logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनता दरबार के मामलों के निष्पादन की डीसी ने की समीक्षा, 78.75% मामलों का हुआ निपटारा जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सामने आया कि जनता दरबार में अब तक कुल 546 मामले प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 430 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 116 मामले प्रक्रियाधीन हैं। इस तरह अब तक 78.75 प्रतिशत मामलों का निपटारा हो चुका है। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता दरबार से जुड़े मामलों में अनावश्यक पेंडेंसी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल कागजी निष्पादन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर क्वालिटी डिस्पोजल सुनिश्चित किया जाए और आवेदकों को की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को अंचल कार्यालयों को बेहतर ढंग से फंक्शनल कराने तथा लंबित मामलों पर अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही आमजनों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर त्वरित एवं प्रभावी समाधान करने पर जोर दिया। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और जनगणना 2027 के कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल हो तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो। दावा-आपत्ति एवं सुनवाई की प्रक्रिया में विशेष सावधानी बरतते हुए कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा प्रपत्र 6, 7 और 8 के वितरण एवं मतदान केंद्रों से जेनरेशन, आदिवासी सेवा केंद्रों के जियोटैग फोटो अपलोड करने तथा वॉलेंटियर्स के डेटा एंट्री को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ और सीओ ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

12 hrs ago
user_Suman Bhattacharjee
Suman Bhattacharjee
Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
12 hrs ago
551dd6e9-697b-4bca-9109-7da6dbf18c02

जनता दरबार के मामलों के निष्पादन की डीसी ने की समीक्षा, 78.75% मामलों का हुआ निपटारा जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सामने आया कि जनता दरबार में अब तक कुल 546 मामले प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 430 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 116 मामले प्रक्रियाधीन हैं। इस तरह अब तक 78.75 प्रतिशत मामलों का निपटारा हो चुका है। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता दरबार से जुड़े मामलों में अनावश्यक पेंडेंसी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल कागजी निष्पादन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर क्वालिटी डिस्पोजल सुनिश्चित किया जाए और आवेदकों को की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को अंचल कार्यालयों को बेहतर ढंग से फंक्शनल कराने तथा लंबित मामलों पर अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही आमजनों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर त्वरित एवं प्रभावी समाधान करने पर जोर दिया। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और जनगणना 2027 के कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल हो तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो। दावा-आपत्ति एवं सुनवाई की प्रक्रिया में विशेष सावधानी बरतते हुए कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा प्रपत्र 6, 7 और 8 के वितरण एवं मतदान केंद्रों से जेनरेशन, आदिवासी सेवा केंद्रों के जियोटैग फोटो अपलोड करने तथा वॉलेंटियर्स के डेटा एंट्री को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ और सीओ ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

More news from झारखंड and nearby areas
  • प्रसूता की मौत पर बवाल, सरिता नर्सिंग होम में हंगामा; ताला लगाकर फरार हुआ अस्पताल प्रबंधन। मृतका के पति मुकेश हांसदा ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इलाज के लिए अस्पताल को 22 हजार रुपये दिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि सीजर के दौरान नस कटने के बाद सुनीता की स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
    1
    प्रसूता की मौत पर बवाल, सरिता नर्सिंग होम में हंगामा; ताला लगाकर फरार हुआ अस्पताल प्रबंधन।
मृतका के पति मुकेश हांसदा ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इलाज के लिए अस्पताल को 22 हजार रुपये दिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि सीजर के दौरान नस कटने के बाद सुनीता की स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • जामताड़ा में प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा जामताड़ा। दुमका रोड स्थित एसएस अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने और धनबाद में इलाज के दौरान मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मृतका सुनीता मरांडी (20) जामताड़ा सदर प्रखंड अंतर्गत चलना पंचायत के भंडारों गांव की रहने वाली थी। परिजनों के अनुसार, सुनीता को 21 अगस्त को प्रसव के लिए एसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीजर ऑपरेशन के बाद उसने बेटे को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। 22 अगस्त को उसे रेफर किया गया। बाद में धनबाद के जेपी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। पति मुकेश हसदा ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल को 22 हजार रुपये दिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि सीजर के दौरान नस कटने के बाद महिला की स्थिति बिगड़ी। हालांकि आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने एसएस अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ की तथा जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग जाम कर मुआवजे और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है।
    1
    जामताड़ा में प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा
जामताड़ा। दुमका रोड स्थित एसएस अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने और धनबाद में इलाज के दौरान मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मृतका सुनीता मरांडी (20) जामताड़ा सदर प्रखंड अंतर्गत चलना पंचायत के भंडारों गांव की रहने वाली थी।
परिजनों के अनुसार, सुनीता को 21 अगस्त को प्रसव के लिए एसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीजर ऑपरेशन के बाद उसने बेटे को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। 22 अगस्त को उसे रेफर किया गया। बाद में धनबाद के जेपी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।
पति मुकेश हसदा ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल को 22 हजार रुपये दिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि सीजर के दौरान नस कटने के बाद महिला की स्थिति बिगड़ी। हालांकि आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
महिला की मौत के बाद परिजनों ने एसएस अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ की तथा जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग जाम कर मुआवजे और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है।
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    21 hrs ago
  • पट्टाजोरी स्कूल में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित विद्यार्थियों को भविष्य गढ़ने के मिले महत्वपूर्ण टिप्स ​
    1
    पट्टाजोरी स्कूल में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित विद्यार्थियों को भविष्य गढ़ने के मिले महत्वपूर्ण टिप्स
                               ​
    user_PRESS R K PRESS R K
    PRESS R K PRESS R K
    पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
    4 hrs ago
  • सीसीएल अस्पताल पर भू-धंसान का कहर, दो भवन क्षतिग्रस्त—इलाके में मचा हड़कंप गिरिडीह में मंगलवार की अहले सुबह भू-धंसान की बड़ी घटना ने बनियाडीह सीसीएल गिरिडीह एरिया में हड़कंप मचा दिया। बनियाडीह सीसीएल का एरिया अस्पताल अचानक जमीन धंसने की चपेट में आ गया। भू-धंसान इतना जोरदार था कि अस्पताल की दो इमारतों का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सड़क समेत आसपास के बड़े भू-भाग में चौड़ी-चौड़ी दरारें पड़ गईं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अस्पताल कर्मियों ने स्थिति को भांपते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अस्पताल कर्मी दिलीप कुमार ने बताया कि सोमवार की रात उनकी ड्यूटी थी। मंगलवार सुबह करीब चार बजे अन्य कर्मियों के साथ बाहर निकलने पर जमीन और भवन में धंसान होता दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल सभी कर्मियों को बाहर निकाला गया और अधिकारियों को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सीसीएल गिरिडीह एरिया के जीएम कन्हैया शंकर गैवाल, परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा, चिकित्सक पदाधिकारी परिमल सिन्हा, सिविल विभाग के रामाकांत समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लिया और भू-धंसान से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर की स्थिति को देखते हुए सीसीएल प्रबंधन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए हैं। अस्पताल के संवेदनशील हिस्से में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा के लिए सीसीएल गार्ड और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है, ताकि कोई व्यक्ति खतरे वाले इलाके में प्रवेश न कर सके। निरीक्षण के दौरान जीएम ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में जीएम कन्हैया शंकर गैवाल ने कहा कि भू-धंसान की घटना की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल परिसर में अचानक हुए इस भू-धंसान के पीछे आखिर वजह क्या है और क्या आसपास का इलाका भी खतरे की जद में है। सीसीएल प्रबंधन की जांच के बाद ही इसकी तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल अस्पताल परिसर को असुरक्षित मानते हुए लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
    6
    सीसीएल अस्पताल पर भू-धंसान का कहर, दो भवन क्षतिग्रस्त—इलाके में मचा हड़कंप
गिरिडीह में मंगलवार की अहले सुबह भू-धंसान की बड़ी घटना ने बनियाडीह सीसीएल गिरिडीह एरिया में हड़कंप मचा दिया। बनियाडीह सीसीएल का एरिया अस्पताल अचानक जमीन धंसने की चपेट में आ गया। भू-धंसान इतना जोरदार था कि अस्पताल की दो इमारतों का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सड़क समेत आसपास के बड़े भू-भाग में चौड़ी-चौड़ी दरारें पड़ गईं।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अस्पताल कर्मियों ने स्थिति को भांपते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अस्पताल कर्मी दिलीप कुमार ने बताया कि सोमवार की रात उनकी ड्यूटी थी। मंगलवार सुबह करीब चार बजे अन्य कर्मियों के साथ बाहर निकलने पर जमीन और भवन में धंसान होता दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल सभी कर्मियों को बाहर निकाला गया और अधिकारियों को सूचना दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही सीसीएल गिरिडीह एरिया के जीएम कन्हैया शंकर गैवाल, परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा, चिकित्सक पदाधिकारी परिमल सिन्हा, सिविल विभाग के रामाकांत समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लिया और भू-धंसान से हुए नुकसान का निरीक्षण किया।
अस्पताल परिसर की स्थिति को देखते हुए सीसीएल प्रबंधन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए हैं। अस्पताल के संवेदनशील हिस्से में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा के लिए सीसीएल गार्ड और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है, ताकि कोई व्यक्ति खतरे वाले इलाके में प्रवेश न कर सके।
निरीक्षण के दौरान जीएम ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में जीएम कन्हैया शंकर गैवाल ने कहा कि भू-धंसान की घटना की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल परिसर में अचानक हुए इस भू-धंसान के पीछे आखिर वजह क्या है और क्या आसपास का इलाका भी खतरे की जद में है। सीसीएल प्रबंधन की जांच के बाद ही इसकी तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल अस्पताल परिसर को असुरक्षित मानते हुए लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    12 hrs ago
  • बरवाअड्डा थाना परिसर में डुमरी विधायक जयराम महतो और उनके समर्थकों की बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के समर्थकों के साथ हुई झड़प के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है..
    1
    बरवाअड्डा थाना परिसर में डुमरी विधायक जयराम महतो और उनके समर्थकों की बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के समर्थकों के साथ हुई झड़प के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है..
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    15 hrs ago
  • बी सी सी एल द्वारा लाया गया कोल मेगा प्रोजेक्ट को लेकर एक चर्चा समाज सेवी विजय कुमार झा के साथ आईए जानते हैं उन्होंने इस संबंध में क्या कुछ कहा इस खबर में,,,,,,,,,,,,,,,,,।
    1
    बी सी सी एल द्वारा लाया गया कोल मेगा  प्रोजेक्ट को लेकर एक चर्चा समाज सेवी  विजय कुमार झा के साथ आईए जानते हैं उन्होंने इस संबंध में क्या कुछ कहा  इस खबर में,,,,,,,,,,,,,,,,,।
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    12 hrs ago
  • सरिता नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत पर आक्रोश, अस्पताल प्रबंधन ताला लगाकर फरार Jamtara News : प्रसूता की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. मंगलवार को ग्रामीण शव लेकर सरिता नर्सिंग होम पहुंचे और अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए. ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषी चिकित्सक एवं संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई तथा अस्पताल की वैधता की जांच की मांग की है. #अस्पताल प्रबंधन ताला लगाकर फरार# शहर के सरिता नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत के बाद मंगलवार को आक्रोशित परिजनों ने हंगमा किया. मृतका के परिजन और आक्रोशित ग्रामीण शव लेकर नर्सिंग होम पहुंचे और अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए. परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन नर्सिंग होम में ताला लगाकर मौके से फरार बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, भंडारो गांव निवासी सुनीता मरांडी को प्रसव के लिए 21 अगस्त को सरिता नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. मृतका के पति मुकेश हेम्ब्रम के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन से करीब 35 हजार रुपये में सिजेरियन प्रसव कराने की बात तय हुई थी. प्रसव के वाद महिला ने बेटा को जन्म दिया. परिजनों का आरोप है कि सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकीय स्तर पर गंभीर लापरवाही हुई और कथित तौर पर गलत नस कट जाने के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ती चली गई. परिजनों का कहना है कि हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले को संभालने के बजाय पुलिस की मौजूदगी में महिला को धनबाद रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन गंभीर हालत में उसे धनबाद लेकर पहुंचे, जहां सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई. प्रसूता की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. मंगलवार को ग्रामीण शव लेकर सरिता नर्सिंग होम पहुंचे और अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए. ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषी चिकित्सक एवं संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई तथा अस्पताल की वैधता की जांच की मांग की है. अस्पताल की मान्यता पर भी उठे सवाल इस घटना के बाद सरिता नर्सिंग होम की मान्यता, पंजीकरण और संचालन की वैधता को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जिले में कई निजी अस्पताल और नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं, लेकिन उनकी व्यवस्थाओं और सरकारी मानकों की नियमित जांच कितनी होती है, यह बड़ा सवाल है. हालांकि, सरिता नर्सिंग होम के पास वैध मान्यता है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी नहीं की गई है. गौर करने वाली बात यह भी है कि जामताड़ा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का गृह जिला है. ऐसे में जिले में निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम की व्यवस्था, चिकित्सकों की उपलब्धता, आवश्यक संसाधनों तथा सरकारी मानकों के अनुपालन को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है. शव को सड़क पर रख कर किया जाम फिलहाल प्रसूता की मौत के बाद ग्रमीणों ने जमाताड़ा दुमका मार्ग सड़क पर शव रख कर जाम कर दिया है.अस्पताल में भी तोड़फोड़ आक्रोशित ग्रमीणों द्वारा किया गया है.फिलहाल पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या था और इलाज में किसी प्रकार की चिकित्सकीय लापरवाही हुई थी या नहीं. ग्रामीणों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
    1
    सरिता नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत पर आक्रोश, अस्पताल प्रबंधन ताला लगाकर फरार
Jamtara News : प्रसूता की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. मंगलवार को ग्रामीण शव लेकर सरिता नर्सिंग होम पहुंचे और अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए. ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषी चिकित्सक एवं संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई तथा अस्पताल की वैधता की जांच की मांग की है.
#अस्पताल प्रबंधन ताला लगाकर फरार#
शहर के सरिता नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत के बाद मंगलवार को आक्रोशित परिजनों ने हंगमा किया. मृतका के परिजन और आक्रोशित ग्रामीण शव लेकर नर्सिंग होम पहुंचे और अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए. परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन नर्सिंग होम में ताला लगाकर मौके से फरार बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, भंडारो गांव निवासी सुनीता मरांडी को प्रसव के लिए 21 अगस्त को सरिता नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. मृतका के पति मुकेश हेम्ब्रम के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन से करीब 35 हजार रुपये में सिजेरियन प्रसव कराने की बात तय हुई थी. 
प्रसव के वाद महिला ने बेटा को जन्म दिया. परिजनों का आरोप है कि सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकीय स्तर पर गंभीर लापरवाही हुई और कथित तौर पर गलत नस कट जाने के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ती चली गई.
परिजनों का कहना है कि हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले को संभालने के बजाय पुलिस की मौजूदगी में महिला को धनबाद रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन गंभीर हालत में उसे धनबाद लेकर पहुंचे, जहां सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई.
प्रसूता की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. मंगलवार को ग्रामीण शव लेकर सरिता नर्सिंग होम पहुंचे और अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए. ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषी चिकित्सक एवं संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई तथा अस्पताल की वैधता की जांच की मांग की है.
अस्पताल की मान्यता पर भी उठे सवाल
इस घटना के बाद सरिता नर्सिंग होम की मान्यता, पंजीकरण और संचालन की वैधता को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जिले में कई निजी अस्पताल और नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं, लेकिन उनकी व्यवस्थाओं और सरकारी मानकों की नियमित जांच कितनी होती है, यह बड़ा सवाल है. हालांकि, सरिता नर्सिंग होम के पास वैध मान्यता है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी नहीं की गई है.
गौर करने वाली बात यह भी है कि जामताड़ा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का गृह जिला है. ऐसे में जिले में निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम की व्यवस्था, चिकित्सकों की उपलब्धता, आवश्यक संसाधनों तथा सरकारी मानकों के अनुपालन को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है.
शव को सड़क पर रख कर किया जाम
फिलहाल प्रसूता की मौत के बाद ग्रमीणों ने जमाताड़ा दुमका मार्ग सड़क पर शव रख कर जाम कर दिया है.अस्पताल में भी तोड़फोड़ आक्रोशित ग्रमीणों द्वारा किया गया है.फिलहाल  पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या था और इलाज में किसी प्रकार की चिकित्सकीय लापरवाही हुई थी या नहीं. ग्रामीणों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार नवजात दो दिन का है। तालाब में बच्चा देख भीड़ जुट गई। सूचना रानीश्वर थाना को दी गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी। बच्चा तालाब में कैसे पहुंचा स्पष्ट नहीं, गांव में अफवाहों का बाजार गर्म है।
    1
    रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई
रानीश्वर के सालतोला पंचायत के चोकपोलसा गांव में बुधवार सुबह तालाब में नवजात मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार नवजात दो दिन का है। तालाब में बच्चा देख भीड़ जुट गई। सूचना रानीश्वर थाना को दी गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी। बच्चा तालाब में कैसे पहुंचा स्पष्ट नहीं, गांव में अफवाहों का बाजार गर्म है।
    user_Vipat kumar yadav
    Vipat kumar yadav
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.