Shuru
Apke Nagar Ki App…
तमकुही राज स्थित रेशम विभाग में किट पलकों को प्रशिक्षण देने के उपरांत सर्टिफिकेट देते रेशम विभाग के आयुक्त
सत्य प्रकाश मिश्र
तमकुही राज स्थित रेशम विभाग में किट पलकों को प्रशिक्षण देने के उपरांत सर्टिफिकेट देते रेशम विभाग के आयुक्त
More news from Kushi Nagar and nearby areas
- Post by सत्य प्रकाश मिश्र1
- Post by Dhruv Muskan1
- पश्चिम चंपारण बेतिया में आगामी होली एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय की अध्यक्षता में नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, अफवाहों से बचाव, तथा किसी भी विधि-व्यवस्था से जुड़ी सूचना को तुरंत प्रशासन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर बेतिया,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 बेतिया, नगर थाना थानाध्यक्ष, अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी, शहर के गणमान्य नागरिक और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की कि वे जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाएं और सुरक्षित माहौल बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 28 फरवरी शनिवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी गई।1
- पूजा यादव से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। आरोप है कि लंबे समय तक साथ रहने के बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया। क्या है पूरा विवाद? किसने क्या कहा? और आखिर सच्चाई क्या है? इस वीडियो में हम आपको पूरे मामले की तथ्यात्मक जानकारी दे रहे हैं। वीडियो को अंत तक जरूर देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। 👉 ऐसी ही ताजा खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें। #PoojaYadav #ViralNews #RelationshipNews #BreakingNews #HindiNews #SocialMediaViral #NewsUpdate #YouTubeNews #TrendingNews #KushinagarNews1
- क्या आपके साथ भी हुआ है1
- Post by Akash Kumar1
- जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के इस कदम से तीन गांवों के लोग और पुलिस प्रशासन घंटों तक परेशान रहे। बताया जा रहा है कि युवती का पड़ोसी गांव के एक युवक से पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन युवक के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही युवती ने भावावेश में आकर अपनी जान जोखिम में डालने का फैसला कर लिया। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे युवती घर से निकल गई थी। उसके पिता के अनुसार वह सहरी बनाकर घर से निकली थी। सुबह लगभग 7 बजे ग्रामीणों ने युवती को मोबाइल टावर पर चढ़ा देखा तो तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी 6326 और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और परिजनों ने काफी देर तक युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इस बीच पता चला कि उसका प्रेमी नेपाल चला गया है। पुलिस ने तत्काल संपर्क कर युवक को बुलवाया। युवक के मौके पर पहुंचने और शादी का भरोसा देने के बाद युवती टावर से नीचे उतरने को तैयार हुई। करीब तीन घंटे चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और युवती को सकुशल घर भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में1
- होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट दिखी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर दिनांक 27–28 फरवरी की दरमियानी रात करीब 02:00 बजे नगर थाना क्षेत्र में विशेष रात्रि जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान पीपल चौक के पास वाहन जांच के क्रम में एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन मुस्तैद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी में सुपर स्प्लेंडर बाइक से 65 लीटर देशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निर्भय कुमार, पिता मनोज कुमार, पता सन सरैया के रूप में हुई है। यह कार्रवाई अपर थानाध्यक्ष नितिन कुमार के नेतृत्व में, की गई। मौके से बाइक जब्त कर आरोपी को नगर थाना लाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। होली से पहले हुई इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।1