संविलियन के फैसले से बढ़ी चिंता, 217 छात्राओं को पार करनी पड़ेगी व्यस्त फोरलेन सड़क जोकीहाट/अररिया पीएम श्री योजना के तहत विद्यालयों के संविलियन के फैसले पर अभिभावकों ने गंभीर आपत्ति जताई है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिसौना कन्या और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जोकीहाट को हाई स्कूल जोकीहाट में मिलाने से 217 छात्राओं को रोजाना एनएच-327ई फोरलेन सड़क पार कर स्कूल जाना पड़ेगा।अभिभावकों का कहना है कि दोनों विद्यालयों के बीच से गुजरने वाली फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही रहती है और सुरक्षित पारपथ या ओवरब्रिज की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे बच्चियों की सुरक्षा पर खतरा बना रहेगा।इसी को लेकर अभिभावकों और विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर संविलियन के फैसले की जांच कराने और दोनों विद्यालयों को इससे मुक्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
संविलियन के फैसले से बढ़ी चिंता, 217 छात्राओं को पार करनी पड़ेगी व्यस्त फोरलेन सड़क जोकीहाट/अररिया पीएम श्री योजना के तहत विद्यालयों के संविलियन के फैसले पर अभिभावकों ने गंभीर आपत्ति जताई है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिसौना कन्या और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जोकीहाट को हाई स्कूल जोकीहाट में मिलाने से 217 छात्राओं को रोजाना एनएच-327ई फोरलेन सड़क पार कर स्कूल जाना पड़ेगा।अभिभावकों का कहना है कि दोनों विद्यालयों के बीच से गुजरने वाली फोरलेन सड़क
पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही रहती है और सुरक्षित पारपथ या ओवरब्रिज की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे बच्चियों की सुरक्षा पर खतरा बना रहेगा।इसी को लेकर अभिभावकों और विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर संविलियन के फैसले की जांच कराने और दोनों विद्यालयों को इससे मुक्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
- अररिया के गैरा पंचायत में अवैध खाद से भरा ट्रक पकड़ा, कृषि विभाग ने शुरू की जांच अररिया/अल्लामा ग़ज़ाली अररिया जिले के गैरा पंचायत क्षेत्र में अवैध रूप से ले जाई जा रही खाद की खेप को प्रशासन ने पकड़ा है। जानकारी के अनुसार एक ट्रक में बड़ी मात्रा में खाद लोड कर लाई जा रही थी, जो वैशाली जिले से अररिया की ओर आ रही थी। ट्रक चालक से जब खाद से संबंधित कागजात मांगे गए तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बताया जा रहा है कि ट्रक में लदी खाद की प्रत्येक बोरी करीब 45 किलोग्राम की है। गुप्त सूचना के आधार पर कृषि विभाग की टीम ने बड़ी कारवाई की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि खाद की गुणवत्ता, स्रोत और परिवहन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। कृषि विभाग के अनुसार यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि किसानों को नकली या अवैध खाद से बचाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।1
- Post by Danish Alam1
- Post by Md firoz Alam1
- Post by Rambalam Patel1
- Post by Araria News1
- Post by SANJARUL1
- Post by Chandankumarpaswan Paswan1
- जोकीहाट बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, 1500–1600 रुपये तक वसूली जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के सिलेंडर निर्धारित कीमत से काफी अधिक दरों पर बेचे जा रहे हैं।मंगलवार को जोकीहाट के मुख्य बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की कई दुकानों में 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 1500 से 1600 रुपये तक में बेचे जाने की शिकायत सामने आई है। इससे आम लोगों को पवित्र माह रमजान के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पथराबाड़ी गांव निवासी जिम्मी अशरफ ने बताया कि उन्हें मजबूरी में जोकीहाट बाजार से 1500 रुपये में गैस सिलेंडर खरीदना पड़ा। उन्होंने कहा कि समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण कई उपभोक्ता अधिक कीमत चुकाने को मजबूर हैं।उन्होंने बताया कि इससे पहले उपभोक्ताओं को लगभग 1000 रुपये के आसपास आसानी से गैस सिलेंडर मिल जाता था। हालांकि हाल ही में पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से कीमत में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कीमतों में अचानक हुई वृद्धि से उनके घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। उनका आरोप है कि कुछ जगहों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है, जिसके कारण कीमतें काफी बढ़ गई हैं।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है।इस संबंध में एसडीएम बलवीर दास ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। यदि अनियमितता या ब्लैक मार्केटिंग की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1