घरेलू विवाद के बाद अधेड़ ने उठाया खौफनाक कदम, हालत नाजुक संवाददाता प्रतापगढ़। जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी खुर्द गांव में घरेलू विवाद के चलते एक अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।बताया जाता है कि भाटी खुर्द निवासी लल्लन यादव (70) पुत्र रामजस किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान थे। इसी बीच उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत खराब होने लगी तो परिजन तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) आसपुर देवसरा ले आए।सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया कि मरीज की स्थिति नाजुक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
घरेलू विवाद के बाद अधेड़ ने उठाया खौफनाक कदम, हालत नाजुक संवाददाता प्रतापगढ़। जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी खुर्द गांव में घरेलू विवाद के चलते एक अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।बताया जाता है कि भाटी खुर्द निवासी लल्लन यादव (70) पुत्र रामजस किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान थे। इसी बीच उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत खराब होने लगी तो परिजन तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) आसपुर देवसरा ले आए।सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया कि मरीज की स्थिति नाजुक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
- कौशाम्बी कस्बा करारी मे भारत देश के रत्न संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई कस्बा वालों के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी लोगों का उमड़ा जन सैलाब डॉ भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती को सकुशल संपन्न करने के लिए इलाकई थाना पूरी तरह से मुस्तैयत रहा कौशाम्बी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर करारी कस्बे में निकली भव्य शोभा यात्रा, गाने बाजे के साथ डीजे से निकाली गई शोभा यात्रा, हजारों अंबेडकर अनुयाई शोभा यात्रा में हुए शामिल, नीले झंडों से सराबोर रहा पूरा कस्बा, जय भीम जय आंबेडकर के नारों से गूंजा कस्बा, जय भीम के गीतों पर महिलाएं और युवतियां भी नाचती आई नजर, कार्यक्रम में महिलाएं युवतियां युवाओं ने भी बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा , पूरे जिले में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही भीम जयंती, नीले झंडों का दिखा हुजूम, हजारों की संख्या में लोगों का दिखा हुजूम। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल चप्पे चप्पे पर तैनात।1
- जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। आज के समय में उनके विचारों को आत्मसात करना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।1
- जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के तत्वाधान में अम्बेडकर चौराहे पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ती पर माल्यार्पण कर जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। आज के समय में उनके विचारों को आत्मसात करना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर दलित, शोषित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा करती रही है और आगे भी करती रहेगी. अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज ने कहा कि बाबा साहब ने देश को जो संविधान दिया, वह सभी को समान अधिकार और अवसर प्रदान करता है। हमें उनके सिद्धांतों को अपनाकर सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करना होगा. किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव राधेश्याम सरोज ने कहा कि बाबा साहब का सपना एक समतामूलक समाज का निर्माण करना था। कांग्रेस पार्टी उसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है और समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष राम लवट यादव, SIR प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, जिला महासचिव अंजली उपाध्याय, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, जिला सचिव केके शुक्ला, जिला सचिव पृथ्वीराज गौतम, जिला सचिव आशिक अली,नगर सचिव अरबाज आलम, नगर कार्यालय सचिव अबू शमा, राम धन यादव,कपिल ओझा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।3
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- अमेठी जनपद के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि युवती का शव उसके घर से महज कुछ कदम की दूरी पर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। सुबह जैसे ही ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन इस निर्मम वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और भय का माहौल है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।2
- आज दिनांक 14/04/2026 को भारत रत्न एवं संविधान रचयिता डा भीमराव अम्बेडकर जी के 135वीं जयंती के शुभ अवसर पर सोनारी कला भादर में आयोजित कार्यक्रम में श्री अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ' जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर केक काटकर बाबा जी को पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर भारत चलकर विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है एवं श्रेष्ठ जनों माताओं एवं बुजुर्गों को बाबा जी के जयंती के शुभ अवसर अंगवस्त्र भेंटकर बाबा जी के द्वारा किये गये महान कार्यों को जन जन तक पहुंचाया। विजय पाल उपाध्याय राम अवध कोरी जी,राम उजागिर कोरी जी, अनूप कुमार बौद्ध,अमन बौद्ध, राम चरित पाल जी, आकाश बौद्ध जी, घेर्राउ कोरी जी सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य एवं संभ्रांत लोग मौजूद रहे।1
- पीलीभीत: निर्माण में भ्रष्टाचार देख भड़के विधायक, ईंटें तोड़कर दिखाई 'पोल' पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के पुठिया गांव में बन रहे मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल पर भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद का गुस्सा फूट पड़ा। औचक निरीक्षण पर पहुंचे विधायक ने जब मौके पर मौजूद ईंटों को एक-दूसरे से टकराया, तो वे तुरंत चकनाचूर हो गईं। विधायक ने बताया कि 25 करोड़ की लागत से बन रहे स्कूल में मानक दरकिनार कर पीली और दोयम दर्जे की ईंटें लगाई जा रही थीं। उन्होंने मौके से ही जिलाधिकारी को फोन कर अपनी नाराजगी जताई और दोषी ठेकेदार व निर्माण एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। विधायक का ईंट तोड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा तोड़कर दिखाई 'पोल' पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के पुठिया गांव में बन रहे मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल पर भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद का गुस्सा फूट पड़ा। औचक निरीक्षण पर पहुंचे विधायक ने जब मौके पर मौजूद ईंटों को एक-दूसरे से टकराया, तो वे तुरंत चकनाचूर हो गईं। विधायक ने बताया कि 25 करोड़ की लागत से बन रहे स्कूल में मानक दरकिनार कर पीली और दोयम दर्जे की ईंटें लगाई जा रही थीं। उन्होंने मौके से ही जिलाधिकारी को फोन कर अपनी नाराजगी जताई और दोषी ठेकेदार व निर्माण एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। विधायक का ईंट तोड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा1
- प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता और महान समाज सुधारक बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बाबासाहेब एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, गहन विचारक, विधि विद्वान और समतावादी सामाजिक व्यवस्था के प्रबल समर्थक थे।1
- भाजपाइयों ने किया बाबा साहब को नमन जनपद के सभी बूथों पर मनाई गई भारत रत्न बाबा साहब की जन्म जयंती राष्ट्र निर्माण में बाबा साहब का प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक - आशीष श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता और महान समाज सुधारक बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बाबासाहेब एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, गहन विचारक, विधि विद्वान और समतावादी सामाजिक व्यवस्था के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने अपना जीवन समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने न केवल असमानताओं को दूर करने का मार्ग दिखाया, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों को मजबूत करने में भी अग्रणी भूमिका निभाई। डॉ. आंबेडकर ने महिलाओं की शिक्षा और उनके अधिकारों को प्राथमिकता दी। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि इस अवसर पर, आइए हम बाबासाहेब अंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और एक न्यायपूर्ण, समावेशी और प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।'' सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी ने हर वर्ग को समान अधिकार और अवसरों की स्वतंत्रता देने वाला संविधान देकर हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी। उन्होंने देश की अखंडता के लिए धारा 370 का मजबूती से विरोध किया। समाज को शिक्षित बनने और संगठित रहने का मंत्र देने वाले बाबासाहेब का जीवन यह सिखाता है कि जब संकल्प देशसेवा और लोगों के कल्याण का हो, तब हर बाधा छोटी हो जाती है। सामाजिक न्याय के पुरोधा, संविधान शिल्पी बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर हम सभी नमन करते हैं। जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल ने बताया कि भाजपा प्रतापगढ़ द्वारा सभी बूथों पर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया एवं प्रस्तावना का पाठन करके जन्म जयंती मनाई गई और कार्यकर्ताओं ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी ने बताया कि बाबा साहब के जन्म जयंती की अवसर पर भाजपा प्रतापगढ़ द्वारा विधानसभा स्तर पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा एवं अनुसूचित बस्तियों में जनसंपर्क करके बाबा साहब के द्वारा किए गए कार्यों को बताया जाएगा। जिसके कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष पवन गौतम हैं।1