Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के सहरसा स्थित एक सरकारी स्कूल में बच्चों के भोजन में सांप मिलने से हड़कंप मच गया। इस गंभीर घटना के बाद 250 से अधिक बच्चे बीमार होकर बेहोश हो गए, जिसके बाद सम्राट चौधरी से स्कूलों पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई है।
Raja.Paswan
बिहार के सहरसा स्थित एक सरकारी स्कूल में बच्चों के भोजन में सांप मिलने से हड़कंप मच गया। इस गंभीर घटना के बाद 250 से अधिक बच्चे बीमार होकर बेहोश हो गए, जिसके बाद सम्राट चौधरी से स्कूलों पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई है।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार के सहरसा स्थित एक सरकारी स्कूल में बच्चों के भोजन में सांप मिलने से हड़कंप मच गया। इस गंभीर घटना के बाद 250 से अधिक बच्चे बीमार होकर बेहोश हो गए, जिसके बाद सम्राट चौधरी से स्कूलों पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई है।1
- नौहट्टा में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर युवाओं ने भरी हुंकार, आंदोलन की दी चेतावनी नौहट्टा क्षेत्र के युवाओं ने नौहट्टा में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। शनिवार, 9 मई 2026 को संध्या करीब 5 बजे नौहट्टा दुर्गा स्थान परिसर में स्थानीय युवा साथियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य डिग्री कॉलेज से संबंधित अड़चनों को दूर करना और भविष्य की रणनीति तैयार करना था। बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए और अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखने का संकल्प लिया गया युवाओं ने मांग की है कि पूर्व में नौहट्टा मुख्यालय में डिग्री कॉलेज के लिए अंचलाधिकारी (C.O.) द्वारा जो अनुशंसा की गई थी, उससे संबंधित सभी आवश्यक कागजात सार्वजनिक किए जाएं और उपलब्ध कराए जाएं। बैठक में मौजूद युवाओं ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि नौहट्टा में डिग्री कॉलेज की अनुमति नहीं दी जाती है, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। इसके लिए व्यापक धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करने के लिए सभी युवा पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं रणनीति के तहत, आगामी 11 मई 2026 को युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल अंचलाधिकारी से मुलाकात करेगा और कॉलेज की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करेगा।बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के अधिकार और क्षेत्र के विकास के लिए डिग्री कॉलेज का होना अनिवार्य है। इस अवसर पर भारी संख्या में युवा उपस्थित थे, जिन्होंने इस मुहिम को सफल बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान और अन्य माध्यमों से समर्थन जताया।1
- Post by Sanjay kumar Rj3
- बिहार के सहरसा जिले के सौर बाज़ार में मध्यान्ह भोजन खाने के बाद दर्जनों बच्चे बीमार हो गए। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।1
- सोनवर्षा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को हुई तेज़ बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं सहरसा जिला के सोनवर्षा प्रखंड क्षेत्र में हुई तेज़ बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कटाई के समय हुई इस बारिश से किसानों की कमर टूटती नजर आ रही है। खेतों में तैयार खड़ी फसलें पानी में भींग गई हैं, वहीं जिन किसानों ने मकई की फसल काटकर सुखाने के लिए रखा था, उन्हें भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण मकई ठीक से सूख नहीं पा रही है, जिससे दानों के खराब होने और फसल की गुणवत्ता गिरने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि इस बार मौसम की मार ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। कई किसानों ने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन अब नुकसान की चिंता उन्हें सताने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह खेतों में पानी जमा हो गया है, जिससे कटाई और मड़ाई का काम भी प्रभावित हो रहा है।1
- मधेपुरा के सोनाय अनूप उच्च माध्यमिक विद्यालय में चार कमरों के भरोसे 800 छात्रों को पढ़ाया जा रहा है, जबकि उसकी क्षमता महज 200 की है। एक बेंच पर 5-6 बच्चे बैठने को मजबूर हैं, जिससे कई छात्र स्कूल छोड़ रहे हैं और पढ़ाई बाधित हो रही है। प्रशासन ने कई बार गुहार लगाई, पर अब तक नए कमरों के निर्माण पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।4
- सहर्षा के सोनवर्षा स्थित चकला टोला में सड़क की हालत बेहद खराब है। पानी और कीचड़ के कारण यह दलदल में बदल गई है, जिससे राहगीर आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क ठीक कराने की मांग की है।1
- सहरसा के नौहट्टा थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक संदिग्ध युवक को देशी पिस्टल और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। युवक ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। सुपौल जिले का निवासी यह युवक अब न्यायिक हिरासत में सहरसा जेल भेज दिया गया है।1