logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तालाब में अधेड़ शव, पुलिस और FSL जांच में जुटी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार 12मार्च सुबह 10:30 बजे राम लखन सिंह यादव कॉलेज के तालाब में एक अधेड़ का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। सदर डीएसपी विवेक दीप ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली और पुलिस टीम तुरंत मौके पर गई। तालाब के रखवार कन्हैया महतो ने शव की सूचना तालाब के मालिक उपेंद्र कुमार को दी। उपेंद्र कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर देखा कि तालाब में एक अधेड़ की लाश तैर रही है। पुलिस और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने और जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान बेतिया नगर निगम वार्ड 31 निवासी भदई पासवान के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर परिजन भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

6 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
6 hrs ago

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तालाब में अधेड़ शव, पुलिस और FSL जांच में जुटी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार 12मार्च सुबह 10:30 बजे राम लखन सिंह यादव कॉलेज के तालाब में एक अधेड़ का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। सदर डीएसपी विवेक दीप ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली और पुलिस टीम तुरंत मौके पर गई। तालाब के रखवार कन्हैया महतो ने शव की सूचना तालाब के मालिक उपेंद्र कुमार को दी। उपेंद्र कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर देखा कि तालाब में एक अधेड़ की लाश तैर रही है। पुलिस और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने और जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान बेतिया नगर निगम वार्ड 31 निवासी भदई पासवान के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर परिजन भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न थानों से आए लोगों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी शिकायतों का त्वरित और नियमानुसार समाधान किया जाए। आज की सुनवाई में कुल 34 लोगों की समस्याओं का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने 12 मार्च गुरुवार शाम 7:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनता को इस कार्रवाई की जानकारी दी। जनता दरबार के इस आयोजन से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना बढ़ी है।
    1
    बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न थानों से आए लोगों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी शिकायतों का त्वरित और नियमानुसार समाधान किया जाए। आज की सुनवाई में कुल 34 लोगों की समस्याओं का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने 12 मार्च गुरुवार शाम 7:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनता को इस कार्रवाई की जानकारी दी। जनता दरबार के इस आयोजन से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना बढ़ी है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    35 min ago
  • Post by Dhruv Muskan
    1
    Post by Dhruv Muskan
    user_Dhruv Muskan
    Dhruv Muskan
    Singer तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • मझौलिया में ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी, सारण ड्रग से तीन दवाओं के सैंपल जब्त फोरेंसिक जांच के लिए सिरप समेत तीन दवाओं के सैंपल भेजे जाएंगे मुजफ्फरपुर, जांच की खबर से अन्य दुकानों के गिरे शटर बेतिया। सिविल सर्जन के निर्देश पर गुरुवार की अपराह्न ड्रग इंस्पेक्टर समेत तीन सदस्यीय टीम ने मझौलिया स्थित दवा दुकान सारण ड्रग की जांच की। जांच के दौरान टीम ने संदेह के आधार पर सिरप समेत तीन दवाओं के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए एकत्रित किए। इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि सिविल सर्जन के पास उक्त दवा दुकान के विरुद्ध एक्सपायर्ड और नकली दवाओं की बिक्री को लेकर लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। इसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने दुकान की विभिन्न पहलुओं से जांच की। उन्होंने बताया कि संबंधित दुकान लाइसेंसी है, लेकिन संदेह के आधार पर तीन दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए मुजफ्फरपुर भेजे जाएंगे। ड्रग इंस्पेक्टर के मझौलिया पहुंचने की खबर फैलते ही आसपास के अन्य दवा दुकानों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। बताया जाता है कि यह जांच दोपहर करीब 2 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चली। जांच के दौरान दवा दुकानदार पप्पू कुमार ने टीम को पूरा सहयोग दिया। उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता उत्कर्ष उपाध्याय ने दुकान पर नकली दवाओं की बिक्री के साथ-साथ बिल नहीं देने तथा रात्रि सेवा उपलब्ध नहीं कराने का भी आरोप लगाया था। (बेतिया से संवाददाता सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट)
    1
    मझौलिया में ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी, सारण ड्रग से तीन दवाओं के सैंपल जब्त
फोरेंसिक जांच के लिए सिरप समेत तीन दवाओं के सैंपल भेजे जाएंगे मुजफ्फरपुर, जांच की खबर से अन्य दुकानों के गिरे शटर
बेतिया। सिविल सर्जन के निर्देश पर गुरुवार की अपराह्न ड्रग इंस्पेक्टर समेत तीन सदस्यीय टीम ने मझौलिया स्थित दवा दुकान सारण ड्रग की जांच की। जांच के दौरान टीम ने संदेह के आधार पर सिरप समेत तीन दवाओं के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए एकत्रित किए।
इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि सिविल सर्जन के पास उक्त दवा दुकान के विरुद्ध एक्सपायर्ड और नकली दवाओं की बिक्री को लेकर लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। इसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने दुकान की विभिन्न पहलुओं से जांच की। उन्होंने बताया कि संबंधित दुकान लाइसेंसी है, लेकिन संदेह के आधार पर तीन दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए मुजफ्फरपुर भेजे जाएंगे।
ड्रग इंस्पेक्टर के मझौलिया पहुंचने की खबर फैलते ही आसपास के अन्य दवा दुकानों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए।
बताया जाता है कि यह जांच दोपहर करीब 2 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चली। जांच के दौरान दवा दुकानदार पप्पू कुमार ने टीम को पूरा सहयोग दिया।
उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता उत्कर्ष उपाध्याय ने दुकान पर नकली दवाओं की बिक्री के साथ-साथ बिल नहीं देने तथा रात्रि सेवा उपलब्ध नहीं कराने का भी आरोप लगाया था।
(बेतिया से संवाददाता सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट)
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • डोमेस्टिक गैस को कमर्शियल उपयोग में परिवर्तित करने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
    1
    डोमेस्टिक गैस को कमर्शियल उपयोग में परिवर्तित करने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
    user_Manish Kumar Social Worker
    Manish Kumar Social Worker
    Insurance Agent बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि कुछ गैस एजेंसियों और व्यापारियों द्वारा गोदाम स्तर से ही कालाबाज़ारी का खेल शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राहकों से गैस सिलेंडर पर लगभग ₹30 तक अधिक वसूली की जा रही है, जिससे आम लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर लेने के समय निर्धारित कीमत से ज्यादा पैसे मांगे जाते हैं। अगर ग्राहक विरोध करते हैं तो उन्हें सिलेंडर देने में देरी या मना कर दिया जाता है। ऐसे में आम उपभोक्ता मजबूरी में अधिक कीमत देकर गैस लेने को विवश हो जाते हैं। यह मामला सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। उपभोक्ताओं की मांग है कि प्रशासन इस पूरे मामले की जांच करे और जो भी दोषी हों उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कालाबाज़ारी पर रोक लग सके और आम लोगों को राहत मिल सके।
    1
    गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि कुछ गैस एजेंसियों और व्यापारियों द्वारा गोदाम स्तर से ही कालाबाज़ारी का खेल शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राहकों से गैस सिलेंडर पर लगभग ₹30 तक अधिक वसूली की जा रही है, जिससे आम लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर लेने के समय निर्धारित कीमत से ज्यादा पैसे मांगे जाते हैं। अगर ग्राहक विरोध करते हैं तो उन्हें सिलेंडर देने में देरी या मना कर दिया जाता है। ऐसे में आम उपभोक्ता मजबूरी में अधिक कीमत देकर गैस लेने को विवश हो जाते हैं।
यह मामला सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। उपभोक्ताओं की मांग है कि प्रशासन इस पूरे मामले की जांच करे और जो भी दोषी हों उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कालाबाज़ारी पर रोक लग सके और आम लोगों को राहत मिल सके।
    user_Neeraj kumar mishra
    Neeraj kumar mishra
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • पूरा वीडियो 13 मार्च 2026 शुक्रवार को शाम 6 बजे YouTube channel - Rahul sir pcb पर रिलीज होगा … #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #fbviralpost2025シ
    1
    पूरा वीडियो 13 मार्च 2026 शुक्रवार को शाम 6 बजे YouTube channel - Rahul sir pcb पर रिलीज होगा …
#fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #fbviralpost2025シ
    user_Rahul Sir
    Rahul Sir
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    10 hrs ago
  • पूरा वीडियो 13 मार्च 2026 शुक्रवार को शाम 6 बजे YouTube channel - Rahul sir pcb पर रिलीज होगा … #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #fbviralpost2025シ
    1
    पूरा वीडियो 13 मार्च 2026 शुक्रवार को शाम 6 बजे YouTube channel - Rahul sir pcb पर रिलीज होगा …
#fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #fbviralpost2025シ
    user_विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत्तरहाँ
    विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत्तरहाँ
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    10 hrs ago
  • नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सदर डीएसपी विवेक दीप ने गुरुवार 12 मार्च की शाम करीब 6 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड निमिया माई के समीप गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर 11 मार्च की शाम करीब 5 बजे एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कलमा खातून, जाकिर हुसैन और अभय कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से करीब 8 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    1
    नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
सदर डीएसपी विवेक दीप ने गुरुवार 12 मार्च की शाम करीब 6 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड निमिया माई के समीप गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर 11 मार्च की शाम करीब 5 बजे एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कलमा खातून, जाकिर हुसैन और अभय कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से करीब 8 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में  जेल भेज दिया गया है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    39 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.