ने भावावेश में आकर अपनी जान जोखिम में डालने का फैसला कर लिया। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे युवती घर से निकल गई थी। उसके पिता के अनुसार वह सहरी बनाकर घर से निकली थी। सुबह लगभग 7 बजे ग्रामीणों ने युवती को मोबाइल टावर पर चढ़ा देखा तो तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी 6326 और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और परिजनों ने काफी देर तक युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इस बीच पता चला कि उसका प्रेमी नेपाल चला गया है। पुलिस ने तत्काल संपर्क कर युवक को बुलवाया। युवक के मौके पर पहुंचने और शादी का भरोसा देने के बाद युवती टावर से नीचे उतरने को तैयार हुई। करीब तीन घंटे चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और युवती को सकुशल घर भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में1
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 28फरवरी शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल 35अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 456.560लीटर शराब बरामद की,सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- ग्रामीण विकास मंत्री माननीय श्री श्रवण कुमार द्वारा आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए एक मार्च से सिले सिलाए कपड़ों का वितरण एक मार्च बाल्मीकि नगर से प्रारंभ किया जाएगा। 28.02.2026.1
- पूजा यादव से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। आरोप है कि लंबे समय तक साथ रहने के बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया। क्या है पूरा विवाद? किसने क्या कहा? और आखिर सच्चाई क्या है? इस वीडियो में हम आपको पूरे मामले की तथ्यात्मक जानकारी दे रहे हैं। वीडियो को अंत तक जरूर देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। 👉 ऐसी ही ताजा खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें। #PoojaYadav #ViralNews #RelationshipNews #BreakingNews #HindiNews #SocialMediaViral #NewsUpdate #YouTubeNews #TrendingNews #KushinagarNews1