logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

8 hrs ago
user_Anup Tiwari
Anup Tiwari
पत्रकार तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Shambhu Rajbhar
    1
    Post by Shambhu Rajbhar
    user_Shambhu Rajbhar
    Shambhu Rajbhar
    फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    15 hrs ago
  • नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव में मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित ने शुक्रवार, 27 फरवरी को करीब दो बजे थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। आवेदन के अनुसार, खड्डा कुजलही निवासी शेख नन्हे, जो पेशे से किसान हैं, बुधवार को सुदामा नगर गांव से 2,800 रुपये में एक बछड़ा खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि पांडेय टोला मल्लाह टोली के पश्चिम स्थित सड़क पर पांडेय टोला गांव के विकास दूबे और राजकुमार खरवार ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित का कहना है कि दोनों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। शेख नन्हे ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके पास मौजूद बछड़ा तथा दो हजार रुपये नकद छीन लिए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इधर, थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग भी मामले में निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
    1
    नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव में मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित ने शुक्रवार, 27 फरवरी को करीब दो बजे थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।
आवेदन के अनुसार, खड्डा कुजलही निवासी शेख नन्हे, जो पेशे से किसान हैं, बुधवार को सुदामा नगर गांव से 2,800 रुपये में एक बछड़ा खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि पांडेय टोला मल्लाह टोली के पश्चिम स्थित सड़क पर पांडेय टोला गांव के विकास दूबे और राजकुमार खरवार ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित का कहना है कि दोनों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।
शेख नन्हे ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके पास मौजूद बछड़ा तथा दो हजार रुपये नकद छीन लिए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
इधर, थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग भी मामले में निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    15 hrs ago
  • कुशीनगर में अवैध शराब पर बड़ी रेड | 7 कुंतल लहन और 5 भट्टियां नष्ट | Kasya Police Action कुशीनगर के कसया क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। दबिश के दौरान 7 कुंतल लहन और 5 भट्टियां नष्ट की गईं। देखें पूरी रिपोर्ट। #KushinagarNews #KasyaPolice #IllegalLiquor #UPPolice #ExciseDepartment #BreakingNews #HindiNews #Kushinagar
    1
    कुशीनगर में अवैध शराब पर बड़ी रेड | 7 कुंतल लहन और 5 भट्टियां नष्ट | Kasya Police Action
कुशीनगर के कसया क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। दबिश के दौरान 7 कुंतल लहन और 5 भट्टियां नष्ट की गईं। देखें पूरी रिपोर्ट।
#KushinagarNews #KasyaPolice #IllegalLiquor #UPPolice #ExciseDepartment #BreakingNews #HindiNews #Kushinagar
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • क्या आपके साथ भी हुआ है
    1
    क्या आपके साथ भी हुआ है
    user_Jitendra kumar
    Jitendra kumar
    जोगापट्टी, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Akash Kumar
    1
    Post by Akash Kumar
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज : जयपुर से शादी करने आए दो दूल्हे गोपालगंज में लुट गए। रात में उन्होंने जिन लडकियों से शादी की, 7 फेरे लिए वे दूसरी शाम बाइक पर बैठकर फरार हो गईं। गहने और लहंगा भी साथ ले गईं। ये दूल्हे अब अपने हाथों में लगी मेहंदी दिखा-दिखाकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। बता रहे हैं कि बड़े जतन के बाद शादी हुई थी। लड़की भागी, जमा पूंजी भी ले गई। दोनों दूल्हन में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया है। वो आर्केस्ट्रा डांसर मुस्कान निकली। वहीं दूसरी फरार दुल्हन खुशबू की पुलिस तलाश कर रही है..
    1
    ब्रेकिंग न्यूज  :  जयपुर से शादी करने आए दो दूल्हे गोपालगंज में लुट गए। रात में उन्होंने जिन लडकियों से शादी की, 7 फेरे लिए वे दूसरी शाम बाइक पर बैठकर फरार हो गईं। गहने और लहंगा भी साथ ले गईं। ये दूल्हे अब अपने हाथों में लगी मेहंदी दिखा-दिखाकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। बता रहे हैं कि बड़े जतन के बाद शादी हुई थी। लड़की भागी, जमा पूंजी भी ले गई। दोनों दूल्हन में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया है। वो आर्केस्ट्रा डांसर मुस्कान निकली। वहीं दूसरी फरार दुल्हन खुशबू की पुलिस तलाश कर रही है..
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
    2 hrs ago
  • Post by Anup Tiwari
    1
    Post by Anup Tiwari
    user_Anup Tiwari
    Anup Tiwari
    पत्रकार तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बेतिया नगर थाना में शुक्रवार 27 फरवरी को शाम करीब 4 बजे आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 विवेक दीप ने की। इस बैठक में पार्षदों, समाजसेवियों, युवाओं एवं दोनों समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि रमजान का पावन महीना चल रहा है और इसी बीच होली पर्व भी है, ऐसे में आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि होली के दौरान शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल व दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी, लगातार गश्ती होगी, संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखी जाएगी, सोशल मीडिया की भी लगातार मॉनिटरिंग होगी और किसी भी तरह की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और उम्मीद जताई कि बेतिया जिला शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ होली पर्व मनाएगा।
    1
    बेतिया नगर थाना में शुक्रवार 27 फरवरी को शाम करीब 4 बजे आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 विवेक दीप ने की। इस बैठक में पार्षदों, समाजसेवियों, युवाओं एवं दोनों समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि रमजान का पावन महीना चल रहा है और इसी बीच होली पर्व भी है, ऐसे में आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि होली के दौरान शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल व दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी, लगातार गश्ती होगी, संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखी जाएगी, सोशल मीडिया की भी लगातार मॉनिटरिंग होगी और किसी भी तरह की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और उम्मीद जताई कि बेतिया जिला शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ होली पर्व मनाएगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    16 hrs ago
  • झारखंड के बोकारो में सचिन यादव नामक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या, मृतक के भाई ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके न्याय की गुहार लगाई 🚨 पिछले कुछ समय से यादव समाज के प्रति अपराधों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है अचानक बढ़े इस आंकड़े का क्या कारण है..??
    1
    झारखंड के बोकारो में सचिन यादव नामक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या, मृतक के भाई ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके न्याय की गुहार लगाई 🚨
पिछले कुछ समय से यादव समाज के प्रति अपराधों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है 
अचानक बढ़े इस आंकड़े का क्या कारण है..??
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.