logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जगदीशपुर में 131 लीटर विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, कार जब्त #viralvideoシ

5 hrs ago
user_Akash Kumar
Akash Kumar
TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
5 hrs ago

जगदीशपुर में 131 लीटर विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, कार जब्त #viralvideoシ

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Akash Kumar
    1
    Post by Akash Kumar
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • बेतिया में मिहिर इंटरप्राइजेज मोबाइल दुकान का उद्घाटन मझौलिया से जापान भाई की रिपोर्ट बेतिया/मझौलिया। शुक्रवार को बेतिया कलेक्ट्रेट के निकट बस स्टैंड रोड स्थित मिहिर इंटरप्राइजेज मोबाइल दुकान का उद्घाटन अधिवक्ता अभयानंद उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया। दुकान के प्रोपराइटर मंजय उपाध्याय ने बताया कि यहां एक दाम (फिक्स्ड रेट) पर मोबाइल फोन उपलब्ध हैं तथा ग्राहकों को आसान लोन सुविधा भी दी जा रही है। दुकान में Vivo, Apple (आईफोन), Realme, Samsung, Oppo और Motorola समेत विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन उपलब्ध हैं। उद्घाटन समारोह में चूनु खान, राजू सर्राफ, दीपक शर्मा, धर्मेश पांडेय, राकेश गुप्ता, निखिल श्रीवास्तव, रवि कुमार, पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय, सुमित कुमार, विजय कुमार और आनंद कुमार सहित बड़ी संख्या में डिस्ट्रीब्यूटर एवं ग्राहक उपस्थित रहे। दुकान खुलने के पहले ही दिन बंपर सेल हुई, जिससे व्यवसायियों में उत्साह का माहौल देखा गया।
    1
    बेतिया में मिहिर इंटरप्राइजेज मोबाइल दुकान का उद्घाटन
मझौलिया से जापान भाई की रिपोर्ट
बेतिया/मझौलिया। शुक्रवार को बेतिया कलेक्ट्रेट के निकट बस स्टैंड रोड स्थित मिहिर इंटरप्राइजेज मोबाइल दुकान का उद्घाटन अधिवक्ता अभयानंद उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया।
दुकान के प्रोपराइटर मंजय उपाध्याय ने बताया कि यहां एक दाम (फिक्स्ड रेट) पर मोबाइल फोन उपलब्ध हैं तथा ग्राहकों को आसान लोन सुविधा भी दी जा रही है। दुकान में Vivo, Apple (आईफोन), Realme, Samsung, Oppo और Motorola समेत विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन उपलब्ध हैं।
उद्घाटन समारोह में चूनु खान, राजू सर्राफ, दीपक शर्मा, धर्मेश पांडेय, राकेश गुप्ता, निखिल श्रीवास्तव, रवि कुमार, पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय, सुमित कुमार, विजय कुमार और आनंद कुमार सहित बड़ी संख्या में डिस्ट्रीब्यूटर एवं ग्राहक उपस्थित रहे।
दुकान खुलने के पहले ही दिन बंपर सेल हुई, जिससे व्यवसायियों में उत्साह का माहौल देखा गया।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • बैरिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को दोपहर करीब 12:00 बजे वार्षिक उत्सव, स्पोर्ट्स मीट और बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसरों में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। प्री-प्राइमरी आंगनवाड़ी केंद्र के नन्हे बच्चों से लेकर उच्च कक्षाओं तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बाल मेले में खेलकूद प्रतियोगिताएं, संगीत, चित्रकला और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने दौड़, कबड्डी, चित्रांकन और समूह नृत्य जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजकीय मध्य विद्यालय पूजहां की विद्यालय प्रभारी लक्की कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उनमें अनुशासन व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम की सफलता में शिक्षक ज्योति कुमारी, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, अभिनाश किशोर, कमलेश कुमार, सतीश कुमार, संध्या कुमारी, सिंकी कुमारी, अमरुन नेसा, रवि कुमार तथा आंगनवाड़ी सेविका चंद्रावती देवी सहित विद्यालय परिवार की सक्रिय भूमिका रही।
    1
    बैरिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को दोपहर करीब 12:00 बजे वार्षिक उत्सव, स्पोर्ट्स मीट और बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसरों में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। प्री-प्राइमरी आंगनवाड़ी केंद्र के नन्हे बच्चों से लेकर उच्च कक्षाओं तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बाल मेले में खेलकूद प्रतियोगिताएं, संगीत, चित्रकला और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने दौड़, कबड्डी, चित्रांकन और समूह नृत्य जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राजकीय मध्य विद्यालय पूजहां की विद्यालय प्रभारी लक्की कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उनमें अनुशासन व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।
कार्यक्रम की सफलता में शिक्षक ज्योति कुमारी, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, अभिनाश किशोर, कमलेश कुमार, सतीश कुमार, संध्या कुमारी, सिंकी कुमारी, अमरुन नेसा, रवि कुमार तथा आंगनवाड़ी सेविका चंद्रावती देवी सहित विद्यालय परिवार की सक्रिय भूमिका रही।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • शुक्रवार के दिन होली पर्व व रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर को थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमर कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड के जनप्रतिनिधियों संग शांति समिति का बैठक आयोजित किया गया।बैठक में थानाध्यक्ष ने सख्त चेतावनी देते हुए बताया कि होली पर्व में डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित है।अगर कोई डीजे बजाते पकड़े गए तो इनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी।साथ ही उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व व रमजान मनावे।साथ ही उन्होंने प्रतिनिधियों से अपील किया कि अपने अपने क्षेत्र में शान्ति पूर्ण ढंग से मनाने की लोगों को सलाह दे।ताकि माहौल शान्ति पूर्ण रहे।उन्होंने कहा कि आसामाजिक तत्वों पर निगरानी कर पुलिस को इनकी सूचना दे।ताकि पुलिस समय रहते महौल को खराब होने से बचा सकती है। सोशल मीडिया पर कोई भी भ्रामक पोस्ट ना डालें नहीं तो पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर बनी हुई है। भ्रामक पोस्ट डालने वाले पर होगी कानूनी कार्रवाई ।मौके पर मुखिया पति शिव शंकर यादव समिति सदस्य ओसियर यादव, विकास शर्मा, फिरोज शाह, साहब यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष हरी लाल यादव, संजय सिंह ,संतोष यादव, अशोक प्रसाद, अब्दुल सत्तार ,राजू चौधरी, भोलाराम मुमताज अंसारी, मुन्ना प्रसाद, सुल्तान अंसारी, मुखिया पुत्र उपेंद्र कुमार ,पूर्व मुखिया सुनील तिवारी आदि प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इस दौरान होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। सभी जनप्रतिनिधि और थाना अध्यक्ष एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
    4
    शुक्रवार के दिन होली पर्व व रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर  को थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमर कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड के जनप्रतिनिधियों संग शांति समिति का बैठक आयोजित किया गया।बैठक में थानाध्यक्ष ने सख्त चेतावनी देते हुए बताया कि होली पर्व में डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित है।अगर कोई डीजे बजाते पकड़े गए तो इनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी।साथ ही उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व व रमजान  मनावे।साथ ही उन्होंने प्रतिनिधियों से अपील किया कि अपने अपने क्षेत्र में शान्ति पूर्ण ढंग से मनाने की लोगों को सलाह दे।ताकि माहौल शान्ति पूर्ण रहे।उन्होंने कहा कि आसामाजिक तत्वों पर निगरानी कर पुलिस को इनकी सूचना दे।ताकि पुलिस समय रहते महौल को खराब होने से बचा सकती है। सोशल मीडिया पर कोई भी भ्रामक पोस्ट ना डालें नहीं तो पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर बनी हुई है। भ्रामक पोस्ट डालने वाले पर होगी कानूनी कार्रवाई ।मौके पर मुखिया पति शिव शंकर यादव समिति सदस्य ओसियर यादव, विकास शर्मा, फिरोज शाह, साहब यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष हरी लाल यादव, संजय सिंह ,संतोष यादव, अशोक प्रसाद, अब्दुल सत्तार ,राजू चौधरी, भोलाराम मुमताज अंसारी, मुन्ना प्रसाद, सुल्तान अंसारी, मुखिया पुत्र उपेंद्र कुमार ,पूर्व मुखिया सुनील तिवारी आदि प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इस दौरान होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। सभी जनप्रतिनिधि और थाना अध्यक्ष एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • पत्रकारों को भीतर जाने पर रोक
    1
    पत्रकारों को भीतर जाने पर रोक
    user_Manish Kumar Social Worker
    Manish Kumar Social Worker
    Insurance Agent बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
  • Post by Dhruv Muskan
    1
    Post by Dhruv Muskan
    user_Dhruv Muskan
    Dhruv Muskan
    Photographer तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नरकटियागंज–बेतिया रेल खंड पर चलती इंटरसिटी ट्रेन के नीचे अचानक रेल की पटरी टूट गई। यह सनसनीखेज घटना कुमारबाग रेलवे स्टेशन के समीप सामने आई, जहां नरकटियागंज से बेतिया की ओर जा रही इंटरसिटी ट्रेन तेज रफ्तार में थी। अचानक झटके और असामान्य कंपन को महसूस करते ही लोको पायलट ने हालात की गंभीरता को समझा और बिना समय गंवाए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को नियंत्रित कर लिया। पल भर की देरी सैकड़ों यात्रियों की जान पर भारी पड़ सकती थी, लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ और सतर्कता ने एक बड़े रेल हादसे को टाल दिया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सुरक्षा मानकों के तहत स्थिति को संभाला गया। आवश्यक जांच और अस्थायी सुधार के बाद ट्रेन को अत्यंत सावधानी के साथ आगे के लिए रवाना किया गया। यात्रियों में भय और दहशत का माहौल रहा, लेकिन जब यह स्पष्ट हुआ कि सभी सुरक्षित हैं, तब लोगों ने राहत की सांस ली। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस रेल खंड पर यह घटना हुई, वहां कुछ दिन पहले ही दोहरीकरण का कार्य पूरा किया गया था। नई पटरी पर इस तरह का टूट जाना रेलवे के निर्माण कार्य, गुणवत्ता और रखरखाव व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर इतनी जल्दी पटरी कैसे टूटी, क्या निर्माण में लापरवाही बरती गई, या फिर तकनीकी जांच में चूक हुई—इन तमाम बिंदुओं पर अब रेलवे की जिम्मेदारी तय होगी। फिलहाल रेलवे प्रशासन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। यह घटना एक बार फिर यह चेतावनी देती है कि आधुनिक तकनीक और नए निर्माण के बावजूद यदि निगरानी और गुणवत्ता से समझौता किया गया, तो परिणाम बेहद भयावह हो सकते हैं। आज भले ही एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन यह घटना रेलवे व्यवस्था के लिए एक गंभीर चेतावनी बनकर सामने आई है।
    1
    बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नरकटियागंज–बेतिया रेल खंड पर चलती इंटरसिटी ट्रेन के नीचे अचानक रेल की पटरी टूट गई। यह सनसनीखेज घटना कुमारबाग रेलवे स्टेशन के समीप सामने आई, जहां नरकटियागंज से बेतिया की ओर जा रही इंटरसिटी ट्रेन तेज रफ्तार में थी। अचानक झटके और असामान्य कंपन को महसूस करते ही लोको पायलट ने हालात की गंभीरता को समझा और बिना समय गंवाए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को नियंत्रित कर लिया। पल भर की देरी सैकड़ों यात्रियों की जान पर भारी पड़ सकती थी, लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ और सतर्कता ने एक बड़े रेल हादसे को टाल दिया।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सुरक्षा मानकों के तहत स्थिति को संभाला गया। आवश्यक जांच और अस्थायी सुधार के बाद ट्रेन को अत्यंत सावधानी के साथ आगे के लिए रवाना किया गया। यात्रियों में भय और दहशत का माहौल रहा, लेकिन जब यह स्पष्ट हुआ कि सभी सुरक्षित हैं, तब लोगों ने राहत की सांस ली।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस रेल खंड पर यह घटना हुई, वहां कुछ दिन पहले ही दोहरीकरण का कार्य पूरा किया गया था। नई पटरी पर इस तरह का टूट जाना रेलवे के निर्माण कार्य, गुणवत्ता और रखरखाव व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर इतनी जल्दी पटरी कैसे टूटी, क्या निर्माण में लापरवाही बरती गई, या फिर तकनीकी जांच में चूक हुई—इन तमाम बिंदुओं पर अब रेलवे की जिम्मेदारी तय होगी।
फिलहाल रेलवे प्रशासन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। यह घटना एक बार फिर यह चेतावनी देती है कि आधुनिक तकनीक और नए निर्माण के बावजूद यदि निगरानी और गुणवत्ता से समझौता किया गया, तो परिणाम बेहद भयावह हो सकते हैं। आज भले ही एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन यह घटना रेलवे व्यवस्था के लिए एक गंभीर चेतावनी बनकर सामने आई है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
  • मध्य विद्यालय पुरुषोत्तमपुर में शैक्षणिक किट का वितरण मझौलिया से जापान भाई की रिपोर्ट मझौलिया। शुक्रवार को ब्रह्म विद्या विहंगम योग अक्षर फाउंडेशन के तत्वावधान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पुरुषोत्तमपुर के प्रांगण में बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में लगभग 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक किट का वितरण किया गया, जिसमें कॉपी, पेन, पेंसिल, कटर और रबर शामिल थे। आयोजकों ने बताया कि विहंगम योग एक आध्यात्मिक संस्था है, जिसके माध्यम से मन पर नियंत्रण, आत्मा की अनुभूति और परमात्मा के साक्षात्कार का मार्ग प्रशस्त किया जाता है। कार्यक्रम में कृष्णा सिंह, अनिल यादव, सोहावन देवी, रूपा देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में पूर्वी चंपारण जिले के एनपीएस टिकुलिया पोखर में भी इसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहां उपदेशक अनूठा यादव, धनंजय कुमार, उमा देवी, लालपरी देवी और अरविंद सहनी समेत कई लोगों की भागीदारी रही।
    1
    मध्य विद्यालय पुरुषोत्तमपुर में शैक्षणिक किट का वितरण
मझौलिया से जापान भाई की रिपोर्ट
मझौलिया। शुक्रवार को ब्रह्म विद्या विहंगम योग अक्षर फाउंडेशन के तत्वावधान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पुरुषोत्तमपुर के प्रांगण में बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में लगभग 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इस दौरान विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक किट का वितरण किया गया, जिसमें कॉपी, पेन, पेंसिल, कटर और रबर शामिल थे। आयोजकों ने बताया कि विहंगम योग एक आध्यात्मिक संस्था है, जिसके माध्यम से मन पर नियंत्रण, आत्मा की अनुभूति और परमात्मा के साक्षात्कार का मार्ग प्रशस्त किया जाता है।
कार्यक्रम में कृष्णा सिंह, अनिल यादव, सोहावन देवी, रूपा देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसी क्रम में पूर्वी चंपारण जिले के एनपीएस टिकुलिया पोखर में भी इसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहां उपदेशक अनूठा यादव, धनंजय कुमार, उमा देवी, लालपरी देवी और अरविंद सहनी समेत कई लोगों की भागीदारी रही।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.