Shuru
Apke Nagar Ki App…
समकालीन अभियान में बेतिया पुलिस ने 35अभियुक्त को किया गिरफ्तार ,शराब बरामद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 28फरवरी शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल 35अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 456.560लीटर शराब बरामद की,सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
S9 Bihar
समकालीन अभियान में बेतिया पुलिस ने 35अभियुक्त को किया गिरफ्तार ,शराब बरामद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 28फरवरी शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल 35अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 456.560लीटर शराब बरामद की,सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
More news from Pashchim Champaran and nearby areas
- पश्चिम चंपारण बेतिया में आगामी होली एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय की अध्यक्षता में नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, अफवाहों से बचाव, तथा किसी भी विधि-व्यवस्था से जुड़ी सूचना को तुरंत प्रशासन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर बेतिया,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 बेतिया, नगर थाना थानाध्यक्ष, अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी, शहर के गणमान्य नागरिक और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की कि वे जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाएं और सुरक्षित माहौल बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 28 फरवरी शनिवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी गई।1
- Post by सत्य प्रकाश मिश्र1
- Post by Dhruv Muskan1
- क्या आपके साथ भी हुआ है1
- Post by Anup Tiwari1
- मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के दुबौलिया में शनिवार के दोपहर करीब तीन बजे राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर हाई टेक पॉलिटेक्निक कॉलेज दुबौलिया में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने आसपास की समस्याओं पर आधारित नए और अनोखे शोध प्रस्तुत किए। छात्रों ने जल संरक्षण, कृषि सुधार, ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर मॉडल व प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित कर समाधान के व्यावहारिक तरीके बताए। लैब ऑफ एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट सेनुवारिया के संस्थापक सह अध्यक्ष नितेश पटेल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को विज्ञान शोध की ओर प्रेरित करना है, ताकि वे नवाचार के माध्यम से देश को वैज्ञानिक क्षेत्र में आगे बढ़ा सकें इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डॉ. रंजन कुमार सिंह, एम. एस. एस. जी. कॉलेज अरेराज के रसायन विभाग के प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर गन्ना अनुसंधान केंद्र माधोपुर के वैज्ञानिक डॉ. रविकांत व डॉ. छत्तीस नारायण ने विजेता विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एमजीआर विद्यालय सरीसवा, गैलेक्सी विद्यालय बेतिया, के.आर. बेतिया तथा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकटा के छात्र-शिक्षक उपस्थित रहे। आयोजन ने ग्रामीण प्रतिभाओं को नई दिशा देने का संदेश दिया।1
- Post by Sadhana national News1
- होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट दिखी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर दिनांक 27–28 फरवरी की दरमियानी रात करीब 02:00 बजे नगर थाना क्षेत्र में विशेष रात्रि जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान पीपल चौक के पास वाहन जांच के क्रम में एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन मुस्तैद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी में सुपर स्प्लेंडर बाइक से 65 लीटर देशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निर्भय कुमार, पिता मनोज कुमार, पता सन सरैया के रूप में हुई है। यह कार्रवाई अपर थानाध्यक्ष नितिन कुमार के नेतृत्व में, की गई। मौके से बाइक जब्त कर आरोपी को नगर थाना लाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। होली से पहले हुई इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।1