Shuru
Apke Nagar Ki App…
RCB vs SRH Full Match Highlights 2026 | Virat Kohli 🔥 Ishan Kishan Batting | RCB Chase 200+ | MI vs KKR Today #ViratKohli #IshanKishan #RCBvsSRH #RCB #SRH
Prakash Pathak Satna
RCB vs SRH Full Match Highlights 2026 | Virat Kohli 🔥 Ishan Kishan Batting | RCB Chase 200+ | MI vs KKR Today #ViratKohli #IshanKishan #RCBvsSRH #RCB #SRH
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Prakash Pathak Satna1
- Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा1
- Post by Sandeep Raj Thakur1
- Post by जितेंद्र राय1
- *विधायक विक्रम सिंह ने मां अलोपन धाम कैशौरा में रुद्र चंडी महायज्ञ में भाग लिया* *राइजिंग सतना से रामदत्त दाहिया की रिपोर्ट* रामपुर बाघेलन- 26 मार्च 2026 को मां अलोपन धाम कैशौरा में आयोजित श्री रुद्रचंडी महायज्ञ के सातवें दिवस पर विधायक विक्रम सिंह ने भाग लिया और आचार्य पंडित शुभम वशिष्ठ जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर यज्ञशाला का परिक्रमा, भगवती का हवन एवं आरती किया गया। इस पवित्र यज्ञ में विधायक प्रतिनिधि विद्याधर तिवारी, प्रजेश द्विवेदी, सभापति अमरपाटन, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, राज नारायण सिंह, सम्राट सिंह,जनपद सदस्य बद्री दहिया,जनपद सदस्य प्रदीप चौरसिया, सरपंच लक्ष्मण रावत, राम प्रसाद साहू, पत्रकार रामदत्त दाहिया, संदीप वर्मा, ध्रुवराज सिंह, मनीष पाठक, ओम प्रकाश साहू आदि भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।1
- वन विभाग में करोड़ों का खेल! कागजों में हरियाली, जमीन पर सूखा सच शिकायतों के बावजूद जांच ठंडी, दबाव में बचते नजर आ रहे जिम्मेदार चित्रकूट जनपद के मानिकपुर क्षेत्र से वन विभाग में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बहिलपुरवा, सेमरदहा, रकवा खुर्द और मटदर बीट में पौधरोपण के नाम पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों ने सीधे तौर पर विभागीय अधिकारियों पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी है। *कागजों में हरा-भरा जंगल, जमीन पर सन्नाटा* आरोप है कि जिन स्थानों पर सैकड़ों हेक्टेयर में पौधरोपण दिखाया गया, वहां हकीकत में या तो काम हुआ ही नहीं या बेहद सीमित स्तर पर हुआ। वर्ष 2023-24 में 85 हेक्टेयर में पौधरोपण दिखाकर मात्र 15 हेक्टेयर में काम किया गया, जबकि शेष भुगतान निकाल लिया गया। *करोड़ों का बजट, लेकिन पौधे नदारद* सेमरदहा वन ब्लॉक में कैंपा योजना के तहत 10 हेक्टेयर में कार्य प्रस्तावित था, लेकिन मौके पर काम का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला। वहीं 2024 में 20 हेक्टेयर के बजट के बावजूद पौधे तक नहीं लगाए गए। *पुराने सालों का भी खेल उजागर* वर्ष 2022-23 में 100 हेक्टेयर की स्वीकृति के बावजूद केवल 20 हेक्टेयर में काम हुआ, जबकि 80 हेक्टेयर का भुगतान निकाल लिया गया। इसी तरह 2021-22 में 140 हेक्टेयर के सापेक्ष सिर्फ 60 हेक्टेयर में कार्य होने की बात सामने आई है। *फर्जी बिल-बाउचर से सरकारी धन की बंदरबांट!* शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पौधरोपण, गड्ढा खुदाई और मजदूरी के नाम पर फर्जी बिल-बाउचर लगाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। मजदूरों के नाम पर भुगतान दिखाकर असली लाभार्थियों को दरकिनार किया गया। *जांच से बचते अधिकारी, सवालों से दूरी* आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी जांच से बचते रहे। यहां तक कि मौके के निरीक्षण में भी लीपापोती कर मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश की गई। *जनता की मांग: निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई* स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो। आपको बता दें कि जब जंगल बचाने वाले ही जंगल खा जाएं, तो हरियाली की उम्मीद बेमानी हो जाती है। चित्रकूट में “पौधरोपण” अब विकास नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का नया पर्याय बनता जा रहा है। अब देखना यह है कि सरकार इस “हरित घोटाले” पर कब तक मौन रहती है या फिर कोई कड़ा एक्शन होता है।1
- नवरात्रि के रामनवमी में भक्ति जब चरम पर आती है, माँ आनंदी धाम में दिव्यता बरस जाती है। देखिए पूरा वीडियो मां आनंदी धाम बैकुण्ठपुर में 28 मार्च को हुआ विशाल भंडारा, सुबह से देर शाम तक चलता रहा भव्य कार्यक्रम हजारों श्रद्धालुओं की रही उपस्थिति बैकुण्ठपुर। नगर बैकुण्ठपुर के मां आनंदी धाम में विशाल भण्डारे का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ,रामनवमी पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी और घर-घर में मीठे पकवान बनाकर भगवान श्रीराम को भोग अर्पित किया गया,भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। 28 मार्च शनिवार को श्री रामनवमी के दूसरे दिन मां आनंदी धाम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मां आनंदी की विधि-विधान से पूजा, सोलह श्रृंगार और ढोल नगाड़ों के साथ आरती के बाद कन्या पूजन प्रारंभ हुआ। लगभग एक हजार से अधिक कन्याओं ने इसमें भाग लिया। श्रद्धालुओं ने चुनरी चढ़ाकर कन्याओं का आशीर्वाद लिया और भोजन कराया। कार्यक्रम के दौरान कुंवर आदित्य प्रताप सिंह पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बैकुण्ठपुर, ने माता रानी का पूजन-अर्चन कर नगर के सभी कार्यकर्ताओं एवं भक्तों के साथ मिलकर भोग लगाया। इस अवसर पर नगर के व्यापारी, वरिष्ठ समाजसेवी सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। बताया गया कि भंडारे का कार्यक्रम सुबह से लेकर देर शाम तक चलता रहा, जिसमें लोगों ने बड़ी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस भव्य कार्यक्रम में नगर के व्यापारियों का विशेष सहयोग रहा, जिनकी सहभागिता से भंडारा और भी गरिमामय रूप में सम्पन्न हो सका। मां आनंदी धाम में फुलवारी जवा विसर्जन तथा पारंपरिक बघेली देवी-भगत गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह भक्ति रस से सराबोर कर दिया। नवरात्रि के नौ दिनों तक बैकुण्ठपुर भक्ति परंपरा और उत्सवमय वातावरण में डूबा रहा। सुबह से देर शाम तक चलता रहा भव्य कार्यक्रम हजारों श्रद्धालुओं की रही उपस्थिति नगर बैकुण्ठपुर के मां आनंदी धाम में विशाल भण्डारे का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ,रामनवमी पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी और घर-घर में मीठे पकवान बनाकर भगवान श्रीराम को भोग अर्पित किया गया,भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। 28 मार्च शनिवार को श्री रामनवमी के दूसरे दिन मां आनंदी धाम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मां आनंदी की विधि-विधान से पूजा, सोलह श्रृंगार और ढोल नगाड़ों के साथ आरती के बाद कन्या पूजन प्रारंभ हुआ। लगभग एक हजार से अधिक कन्याओं ने इसमें भाग लिया। श्रद्धालुओं ने चुनरी चढ़ाकर कन्याओं का आशीर्वाद लिया और भोजन कराया। कार्यक्रम के दौरान कुंवर आदित्य प्रताप सिंह पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बैकुण्ठपुर, ने माता रानी का पूजन-अर्चन कर नगर के सभी कार्यकर्ताओं एवं भक्तों के साथ मिलकर भोग लगाया। इस अवसर पर नगर के व्यापारी, वरिष्ठ समाजसेवी सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। बताया गया कि भंडारे का कार्यक्रम सुबह से लेकर देर शाम तक चलता रहा, जिसमें लोगों ने बड़ी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस भव्य कार्यक्रम में नगर के व्यापारियों का विशेष सहयोग रहा, जिनकी सहभागिता से भंडारा और भी गरिमामय रूप में सम्पन्न हो सका। मां आनंदी धाम में फुलवारी जवा विसर्जन तथा पारंपरिक बघेली देवी-भगत गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह भक्ति रस से सराबोर कर दिया। नवरात्रि के नौ दिनों तक बैकुण्ठपुर भक्ति परंपरा और उत्सवमय वातावरण में डूबा रहा।1
- Post by Prakash Pathak Satna1